राजनगर : कोणार्क नवयुवक संघ कोलाबाड़िया नीचे टोला द्वारा आयोजित अष्टम प्रहार हरि संकीर्तन समापन। कोणार्क नवयुवक संघ कोलाबाड़िया नीचे टोला द्वारा आयोजित अष्टम प्रहर श्री श्री राधा गोविंद अखंड जुगल नाम दिनांक 15 अप्रैल 2026 को महंत विदाई एवं श्री श्री गौरांग महाप्रभु हरि नाम प्रेम प्रसाद वितरण कर तथा रंग गुलाल के साथ अनुष्ठान हुआ समापन। संकीर्तन समापन पर सैंकड़ों महिला पुरुषों ने पूरे कोलाबाड़िया गांव में हरि नाम संकीर्तन कर भ्रमण किये,जिससे पूरा गांव भक्ति में हो गया। हरि संकीर्तन देखने के लिए आसपास, दूरदराज से हजारों दर्शक गण पहुंचे थे। समिति के द्वारा सभी दर्शकों को प्रसाद एवं खीर खिचड़ी दिया गया। हरि संकीर्तन में योगदान देने वाले संकीर्तन मंडलियां का नाम : - कृष्टोपदो दास एदोल झारखंड , पलटू महतो पटाहेंसल झारखंड , रूद्र महतो मुण्डाकाटी झारखंड , सुनील सिमली सुपलडीह झारखंड , राम लखन राउत कोलाबाड़िया झारखंड ,सानकू महतो पान्ड्रा झारखंड। हरि संकीर्तन को सफल बनाने में समिति के सदस्य - रामनाथ राउत , राधा कृष्ण राउत , विभीषण सामल ,गौरांग सामल , अजीत राउत किशोर राउत , असस्तमा सामल, सुधांशु नायक , रंजन सामल ,विनोद राउत, आमिर राउत, पार्थों राउत,अभिमन्यु राउत , सानो मोहंती सुधीर सामल एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
राजनगर : कोणार्क नवयुवक संघ कोलाबाड़िया नीचे टोला द्वारा आयोजित अष्टम प्रहार हरि संकीर्तन समापन। कोणार्क नवयुवक संघ कोलाबाड़िया नीचे टोला द्वारा आयोजित अष्टम प्रहर श्री श्री राधा गोविंद अखंड जुगल नाम दिनांक 15 अप्रैल 2026 को महंत विदाई एवं श्री श्री गौरांग महाप्रभु हरि नाम प्रेम प्रसाद वितरण कर तथा रंग गुलाल के साथ अनुष्ठान हुआ समापन। संकीर्तन समापन पर सैंकड़ों महिला पुरुषों ने पूरे कोलाबाड़िया गांव में हरि नाम संकीर्तन कर भ्रमण किये,जिससे पूरा गांव भक्ति में हो गया। हरि संकीर्तन देखने के लिए आसपास, दूरदराज से हजारों दर्शक गण पहुंचे थे। समिति के द्वारा सभी दर्शकों को प्रसाद एवं खीर खिचड़ी दिया गया। हरि संकीर्तन में योगदान देने वाले संकीर्तन मंडलियां का नाम : - कृष्टोपदो दास एदोल झारखंड , पलटू महतो पटाहेंसल झारखंड , रूद्र महतो मुण्डाकाटी झारखंड , सुनील सिमली सुपलडीह झारखंड , राम लखन राउत कोलाबाड़िया झारखंड ,सानकू महतो पान्ड्रा झारखंड। हरि संकीर्तन को सफल बनाने में समिति के सदस्य - रामनाथ राउत , राधा कृष्ण राउत , विभीषण सामल ,गौरांग सामल , अजीत राउत किशोर राउत , असस्तमा सामल, सुधांशु नायक , रंजन सामल ,विनोद राउत, आमिर राउत, पार्थों राउत,अभिमन्यु राउत , सानो मोहंती सुधीर सामल एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
- सरायकेला : सरायकेला के अंतर्गत लुपुंगडीह पंचायत के बाना गांव में चड़क पूजा एवं छऊ नृत्य धूमधाम से हुआ समापन। कार्यक्रम को देखने के लिए दूर दराज से महिला पुरुष हजारों की संख्या में पहुंचे थे। ग्रामीण देर रात तक छऊ नृत्य का आनंद लिया।1
- राजनगर प्रखंड के चलियामा स्थित लोधा पहाड़ में मंगलवार की शाम अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। करीब शाम 6 बजे उठती आग की लपटों ने देखते ही देखते पहाड़ के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के घने जंगल और वन्य जीवों पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला वन विभाग हरकत में आ गया। पदाधिकारी शुभम पांडा अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए लगातार घंटों तक जद्दोजहद जारी रही। वन विभाग की टीम ने शाम 6 बजे से लेकर रात करीब 11:30 बजे तक बिना रुके आग बुझाने का अभियान चलाया। कड़ी मेहनत और रणनीतिक प्रयासों के बाद आखिरकार रात लगभग 12 बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। तब जाकर अधिकारियों और कर्मियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान रूंगटा प्रबंधन की ओर से भी एक दमकल वाहन उपलब्ध कराया गया, जिसने आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए मानवता का परिचय दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन भीषण गर्मी और सूखे हालात को संभावित वजह माना जा रहा है। वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि जंगलों में आग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।1
- Post by Ravi Gupta1
- * सरायकेला - सोमवार को सरायकेला जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री श्रीमती मीरा मुंडा ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023' की सराहना करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र और महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। प्रेस वार्ता के दौरान मीरा मुंडा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत में महिलाओं के राजनीतिक भविष्य को बदलने वाला कानून है। उन्होंने कहा, "यह कानून लोकसभा, राज्यसभा और सभी राज्य विधानसभाओं (दिल्ली सहित) में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत यानी एक-तिहाई सीटें आरक्षित करता है। इससे नीति निर्धारण और निर्णय लेने की उच्च स्तरीय प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, जो लैंगिक समानता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।" मीरा मुंडा ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा की गारंटी मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने आगे कहा कि "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ", "सुकन्या समृद्धि योजना", और "उज्ज्वला योजना" ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया है। "लखपति दीदी" और "मुद्रा योजना" जैसी पहल से महिलाएं आज उद्यमी बन रही हैं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपनी पहचान बना रही हैं। भारतीय संस्कृति का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, "जिस घर में नारी की पूजा की जाती है, वहाँ देवताओं का वास होता है।" उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। भाजपा नेत्री ने कहा कि मोदी सरकार 2014 से ही महिलाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही है। यह अधिनियम साल 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौके पर उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान, नगर अध्यक्ष बीजू दत्ता, पिंकी मोदक के अलावा भाजपा के कई जिला स्तरीय पदाधिकारी और गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- *UP ATS और महाराष्ट्र ATS ने वाराणसी में छापा मार कर जाने माने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आरिफ़ अंसारी को धरा...* इसका 20 साल का बेटा अबू बकर अंसारी जो नीट की तैयारी में जुटा था... वो भी दबोचा गया है... बाप बेटा बॉर्डर पार के जहादी नेटवर्क से जुड़े थे... रेलवे, और सैन्य स्थल की रेकी कर रहे थे.... समझें कि वाराणसी प्रधानमंत्री का चुनाव क्षेत्र है..... *यह लोग महाराष्ट्र में भी कई टेरर नेटवर्क को फंडिंग कर रहे थे* इनको पाकिस्तान से दिशा निर्देश मिल रहे थे और यह डॉक्टर और उसका बेटा भारत के कई ठिकानों की रेकी करके उसकी सूचना पाकिस्तान को दे रहे थे *दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है इनका लैपटॉप और मोबाइल फोन कब्जे में है* 👍🏻1
- पामपाड़ा के तालाब में घुसा ट्रैक्टर! बालीडीह के दो की दर्दनाक मौत 😢 पाम पड़ा स्कूल के पास स्थित एक तालाब में अनियंत्रित ट्रैक्टर के घुस जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कुजू पंचायत के बाली डीह निवासी 23 वर्षीय समीर वरदा और 15 वर्षीय परमेश्वर टोयू की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में डूबे ट्रैक्टर से दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। #ChaibasaaccidentNews #westsinghbhumnews #Accident #TractorAccident #JharkhandNews #BreakingNews #RoadAccident #KolhanNews #LocalNews #SadNews #TrendingNews #IndiaNews1
- टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह का धरना, समर्थकों के नारेबाजी से माहौल गरम ।। जमशेदपुर शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी बंटी सिंह द्वारा टाटा मोटर्स के एक नंबर मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बंटी सिंह अपने समर्थकों के साथ मुख्य गेट पर डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताते रहे। धरना स्थल पर मौजूद समर्थकों ने "बंटी सिंह जिंदाबाद" के जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरे इलाके का माहौल गरमा गया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्यूआरटी (QRT) टीम के साथ टेल्को थाना प्रभारी और गोविंदपुर थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों से बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार का समाधान नहीं निकल सका था। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क बना हुआ है। धरने के पीछे की मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी लगातार अपनी बात रख रहे हैं, वहीं प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।1
- कोणार्क नवयुवक संघ कोलाबाड़िया नीचे टोला द्वारा आयोजित अष्टम प्रहर श्री श्री राधा गोविंद अखंड जुगल नाम दिनांक 15 अप्रैल 2026 को महंत विदाई एवं श्री श्री गौरांग महाप्रभु हरि नाम प्रेम प्रसाद वितरण कर तथा रंग गुलाल के साथ अनुष्ठान हुआ समापन। संकीर्तन समापन पर सैंकड़ों महिला पुरुषों ने पूरे कोलाबाड़िया गांव में हरि नाम संकीर्तन कर भ्रमण किये,जिससे पूरा गांव भक्ति में हो गया। हरि संकीर्तन देखने के लिए आसपास, दूरदराज से हजारों दर्शक गण पहुंचे थे। समिति के द्वारा सभी दर्शकों को प्रसाद एवं खीर खिचड़ी दिया गया। हरि संकीर्तन में योगदान देने वाले संकीर्तन मंडलियां का नाम : - कृष्टोपदो दास एदोल झारखंड , पलटू महतो पटाहेंसल झारखंड , रूद्र महतो मुण्डाकाटी झारखंड , सुनील सिमली सुपलडीह झारखंड , राम लखन राउत कोलाबाड़िया झारखंड ,सानकू महतो पान्ड्रा झारखंड। हरि संकीर्तन को सफल बनाने में समिति के सदस्य - रामनाथ राउत , राधा कृष्ण राउत , विभीषण सामल ,गौरांग सामल , अजीत राउत किशोर राउत , असस्तमा सामल, सुधांशु नायक , रंजन सामल ,विनोद राउत, आमिर राउत, पार्थों राउत,अभिमन्यु राउत , सानो मोहंती सुधीर सामल एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।1