अमरपुर रेफरल अस्पताल में टेक्नीशियन के अभाव में अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित, जल्द व्यवस्था करने की पहल खबर: अमरपुर प्रखंड के एकमात्र रेफरल अस्पताल में टेक्नीशियन की अनुपस्थिति के कारण अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित रहने से शुक्रवार को कई गर्भवती महिलाओं को बिना जांच कराए लौटना पड़ा। सुबह लगभग 12 बजे दर्जनों गर्भवती महिलाएं अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच कराईं। जांच के बाद डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी, लेकिन अस्पताल परिसर स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि टेक्नीशियन उपलब्ध नहीं हैं। पवई निवासी छोटी कुमारी, चकनारायणपुर निवासी अंशु प्रिया, नवटोलिया निवासी मौसम कुमारी, सलेमपुर निवासी पुष्पांजलि कुमारी सहित कई गर्भवती महिलाओं ने बताया कि लंबी दूरी तय कर अस्पताल पहुंचने और जांच कराने के बाद भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका, जिससे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार अल्ट्रासाउंड करने वाले टेक्नीशियन को सप्ताह में दो दिन डिप्टेशन पर बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। मंगलवार और शुक्रवार को टेक्नीशियन की ड्यूटी बांका में रहने के कारण अमरपुर में सेवा प्रभावित हो रही है। इस संबंध में रेफरल अस्पताल की प्रभारी डॉ. दीप्ति सिन्हा ने बताया कि सिविल सर्जन के आदेश पर टेक्नीशियन को सप्ताह में दो दिन बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि अमरपुर की स्थिति उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि प्रभारी के साथ बैठक कर अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता को देखते हुए टेक्नीशियन को सभी दिनों के लिए उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। टेक्नीशियन की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं को आवश्यक जांच के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में नियमित अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल करने की मांग की है।

- अमरपुर रेफरल अस्पताल में टेक्नीशियन के अभाव में अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित, जल्द व्यवस्था करने की पहल खबर: अमरपुर प्रखंड के एकमात्र रेफरल अस्पताल में टेक्नीशियन की अनुपस्थिति के कारण अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित रहने से शुक्रवार को कई गर्भवती महिलाओं को बिना जांच कराए लौटना पड़ा। सुबह लगभग 12 बजे दर्जनों गर्भवती महिलाएं अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच कराईं। जांच के बाद डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी, लेकिन अस्पताल परिसर स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि टेक्नीशियन उपलब्ध नहीं हैं। पवई निवासी छोटी कुमारी, चकनारायणपुर निवासी अंशु प्रिया, नवटोलिया निवासी मौसम कुमारी, सलेमपुर निवासी पुष्पांजलि कुमारी सहित कई गर्भवती महिलाओं ने बताया कि लंबी दूरी तय कर अस्पताल पहुंचने और जांच कराने के बाद भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका, जिससे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार अल्ट्रासाउंड करने वाले टेक्नीशियन को सप्ताह में दो दिन डिप्टेशन पर बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। मंगलवार और शुक्रवार को टेक्नीशियन की ड्यूटी बांका में रहने के कारण अमरपुर में सेवा प्रभावित हो रही है। इस संबंध में रेफरल अस्पताल की प्रभारी डॉ. दीप्ति सिन्हा ने बताया कि सिविल सर्जन के आदेश पर टेक्नीशियन को सप्ताह में दो दिन बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि अमरपुर की स्थिति उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि प्रभारी के साथ बैठक कर अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता को देखते हुए टेक्नीशियन को सभी दिनों के लिए उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। टेक्नीशियन की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं को आवश्यक जांच के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में नियमित अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल करने की मांग की है।1
- Post by N.k.choudhary1
- (बिहार बांका )सिविल कोर्ट बांका परिसर में 14 मार्च को वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। यह जानकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। बताया गया है कि इस लोक अदालत के लिए अब तक करीब 4 हजार सुलहनीय मामलों में नोटिस तामील किए जा चुके हैं, वहीं बैंकिंग वादों में लगभग 4200 नोटिस जारी किए गए हैं। जिन पक्षकारों को नोटिस नहीं मिला है, वे भी निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपने मामले का निस्तारण करा सकते हैं।1
- बांका जिले के आनंदपुर थाना अंतर्गत :सड़क हादसे में मौत हुए युवक के उग्र परिजन को आनंदपुर पुलिस के पहल पर मामला हुआ शांत,हाईवे ट्रक किया जप्त चालक हुआ फरार। रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार1
- #Scholar's #Mate_Career_Institute भागलपुर वासियों के बीच फर्जी रिजल्ट मार्केटिंग का बादशाह #aakashinstitute #physics #Jee #Akash #Allen #Aducamy #Mentor_Eduserve #Aducamy_patna #patnabihar भागलपुर जिला के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को गलत छात्राओं का रिजल्ट फर्जी तरीके से अपने संस्थान का बताकर संस्थान की मार्केटिंग का प्लेन का हुआ भंडा फोड़। #पुलिस #vairalpost #RjdBihar #वायरल सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की उज्जवल भविष्य के लिए सोच समझकर एवं अपने सूझबूझ के साथ अच्छे संस्थान में भेजने की है जरूर। #BiharNews #patna #PatnaNews Scholar's Mate Career Institute की सच्चाई को जाने किस तरीके से फर्जी रिजल्ट प्रकाशित कर शहर शुरू है मार्केटिंग का खेल। #amitabhdas #deshmatnews #biharpolicenews जल्दी इससे भी बड़ा खुलासा के साथ एक और वीडियो आएगा आपके पास इस वीडियो को अधिक से अधिक आगे शेयर करें। #bhakti #BhaktiVibes #district_magistrate_Bhagalpur1
- नामांकन दाखिल जारी 9570719625 www.vishalics.in खेसर, बांका1
- भागलपुर जिले के नवगछिया में एनएच-31 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह भीषण हादसा खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के समीप उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार बस ने पिकअप और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार चारों यात्रियों ने मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों की घटना की सूचना पर पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबे घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. इस दुर्घटना में करीब छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है.प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।1
- बिहार के बांका में इंसानियत की मिसाल देखने को मिली है। बांका समाहरणालय के पास एक गुमशुदा बच्चा भटकता हुआ मिला, जिसे स्थानीय युवकों की सतर्कता से सुरक्षित पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बच्चे का नाम विष्णु कुमार है। उसके पिता का नाम अर्जुन राय और माता का नाम नीलम देवी बताया गया है। बच्चे ने बताया कि वह अपने घर हाहा गौड़ा से अपनी मां के साथ बांका मार्केटिंग करने आया था, लेकिन भीड़ में उसकी मां उससे बिछड़ गई। दिन भर बांका शहर में भटकने के बाद वह समाहरणालय के पास पहुंच गया।1