logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 नवंबर से श्री अयोध्या धाम में शुरू होगा भव्य दीपोत्सव, जगमग होगी रामनगरी अयोध्या। श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के आयोजन के लिए तैयार होने जा रही है। 7 नवंबर से श्री अयोध्या धाम में भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। इस आयोजन को लेकर रामनगरी में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि 7 नवंबर से अयोध्या धाम में भव्य दीपोत्सव शुरू होगा। दीपोत्सव के दौरान अयोध्या को दीपों और आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से श्रीराम की नगरी की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को प्रदर्शित किया जाएगा। दीपोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

15 hrs ago
user_Pankaj Gupta
Pankaj Gupta
Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

7 नवंबर से श्री अयोध्या धाम में शुरू होगा भव्य दीपोत्सव, जगमग होगी रामनगरी अयोध्या। श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के आयोजन के लिए तैयार होने जा रही है। 7 नवंबर से श्री अयोध्या धाम में भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। इस आयोजन को लेकर रामनगरी में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि 7 नवंबर से अयोध्या धाम में भव्य दीपोत्सव शुरू होगा। दीपोत्सव के दौरान अयोध्या को दीपों और आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से श्रीराम की नगरी की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को प्रदर्शित किया जाएगा। दीपोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन जालौन में मुठभेड़ के बाद एक लाख का ईनामिया बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जोल्हूपुर-मदारीपुर के जंगल के पास पुलिस और हत्यारोपी बदमाश के बीच मुठभेड़, देर रात करीब 02:45 बजे हुई मुठभेड़ में हत्यारोपी के दोनों पैर में लगी गोली, एक लाख का ईनामिया बदमाश मोनू यादव उर्फ़ पवन यादव पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल, बीते 31 अक्टूबर को आरोपी ने बार संघ अध्यक्ष अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या की वारदात को दिया था अंजाम, इस जघन्य हत्याकांड मे अब तक कुल 5 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार, झाड़ियों में छिपकर आरोपी ने पुलिस पर किए दो राउंड फायर, पुलिस ने आत्मरक्षा में 6 राउंड की जवाबी फायरिंग आरोपी के दोनों पैरो मे लगी गोली, घायल आरोपी को जिला अस्पताल उरई में कराया गया भर्ती, एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने दी मुठभेड़ और पुलिस कार्रवाई की जानकारी। कालपी कोतवाली क्षेत्र में जोल्हूपुर-मदारीपुर के जंगल के पास हुई मुठभेड़। बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP जालौन
    4
    जालौन

जालौन में मुठभेड़ के बाद एक लाख का ईनामिया बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे,

बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
जोल्हूपुर-मदारीपुर के जंगल के पास पुलिस और हत्यारोपी बदमाश के बीच मुठभेड़,
देर रात करीब 02:45 बजे हुई मुठभेड़ में हत्यारोपी के दोनों पैर में लगी गोली,
एक लाख का ईनामिया बदमाश मोनू यादव उर्फ़ पवन यादव पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल,
बीते 31 अक्टूबर को आरोपी ने बार संघ अध्यक्ष अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या की वारदात को दिया था अंजाम,
इस जघन्य हत्याकांड मे अब तक कुल 5 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार,
झाड़ियों में छिपकर आरोपी ने पुलिस पर किए दो राउंड फायर, 
पुलिस ने आत्मरक्षा में 6 राउंड की जवाबी फायरिंग आरोपी के दोनों पैरो मे लगी गोली,
घायल आरोपी को जिला अस्पताल उरई में कराया गया भर्ती,
एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने दी मुठभेड़ और पुलिस कार्रवाई की जानकारी।
कालपी कोतवाली क्षेत्र में जोल्हूपुर-मदारीपुर के जंगल के पास हुई मुठभेड़।
बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP जालौन
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • 🎤jhansi : आगामी त्योहारों के चलते वरिष्ठ अधिकारियों ने सर्राफा मार्केट में किया पैदल गश्त🖥️ 📌अतिक्रमण हटाने तथा यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर व्यापारियों के साथ की बैठक झाँसी मे आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ (अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर), श्री आकाश कुलहरि (पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी) तथा श्री विकास कुमार (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी) ने थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत प्रमुख सर्राफा मार्केट में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की । पैदल गश्त के दौरान स्थानीय सर्राफा व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों का बुके (पुष्पगुच्छ) भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस पिकेट्स, संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग एवं सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता का गहनता से अवलोकन किया गया तथा सर्राफा व्यवसायियों व आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा एवं सहयोग का पूर्ण भरोसा दिलाया गया। गश्त के दौरान आवागमन को सुगम बनाए रखने हेतु अतिक्रमण हटाने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। व्यूरो रिपोर्ट : soninews jhansi
    4
    🎤jhansi : आगामी त्योहारों के चलते वरिष्ठ अधिकारियों ने सर्राफा मार्केट में किया पैदल गश्त🖥️
📌अतिक्रमण हटाने तथा यातायात व्यवस्था  और सुरक्षा पर व्यापारियों के साथ की बैठक
झाँसी मे आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ (अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर), श्री आकाश कुलहरि (पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी) तथा श्री विकास कुमार (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी) ने थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत प्रमुख सर्राफा मार्केट में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की । पैदल गश्त के दौरान स्थानीय सर्राफा व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों का बुके (पुष्पगुच्छ) भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस पिकेट्स, संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग एवं सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता का गहनता से अवलोकन किया गया तथा सर्राफा व्यवसायियों व आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा एवं सहयोग का पूर्ण भरोसा दिलाया गया। 
गश्त के दौरान आवागमन को सुगम बनाए रखने हेतु अतिक्रमण हटाने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
व्यूरो रिपोर्ट : soninews jhansi
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पैतृक गांव सतोह पहुंचे पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, ग्राम प्रधानों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत कोंच, जालौन। विकासखंड कोंच के अंतर्गत ग्राम सतोह में मंगलवार को पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), उत्तर प्रदेश विजय कुमार अपने पैतृक गांव पहुंचे। उनके गांव आगमन पर ग्राम प्रधानों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सतोह हरिकिशोर पटेल, पिंडारी प्रधान सुरेंद्र सिंह राजपूत, अशोक प्रधान, नंदकिशोर राजपूत, अमित प्रधान, कमलेश कुशवाहा तथा जमरोही कला के ग्राम प्रधान राकेश अहिरवार सहित अन्य गणमान्य लोग एवं क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे। पूर्व डीजीपी विजय कुमार के पैतृक गांव पहुंचने पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता रही। मंगलवार देर शाम तक स्वागत का सिलसिला चलता रहा। रिपोर्ट: जालौन, उत्तर प्रदेश।
    4
    पैतृक गांव सतोह पहुंचे पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, ग्राम प्रधानों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत

कोंच, जालौन। विकासखंड कोंच के
अंतर्गत ग्राम सतोह में मंगलवार को पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), उत्तर प्रदेश विजय कुमार अपने पैतृक गांव पहुंचे। उनके गांव आगमन पर ग्राम प्रधानों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सतोह हरिकिशोर पटेल, पिंडारी प्रधान सुरेंद्र सिंह राजपूत, अशोक प्रधान, नंदकिशोर राजपूत, अमित प्रधान, कमलेश कुशवाहा तथा जमरोही कला के ग्राम प्रधान राकेश अहिरवार सहित अन्य गणमान्य लोग एवं क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।
पूर्व डीजीपी विजय कुमार के पैतृक गांव पहुंचने पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता रही। मंगलवार देर शाम तक स्वागत का सिलसिला चलता रहा।
रिपोर्ट: जालौन, उत्तर प्रदेश।
    user_Punit kumar
    Punit kumar
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हड़ताल पर गए 4 सहकारी समिति सचिव बर्खास्त, खाद वितरण प्रभावित करने पर प्रशासन सख्त Ravindra Gautam ✍️ ➡️ एस्मा (ESMA) लागू होने के बावजूद हड़ताल से न लौटने पर सहायक आयुक्त शिव कुमार ने 4 सचिवों सीकरी राजा, कैथेरी, जैसारीकला व जखा समिति को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया। ➡️ यूपी सहकारी समिति अधिनियम 1965 की धारा 38 के तहत नोटिस देने और लगातार अपील के बाद भी ड्यूटी पर न लौटने पर यह कठोर कदम उठाया गया। ➡️ प्रशासन ने किसानों को आश्वस्त किया है कि पीसीएफ गोदामों, क्रय-विक्रय व सहकारी समितियों के जरिए उर्वरक वितरण जारी है और जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। ➡️ खाद वितरण में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी के साथ किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 05162252483 है।
    1
    हड़ताल पर गए 4 सहकारी समिति सचिव बर्खास्त, खाद वितरण प्रभावित करने पर प्रशासन सख्त
Ravindra Gautam ✍️ 
➡️ एस्मा (ESMA) लागू होने के बावजूद हड़ताल से न लौटने पर सहायक आयुक्त शिव कुमार ने 4 सचिवों सीकरी राजा, कैथेरी, जैसारीकला व जखा समिति को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया।
➡️ यूपी सहकारी समिति अधिनियम 1965 की धारा 38 के तहत नोटिस देने और लगातार अपील के बाद भी ड्यूटी पर न लौटने पर यह कठोर कदम उठाया गया।
➡️ प्रशासन ने किसानों को आश्वस्त किया है कि पीसीएफ गोदामों, क्रय-विक्रय व सहकारी समितियों के जरिए उर्वरक वितरण जारी है और जिले में खाद की कोई कमी नहीं है।
➡️ खाद वितरण में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी के साथ किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 05162252483 है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सुनिए क्या कुछ बोले सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक शिव कुमार!! उरई। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक शिव कुमार ने बताया कि जनपद में कृषकों को रवी सीजन में उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे है किंतु एस्मा लगा होने के बाबजूद भी समितियों के कुछ कर्मचारी और सचिव हड़ताल पर चले गए। उनको कई बार नोटिस दिए गए और वापिस आने हेतु अपील भी की गई, इसके बाबजूद भी कर्मचारी वापिस नही लौटे। ऐसी स्थिति में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम 1965 की धारा 38 के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया है तथा इसके बाबजूद भी जो नही लौटे तो ऐसी स्थिति में 04 समितियों के सचिव राजकुमार सीकरी राजा समिति, सचिव चन्द्र प्रकाश द्विवेदी कैथेरी समिति, सचिव रविन्द्र कुमार यादव जैसारीकला समिति, सचिव राज किशोर जखा समिति को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही कृषकों से यह अपील की जाती है कि उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नही है। प्रशासन द्वारा पीसीएफ के गोदामो, क्रय विक्रय समितियों, सहकारी समितियों के द्वारा उर्वरक वितरण कराया जा रहा है और जनपद में उर्वरक की कोई भी कमी नही है। इसके बाबजूद भी कृषकों के हितों से खिलवाड़ किया जाएगा यथा खाद्य वितरण में लापरवाही की जाएगी तो उसके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक और वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी इसके साथ ही उर्वरक सम्बन्धी समस्या के समाधान के लिये नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका नंबर- 05162252483 है। इस पर कृषक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है और उनकी समस्या के समाधान हेतु हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।
    1
    सुनिए क्या कुछ बोले सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक शिव कुमार!!
उरई। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक शिव कुमार ने बताया कि जनपद में कृषकों को रवी सीजन में उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे है किंतु एस्मा लगा होने के बाबजूद भी समितियों के कुछ कर्मचारी और सचिव हड़ताल पर चले गए। उनको कई बार नोटिस दिए गए और वापिस आने हेतु अपील भी की गई, इसके बाबजूद भी कर्मचारी वापिस नही लौटे। ऐसी स्थिति में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम 1965 की धारा 38 के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया है तथा इसके बाबजूद भी जो नही लौटे तो ऐसी स्थिति में 04 समितियों के सचिव राजकुमार सीकरी राजा समिति, सचिव चन्द्र प्रकाश द्विवेदी कैथेरी समिति, सचिव रविन्द्र कुमार यादव जैसारीकला समिति, सचिव राज किशोर जखा समिति को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही कृषकों से यह अपील की जाती है कि उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नही है। प्रशासन द्वारा पीसीएफ के गोदामो, क्रय विक्रय समितियों, सहकारी समितियों के द्वारा उर्वरक वितरण कराया जा रहा है और जनपद में उर्वरक की कोई भी कमी नही है। इसके बाबजूद भी कृषकों के हितों से खिलवाड़ किया जाएगा यथा खाद्य वितरण में लापरवाही की जाएगी तो उसके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक और वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी इसके साथ ही उर्वरक सम्बन्धी समस्या के समाधान के लिये नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका नंबर- 05162252483 है। इस पर कृषक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है और उनकी समस्या के समाधान हेतु हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उरई के श्री मंशा पूर्ण हनुमान मंदिर में मंगलवार और शनिवार को उमड़ती है भक्तों की भीड़, दूर-दूर से दर्शन करने पहुंचते हैं श्रद्धालु उरई (जालौन)। नगर के अंबेडकर चौराहे के पास स्थित प्रसिद्ध श्री मंशा पूर्ण हनुमान जी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इन विशेष दिनों में मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहता है और सुबह से ही बजरंगबली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो जाता है। मंदिर में उरई नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। भक्त भगवान हनुमान जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। मंगलवार और शनिवार को मंदिर परिसर में विशेष रौनक रहती है। श्री मंशा पूर्ण हनुमान जी मंदिर सेवा समिति के प्रबंधक अनिल सिंह सेंगर हैं। मंदिर श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और विश्वास का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है।
    1
    उरई के श्री मंशा पूर्ण हनुमान मंदिर में मंगलवार और शनिवार को उमड़ती है भक्तों की भीड़, दूर-दूर से दर्शन करने पहुंचते हैं श्रद्धालु
उरई (जालौन)। नगर के अंबेडकर चौराहे के पास स्थित प्रसिद्ध श्री मंशा पूर्ण हनुमान जी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इन विशेष दिनों में मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहता है और सुबह से ही बजरंगबली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो जाता है। मंदिर में उरई नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। भक्त भगवान हनुमान जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। मंगलवार और शनिवार को मंदिर परिसर में विशेष रौनक रहती है। श्री मंशा पूर्ण हनुमान जी मंदिर सेवा समिति के प्रबंधक अनिल सिंह सेंगर हैं। मंदिर श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और विश्वास का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 7 नवंबर से श्री अयोध्या धाम में शुरू होगा भव्य दीपोत्सव, जगमग होगी रामनगरी अयोध्या। श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के आयोजन के लिए तैयार होने जा रही है। 7 नवंबर से श्री अयोध्या धाम में भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। इस आयोजन को लेकर रामनगरी में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि 7 नवंबर से अयोध्या धाम में भव्य दीपोत्सव शुरू होगा। दीपोत्सव के दौरान अयोध्या को दीपों और आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से श्रीराम की नगरी की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को प्रदर्शित किया जाएगा। दीपोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
    1
    7 नवंबर से श्री अयोध्या धाम में शुरू होगा भव्य दीपोत्सव, जगमग होगी रामनगरी
अयोध्या। श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के आयोजन के लिए तैयार होने जा रही है। 7 नवंबर से श्री अयोध्या धाम में भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। इस आयोजन को लेकर रामनगरी में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि 7 नवंबर से अयोध्या धाम में भव्य दीपोत्सव शुरू होगा। दीपोत्सव के दौरान अयोध्या को दीपों और आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से श्रीराम की नगरी की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को प्रदर्शित किया जाएगा। दीपोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मां ने डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की गला रेतकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप सिकरी व्यास गांव में दिल दहला देने वाली घटना, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन सिकरी व्यास (जालौन)। जनपद जालौन के थाना कोटरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकरी व्यास में मंगलवार सुबह एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक मां पर अपने ही डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारो पत्नी राजेश बरार ने कथित रूप से अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे की है। मृतक चार बच्चों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं बताया जा रहा है और उसका इलाज भी चलने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि और जांच की जानी बाकी है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजीव शर्मा, थाना कोटरा प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार, अतिरिक्त निरीक्षक विष्णुकांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की तथा आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। मासूम की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।नोट: महिला की मानसिक स्थिति और घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच एवं चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन
    4
    मां ने डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की गला रेतकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

 सिकरी व्यास गांव में दिल दहला देने वाली घटना, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच


रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन 
सिकरी व्यास (जालौन)। जनपद जालौन के थाना कोटरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकरी व्यास में मंगलवार सुबह एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक मां पर अपने ही डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारो पत्नी राजेश बरार ने कथित रूप से अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे की है। मृतक चार बच्चों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं बताया जा रहा है और उसका इलाज भी चलने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि और जांच की जानी बाकी है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजीव शर्मा, थाना कोटरा प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार, अतिरिक्त निरीक्षक विष्णुकांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की तथा आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। मासूम की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।नोट: महिला की मानसिक स्थिति और घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच एवं चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन
    user_केके श्रीवास्तव
    केके श्रीवास्तव
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.