Shuru
Apke Nagar Ki App…
रीवा ब्रेकिंग। बाइक-स्कूटी की भीषण भिड़ंत में 4 की मौत, रक्षाबंधन से पहले मातम।
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
रीवा ब्रेकिंग। बाइक-स्कूटी की भीषण भिड़ंत में 4 की मौत, रक्षाबंधन से पहले मातम।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ऑटो चालक समीर के दु:खद निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यक्त किया गहरा शोक : शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना आर्थिक सहयोग एवं अविलंब आकस्मिक सहायता राशि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश रीवा, 27 अगस्त 2026. रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 23, अमहिया क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ की वजह से एक दु:खद हादसा सामने आया। कब्रिस्तान के पीछे रहने वाले ऑटो चालक समीर के घर में बाढ़ का करीब 4 फीट पानी भर गया था। जलभराव के दौरान अचानक घर की दीवार गिरने से समीर के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे उनका दु:खद निधन हो गया। समीर अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने पीड़ित परिवार के निवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने समीर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को तत्काल हर संभव आर्थिक सहयोग और आकस्मिक सहायता राशि बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाए।1
- *बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे रीवा कमिश्नर और कलेक्टर, ग्रामीणों से सीधे सुनीं समस्याएं,त्योंथर *बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे रीवा कमिश्नर और कलेक्टर, ग्रामीणों से सीधे सुनीं समस्याएं,त्योंथर संवाददाता कुंदन सिंह* मध्य प्रदेश के रीवा जिला के त्योंथर तहसील में बाढ़ से बिगड़े हालात और प्रभावित लोगों की समस्याओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार को रीवा कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह एवं कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी प्रशासनिक अमले के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। अधिकारियों ने त्योंथर नगर परिषद के विभिन्न वार्डों, तथा त्योंथर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत राजापुर सहित आसपास के कई प्रभावित गांवों का भ्रमण कर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान कमिश्नर और कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनके नुकसान की जानकारी ली। ग्रामीणों ने मकानों, फसलों और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान के साथ राहत एवं मुआवजा दिलाने की मांग अधिकारियों के सामने रखी। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार राहत एवं मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मौजूद एस०डी०एम० त्योंथर राकेश चौरसिया, तहसीलदार त्योथर पारस नाथ मिश्रा, सीएमओ त्योथर आनंद मिश्रा, टी०ई०सोहागी कमलेश साहू, रीवा सांसद प्रतिनिधि त्योंथर सुशील चंद शुक्ला बच्चा, प्रभावित क्षेत्रों में राहत व्यवस्था, क्षति का आकलन, साफ-सफाई तथा आवश्यक सेवाओं को सुचारु रखने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अमले के इस दौरे से प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत और क्षतिपूर्ति मिलने की उम्मीद जगी है।1
- रामशंकर पयासी के गृह ग्राम में श्रीमद्भागवत कथा, जिलेभर से पहुंच रहे श्रद्धालु,, रामपुर बाघेलान के पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी रामशंकर पयासी के गृह ग्राम मझियार में उनकी भाभी स्वर्गीय श्रीमती उषा पयासी, स्वर्गीय रामभगत पयासी जी की धर्मपत्नी, की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। कथा में पूरे रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ सतना जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का रसपान कर रहे हैं। व्यासपीठ कुलगुरु अयोध्यावासी पूज्य बाल स्वामी अवधेन्द्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से कथा का वाचन किया जा रहा है। महाराज श्री द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का सरल एवं सरस वाणी में भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन एवं भगवान के जयघोष से पूरा पंडाल भक्तिमय बना हुआ है। कथा श्रवण के लिए रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के साथ सतना जिले के विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु कथा पंडाल में पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ अर्जित कर रहे हैं। इस अवसर पर राजाराम त्रिपाठी, रामपाल सिंह, नीलकंठ पांडेय, सज्जन सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, हेमलता सिंह, शिवशंकर गोंटिया, रावेंद्र सिंह, छोटू, अखिलेश शर्मा, मृगेंद्र सिंह, कमलेश मिश्रा, अनूप त्रिपाठी, डॉ. केशव त्रिपाठी, संजय पांडेय, सत्यप्रकाश चौधरी, सतीश शुक्ला, पीयूष पाण्डेय, विनोद तिवारी, ऋषिकेश त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, राजेंद्र गौतम, वीरभान पांडेय, शोभनाथ सिंह, रामचरन, साकेत, जितेंद्र सिंह, धीरेंद्र निगम, सीताशरण परौहा, सूर्यप्रकाश पयासी, मनोज परौहा, अशोक दुबेदी, के.के. गौतम, धीरू शर्मा, गीता पयासी, ध्रुवराज सिंह, सुखेंद्र सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, राजा बढ़ैया, रोहिणी तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, गया पाठक, शिवबालक शर्मा, मनोज तिवारी, अचलेश पयासी, नवदुर्गा गुप्ता, नितिन सिंह, रामलखन सोनी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सोखीलाल कोरी, विनीत मिश्रा, ब्रजेंद्र द्विवेदी, सुरेश मिश्रा एवं इंद्रपाल पांडेय सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 20 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक मझियार में किया जा रहा है।3
- रीवा में पुलिस की वर्दी का रोब अब शायद सिर्फ वर्दी तक ही सीमित रह गया है!* पुलिस सामने खड़ी है, साहब के सामने पेलम-पेलाई चालू है… लेकिन पुलिस भी सोच रही होगी *रीवा में पुलिस की वर्दी का रोब अब शायद सिर्फ वर्दी तक ही सीमित रह गया है!* पुलिस सामने खड़ी है, साहब के सामने पेलम-पेलाई चालू है… लेकिन पुलिस भी सोच रही होगी “कहीं ये माननीय जी के आदमी तो नहीं हैं!” आजकल वीडियो शूटिंग का यंत्र यानी मोबाइल तो हर हाथ में रहता है, तो ऐसी ऐतिहासिक घटना का वीडियो बनना भी स्वाभाविक है। अब माननीय जी का जलवा देखिए पुलिस वाले लाइन हाजिर होते रहें और कानून व्यवस्था दूर से हाथ जोड़कर खड़ी रहे! *माननीय जी से बस इतनी विनती है* ऐसे ही कानून व्यवस्था सुधारते रहिए, कहीं ऐसा न हो कि अगली बार पुलिस ही आपसे पूछे “साहब, ड्यूटी करें या लाइन हाजिर होने की तैयारी?” _साहब… दिल पर मत लेना, कानून व्यवस्था पर जरूर लेना!_1
- हिन्दू बहनों ने मुस्लिम भाई की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर *हिन्दू बहनों ने मुस्लिम भाई की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर* हिन्दुस्तान की यही खूबसूरती है की यहां सभी पर्व हिन्दू मुस्लिम मिल जुल कर मनाते हैं।एक दशक से समाजसेवी सैय्यद मोहम्मद अस्करी की मुंह बोली बहन रजनी हाण्डा हर वर्ष रक्षाबंधन पर राखी बांधा करती थी दो वर्ष पहले वह राजस्थान शिफ्ट हो गईं और वहां से राखी भेजने लगीं।इस वर्ष भी अस्करी के लिए राखी तो भेजी ही वहीं उनकी पत्नी के लिए मोतियों का ब्रेसलेट भी भेजा।वहीं सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव ने भी अस्करी के मांथे पर तिलक काढ़ा और कलाई पर स्नेह की डोर बांध कर आशीर्वाद दिया।वहीं गौरी,रिंकी सेन,गीता कुशवाहा ने भी पहली बार अस्करी को भाई मानते हुए राखी बांधा।अस्करी ने सभी को मिठाई और तोहफे के साथ नगद राशि देकर उनके स्नेह और सम्मान को सर आंखों पर लिया।1
- राखी बांधते ही छलक पड़े भाइयों के आंसू... रीवा केंद्रीय जेल में दिखा भावुक कर देने वाला नजारा राखी बांधते ही छलक पड़े भाइयों के आंसू... रीवा केंद्रीय जेल में दिखा भावुक कर देने वाला नजारा रीवा । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने रीवा केंद्रीय जेल पहुंचीं, तो जेल परिसर में भाई-बहन के प्रेम का ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला कि वहां मौजूद कई लोगों की आंखें भी नम हो गईं। रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी और माथे पर तिलक लगाकर उनकी सलामती की कामना की। जैसे ही बहनों ने राखी बांधी, जेल की सलाखों के पीछे मौजूद कई भाइयों की आंखों से आंसू छलक पड़े। लंबे समय बाद बहनों को सामने देखकर भावनाओं का बांध टूट गया। किसी भाई की आंखों में बहन से मिलने की खुशी थी तो किसी के चेहरे पर अपने किए का पछतावा साफ नजर आया। बहनों का स्नेह देखकर शायद कई भाइयों के मन में यह सवाल भी उठा होगा कि काश, अपराध की राह पर कदम बढ़ाने से पहले एक बार अपने परिवार और अपनों के बारे में सोच लिया होता। एक ओर बहनें अपने भाइयों की सलामती, सुख और बेहतर भविष्य की प्रार्थना कर रही थीं, वहीं दूसरी ओर भाई भावुक होकर बहनों के प्यार को महसूस कर रहे थे। आंखों से बहते आंसू बिना शब्दों के ही बहुत कुछ कह रहे थे। जेल परिसर में रक्षाबंधन का यह दृश्य सिर्फ भाई-बहन के अटूट रिश्ते की भावनात्मक तस्वीर नहीं था, बल्कि यह संदेश भी दे रहा था कि एक गलत फैसला केवल व्यक्ति का जीवन नहीं बदलता, बल्कि उसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। राखी के धागे में बंधा बहन का प्यार, विश्वास और उम्मीद जेल की ऊंची दीवारों के बीच भी रिश्तों की मजबूती का एहसास करा रहा था। रीवा केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन का यह भावुक पल लंबे समय तक वहां मौजूद लोगों की स्मृतियों में बना रहेगा।1
- रीवा ब्रेकिंग। बाइक-स्कूटी की भीषण भिड़ंत में 4 की मौत, रक्षाबंधन से पहले मातम।1
- नेपाल में बाढ़ का कहर 72 लोग घायल 100 से अधिक लापता जान बचाने के लिए पहाड़ियों में भागते हुए दिखे लोग #नेपाल1