logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सश्रम कैद, 25 हजार रुपये जुर्माना औरैया, 25 अगस्त। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत औरैया पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने दोषी अभियुक्त को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मामला थाना कोतवाली औरैया में वर्ष 2019 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 713/2019 से संबंधित है। इसमें धारा 363, 366, 376 भादवि तथा धारा 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम), औरैया ने अभियुक्त शिव सिंह पुत्र गया प्रसाद, निवासी शाला मंदिर, थाना कोतवाली औरैया को दोषी करार दिया। न्यायालय ने उसे धारा 376(3) भादवि एवं पठित धारा 4(2) पॉक्सो अधिनियम के तहत 20 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत मामले की गुणवत्तापूर्ण विवेचना के साथ न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक मृदुल मिश्रा ने पैरवी की, जबकि पैरोकार आरक्षी अनूप कुमार ने साक्ष्यों को न्यायालय के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों को सजा दिलाने के लिए विवेचना और अभियोजन की गुणवत्ता को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

2 days ago
user_प्रशांत गुप्ता  अछल्दा औरैया
प्रशांत गुप्ता अछल्दा औरैया
बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 days ago
aab8dd26-c7dc-4b30-8949-e4a8db08a2f9

औरैया में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सश्रम कैद, 25 हजार रुपये जुर्माना औरैया, 25 अगस्त। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत औरैया पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने दोषी अभियुक्त को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मामला थाना कोतवाली औरैया में वर्ष 2019 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 713/2019 से संबंधित है। इसमें धारा 363, 366, 376 भादवि तथा धारा 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम), औरैया ने अभियुक्त शिव सिंह पुत्र गया प्रसाद, निवासी शाला मंदिर, थाना कोतवाली औरैया को दोषी करार दिया। न्यायालय ने उसे धारा 376(3) भादवि एवं पठित धारा 4(2) पॉक्सो अधिनियम के तहत 20 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत मामले की गुणवत्तापूर्ण विवेचना के साथ न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक मृदुल मिश्रा ने पैरवी की, जबकि पैरोकार आरक्षी अनूप कुमार ने साक्ष्यों को न्यायालय के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों को सजा दिलाने के लिए विवेचना और अभियोजन की गुणवत्ता को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रामगढ़ में बाजार के दिन लगा भीषण जाम, सड़क पर रेंगते नजर आए वाहन करीब एक किलोमीटर लंबा लगा जाम एंबुलेंस भी जाम में फंसी करीब एक घंटे बाद खुला जाम बिधूना -रामगढ़ कस्बे में साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण भीषण जाम लग गया है। बाजार में उमड़ी भीड़ और बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि इस दौरान यातायात सुचारू करने के लिए मौके पर पुलिस नदारद और बेपरवाह नजर आई। रक्षाबंधन के पर्व पर भाइयों को राखी बांधने के लिए घर जा रहीं बहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बा रामगढ़ में दिबियापुर बिधूना रोड स्थित हरचंदपुर तिराहे से लेकर सब्जी मंडी से रामगढ़ चौराहे तक बृहस्पतिवार को भीषण जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। त्योहार के चलते ऑटो और निजी वाहनों की भारी आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। वाहनों में फंसे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जाम में एंबुलेंस भी काफी समय तक फंसी रही। लगातार तीन दिन से हो रही वारिश के बाद आज गुरुवार को शाम करीब चार बजे जैसे ही बारिश बंद हुई आस पास के ग्रामीणों के लोग बाजार में खरीदारी के लिए उमड़े जिससे कस्बे में भयंकर जाम लग गया। जाम बहुत लंबा लगा जो करीब एक घंटे बाद जाम खुला जिससे यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका
    4
    रामगढ़ में बाजार के दिन लगा भीषण जाम, सड़क पर रेंगते नजर आए वाहन
करीब एक किलोमीटर लंबा लगा जाम
एंबुलेंस भी जाम में फंसी 
करीब एक घंटे बाद खुला जाम
बिधूना -रामगढ़ कस्बे में साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण भीषण जाम लग गया है। बाजार में उमड़ी भीड़ और बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि इस दौरान यातायात सुचारू करने के लिए मौके पर पुलिस नदारद और बेपरवाह नजर आई।
रक्षाबंधन के पर्व पर भाइयों को राखी बांधने के लिए घर जा रहीं बहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बा रामगढ़ में दिबियापुर बिधूना रोड स्थित हरचंदपुर तिराहे से लेकर सब्जी मंडी से रामगढ़ चौराहे तक बृहस्पतिवार को भीषण जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। त्योहार के चलते ऑटो और निजी वाहनों की भारी आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।  वाहनों में फंसे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जाम में एंबुलेंस भी काफी समय तक फंसी रही। लगातार तीन दिन से हो रही वारिश के बाद आज गुरुवार को शाम करीब चार बजे जैसे ही बारिश बंद हुई आस पास के ग्रामीणों के लोग बाजार में खरीदारी के लिए उमड़े जिससे कस्बे में भयंकर जाम लग गया। जाम बहुत लंबा लगा जो करीब एक घंटे बाद जाम खुला जिससे यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका
    user_अखिलेश कुमार शाक्य पत्रकार
    अखिलेश कुमार शाक्य पत्रकार
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • jitendra Kumar manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya
    1
    jitendra Kumar manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya
    user_Jitendra bharti Jitendra bharti
    Jitendra bharti Jitendra bharti
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सड़क पर पानी भरा हुआ हमारी सरकार से यही दरखास्त है मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है रोड पर बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ है आने-जाने बहुत ज्यादा प्रॉब्लम हो रही है ग्राम पंचायत प्रधान से कहते हैं तो वह कहता है यह हमारे नीचे काम नहीं है यह सरकार का काम है बोलता है यह प की शतक चाहिए सर विधायक बनवाएंगे कोई भी हमारी सुनवाई नहीं कर रहा है
    1
    सड़क पर पानी भरा हुआ
हमारी सरकार से यही दरखास्त है मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है रोड पर बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ है आने-जाने बहुत ज्यादा प्रॉब्लम हो रही है ग्राम पंचायत प्रधान से कहते हैं तो वह कहता है यह हमारे नीचे काम नहीं है यह सरकार का काम है बोलता है यह प की शतक चाहिए सर विधायक बनवाएंगे कोई भी हमारी सुनवाई नहीं कर रहा है
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Actor Bidhuna, Auraiya•
    11 hrs ago
  • *इटावा से बड़ी खबर* इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़ गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ
    1
    *इटावा से बड़ी खबर*

इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़
गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ
अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *युवाओं को प्रधानमंत्री का उद्बोधन टेलीकास्ट के माध्यम से सुनाया गया* *औरैया 27 अप्रैल।* तिलक महाविद्यालय औरैया केंद्र सभागार में खेलो इंडिया संवाद माय भारत युवा खेल मंत्रालय भारत सरकारके अंतर्गत खेल की बात प्रधानमंत्री की का संवाद से टेलीकास्ट के माध्यम से दिखाया गया प्रधानमंत्री का संदेश युवा भागीदारी ही देश की भागीदारी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने सरस्वती प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। . इस अवसर पर उन्होंने कहा युवा विकास ही देश का विकास है युवा आगे बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा युवा को चाहिए नियमित योग खेलकूद व्यायाम कर नसे से दूर रह कर पढ़ाई पर अपना ध्यान दें उन्होंने कहा हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद जयंती सप्ताह के अंतर्गत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है युवा कार्यक्रमों से सीख लेकर आगे बढ़े जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा माय भारत युवा खेल मंत्रालय से जुड़कर युवा लाभ उठाएं युवाओं का उत्साह वर्धन के लिए विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर है माय भारत युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने आए हुए अध्यापकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया क्रीड़ा अधिकारी ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण कराई इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉक्टर अनुपमा वर्मा जय सिंह यादव एनएसएस प्रभारी मोटीवेटर ध्रुव वर्मा स्पोर्ट पर्सन संगम यादव डॉक्टर सुधा शुक्ला डॉक्टर अंशुल दुबे डॉक्टर राजेश डॉक्टर गौरव अग्रवाल डॉक्टर बीना पांडे प्रोफेसर विमलेश डॉक्टर राधा कुशवाहा डॉ हिमांशु मिश्रा सहित सभी एन y वी स्वयंसेवक कर्मचारी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय राजपूत जिला कोऑर्डिनेटर भारतीय शिक्षा बोर्ड ने किया।
    1
    *युवाओं को प्रधानमंत्री का उद्बोधन टेलीकास्ट के माध्यम से  सुनाया गया* 
*औरैया 27 अप्रैल।* तिलक महाविद्यालय औरैया केंद्र सभागार में खेलो इंडिया संवाद माय भारत युवा खेल मंत्रालय भारत सरकारके अंतर्गत खेल की बात प्रधानमंत्री की का संवाद से टेलीकास्ट के माध्यम से दिखाया गया प्रधानमंत्री का संदेश युवा भागीदारी ही देश की भागीदारी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने सरस्वती प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।                                            . इस अवसर पर उन्होंने कहा युवा विकास ही देश का विकास है युवा आगे बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा युवा को चाहिए नियमित योग खेलकूद व्यायाम कर नसे से दूर रह कर पढ़ाई पर अपना ध्यान दें उन्होंने कहा हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद जयंती सप्ताह के अंतर्गत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है युवा कार्यक्रमों से सीख लेकर आगे बढ़े जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा माय भारत युवा खेल मंत्रालय से जुड़कर युवा लाभ उठाएं युवाओं का उत्साह वर्धन के लिए विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर है माय भारत युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने आए हुए अध्यापकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया क्रीड़ा अधिकारी ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण कराई इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉक्टर अनुपमा वर्मा जय सिंह यादव एनएसएस प्रभारी मोटीवेटर ध्रुव वर्मा स्पोर्ट पर्सन संगम यादव डॉक्टर सुधा शुक्ला डॉक्टर अंशुल दुबे डॉक्टर राजेश डॉक्टर गौरव अग्रवाल डॉक्टर बीना पांडे प्रोफेसर विमलेश डॉक्टर राधा कुशवाहा डॉ हिमांशु मिश्रा सहित सभी एन y वी स्वयंसेवक कर्मचारी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय राजपूत जिला कोऑर्डिनेटर भारतीय शिक्षा बोर्ड ने किया।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान रक्षाबंधन के पावन पर्व से एक दिन पूर्व विवेकानंद इंटर कॉलेज, बल्लापुर की छात्राओं ने अटसू पुलिस चौकी पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस जवानों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त की। इस दौरान चौकी पर मौजूद हेड कांस्टेबल आरबी राजपूत, आरक्षी अनूप कुमार, आरक्षी शिशुपाल एवं आरक्षी जितेश कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। पुलिस जवानों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। छात्राओं द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधने की यह पहल बेहद भावपूर्ण और सराहनीय रही। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच अपनापन एवं सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
    3
    रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान
रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान
रक्षाबंधन के पावन पर्व से एक दिन पूर्व विवेकानंद इंटर कॉलेज, बल्लापुर की छात्राओं ने अटसू पुलिस चौकी पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस जवानों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त की।
इस दौरान चौकी पर मौजूद हेड कांस्टेबल आरबी राजपूत, आरक्षी अनूप कुमार, आरक्षी शिशुपाल एवं आरक्षी जितेश कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया।
पुलिस जवानों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। छात्राओं द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधने की यह पहल बेहद भावपूर्ण और सराहनीय रही।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच अपनापन एवं सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • jitendra Kumar manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya
    1
    jitendra Kumar manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya
    user_Jitendra bharti Jitendra bharti
    Jitendra bharti Jitendra bharti
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट से जुड़े एक संवेदनशील मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में नाबालिग पीड़िता की जन्मतिथि (Date of Birth) के साथ छेड़छाड़ कर दस्तावेजों में उसे बदलने का गंभीर आरोप लगा है। इस फर्जीवाड़े का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की है। मामले की जांच को प्रभावित करने और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता समेत कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों द्वारा पीड़िता की उम्र दस्तावेजों में बदलकर केस को कमजोर करने की साजिश रचने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दस्तावेजों में यह बदलाव किस स्तर पर और किसकी मिलीभगत से किया गया। दर्ज मामले के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट से जुड़े एक संवेदनशील मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में नाबालिग पीड़िता की जन्मतिथि (Date of Birth) के साथ छेड़छाड़ कर दस्तावेजों में उसे
बदलने का गंभीर आरोप लगा है।
इस फर्जीवाड़े का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की है। मामले की जांच को प्रभावित करने और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता समेत कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आरोपियों द्वारा पीड़िता की उम्र दस्तावेजों में बदलकर केस को कमजोर करने की साजिश रचने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दस्तावेजों में यह बदलाव किस स्तर पर और किसकी मिलीभगत से किया गया। दर्ज मामले के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।
    user_Deepak Joshi
    Deepak Joshi
    Court reporter हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.