logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुजफ्फरनगर में आयोजित क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में युग प्रजापति प्रथम क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में युग प्रजापति प्रथम - प्रतियोगिताओं में कई पदक कर चुका है हासिल - पूर्व में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीत चुका है युग छतारी : सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा आठ के छात्र युग प्रजापति ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता की कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युग इससे पूर्व भी प्रांतीय सहित अन्य प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। छतारी के सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा आठ के छात्र युग प्रजापति ने मुजफ्फरनगर के लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित 38वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में कई जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कुश्ती प्रतियोगिता में युग प्रजापति ने अपने से अधिक उम्र के पहलवानों को कड़ी टक्कर देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान हासिल किया। युग की जीत से विद्यालय, स्वजनों व कस्बा के लोगों में खुशी का माहौल है। गुरुवार को स्कूल प्रबंधन समिति व स्वजनों ने युग की जीत की खुशी में कस्बा में रैली निकाली। इस दौरान कस्बा के लोगों ने युग प्रजापति को पुष्पमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उसकी उपलब्धि पर खुशी जताई। कस्बा के मोहल्ला आजाद रोड निवासी बृजेश गोले के 13 वर्षीय पुत्र युग प्रजापति के बाबा एवं अखाड़े के गुरु महेंद्र प्रजापति ने बताया कि युग बचपन से ही कुश्ती के प्रति रुचि रखता है और लगातार अभ्यास कर रहा है। युग पूर्व में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पदक जीत चुका है। उसने साहिबाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल तथा अन्य प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल कर कस्बा के साथ-साथ जनपद बुलंदशहर का नाम रोशन किया है।

1 day ago
user_Upendra Kumar
Upendra Kumar
Waiter/Waitress शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
e120c230-54fa-4c8f-8ce5-4e35c2be88e8

मुजफ्फरनगर में आयोजित क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में युग प्रजापति प्रथम क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में युग प्रजापति प्रथम - प्रतियोगिताओं में कई पदक कर चुका है हासिल - पूर्व में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीत चुका है युग छतारी : सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा आठ के छात्र युग प्रजापति ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता की कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युग इससे पूर्व भी प्रांतीय सहित अन्य प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। छतारी के सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा आठ के छात्र युग प्रजापति ने मुजफ्फरनगर के लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित 38वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में कई जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कुश्ती प्रतियोगिता में युग प्रजापति ने अपने से अधिक उम्र के पहलवानों को कड़ी टक्कर देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान हासिल किया। युग की जीत से विद्यालय, स्वजनों व कस्बा के लोगों में खुशी का माहौल है। गुरुवार को स्कूल प्रबंधन समिति व स्वजनों ने युग की जीत की खुशी में कस्बा में रैली निकाली। इस दौरान कस्बा के लोगों ने युग प्रजापति को पुष्पमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उसकी उपलब्धि पर खुशी जताई। कस्बा के मोहल्ला आजाद रोड निवासी बृजेश गोले के 13 वर्षीय पुत्र युग प्रजापति के बाबा एवं अखाड़े के गुरु महेंद्र प्रजापति ने बताया कि युग बचपन से ही कुश्ती के प्रति रुचि रखता है और लगातार अभ्यास कर रहा है। युग पूर्व में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पदक जीत चुका है। उसने साहिबाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल तथा अन्य प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल कर कस्बा के साथ-साथ जनपद बुलंदशहर का नाम रोशन किया है।

More news from Bulandshahr and nearby areas
  • बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थिति में लहू लुहान अवस्था में मिला ई-रिक्शा चालक
    1
    बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थिति में लहू लुहान अवस्था में मिला ई-रिक्शा चालक
    user_& टीवी इंडिया
    & टीवी इंडिया
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    22 hrs ago
  • वाहन चोरी के वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी के मामले में वांछित आरोपी रंजीत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात निजामपुर जाने वाले रास्ते पर बंबे के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो शेरपुर के आगे श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते पर कार फंस गई। पुलिस के मुताबिक, घिरने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र जसवंत सिंह, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त Ertiga कार तथा सिकंदराबाद क्षेत्र से चोरी किए गए दो ट्रकों के एसीएम बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को दो ट्रकों से एसीएम चोरी के मामले में सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज था और आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को शातिर अपराधी बताते हुए उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, टप्पेबाजी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
    4
    वाहन चोरी के वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार
बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी के मामले में वांछित आरोपी रंजीत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात निजामपुर जाने वाले रास्ते पर बंबे के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार लेकर भागने लगा।
पुलिस ने पीछा किया तो शेरपुर के आगे श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते पर कार फंस गई। पुलिस के मुताबिक, घिरने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र जसवंत सिंह, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त Ertiga कार तथा सिकंदराबाद क्षेत्र से चोरी किए गए दो ट्रकों के एसीएम बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को दो ट्रकों से एसीएम चोरी के मामले में सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज था और आरोपी वांछित चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी को शातिर अपराधी बताते हुए उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, टप्पेबाजी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
    user_Dinesh kumar pal
    Dinesh kumar pal
    Advertising agency बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बुलंदशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र के छजीगढ़ी ग्यासपुर के बागों में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान पिंटू के रूप में की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    बुलंदशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र के छजीगढ़ी ग्यासपुर के बागों में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान पिंटू के रूप में की।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मुकेश (BDC) निर्विरोध चुने गए SMC अध्यक्ष, ग्रामीणों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर मुकेश (BDC) निर्विरोध चुने गए SMC अध्यक्ष, ग्रामीणों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर ​विशेष संवाददाता ​विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के चुनाव में बीडीसी मुकेश को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया, जहाँ उपस्थित सभी अभिभावकों, ग्रामीणों और अध्यापकों ने मुकेश के नाम पर अपनी सहमति जताई। ​निर्विरोध चयन और उत्साह का माहौल बैठक की शुरुआत में विद्यालय के विकास और बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर चर्चा की गई। इसके पश्चात नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा दावा प्रस्तुत न करने और मुकेश के सामाजिक व विकासशील कार्यों को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मति से SMC का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। ​अध्यक्ष मुकेश का संकल्प अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद मुकेश (BDC) ने सभी उपस्थित लोगों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा: ​विद्यालय में शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाया जाएगा। ​बच्चों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छता और mid-day meal की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। ​सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे छात्रों तक पहुँचाने के लिए समिति पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। ​शिक्षकों और ग्रामीणों ने दी बधाई मुकेश के निर्विरोध निर्वाचन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, समस्त शिक्षक वर्ग, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विद्यालय विकास के नए आयाम तय करेगा।
    1
    मुकेश (BDC) निर्विरोध चुने गए SMC अध्यक्ष, ग्रामीणों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर
मुकेश (BDC) निर्विरोध चुने गए SMC अध्यक्ष, ग्रामीणों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर
​विशेष संवाददाता
​विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के चुनाव में बीडीसी मुकेश को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया, जहाँ उपस्थित सभी अभिभावकों, ग्रामीणों और अध्यापकों ने मुकेश के नाम पर अपनी सहमति जताई। 
​निर्विरोध चयन और उत्साह का माहौल
बैठक की शुरुआत में विद्यालय के विकास और बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर चर्चा की गई। इसके पश्चात नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा दावा प्रस्तुत न करने और मुकेश के सामाजिक व विकासशील कार्यों को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मति से SMC का नया अध्यक्ष घोषित किया गया।
​अध्यक्ष मुकेश का संकल्प
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद मुकेश (BDC) ने सभी उपस्थित लोगों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:
​विद्यालय में शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाया जाएगा।
​बच्चों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छता और mid-day meal की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।
​सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे छात्रों तक पहुँचाने के लिए समिति पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।
​शिक्षकों और ग्रामीणों ने दी बधाई
मुकेश के निर्विरोध निर्वाचन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, समस्त शिक्षक वर्ग, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विद्यालय विकास के नए आयाम तय करेगा।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    Classified ads newspaper publisher सिकंदराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अतरौली में गूंजी PDA की हुंकार, जाटव मान-सम्मान पंचायत में किसान, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे छाए
    1
    अतरौली में गूंजी PDA की हुंकार, जाटव मान-सम्मान पंचायत में किसान, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे छाए
    user_UP JANSAMVAD NEWS
    UP JANSAMVAD NEWS
    Local News Reporter अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • खानपुर थाने की एंटी रोमियो फेल मनचलों के हौसले बुलंद पुलिस पर उठे गंभीर सवाल *फौजियों की नाबालिग भतीजी से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता और चाचा को पीटा, एंटी रोमियो टीम फेल!* *बुलंदशहर।* थाना खानपुर क्षेत्र में फौजियों की भतीजी से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस की एंटी रोमियो टीम भी फेल होती नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक ढकरोली प्याऊ स्थित रामचरण पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 10 की नाबालिग छात्रा के साथ पिछले 3 दिन से लगातार छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की जा रही थी। छात्रा स्कूल से घर जाते वक्त मनचले उसका पीछा कर छेड़छाड़ कर रहे थे। जब छात्रा के पिता और फौजी चाचा ने इसका विरोध किया तो दबंग आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात को अंजाम देकर दबंग आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता और चाचा को मेडिकल के लिए भेजा है। पीड़ित पिता ने दबंग आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फौज के जवान देश की सीमा पर सुरक्षा कर रहे हैं और यहां उनके परिवार की बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या खानपुर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पाएगी?
    2
    खानपुर थाने की एंटी रोमियो फेल मनचलों के हौसले बुलंद पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
*फौजियों की नाबालिग भतीजी से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता और चाचा को पीटा, एंटी रोमियो टीम फेल!*
*बुलंदशहर।* थाना खानपुर क्षेत्र में फौजियों की भतीजी से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस की एंटी रोमियो टीम भी फेल होती नजर आ रही है।
जानकारी के मुताबिक ढकरोली प्याऊ स्थित रामचरण पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 10 की नाबालिग छात्रा के साथ पिछले 3 दिन से लगातार छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की जा रही थी। छात्रा स्कूल से घर जाते वक्त मनचले उसका पीछा कर छेड़छाड़ कर रहे थे।
जब छात्रा के पिता और फौजी चाचा ने इसका विरोध किया तो दबंग आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात को अंजाम देकर दबंग आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता और चाचा को मेडिकल के लिए भेजा है। पीड़ित पिता ने दबंग आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
फौज के जवान देश की सीमा पर सुरक्षा कर रहे हैं और यहां उनके परिवार की बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या खानपुर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पाएगी?
    user_मोहित त्यागी पत्रकार बुलंदशहर
    मोहित त्यागी पत्रकार बुलंदशहर
    Siana, Bulandshahr•
    2 hrs ago
  • बुलंदशहर:फौजियों की भतीजी से पीछा कर मनचलों ने की छेड़छाड़ बुलंदशहर:फौजियों की भतीजी से पीछा कर मनचलों ने की छेड़छाड़ फौजियों की भतीजी नाबालिक कक्षा 10 की छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना चाचा और पिता को पड़ा भारी पुलिस की एंटी रोमियो फेल, मनचलों के हौसले बुलंद 3 दिन से हो रही थी छेड़छाड़ छात्रा से छेड़छाड़ छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध कर रहे पिता और चाचा के साथ दबंग आरोपियों ने की मारपीट छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात को अंजाम देकर दबंग आरोपी फरार पुलिस ने घायल पिता और चाचा को मेडिकल के लिए भेजा ढकरोली प्याऊ स्थित रामचरण पब्लिक स्कूल से घर जाते वक्त 3 दिन से लगातार कर रहे थे छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत दबंग आरोपियों के खिलाफ पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ दी कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर थाना खानपुर क्षेत्र के एक का मामला
    4
    बुलंदशहर:फौजियों की भतीजी से पीछा कर मनचलों ने की छेड़छाड़ 
बुलंदशहर:फौजियों की भतीजी से पीछा कर मनचलों ने की छेड़छाड़ 
फौजियों की भतीजी नाबालिक कक्षा 10 की छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना चाचा और पिता को पड़ा भारी 
पुलिस की एंटी रोमियो फेल, मनचलों के हौसले बुलंद 
3 दिन से हो रही थी छेड़छाड़  छात्रा से छेड़छाड़ 
छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध कर रहे पिता और चाचा के साथ दबंग आरोपियों ने की मारपीट 
छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात को अंजाम देकर दबंग आरोपी फरार 
पुलिस ने घायल पिता और चाचा को मेडिकल के लिए भेजा 
ढकरोली प्याऊ स्थित रामचरण पब्लिक स्कूल  से घर जाते वक्त 3 दिन से लगातार कर रहे थे छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत 
दबंग आरोपियों के खिलाफ पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ दी कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर 
थाना खानपुर क्षेत्र के एक का मामला
    user_Dharmendra Rajput journalist
    Dharmendra Rajput journalist
    Photographer सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बुलंदशहर: सिकंदराबाद पुलिस व स्वाट टीम की चोरी की घटना में वांछित बदमाश में हुई मुठभेड़ बुलंदशहर: सिकंदराबाद पुलिस व स्वाट टीम की चोरी की घटना में वांछित बदमाश में हुई मुठभेड़ कार सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर चलाई गोली पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में बदमाश रंजीत को लगी पुलिस की गोली घायल अवस्था में बदमाश को किया गया गिरफ्तार, उपचार के लिए अस्पताल में पुलिस ने कराया भर्ती गिरफ्तार बदमाश फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी बताया जा रहा है शातिर बदमाश पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे हैं दर्ज बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा,खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस और एक अर्टिगा कार समेत चोरी किए गए दो ट्रैकों के एसीएम भी हुए बरामद बाइट:दीपक तिवारी सीओ सिकंदराबाद
    4
    बुलंदशहर: सिकंदराबाद पुलिस व स्वाट टीम की चोरी की घटना में वांछित बदमाश में हुई मुठभेड़
बुलंदशहर: सिकंदराबाद पुलिस व स्वाट टीम की चोरी की घटना में वांछित बदमाश में हुई मुठभेड़
कार सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर चलाई गोली
पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में बदमाश रंजीत को लगी पुलिस की गोली
घायल अवस्था में बदमाश को किया गया गिरफ्तार, उपचार के लिए अस्पताल में पुलिस ने कराया भर्ती 
गिरफ्तार बदमाश फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी बताया जा रहा है
शातिर बदमाश पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे हैं दर्ज 
बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा,खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस और एक अर्टिगा कार समेत चोरी किए गए दो ट्रैकों के एसीएम भी हुए बरामद
बाइट:दीपक तिवारी सीओ सिकंदराबाद
    user_Dharmendra Rajput journalist
    Dharmendra Rajput journalist
    Photographer सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.