बगहा कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न मामले में पांच अभियुक्त को किया,रिहा रिपोर्ट? 📺 National 24 News | OFFICIAL VIDEO UPDATE 📍 Location: बगहा, बिहार बगहा के सेमरा थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज उत्पीड़न के एक महत्वपूर्ण मामले में न्यायालय ने बड़ा निर्णय सुनाया है। अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में पांच आरोपियों को रिहा कर दिया। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों, दस्तावेजी साक्ष्यों एवं गवाहों के बयानों का विस्तृत परीक्षण किया। निर्णय में अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं किया जा सका, जिसके आधार पर सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया। फैसले के पश्चात सिविल कोर्ट के वरिष्ठ आपराधिक अधिवक्ता कमरन अजीज़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह निर्णय विधि और प्रस्तुत साक्ष्यों के अनुरूप है तथा न्यायालय ने तथ्यों के आधार पर फैसला दिया है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। National 24 News इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध है तथा आगे की हर कानूनी अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा। 🎙 Anchor: Suraj Prasad 🎙 Co-Anchor: Sujata Shukla 🎙 Official Team: Supriya Shah 📡 National 24 News | Bihar Live
बगहा कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न मामले में पांच अभियुक्त को किया,रिहा रिपोर्ट? 📺 National 24 News | OFFICIAL VIDEO UPDATE 📍 Location: बगहा, बिहार बगहा के सेमरा थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज उत्पीड़न के एक महत्वपूर्ण मामले में न्यायालय ने बड़ा निर्णय सुनाया है। अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में पांच आरोपियों को रिहा कर दिया। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों, दस्तावेजी साक्ष्यों एवं गवाहों के बयानों का विस्तृत परीक्षण किया। निर्णय में अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं किया जा सका, जिसके आधार पर सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया। फैसले के पश्चात सिविल कोर्ट के वरिष्ठ आपराधिक अधिवक्ता कमरन अजीज़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह निर्णय विधि और प्रस्तुत साक्ष्यों के अनुरूप है तथा न्यायालय ने तथ्यों के आधार पर फैसला दिया है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। National 24 News इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध है तथा आगे की हर कानूनी अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा। 🎙 Anchor: Suraj Prasad 🎙 Co-Anchor: Sujata Shukla 🎙 Official Team: Supriya Shah 📡 National 24 News | Bihar Live
- होटल में लड़ाई के बाद युवती ने लगाई छलांग, हालत गंभीर दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में स्थित एक होटल की चौथी मंजिल से एक 20 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर छलांग लगा ली। युवती को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवती उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले 22 वर्षीय युवक के साथ होटल में ठहरी थी और दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक, युवती ने गुस्से में आकर चौथी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की तलाश की जा रही है।1
- नगर निगम बेतिया के टैक्सो पे लोग आक्रोशित1
- कुशीनगर में बड़ी कार्रवाई! 142 पेटी अवैध शराब बरामद | अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग गिरफ्तार | #UPPolice बोलेरो और गन्ना ट्रॉली में छिपी 142 पेटी शराब जब्त! कुशीनगर पुलिस की बड़ी रेड कुशीनगर में 28 लाख की अवैध शराब पकड़ी गई | 4 तस्कर गिरफ्तार जनपद कुशीनगर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई। अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 1 बोलेरो वाहन और 1 गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुल 142 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब को बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 4 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। वाहनों सहित बरामद माल की कुल कीमत लगभग 28 लाख रुपये बताई जा रही है। इस बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। 👉 ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें। #UPPolice #Kushinagar #BreakingNews #Kushinagar #KushinagarNews #UPPolice #UttarPradesh #IllegalLiquor #LiquorSmuggling #BiharBorder #PoliceAction #BreakingNews #HindiNews #CrimeNews #TodayNews #UPNews #ExciseDepartment #SharabMafia1
- बेतिया के जीएमसीएच में कार्यरत निजी सुरक्षा एजेंसी गोस्वामी सिक्युरिटी सर्विस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि एजेंसी की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) रद्द होने के बाद भी उससे लगातार काम लिया जा रहा है। यह मामला सिर्फ जिला स्तर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बिहार विधानसभा में भी इस पर सवाल उठ चुका है। गृह विभाग ने अपने पत्रांक 930, दिनांक 22 जनवरी 2026 के माध्यम से जिला पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में जवाब भी तलब किया है, बावजूद इसके एजेंसी की सेवाएं जारी रहने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग गया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, पश्चिमी चंपारण के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने आज 13 फरवरी शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बलिराम भवन स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि जीएमसीएच के उपाध्यक्ष और प्राचार्य की मिलीभगत से इस एजेंसी से काम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब लाइसेंस रद्द हो चुका है तो किसी भी सरकारी संस्थान में उस एजेंसी से कार्य लेना नियमों के खिलाफ है। ओमप्रकाश क्रांति ने यह भी आरोप लगाया कि कम संख्या में सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी पर लगाकर अधिक संख्या का भुगतान लिया जा रहा है, जो सीधे तौर पर सरकारी धन की लूट है। उन्होंने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता बताते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। साथ ही, जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक संबंधित एजेंसी से काम लेने पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की गई है। भाकपा ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो पार्टी इस मुद्दे को जनआंदोलन का रूप देगी। अब सबकी निगाहें जिला प्रशासन और सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर लाइसेंस रद्द एजेंसी पर कब तक मेहरबानी जारी रहेगी और सरकारी धन की कथित लूट पर क्या कदम उठाए जाएंगे।1
- संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, सनसनी झनझनपुर (महराजगंज) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे के पश्चिम शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पेड़ से फंदे के सहारे एक किशोर का शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। चौक थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी गुड्डू शर्मा झनझनपुर चौराहे पर घर बनवाकर फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह उनका 16 वर्षीय बेटा राज शर्मा का शव झनझनपुर स्थित महात्मा गांधी कन्या इंटर कालेज के पास एक पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस और परिजनों को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।1
- बेतिया में सड़क हादसा: दवा लेकर लौट रहे युवक की मौत, घर में शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना 11 फरवरी की शाम करीब 5:45 बजे मछली लोक के पास हुई। मृतक की पहचान बरवत सेना वार्ड संख्या 38 निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र रामबालक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रामबालक अपनी मां के लिए पिपरा बाजार से दवा लेने गया था। दवा लेकर घर लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल रामबालक को इलाज के लिए जीएमसीएच ले जाने लगी। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। जीएमसीएच पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। रामबालक दो भाइयों और दो बहनों में एक था। परिवार में 19 फरवरी को बड़े भाई की शादी तय थी और घर में तैयारियाँ चल रही थीं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल नाका प्रभारी मदन कुमार मांझी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के फर्द बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। नीरज राज1
- बिहार के नगर पंचायत में सरकारी काम नहीं हो रहा है। जेसीबी से लेकिन प्राइवेट काम हो रहा है यह क्यों?1
- UP के बिजनौर मे रोडवेज बस स्टैंड पर महिला परिचालक के साथ छेड़छाड़ कर रहे एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की गई। पिटाई की यह वीडियो वायरल हो रही है। आरोप है की सवारी बनकर बैठे युवक ने महिला परिचालक के साथ अश्लीलता की तो महिला ने भागते हुए युवक को पकड़ लिया। #UttarPradeshNews1
- आज 13 फरवरी शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1 लाख 85हजार 500 रूपए जुर्माना वसूले गए।1