Shuru
Apke Nagar Ki App…
वायरल वीडियो ढोंगी बाबा की पुलिस के सामने ही हुई जम कर पिटाई वीडियो वायरल मथुरा थाना जैंत इलाके के बाटी गांव का
सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh
वायरल वीडियो ढोंगी बाबा की पुलिस के सामने ही हुई जम कर पिटाई वीडियो वायरल मथुरा थाना जैंत इलाके के बाटी गांव का
More news from Hapur and nearby areas
- वायरल वीडियो ढोंगी बाबा की पुलिस के सामने ही हुई जम कर पिटाई वीडियो वायरल मथुरा थाना जैंत इलाके के बाटी गांव का1
- आज 10 मार्च को मध्य प्रदेश के सतना कलेक्टर का राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान और वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगे राम त्यागी एवं राष्ट्रीय सचिव चौधरी उम्मेद सिंह जी के नेतृत्व में घेराव किया गया भारी भीड़ और ट्रैक्टर के सैलाब को देखकर मध्य प्रदेश शासन और प्रशासन के फूल हाथ पैर किसने की सभी मांगे मानी गई साथ रहे गाजियाबाद के जिला प्रभारी संदीप त्यागी1
- Post by Somit kumar1
- हापुड़ के JMS Group Of Institutions में आगामी 13 और 14 मार्च 2026 को Association for English Studies of India (AESI) के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया जा रहा है।1
- अमरोहा जनपद से पुलिस कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। रहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मंगटा निवासी अशोक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी व्यथा साझा की है। पीड़ित का आरोप है कि बीते 26 फरवरी को जब वह मुरादाबाद गया हुआ था, तब दबंगों ने उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ अभद्रता और मारपीट की। घटना के बाद जब वह न्याय की गुहार लेकर थाने पहुँचा, तो पुलिस ने मदद के बजाय उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अशोक ने आरोप लगाया है कि रहरा पुलिस के एक दरोगा ने मामले में कार्रवाई करने के नाम पर उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत वसूल ली। इसके बावजूद पुलिस ने विपक्षी दल से साठगांठ कर ली और पीड़ित की शिकायत पर कोई कदम उठाने के बजाय उल्टा उसी के खिलाफ धारा 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। वायरल वीडियो में पीड़ित ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया है और स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला और उसके पैसे वापस नहीं किए गए, तो वह आत्महत्या कर लेगा। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अब देखना यह होगा कि उच्चाधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।2
- Post by India News1
- पिलखुवा। नगर के व्यस्ततम बाजारों में शामिल गांधी बाजार में नगर पालिका की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। लंबे समय से खुले पड़े नाले के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाइक सवार दो मासूम बच्चों के साथ संतुलन खो बैठा और बाइक समेत सीधे खुले नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांधी बाजार में काफी भीड़भाड़ थी। इसी दौरान एक बाइक सवार अपने साथ दो छोटे बच्चों को लेकर बाजार से गुजर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे सड़क किनारे खुले पड़े नाले में जा गिरी। हादसा होते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत दौड़कर बाइक सवार और दोनों बच्चों को नाले से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां का नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका की ओर से इसे ढकने या मरम्मत कराने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। यही वजह है कि यहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। गांधी बाजार के व्यापारियों का कहना है कि यह इलाका शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है, जहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में खुले नाले का होना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। नाले से उठने वाली तेज बदबू और आसपास फैली गंदगी के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदार मयंक वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, आनंद, नितिन गर्ग, पवन शर्मा, रजनी वर्मा और रविंदर वर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते नाले को ढकने और उसकी मरम्मत की व्यवस्था कर दी जाती तो यह हादसा टल सकता था। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की अनदेखी के कारण गांधी बाजार में आए दिन बदबू, गंदगी और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस नाले को ढकने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। उधर इस मामले में नगर पालिका पिलखुवा के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि नगर क्षेत्र में लगातार मरम्मत और सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। गांधी बाजार में खुले नाले में बाइक गिरने की जानकारी मिली है। संबंधित विभाग को मौके का निरीक्षण कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नगर पालिका समय रहते अपनी जिम्मेदारी निभाती तो यह घटना घटित ही नहीं होती। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि हादसे के बाद पालिका प्रशासन कितनी तेजी से कार्रवाई करता है या फिर गांधी बाजार के लोग इसी तरह खुले नाले, बदबू और दुर्घटना के खतरे के बीच जीवन जीने को मजबूर रहेंगे।1
- होली के पावन अवसर पर संडीला तहसील में पत्रकारों और अधिवक्ताओं द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नई तहसील परिसर से हुई, जहां सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।#SandilaNews #HoliMilan #Holi2026 #UPNews #Journalists #Advocates #FestivalCelebration #BreakingNews #HindiNews #UttarPradesh #LocalNews1