दौलतसिंहपुरा विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को बताए वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार व साइबर सुरक्षा के उपाय तालुका विधिक सेवा समिति बहरोड़ के निर्देशानुसार सोमवार 11 मई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतसिंहपुरा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को कानूनी अधिकारों तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में न्याय मित्र किरण ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि “माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007” के तहत वरिष्ठ नागरिक अपने बच्चों से भरण-पोषण प्राप्त करने के कानूनी हकदार हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बुजुर्गों का सम्मान और उनकी देखभाल प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक एवं कानूनी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर विद्यार्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी पोस्ट करने से बचें। साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता को सबसे बड़ा हथियार बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल दारा सिंह सहित स्टाफ सदस्य रानू, कांता, राजबाई, अतरसिंह, अनिल, वीरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र यादव एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में प्रिंसिपल दारा सिंह ने तालुका विधिक सेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों और समाज में कानूनी समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
दौलतसिंहपुरा विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को बताए वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार व साइबर सुरक्षा के उपाय तालुका विधिक सेवा समिति बहरोड़ के निर्देशानुसार सोमवार 11 मई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतसिंहपुरा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को कानूनी अधिकारों तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में न्याय मित्र किरण ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि “माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007” के तहत वरिष्ठ नागरिक अपने बच्चों से भरण-पोषण प्राप्त करने के कानूनी हकदार हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बुजुर्गों का सम्मान और उनकी देखभाल प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक एवं कानूनी
जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर विद्यार्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी पोस्ट करने से बचें। साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता को सबसे बड़ा हथियार बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल दारा सिंह सहित स्टाफ सदस्य रानू, कांता, राजबाई, अतरसिंह, अनिल, वीरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र यादव एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में प्रिंसिपल दारा सिंह ने तालुका विधिक सेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों और समाज में कानूनी समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने जल अभिषेक अनुष्ठान किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- अलवर जिले के मुंडावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने विशाल शोभायात्रा निकाली, जो 2100 दीपों की महाआरती के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देना था।1
- अलवर के किशनगढ़ बास क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।1
- हरियाणा के रेवाड़ी स्थित सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते स्वस्थ बच्चों की जान चली गई। इस घटना से स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- महेंद्रगढ़ जिले में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ के तट से दिया दुनिया को संदेश कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संबोधित1
- जिला में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज ऐतिहासिक नगरी नारनौल सहित जिला महेंद्रगढ़ में आज शिवमय और भक्ति के रंग में सराबोर रहा। श्री सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आगाज सुबह श्री गोपाल गौशाला स्थित श्री श्याम मंदिर से एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। उसके बाद मोडावाला मंदिर में जलाभिषेक हुआ। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर लाइव टेलीकास्ट के जरिए सोमनाथ के तट से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को संदेश दिया। वहीं इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से संबोधित किया। सबसे पहले सुबह उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं पवित्र कलश उठाकर इस यात्रा का नेतृत्व किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई यह कलश यात्रा जब मोडावाला मंदिर पहुंची, तो समूचा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर नागरिकों ने सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी को देखा। इस प्रदर्शनी में सोमनाथ के ऋग्वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक के एक हजार वर्षों के संघर्ष और पुनरुत्थान की जीवंत गाथा को दिखाया गया। प्रदर्शनी में पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सतयुग के स्वर्ण मंदिर से लेकर कलयुग के वर्तमान पाषाण मंदिर तक के सफर को बखूबी दर्शाया गया। कैलाश महामेरु प्रासाद शैली की वास्तुकला और सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्पों को दर्शाते चित्रों ने दर्शकों में राष्ट्र गौरव की भावना का संचार किया। इस मौके पर सोमनाथ पर्व से संबंधित बेहतरीन रंगोली भी तैयार की गई।1
- महेंद्रगढ़ के नारनौल में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और मोड़ा वाले मंदिर में जलाभिषेक किया।1
- अलवर के धीरपुर गाँव में ठाकुर जी मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए 101 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। गाजे-बाजे और भजनों पर झूमती महिलाओं से पूरा गाँव भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर दो दिवसीय यज्ञ और भंडारे का भी आयोजन किया गया।1
- हरियाणा के नारनौल सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक बच्चे की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना से बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिन्होंने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।1