मिलादुन्नबी के अवसर पर शिवराजपुर में निकला जुलूस, आपसी भाईचारे का दिया संदेश नौतन।।मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रखंड के शिवराजपुर गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा आपसी मेल-जोल और भाईचारे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोग मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाए और दरूद शरीफ पढ़ते हुए पूरे शिवराजपुर गांव का भ्रमण किया। इस दौरान गांव का वातावरण उत्साह और धार्मिक उल्लास से भरा रहा। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालकर मिलादुन्नबी का पर्व मनाया। इस अवसर पर लोगों ने आपसी एकता, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।वहीं, मिलादुन्नबी को लेकर बच्चों और बच्चियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे नए-नए कपड़े पहनकर खुशी-खुशी जुलूस में शामिल हुए और बाद में मेले का आनंद लेने के लिए घरों से निकले। बच्चों के चेहरे पर पर्व को लेकर काफी खुशी नजर आई।स्थानीय लोगों ने बताया कि मिलादुन्नबी का पर्व मोहम्मद साहब की पैगाम-ए-मोहब्बत, शांति और भाईचारे की सीख को याद करने का अवसर है। ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाते हुए समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
मिलादुन्नबी के अवसर पर शिवराजपुर में निकला जुलूस, आपसी भाईचारे का दिया संदेश नौतन।।मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रखंड के शिवराजपुर गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा आपसी मेल-जोल और भाईचारे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोग मोहम्मद
साहब की शान में नारे लगाए और दरूद शरीफ पढ़ते हुए पूरे शिवराजपुर गांव का भ्रमण किया। इस दौरान गांव का वातावरण उत्साह और धार्मिक उल्लास से भरा रहा। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालकर मिलादुन्नबी का पर्व मनाया। इस अवसर पर लोगों ने आपसी एकता,
भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।वहीं, मिलादुन्नबी को लेकर बच्चों और बच्चियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे नए-नए कपड़े पहनकर खुशी-खुशी जुलूस में शामिल हुए और बाद में मेले का आनंद लेने के लिए घरों से निकले। बच्चों के चेहरे पर पर्व
को लेकर काफी खुशी नजर आई।स्थानीय लोगों ने बताया कि मिलादुन्नबी का पर्व मोहम्मद साहब की पैगाम-ए-मोहब्बत, शांति और भाईचारे की सीख को याद करने का अवसर है। ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाते हुए समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
- मिलादुन्नबी के अवसर पर शिवराजपुर में निकला जुलूस, आपसी भाईचारे का दिया संदेश नौतन।।मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रखंड के शिवराजपुर गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा आपसी मेल-जोल और भाईचारे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोग मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाए और दरूद शरीफ पढ़ते हुए पूरे शिवराजपुर गांव का भ्रमण किया। इस दौरान गांव का वातावरण उत्साह और धार्मिक उल्लास से भरा रहा। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालकर मिलादुन्नबी का पर्व मनाया। इस अवसर पर लोगों ने आपसी एकता, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।वहीं, मिलादुन्नबी को लेकर बच्चों और बच्चियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे नए-नए कपड़े पहनकर खुशी-खुशी जुलूस में शामिल हुए और बाद में मेले का आनंद लेने के लिए घरों से निकले। बच्चों के चेहरे पर पर्व को लेकर काफी खुशी नजर आई।स्थानीय लोगों ने बताया कि मिलादुन्नबी का पर्व मोहम्मद साहब की पैगाम-ए-मोहब्बत, शांति और भाईचारे की सीख को याद करने का अवसर है। ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाते हुए समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।4
- एक साथ दो बड़ी खबरें देखें गंडक नदी के कटाव स्थल का सांसद ने किया निरीक्षण मुख्य सड़क को किसी भी हाल में कटने नहीं दिया जाएगा : डॉ. संजय जायसवाल मझौलिया में विद्यार्थी सहयोग शिविर का शुभारंभ शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों में होगा अंतिम निराकरण : बीडीओ एक साथ दो बड़ी खबरें देखें गंडक नदी के कटाव स्थल का सांसद ने किया निरीक्षण मुख्य सड़क को किसी भी हाल में कटने नहीं दिया जाएगा : डॉ. संजय जायसवाल मझौलिया में विद्यार्थी सहयोग शिविर का शुभारंभ शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों में होगा अंतिम निराकरण : बीडीओ1
- सूर्यपुर पंचायत बनी बैरिया प्रखंड की पहली बाल श्रम मुक्त पंचायत बैरिया। बैरिया प्रखंड क्षेत्र की सूर्यपुर पंचायत को प्रखंड की पहली बाल श्रम मुक्त पंचायत घोषित किया गया। इस अवसर पर बाल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्याम कुमार के नेतृत्व में तथा पंचायत के मुखिया इस्लाम गद्दी की अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में मौजूद ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से सूर्यपुर पंचायत को बाल श्रम मुक्त घोषित किया। आमसभा में बाल श्रम के दुष्परिणामों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही पंचायत के किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रहने देने पर विशेष जोर दिया गया। सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय से जोड़ने और बाल श्रम को पूरी तरह समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस दौरान बताया गया कि प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक आमसभाओं का आयोजन कर पंचायतों को बाल श्रम मुक्त घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की कि बच्चों से किसी भी प्रकार का मजदूरी कार्य नहीं कराया जाए और उन्हें नियमित विद्यालय भेजा जाए। इससे बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मौके पर पंचायत सचिव विकास कुमार, डाटा ऑपरेटर मनदीप कुमार सहित दर्जनों पंचायतवासी मौजूद रहे।1
- बेतिया में ट्रेन पर पत्थरबाजी को लेकर अलर्ट, GRP-RPF का ताबड़तोड़ जागरूकता अभियान बेतिया रेल क्षेत्र में ट्रेनों पर लगातार हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं को देखते हुए रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुजफ्फरपुर से आने-जाने वाली ट्रेनों और आनंद विहार से आने वाली ट्रेनों को असामाजिक तत्वों द्वारा निशाना बनाए जाने की सूचना के बाद GRP, RPF और स्थानीय थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। बेतिया रेलवे थाना अध्यक्ष राजेश पासवान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और ऐसे मामलों में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेल थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि रेल क्षेत्र से गुजरने वाली किसी भी ट्रेन पर पत्थरबाजी करना गंभीर अपराध है। पुलिस की टीम लगातार संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रख रही है और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कोई व्यक्ति ट्रेन पर पत्थर फेंकता हुआ दिखाई देता है या रेलवे क्षेत्र में किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो तत्काल रेल पुलिस को इसकी सूचना दें। रेल पुलिस ने यह भी साफ किया है कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान लोगों को ट्रेन पर पत्थरबाजी के खतरों और इसके कानूनी परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। रेल थाना अध्यक्ष राजेश पासवान ने कहा कि यह जागरूकता और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा। रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है, ताकि ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, ट्रेनों पर पथराव करने या किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें और समय रहते पुलिस को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- गोपालगंज ब्रेकिंग : तिब्बत से नेपाल में आई भीषण जल-प्रवाह के बाद गंडक नदी में जलस्तर बढने की आशंका को देखते हुए गडंक नदी के पास नीचले इलाके में रहने वाले लोगों को सचेत रहने के लिए प्रशासन द्वारा माइकिंग किया गया।1
- सुगौली जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी को रोकने को लेकर लोगों के बीच चलाया जनजागरूकता अभियान। लोगों से की सहयोग की अपील और पत्थरबाजी को लेकर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात बताई गई।1
- 6 साल के बच्चे ने माइक थामकर मांगा इस्तीफा, प्रदर्शन के बीच पुलिस ले गई साथ! 6 साल के बच्चे ने माइक थामकर मांगा इस्तीफा, प्रदर्शन के बीच पुलिस ले गई साथ!1
- भगवानपुर-छरकी दियरा में प्रशासन ने तेज किया बचाव अभियान त्रिशूल नदी में भूस्खलन से गंडक में बाढ़ की आशंका, ग्रामीणों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह नौतन। त्रिशूल नदी में भूस्खलन की सूचना के बाद गंडक नदी में बाढ़ की आशंका को देखते हुए नौतन प्रखंड प्रशासन अलर्ट मोड में है। भगवानपुर व छरकी दियरा क्षेत्र में प्रशासन की टीम लगातार ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी है। बीडीओ गिरधारी लाल, सीओ अल्का कुमारी और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में ग्रामीणों को निचले इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।इस दौरान मुखिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह व राजेश पांडेय भी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और गंडक के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। अलर्ट रहें ग्रामीण: प्रशासन ने दियरा क्षेत्र के लोगों से नदी के किनारे नहीं जाने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।4