Shuru
Apke Nagar Ki App…
शुरू ऐप न्यूज़ चैनल मैं आपका स्वागत है मैं रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर आप देख सकते हैं कि चाईबासा साईं भक्त द्वारा साइन मंदिर से भव्य झांकी यात्रा निकाली गई। जो कि पूरे नगर भ्रमण कर पुनः मंदिर पर समाप्त हुई। निवेदक - साई मंडली ग्रुप चाईबासा।
Ravi Gupta
शुरू ऐप न्यूज़ चैनल मैं आपका स्वागत है मैं रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर आप देख सकते हैं कि चाईबासा साईं भक्त द्वारा साइन मंदिर से भव्य झांकी यात्रा निकाली गई। जो कि पूरे नगर भ्रमण कर पुनः मंदिर पर समाप्त हुई। निवेदक - साई मंडली ग्रुप चाईबासा।
More news from झारखंड and nearby areas
- #जन_औषधि_परियोजना !! #दाम_कम_दवाई_उत्तम !! भारत के आमजन को स्वस्थ रखने व देश को सशक्त बनाने हेतु संकल्पित मोदी सरकार द्वारा संचालित "प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना" केवल सस्ती दवाओं की उपलब्धता ही नहीं है बल्कि आमजन भागीदारी से जुड़ा एक सशक्त अभियान है।। इस योजना से देश के हर वर्ग के बाल, वृद्ध,युवा,महिला को समुचित स्वास्थ्य लाभ प्राप्त तो हो ही रहा है साथ ही आर्थिक विकास का भी मार्ग प्रशस्त हो रहा है।। "एक स्वस्थ समाज ही सशक्त व समृद्ध हो सकता है"... के संकल्प को पूर्ण करने वाले इस जन औषधि परियोजना की उपयोगिता हेतु आमजन को अपना संदेश प्रेषित करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार ।। साभार संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड #BJP4India #BJP4Jharkhand4
- जमशेदपुर में ट्यूशन टीचर को आया गुस्सा, कम अंक लाने पर लात-घूंसे से भाई-बहन की कर दी पिटाई जमशेदपुर। परीक्षा में कम अंक लाने पर ट्यूशन टीचर प्रभात कुमार इतने आक्रोशित हुए कि दो छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना में दोनों घायल हो गए। दोनों छात्र भाई-बहन है। जानकारी के बाद बच्चों की मां ने जुगसलाई थाना में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को सदर अस्पताल में दाखिल कराया। दोनों बच्चे थाना में रोते-बिलखते घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद से टीचर फरार है। दोनों छात्र बिष्टुपुर बेल्डीह स्कूल के छात्र है। बच्ची एक से दूसरी कक्षा में और उसका भाई पांचवीं से छठी कक्षा में प्रोन्नत हुआ है, लेकिन दोनों को काफी कम अंक मिले थे।1
- तमाड़. थाना क्षेत्र के कोकाडीह मारधान गांव निवासी 25 वर्षीय युवक कमलेश महतो की अज्ञात अपराधियों ने तेज धार हथियार से काटकर हत्या कर दी. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक कमलेश महतो, पिता सुधीर महतो, अपने दोस्त गौर सिंह महतो उर्फ कुटु (पिता विश्राम महतो) के साथ मोटरसाइकिल से खरसावां में अपनी बहन के यहां आयोजित शादी भोज में शामिल होने गया था. देर रात दोनों युवक घर लौट रहे थे. इसी दौरान रडगांव–आराहागा सड़क पर बेलबेडा घाटी के पास चार युवक सड़क किनारे खड़े मिले. बताया जाता है कि चारों युवकों ने जबरन मोटरसाइकिल रुकवायी और खुद को घर पहुंचाने की बात कही. इसके बाद कमलेश महतो को मोटरसाइकिल चलाने के लिए कहा गया. दो आरोपी मोटरसाइकिल पर उसके पीछे बैठ गए. जबकि दो अन्य ने गौर सिंह महतो को वहीं रोक कर बंधक बना लिया. सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल से आगे ले जाकर अपराधियों ने आराहागा–चोकोबेडा बाहा झरना पुल के पास कमलेश महतो पर धारदार हथियार से हमला कर काटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों आरोपी वापस लौटे और गौर सिंह महतो को छोड़ते हुए कहा कि “काम हो गया है” इसे छोड़ देते है और वहां से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह तमाड़ पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और चोकोबेडा बाहा झरना पुल के पास से युवक का शव बरामद कर थाना ले आयी. मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन मौके से बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जाएगा. बताया जाता है कि मृतक और उसका दोस्त दोनों मारधान स्तिथ प्राइवेट विद्यालय में वाहन चालक के रूप में कार्य करते थे और रोजाना बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का काम करते थे. मृतक कमलेश महतो अविवाहित था. इधर, अपुष्ट सूत्रों के अनुसार युवक का किसी युवती से प्रेम संबंध होने की भी चर्चा है. बताया जा रहा है कि इसी को लेकर पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने सुनसान जंगल क्षेत्र में इस वारदात को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है. इस संबंध में तमाड़ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.1
- Rourkela Police ने लोगों का भरोसा जीतते हुए एक सराहनीय पहल की है। राउरकेला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए 100 से अधिक चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए। यह मोबाइल वितरण कार्यक्रम राउरकेला पुलिस मुख्यालय में आयोजित किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक Nitesh Wadhwani की उपस्थिति में मोबाइल उनके मालिकों को वापस किए गए। लंबे समय से अपने मोबाइल खो चुके लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। 📱😊 पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल ट्रैकिंग और तकनीकी जांच के माध्यम से विभिन्न स्थानों से इन फोन को बरामद किया गया। राउरकेला पुलिस लगातार खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में अभियान चला रही है। बताया गया कि पिछले वर्ष सितंबर महीने में भी राउरकेला पुलिस ने 92 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए थे। इस तरह पिछले छह महीनों के भीतर मोबाइल बरामदगी के मामले में राउरकेला पुलिस को रिकॉर्ड सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी सहायता से उसे जल्द बरामद किया जा सके।1
- राँची सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में 10 मार्च रात एक घर में आग लगाने वाले संदिग्ध युवक की पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के अनुसार,शिकायतकर्ता और आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते है और आरोपी का कहना है कि वादी उनकी पत्नी के ऊपर ग़लत नजर रखता है इसलिए इस घटना को अंजाम दिया गया है।1
- Post by Jharkhand News Feed1
- Post by Ravi Gupta1
- #महिला_विरोधी_कांग्रेस #झारखंड_विरोधी_सरकार झारखंड प्रदेश की खुशहाली का सब्जबाग दिखाकर सत्ता हासिल करने वाली झामुमो, कांग्रेस, राजद की महाठगबंधन वाली सरकार में बेरमो सीट से कांग्रेस के विधायक "अनूप सिंह" के बयान से महामहिम राष्ट्रपति "द्रौपदी मुर्मू" जी के प्रति अनादर झलकता है।। यह सवाल उठता है कि क्या एक आदिवासी महिला का देश के सर्वोच्च पद पर होना इंडी गठबंधन को रास नहीं आ रहा, क्योंकि पहले "ममता बनर्जी" द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही और अब यह बयान उसी सोच की ओर इशारा करता है।। चिंतित संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड #BJP4India #BJP4Jharkhand1
- चाईबासा/मंझारी: मंझारी प्रखंड के भागाबिला पंचायत अंतर्गत लामजारी गांव में लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन चेक डैम में अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लामजारी गांव के ग्रामीण मुंडा हरदेव बिरुवा की अध्यक्षता में ग्रामसभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा डैम निर्माण कार्य में मनमाने ढंग से बड़े-बड़े बोल्डर पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है, जो एस्टीमेट के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से मात्र 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी पर काम कराया जा रहा है, जो काफी कम है। मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि चेक डैम का निर्माण किसानों के हित में होना चाहिए, न कि ठेकेदार के लाभ के लिए। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य में अनियमितता पाई जाती है तो इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं जमीन रैयत वीरेन कुम्हार ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि वे एक गरीब परिवार से हैं और उनकी बची-खुची जमीन भी डैम निर्माण में चली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदक और विभाग द्वारा जमीन के बदले किसी प्रकार का मुआवजा भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा कथित दुर्व्यवहार और निर्माण कार्य में अनियमितता के विरोध में गांव में ठेकेदार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। इस मौके पर राहुल बिरुवा, अरुण बिरुवा, संजय बिरुवा, मोटका बिरुवा, लक्ष्मण बिरुवा, सरदार बिरुवा, मालती देवी, राम बिरुवा, कल्पना देवी, तरंगनी देवी, नंदनी देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।1