Shuru
Apke Nagar Ki App…
🌧️ लगातार बारिश का असर, अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है
Shivaji Sonkar
🌧️ लगातार बारिश का असर, अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🌧️ लगातार बारिश का असर, अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है1
- कानपुर नगर के थाना सचेण्डी के हाता गम्भीरपुर में दबंगों द्वारा सड़क पर कब्जा ग्रामीणो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्राम हाता गम्भीरपुर में प्राथमिक विद्यालय के बगल से करीब 20फुट चौड़ी सड़क खेतों को जाती है जो कि सरकारी नक्शे में भी है जिस पर गांव के ही मुन्ना श्री चन्दर धर्मेन्द्र पुत्र गण नन्हू प्रसाद ने स्कूल कि दीवार से सटा कर सड़क की तरफ करीब 10फुट चौड़ी दीवार खड़ी कर ली है इस प्रकरण को लेकर जब गांव बालों ने उपरोक्त सभी लोगो से कहा कि वह लोग ग़लत कर रहे हैं तो उपरोक्त सभी लोगो ने गांव बालों को भद्दी भद्दी गालियां देने लगें और कहा कि जाओ जो करना है कर लो हमें किसी भी अधिकारी का कोई भी डर नहीं है सभी हमारे परिचित हैं मेरा तुम सभी लोग कुछ भी नहीं कर सकते हो जब इस सन्दर्भ में तहसील में शिकायत की तब बहा से लेखपाल हिमांशु बर्मा मौके पर पहुंचे और देख कर गांव बालों को उल्टा सीधा बोला और बहा से चला गया गांव बालों का कहना है कि लेखपाल ने उपरोक्त दवंग लोगों से लेन देन कर लिया है इस सन्दर्भ में जब गांव बालों से पूछा गया कि क्या यह सच है कि लेखपाल ने सौदा किया है तो मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि हां सौदा किया गया है इस कारण कोई भी सुनवाई नहीं हुई है कल वर्षा होने के कारण उधर से एक बच्ची निकल रही थी जो कीचड़ में फस गई और काफी घायल हो गयी जिसे गांव के दो लोगों ने बच्ची को बाहर निकाल कर उसे हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर अब बच्ची ठीक है लेकिन यह बिषय बिचारनीय है कि अगर अधिकारी ही ऐसा करेंगे तो तो जनता अपनी आवाज किसको सुनाएंगी1
- नाका में सुलभ शौचालय और मकबरा क्षेत्र में नए पंपसेट का महापौर ने किया लोकार्पण अयोध्या। नगर निगम अयोध्या द्वारा शहर की स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बुधवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने गांधी आश्रम के सामने आबकारी कार्यालय के बगल नव-निर्मित सुलभ शौचालय का लोकार्पण किया। इस शौचालय का निर्माण लगभग 7 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इसके साथ ही मकबरा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 22 हॉर्स पावर क्षमता के नए पंपसेट का भी लोकार्पण किया गया, जिस पर 7.44 लाख रुपये की लागत आई है। महापौर ने कहा कि रामनगरी में स्वच्छता और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम लगातार विकास कार्य करा रहा है। सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण से स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, जबकि नए पंपसेट की स्थापना से संबंधित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और अधिक सुचारु एवं प्रभावी होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम द्वारा संचालित सभी जनसुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर महाप्रबंधक जलकर सौरभ कुमार, पार्षद सूर्यकुमार तिवारी 'सूर्या', निखिल श्रीवास्तव, विकास कुमार, भाजपा नेता आलोक द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, महेश जायसवाल, आनंद जायसवाल, कृष्णानंद पांडेय, रामानंद पांडेय, सत्यम गुप्ता, रामकरन कोरी, जोनल अधिकारी विनय प्रकाश सिंह, सहायक अभियंता भरत कुमार वर्मा, अवर अभियंता अरुण सिंह, अनु जायसवाल सहित नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।1
- अयोध्या में जगद्गुरु परमहंस आचार्य से मिलने पहुंचे चंपत राय अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को जगद्गुरु परमहंस आचार्य से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात अयोध्या स्थित परमहंस आचार्य के आश्रम में हुई। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न धार्मिक एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक को लेकर किसी पक्ष की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस मुलाकात को लेकर अयोध्या के धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। विभिन्न स्तरों पर लोग इस बैठक के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं, जबकि आधिकारिक रूप से किसी विशेष एजेंडे की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि चंपत राय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव हैं, वहीं जगद्गुरु परमहंस आचार्य अयोध्या के प्रमुख संतों में गिने जाते हैं और समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं।1
- ग्राम सभा तोरो माफी में 50 मकान गिराने के आदेश पर सियासत गरम, पीड़ितों के समर्थन में पहुंचे बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू व मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी सूरज चौधरी ग्राम सभा तोरो माफी में 50 मकान गिराने के आदेश पर सियासत गरम, पीड़ितों के समर्थन में पहुंचे बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू व मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी सूरज चौधरी अयोध्या बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा तोरो माफी में लगभग 50 मकानों को गिराने के आदेश के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। प्रभावित परिवारों के समर्थन में आजाद समाज पार्टी कांशीराम एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान बीकापुर विधानसभा से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू ने कहा कि यदि किसी गरीब, दलित, पिछड़े, वंचित या कमजोर परिवार के साथ अन्याय होता है तो पार्टी सड़क से लेकर शासन-प्रशासन तक लोकतांत्रिक तरीके से उनकी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों को न्याय, सुनवाई और कानूनी अधिकार मिलना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की। वहीं पूर्व मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी एवं इंडिया समाचार के प्रधान संपादक़ सूरज चौधरी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद कहा कि गरीबों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी परिवार के साथ अन्याय या उत्पीड़न हुआ तो भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा मिले अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा और किसी भी पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जयपुर विधानसभा प्रत्याशी सूरज चौधरी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी टकराव को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाना और उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि कार्रवाई से पहले सभी तथ्यों और कानूनी प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन किया जाए, ताकि किसी निर्दोष परिवार के साथ अन्याय न हो, गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की विसंगति है तो उसका समाधान संवाद और कानून के दायरे में किया जाना चाहिए। इस मौके पर भीम आर्मी अयोध्या के जिला अध्यक्ष संजय रावत, महानगर अध्यक्ष मुख्तार खान, जिला महासचिव अजय आज़ाद जिला सचिव नित्यानंद प्रधान संदीप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।2
- राष्ट्र कल्याण हेतु सुंदर काण्ड पाठ का हुआ आयोजन सराय राशि में बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का हुआ आयोजन। अयोध्या के अम्बेडकर नगर रोड स्थित सराय राशि मे गायत्री यज्ञ व हनुमान मंदिर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व मे राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया। उसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे हज़ारो भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वही वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने बताया कि ये हमारा संकल्प था कि शहर से लेकर गांव तक भक्ति का माहौल हो और व संकल्प हनुमान जी की कृपा से चल रहा है। और जब तक हनुमान जी चाहेंगे तब तक ऐसे ही राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड का पाठ चलता रहेगा। मैं सभी से अपील करता हूं की ज्यादा से ज्यादा लोग सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में सम्मिलित हो और पुण्य के भागीदार बने ईश्वर सभी भक्तो पर अपनी कृपा बनाये रखे। वही कहा कि जिस तरह से हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे देश और प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। ये हम लोगो का सौभाग्य है कि हम लोगो को ऐसे प्रधानमंत्री मिले है। हम हनुमान जी से प्रार्थना करते है कि ऐसे ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह मुख्य्मंत्री योगी आदित्य नाथ जी पर ऐसे ही अपनी कृपा बनाये रखे। और आने वाले 2027 के चुनाव मे प्रचण्ड जीत हासिल हो। राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे हज़ारो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। ये कार्यक्रम मार्च से शुरू हुआ है और हनुमान जी कृपा से अनवरत चल रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के कल्याण शांति समृद्धि उन्नति के लिए किया जा रहा है। मेरी हनुमान जी से कामना है कि सभी पर अपनी कृपा बनाये रखे सब का कल्याण करे। Byte - विनोद जायसवाल भाजपा नेता।3
- हल्दी में 'चावल' का ऐसा घोटाला: अब दाल-भात के साथ हल्दी भी चबाकर खाइए! ⚓ अजीत मिश्रा (खोजी) वाह रे हमारे देश के मिलावटखोरों का टैलेंट! अल्बर्ट आइंस्टीन और थॉमस एडिसन भी अगर आज जिंदा होते, तो कानपुर के इस 'वैज्ञानिक' कारनामे को देखकर अपना माथा पीट लेते। कानपुर की पीतांबरा इंटरप्राइजेज ने मसाले की दुनिया में एक ऐसी क्रांतिकारी खोज कर डाली है, जिसके बाद अब आपको अलग से चावल उबालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दाल में तड़का लगाइए और चावल रूपी हल्दी सीधे पेट के अंदर! खाद्य विभाग ने जब इस 'हाई-टेक' मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा, तो वहां का नजारा किसी साइंस फिक्शन फिल्म से कम नहीं था। पूरी छापामारी में असली हल्दी का एक टुकड़ा तक नहीं मिला। जी हां, आपने सही पढ़ा! बिना हल्दी के हल्दी बनाने का यह चमत्कार सिर्फ हमारे देश के शातिर दिमाग ही कर सकते हैं। जांच में पता चला कि फैक्ट्री मालिक महोदय चावल के छोटे-छोटे टुकड़ों को खतरनाक लिक्विड कलर में नहला-धुलाकर बिल्कुल असली हल्दी जैसा रूप दे रहे थे। मौके से 77 बोरी चावल के टुकड़े, 42 बोरी नकली हल्दी पाउडर, और मिलावटी मिर्च-धनिया पाउडर के साथ-साथ रंग का जखीरा बरामद हुआ। कुल मिलाकर करीब 8 लाख रुपये का यह 'जहरीला माल' जब्त किया गया है। सोचिए जरा... आप रोज सुबह जो हल्दी वाला दूध पीकर इम्युनिटी बढ़ाने का भ्रम पाल रहे थे, असल में वो आपकी आंतों में पुलाव और बिरयानी की नींव रख रहा था! कल को हो सकता है कि लोग कहें, "भाई, आज की सब्जी में हल्दी कम चावल का स्वाद ज्यादा आ रहा है!" अब इंतजार इस बात का है कि अगली बार चाय की पत्ती में कौन सी सूखी घास और दूध में किस-किस केमिकल की फैक्ट्री पकड़ी जाती है। तब तक के लिए आप भी सावधान रहिए, खाइए-पीडि़ए और भगवान भरोसे अपनी सेहत बचाइए! #नकलीहल्दी #कानपुरन्यूज #मिलावटखोरी #फूडसेफ्टी #सावधानइंडिया #वायरलन्यूज #KampurNews #FoodAdulteration1
- "बहादुर मीनाक्षी और मूकदर्शक रथ": जब चलती ट्रेन में जागा ज़मीर, पर यात्रियों का सोया रहा ईमान! "बहादुर मीनाक्षी और मूकदर्शक रथ": जब चलती ट्रेन में जागा ज़मीर, पर यात्रियों का सोया रहा ईमान! गाजियाबाद से गोरखपुर की इस 'सुहानी' रेल यात्रा का हाल कुछ ऐसा था कि, "टिकट जनरल का हो या एसी का, समाज की रीढ़ की हड्डी हमेशा स्लीपर क्लास में ही रिजर्व रहती है।" मीनाक्षी अकेली सफर कर रही थीं। शायद उनकी सबसे बड़ी गलती यह थी कि उन्होंने अपने साथ किसी 'मर्दानी' तलवार या लाठी की बजाय केवल उम्मीद रख ली थी—यह उम्मीद कि इस देश में अभी भी कुछ इंसान यात्रा कर रहे हैं। ट्रेन के डिब्बे में एक 'कलाप्रेमी' मनचला भी सवार था, जिसकी कला का एकमात्र विषय मीनाक्षी को घूरना और अश्लील हरकतें करना था। भाई साहब की नजरें इतनी पैनी थीं कि एक्स-रे मशीन भी शरमा जाए। लेकिन असली ड्रामा तो तब शुरू हुआ जब डिब्बे में बैठे बाकी 'संस्कारी' यात्रियों की भूमिका सामने आई। आसपास दर्जनों लोग बैठे थे। किसी के हाथ में मोबाइल था, कोई मूँगफली छील रहा था, तो कोई गहरी नींद में देश की जीडीपी पर विचार कर रहा था। मनचला अपनी हरकतें जारी रखे हुए था, और हमारे सहयात्री ऐसे चुपचाप बैठे थे मानो वे किसी ऐतिहासिक महाकाव्य के 'मूक पत्थर' हों। यात्री नंबर 1 (मन ही मन): "अरे भाई, चक्कर क्या है? हमारा क्या लेना-देना, हमारी टिकट थोड़ी कटी है इस नाटक की?" यात्री नंबर 2: "अरे चुप रहो यार, पचड़े में कौन पड़े? पुलिस-थाना कौन जाएगा? वीडियो बना लेते हैं, शायद इंस्टाग्राम पर रील्स वायरल हो जाए!" जब चारों तरफ खामोश तमाशाइयों का समुद्र दिखा, तो मीनाक्षी ने खुद ही अपनी ट्रेन के ब्रेक थामे—उन्होंने चेन पुलिंग (Chain Pulling) कर दी! अरे भाई! चेन पुलिंग करते ही मानो ट्रेन के साथ-साथ रेलवे प्रशासन की आत्मा भी जग गई। आरपीएफ (RPF) के जवान तुरंत प्रकट हुए। मीनाक्षी ने जब रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई, तो जवानों का भी खून खौल उठा। मनचले की सारी हेकड़ी एक झटके में कपूर की तरह उड़ गई। जो साहब डिब्बे में शेर बने घूम रहे थे, वे आरपीएफ को देखते ही चूहा बनने की कला में पीएचडी करते नजर आए। सोचने वाली बात यह है कि हमारे देश में चेन खींचना 'जुर्म' माना जाता है, ट्रेन लेट होने पर जुर्माना लगता है—लेकिन क्या किसी की इज्ज़त तार-तार होने पर तमाशबीन बने रहने वाले इन 'मूक यात्रियों' पर कोई जुर्माना नहीं लगना चाहिए? मीनाक्षी ने तो चेन खींचकर गाड़ी रोक ली, लेकिन समाज की इस गिरती हुई चेतना की गाड़ी को कौन रोकेगा? #MeenakshiBrave #IndianRailways #RPF #WomenSafety #SocialSatire #GhaziabadToGorakhpur #MoralPolicing #ShameOnYou #StandUpForWomen1