गंडक नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की अपील ।। गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि एवं बाढ़ की आशंका को देखते हुए मझौलिया प्रखंड प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासन की ओर से नदी किनारे एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा है कि किसी भी तरह के खतरे की आशंका होने पर तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार, अंचलाधिकारी डॉली कुमारी एवं पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने नदी किनारे बसे ग्रामीणों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि गंडक नदी के आसपास के निचले और जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जलस्तर में वृद्धि होने की स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि नदी के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाएं और पानी में उतरने से पूरी तरह बचें। विशेष रूप से अभिभावकों से कहा गया है कि वे बच्चों को नदी एवं उसके आसपास जाने से रोकें। नदी किनारे मवेशियों को ले जाने में भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना देने को कहा गया है, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। प्रशासन ने ग्रामीणों से कहा कि वे अपने आसपास के लोगों को भी संभावित बाढ़ के प्रति जागरूक करें। साथ ही जरूरी सामान एवं दस्तावेज सुरक्षित रखने तथा आपात स्थिति के लिए पहले से तैयार रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

- गैस लीक के बाद जोरदार धमाका, घर का छाजा उड़ा; ललन शर्मा बुरी तरह झुलसे। मझौलिया के रामनगर बनकट के वार्ड नंबर-3 में बीती रात्रि गैस रिसाव के बाद अचानक जोरदार धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि ललन शर्मा के घर का छाजा उड़ गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल कायम हो गया। घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने के बाद अचानक आग पकड़ ली, जिसकी चपेट में आने से घर में मौजूद ललन शर्मा पूरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को और फैलने से रोक लिया गया। घटना के बाद झुलसे ललन शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गैस सिलेंडर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की जांच कराने और गैस रिसाव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।1
- नगर निगम बोर्ड की बैठक बार-बार स्थगित होने पर पार्षदों का फूटा गुस्सा महापौर पर विकास कार्य बाधित करने का आरोप, बुनियादी सुविधाओं को लेकर जताई नाराजगी1
- #NepalFlood #BiharFlood #BiharNews #NepalFlood2026 #GandakRiver #NepalFlood #BiharFlood #BiharNews #NepalFlood2026 #GandakRiver1
- मिलादुन्नबी के अवसर पर शिवराजपुर में निकला जुलूस, आपसी भाईचारे का दिया संदेश नौतन।।मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रखंड के शिवराजपुर गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा आपसी मेल-जोल और भाईचारे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोग मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाए और दरूद शरीफ पढ़ते हुए पूरे शिवराजपुर गांव का भ्रमण किया। इस दौरान गांव का वातावरण उत्साह और धार्मिक उल्लास से भरा रहा। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालकर मिलादुन्नबी का पर्व मनाया। इस अवसर पर लोगों ने आपसी एकता, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।वहीं, मिलादुन्नबी को लेकर बच्चों और बच्चियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे नए-नए कपड़े पहनकर खुशी-खुशी जुलूस में शामिल हुए और बाद में मेले का आनंद लेने के लिए घरों से निकले। बच्चों के चेहरे पर पर्व को लेकर काफी खुशी नजर आई।स्थानीय लोगों ने बताया कि मिलादुन्नबी का पर्व मोहम्मद साहब की पैगाम-ए-मोहब्बत, शांति और भाईचारे की सीख को याद करने का अवसर है। ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाते हुए समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।4
- गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने ऊंचे स्थान पर जाने की अपील की1
- गोपालगंज ब्रेकिंग : गोपालगंज में दूसरी शादी विवाद में महिला की संदिग्ध मौत: पति ने 1 महीने पहले की शादी; पत्नी अरेस्ट; गला दबाकर हत्या का आरोप ;कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा फार्म गांव का मामला : मृतका की पहचान मनियारा फार्म निवासी बहारन माली की पत्नी दीपा देवी के रूप में हुई है।1
- चीन के तिब्बत में ग्रेसियर पिघलने से चीन नेपाल के साथ बिहार में बाढ़ का नजारा देखने को मिल रहा है अफवाहों पर ध्यान नहीं दे,, सुरक्षित रहे लोगो का मदद करे,,1
- एक साथ चार बड़ी खबरें देखें नदी हुआ मैं जलस्तर बढ़ने से1