logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

22 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार,,,,,,,,,, 22 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार एटा। अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रिजोर थाना पुलिस ने एक युवक को 22 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रिजोर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रवीण कुमार पुत्र जुगेश कुमार, निवासी रिजोर, थाना रिजोर, जनपद एटा, उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से 22 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद हुई। मामले में थाना रिजोर पर मु0अ0सं0 148/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

5 hrs ago
user_Amit Gupta Ptrkar Etah
Amit Gupta Ptrkar Etah
Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
b39fcfc5-45a5-48a2-815e-5f9fff7cada1

22 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार,,,,,,,,,, 22 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार एटा। अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रिजोर थाना पुलिस ने एक युवक को 22 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रिजोर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रवीण कुमार पुत्र जुगेश कुमार, निवासी रिजोर, थाना रिजोर, जनपद एटा, उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से 22 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद हुई। मामले में थाना रिजोर पर मु0अ0सं0 148/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दिव्यांगजनों ने आयुष्मान कार्ड, पेंशन और 200 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग उठाई एटा। आदर्श दिव्यांग उत्थान समिति के पदाधिकारियों एवं दिव्यांगजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में दिव्यांगजनों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने, पेंशन की राशि बढ़ाने, 200 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने सहित परिवहन और वाहन लाइसेंस से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। समिति के प्रबंधक एवं सचिव जी.के. (आर.एस.) राजपूत के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन अनेक सरकारी सुविधाओं से अभी भी वंचित हैं। समिति ने मांग की कि प्रदेश के दिव्यांगजनों को भी आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें गंभीर बीमारी की स्थिति में बेहतर उपचार मिल सके। ज्ञापन में बढ़ती महंगाई को देखते हुए दिव्यांग पेंशन की राशि बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई। साथ ही दिव्यांगजनों को राहत देने के लिए 200 यूनिट तक निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। दिव्यांगजनों ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रा से जुड़ी समस्याओं का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि दिव्यांगजनों को परिवहन सुविधाओं का लाभ सुचारु रूप से मिलना चाहिए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बसों में प्रवेश को लेकर आने वाली परेशानियों का समाधान कराया जाए। इसके अलावा ज्ञापन में आरटीओ कार्यालयों में दिव्यांगजनों के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में आने वाली दिक्कतों को दूर करने की मांग की गई। समिति ने शासन से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया, ताकि पात्र दिव्यांगजनों को नियमानुसार लाइसेंस प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी न हो। समिति ने मुख्यमंत्री से दिव्यांगजनों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की। ज्ञापन में समिति से जुड़े पदाधिकारियों एवं दिव्यांगजनों के हस्ताक्षर भी शामिल रहे।
    4
    दिव्यांगजनों ने आयुष्मान कार्ड, पेंशन और 200 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग उठाई
एटा। आदर्श दिव्यांग उत्थान समिति के पदाधिकारियों एवं दिव्यांगजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में दिव्यांगजनों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने, पेंशन की राशि बढ़ाने, 200 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने सहित परिवहन और वाहन लाइसेंस से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।
समिति के प्रबंधक एवं सचिव जी.के. (आर.एस.) राजपूत के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन अनेक सरकारी सुविधाओं से अभी भी वंचित हैं। समिति ने मांग की कि प्रदेश के दिव्यांगजनों को भी आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें गंभीर बीमारी की स्थिति में बेहतर उपचार मिल सके।
ज्ञापन में बढ़ती महंगाई को देखते हुए दिव्यांग पेंशन की राशि बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई। साथ ही दिव्यांगजनों को राहत देने के लिए 200 यूनिट तक निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।
दिव्यांगजनों ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रा से जुड़ी समस्याओं का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि दिव्यांगजनों को परिवहन सुविधाओं का लाभ सुचारु रूप से मिलना चाहिए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बसों में प्रवेश को लेकर आने वाली परेशानियों का समाधान कराया जाए।
इसके अलावा ज्ञापन में आरटीओ कार्यालयों में दिव्यांगजनों के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में आने वाली दिक्कतों को दूर करने की मांग की गई। समिति ने शासन से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया, ताकि पात्र दिव्यांगजनों को नियमानुसार लाइसेंस प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी न हो।
समिति ने मुख्यमंत्री से दिव्यांगजनों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की। ज्ञापन में समिति से जुड़े पदाधिकारियों एवं दिव्यांगजनों के हस्ताक्षर भी शामिल रहे।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बिग ब्रेकिंग न्यूज़ एटा *एटा* थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, 01 नफर अभियुक्त को मय 22 अदद पौवा देशी शराब नाजायज के किया गिरफ्तार मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम पत्थर की सराय से समय करीब 01.10 बजे मय 22 अदद पौवा देशी शराब ( मस्तीह् ) नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 386/2026 धारा 60 आब0 अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी |
    2
    बिग ब्रेकिंग न्यूज़ एटा 
*एटा* थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, 01 नफर अभियुक्त को मय 22 अदद पौवा देशी शराब नाजायज के  किया गिरफ्तार 
मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम पत्थर की सराय से समय करीब 01.10 बजे मय 22 अदद पौवा देशी शराब ( मस्तीह् ) नाजायज  के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 386/2026 धारा 60 आब0 अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी |
    user_Ravendra Jadon Patrkar
    Ravendra Jadon Patrkar
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर जी की आत्मसम्मान रैली में पहुंचा लोगों का जन सैलाब लखनऊ पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर जी की आत्मसम्मान रैली में पहुंचा लोगों का जन सैलाब लखनऊ! राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पारख महासंघ के बैनर तले पूर्व केंद्रीय मंत्री की आत्मसम्मान रैली में हजारों की संख्या में पहुंची भीड़ आत्म सम्मान की इस रैली में ना तो सांसद थे और ना पूर्व केंद्रीय मंत्री थे बल्कि पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर जी थे जिनके सम्मान में पूरे भारत से लोग राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर हजारों की तादाद में पहुंचकर यह दिखाने का काम किया की सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने बताया कि रैली को रोकने के लिए तमाम लोगों ने बहुत कोशिश की उसके बावजूद भी इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर आत्म सम्मान की इस रैली को सफल बनायाl l
    1
    पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर जी की आत्मसम्मान रैली में पहुंचा लोगों का जन सैलाब
लखनऊ
पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर जी की आत्मसम्मान रैली में पहुंचा लोगों का जन सैलाब
लखनऊ! राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पारख महासंघ के बैनर तले पूर्व केंद्रीय मंत्री की आत्मसम्मान रैली में हजारों की संख्या में पहुंची भीड़
आत्म सम्मान की इस रैली में ना तो सांसद थे और ना पूर्व केंद्रीय मंत्री थे बल्कि पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर जी थे जिनके सम्मान में पूरे भारत से लोग राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर हजारों की तादाद में पहुंचकर यह दिखाने का काम किया की सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा
पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने बताया कि रैली को रोकने के लिए तमाम लोगों ने बहुत कोशिश की उसके बावजूद भी इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर आत्म सम्मान की इस रैली को सफल बनायाl l
    user_Ashish vundela
    Ashish vundela
    Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • एक और समोसा को देखो मिश्रा का क्या कहते हैं कैसे सीवी लेना
    1
    एक और समोसा को देखो मिश्रा का क्या कहते हैं कैसे सीवी लेना
    user_Kaushal Kumar
    Kaushal Kumar
    कुरावली, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • UP पंचायत चुनाव 2026 बड़ी खबर! ग्राम प्रधान चुनाव पर आयोग का बड़ा फैसला | तारीखों को लेकर आया बड़ा अपडेट उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ग्राम प्रधान चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए यह वीडियो बेहद अहम है। इस वीडियो में हम बताएंगे कि राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों को लेकर क्या फैसला लिया है, चुनाव की तारीखों पर क्या स्थिति है और इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद आगे क्या हो सकता है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर कई जगहों पर आवाज उठी, जबकि चुनावी प्रक्रिया को लेकर आयोग और सरकार के बीच बैठकों का दौर भी जारी है। इस वीडियो में आपको पूरी जानकारी आसान और साफ भाषा में मिलेगी। अगर आप UP Gram Pradhan Election 2026, UP Panchayat Election Date, State Election Commission UP और पंचायत चुनाव से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे पहले जानना चाहते हैं, तो यह वीडियो अंत तक जरूर देखें। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और GD NEWS NETWORK को Subscribe करके बेल आइकन जरूर दबाएं, ताकि उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर सबसे पहले आप तक पहुंचे। Keywords: UP Panchayat Election 2026, UP Gram Pradhan Election 2026, Uttar Pradesh Panchayat Election, Gram Pradhan Chunav, UP Election News, State Election Commission UP, Panchayat Election Date, UP Village Election, UP Breaking News, Uttar Pradesh News Today, Gram Pradhan Latest News, UP Politics News, Panchayat Chunav Update, UP Local Election, Allahabad High Court Panchayat Election #UPPanchayatElection2026 #GramPradhanElection #UPNews #PanchayatChunav #UttarPradesh #BreakingNews #ElectionUpdate #HindiNews #GDNewsNetwork
    1
    UP पंचायत चुनाव 2026 बड़ी खबर! ग्राम प्रधान चुनाव पर आयोग का बड़ा फैसला | तारीखों को लेकर आया बड़ा अपडेट
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ग्राम प्रधान चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए यह वीडियो बेहद अहम है। इस वीडियो में हम बताएंगे कि राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों को लेकर क्या फैसला लिया है, चुनाव की तारीखों पर क्या स्थिति है और इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद आगे क्या हो सकता है।
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर कई जगहों पर आवाज उठी, जबकि चुनावी प्रक्रिया को लेकर आयोग और सरकार के बीच बैठकों का दौर भी जारी है। इस वीडियो में आपको पूरी जानकारी आसान और साफ भाषा में मिलेगी।
अगर आप UP Gram Pradhan Election 2026, UP Panchayat Election Date, State Election Commission UP और पंचायत चुनाव से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे पहले जानना चाहते हैं, तो यह वीडियो अंत तक जरूर देखें।
वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और GD NEWS NETWORK को Subscribe करके बेल आइकन जरूर दबाएं, ताकि उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर सबसे पहले आप तक पहुंचे।
Keywords:
UP Panchayat Election 2026, UP Gram Pradhan Election 2026, Uttar Pradesh Panchayat Election, Gram Pradhan Chunav, UP Election News, State Election Commission UP, Panchayat Election Date, UP Village Election, UP Breaking News, Uttar Pradesh News Today, Gram Pradhan Latest News, UP Politics News, Panchayat Chunav Update, UP Local Election, Allahabad High Court Panchayat Election
#UPPanchayatElection2026 #GramPradhanElection #UPNews #PanchayatChunav #UttarPradesh #BreakingNews #ElectionUpdate #HindiNews #GDNewsNetwork
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • मैनपुरी से बड़ी खबर कलयुगी पुत्रों और पुत्रबधू ने बुजुर्ग माता पिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया,,, मैनपुरी: बुजुर्ग ने पुत्रों और बहू पर लगाया मारपीट व घर से निकालने का आरोप पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। नया नगला दीवानी निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय रामदीन ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्रों व बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार देवेंद्र सिंह का आरोप है कि उनके पुत्र अतुल कुमार व प्रदीप कुमार तथा बहू राखी देवी और प्रीती,,करीब पांच वर्षों से उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते आ रहे हैं। आरोप है कि रुपये मांगने से इनकार करने पर उन्हें घर में रहने नहीं दिया जाता और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया जाता है। पीड़ित ने बताया कि वह बीमारी से परेशान हैं तथा उनकी पत्नी का भी इलाज चल रहा है। आरोप है कि मकान की तीसरी मंजिल पर पटान कराने के लिए भी रुपये मांगे गए और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। देवेंद्र सिंह के मुताबिक मामले को लेकर कई बार थाना कोतवाली मैनपुरी में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने तथा स्वयं और पत्नी का इलाज कराए जाने की मांग की है। वाइट,, पीड़ित की रिपोर्ट: पत्रकार मोहित गुप्ता, संपादक, जनपद मैनपुरी
    2
    मैनपुरी से बड़ी खबर कलयुगी पुत्रों और पुत्रबधू ने बुजुर्ग माता पिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया,,,
मैनपुरी: बुजुर्ग ने पुत्रों और बहू पर लगाया मारपीट व घर से निकालने का आरोप
पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी 
मैनपुरी। नया नगला दीवानी निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय रामदीन ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्रों व बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार देवेंद्र सिंह का आरोप है कि उनके पुत्र अतुल कुमार व प्रदीप कुमार तथा बहू राखी देवी और प्रीती,,करीब पांच वर्षों से उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते आ रहे हैं। आरोप है कि रुपये मांगने से इनकार करने पर उन्हें घर में रहने नहीं दिया जाता और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया जाता है।
पीड़ित ने बताया कि वह बीमारी से परेशान हैं तथा उनकी पत्नी का भी इलाज चल रहा है। आरोप है कि मकान की तीसरी मंजिल पर पटान कराने के लिए भी रुपये मांगे गए और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
देवेंद्र सिंह के मुताबिक मामले को लेकर कई बार थाना कोतवाली मैनपुरी में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने तथा स्वयं और पत्नी का इलाज कराए जाने की मांग की है।
वाइट,, पीड़ित की 
रिपोर्ट: पत्रकार मोहित गुप्ता, संपादक, जनपद मैनपुरी
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कुशीनगर : किसानों शहीद समारोह में पहुंचे सांसद आदित्य यादव कुशीनगर : किसानों शहीद समारोह में पहुंचे सांसद आदित्य यादव
    1
    कुशीनगर : किसानों शहीद समारोह में पहुंचे सांसद आदित्य यादव
कुशीनगर : किसानों शहीद समारोह में पहुंचे सांसद आदित्य यादव
    user_Saymul Hasan 24 NEWS HD
    Saymul Hasan 24 NEWS HD
    Mainpuri, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है दबंगो द्वारा किया जा रहा है अवैध कब्जा मैनपुरी: दबंगों पर महिला के प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के इटावा रोड निवासी मीना देवी पत्नी राजेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर अपने प्लॉट पर दबंगों द्वारा कथित रूप से किए गए अवैध कब्जे को हटवाने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। प्रार्थना पत्र में मीना देवी ने आरोप लगाया है कि उनके प्लॉट पर रजनेश मिश्रा पुत्र श्री कृष्णकांत मिश्रा, बीना मिश्रा पत्नी रजनेश मिश्रा तथा अनुभव दुबे, हरिशरण दुबे व वैभव मिश्रा द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया गया है। पीड़िता का कहना है कि मामले को लेकर उन्होंने थाना बेवर में कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने तत्कालीन कप्तान मैनपुरी और विधायक को भी प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनकी पांच बेटियों की शादी में भी परेशानियां आ रही हैं और इसी कमजोरी का फायदा उठाकर दबंगों ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर रखा है। मीना देवी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं, जिनके डर से परिवार भयभीत रहता है। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने तथा जातिसूचक गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराकर प्लॉट से कथित अवैध कब्जा हटवाया जाए तथा उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। रिपोर्ट: पत्रकार मोहित गुप्ता, संपादक, जनपद मैनपुरी
    2
    मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है दबंगो द्वारा किया जा रहा है अवैध कब्जा 
मैनपुरी: दबंगों पर महिला के प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार
पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी 
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के इटावा रोड निवासी मीना देवी पत्नी राजेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर अपने प्लॉट पर दबंगों द्वारा कथित रूप से किए गए अवैध कब्जे को हटवाने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में मीना देवी ने आरोप लगाया है कि उनके प्लॉट पर रजनेश मिश्रा पुत्र श्री कृष्णकांत मिश्रा, बीना मिश्रा पत्नी रजनेश मिश्रा तथा अनुभव दुबे, हरिशरण दुबे व वैभव मिश्रा द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया गया है। पीड़िता का कहना है कि मामले को लेकर उन्होंने थाना बेवर में कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
आरोप है कि इसके बाद उन्होंने तत्कालीन कप्तान मैनपुरी और विधायक को भी प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनकी पांच बेटियों की शादी में भी परेशानियां आ रही हैं और इसी कमजोरी का फायदा उठाकर दबंगों ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर रखा है।
मीना देवी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं, जिनके डर से परिवार भयभीत रहता है। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने तथा जातिसूचक गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है।
पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराकर प्लॉट से कथित अवैध कब्जा हटवाया जाए तथा उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
रिपोर्ट: पत्रकार मोहित गुप्ता, संपादक, जनपद मैनपुरी
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.