logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विभिन्न सड़क परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सीधी-सिंगरौली मार्ग सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा. विंध्य बलराम न्यूज. सीधी. सीधी संसदीय क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने और लंबित सड़क परियोजनाओं को गति देने को लेकर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सीधी-सिंगरौली सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का विषय प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग सीधी और सिंगरौली सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण में तेजी आने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सांसद ने बरगवां-कटनी मार्ग वाया रजमिलान, सरई, मड़वास, मझौली, ब्यौहारी एवं विजयसोता के लिए डीपीआर शीघ्र तैयार कराने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को जोड़ने वाला है और इसके निर्माण से सड़क संपर्क बेहतर होने के साथ ही व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बैठक में सिंगरौली से प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को शीघ्र गति देने का मुद्दा भी उठाया गया। सांसद ने क्षेत्र की भौगोलिक एवं आर्थिक आवश्यकताओं को देखते हुए इस मार्ग के निर्माण को महत्वपूर्ण बताया और संबंधित प्रक्रिया में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि सीधी संसदीय क्षेत्र में बेहतर सड़क नेटवर्क क्षेत्र के विकास की आधारभूत जरूरत है। सड़क संपर्क मजबूत होने से आमजन का आवागमन आसान होगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई इस मुलाकात में क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। सांसद ने उम्मीद जताई कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ेगी और आने वाले समय में सीधी-सिंगरौली सहित पूरे संसदीय क्षेत्र को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी की सौगात मिलेगी।

5 hrs ago
user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
Local News Reporter गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
07b6d3b5-6296-490f-b296-51b2d7d9466c

विभिन्न सड़क परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सीधी-सिंगरौली मार्ग सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा. विंध्य बलराम न्यूज. सीधी. सीधी संसदीय क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने और लंबित सड़क परियोजनाओं को गति देने को लेकर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सीधी-सिंगरौली सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का विषय प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग सीधी और सिंगरौली सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण में तेजी आने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सांसद ने बरगवां-कटनी मार्ग वाया रजमिलान, सरई, मड़वास, मझौली, ब्यौहारी एवं विजयसोता के लिए डीपीआर शीघ्र तैयार कराने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को जोड़ने वाला है और इसके निर्माण से सड़क संपर्क बेहतर होने के साथ ही व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बैठक में सिंगरौली से प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को शीघ्र गति देने का मुद्दा भी उठाया गया। सांसद ने क्षेत्र की भौगोलिक एवं आर्थिक आवश्यकताओं को देखते हुए इस मार्ग के निर्माण को महत्वपूर्ण बताया और संबंधित प्रक्रिया में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि सीधी संसदीय क्षेत्र में बेहतर सड़क नेटवर्क क्षेत्र के विकास की आधारभूत जरूरत है। सड़क संपर्क मजबूत होने से आमजन का आवागमन आसान होगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई इस मुलाकात में क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। सांसद ने उम्मीद जताई कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ेगी और आने वाले समय में सीधी-सिंगरौली सहित पूरे संसदीय क्षेत्र को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी की सौगात मिलेगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • nali ka kam nahi hua bataiye aayesa bharasta char hon raha hai
    1
    nali ka kam nahi hua bataiye aayesa bharasta char hon raha hai
    user_Rahish Khan
    Rahish Khan
    नैगढ़ी, रीवा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर थाना समान पुलिस ने आमजन को किया जागरूक, थाने के सामने आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
    1
    विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर थाना समान पुलिस ने आमजन को किया जागरूक, थाने के सामने आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
    user_Avi Standing with the truth
    Avi Standing with the truth
    Yoga instructor Mangawan, Rewa•
    21 hrs ago
  • Rewa : 1 अगस्त का इतिहास | भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएँ 1 अगस्त का इतिहास | भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएँ 1920 – महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ असहयोग आंदोलन की शुरुआत की। 1957 – भारत में नेशनल बुक ट्रस्ट (National Book Trust) की स्थापना हुई। 1975 – शेख मुजीबुर रहमान ने बांग्लादेश में एक-दलीय शासन व्यवस्था लागू की। 1995 – भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से इंटरनेट सेवा शुरू हुई, जिसे Videsh Sanchar Nigam Limited ने लॉन्च किया। 🎂 1 अगस्त को जन्मे प्रमुख व्यक्ति 1920 – बलबीर सिंह सीनियर, महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी। 1952 – मीना कुमारी का नाम कई सूचियों में आता है, लेकिन उनकी वास्तविक जन्मतिथि 1 अगस्त नहीं है—ऐसी सूचनाओं से सावधानी रखें। 🌍 1 अगस्त के प्रमुख दिवस विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week) की शुरुआत (1–7 अगस्त)। यॉर्कशायर डे (Yorkshire Day) (यूके)।
    1
    Rewa : 1 अगस्त का इतिहास | भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएँ
1 अगस्त का इतिहास | भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएँ
1920 – महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
1957 – भारत में नेशनल बुक ट्रस्ट (National Book Trust) की स्थापना हुई।
1975 – शेख मुजीबुर रहमान ने बांग्लादेश में एक-दलीय शासन व्यवस्था लागू की।
1995 – भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से इंटरनेट सेवा शुरू हुई, जिसे Videsh Sanchar Nigam Limited ने लॉन्च किया।
🎂 1 अगस्त को जन्मे प्रमुख व्यक्ति
1920 – बलबीर सिंह सीनियर, महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी।
1952 – मीना कुमारी का नाम कई सूचियों में आता है, लेकिन उनकी वास्तविक जन्मतिथि 1 अगस्त नहीं है—ऐसी सूचनाओं से सावधानी रखें।
🌍 1 अगस्त के प्रमुख दिवस
विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week) की शुरुआत (1–7 अगस्त)।
यॉर्कशायर डे (Yorkshire Day) (यूके)।
    user_PAVAN KUMAR YADAV
    PAVAN KUMAR YADAV
    Mechanic हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अगस्त 2026 की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें: एलपीजी दामों में राहत: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG) की कीमतों में कटौती की गई है, जिससे व्यापारिक क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी। नियमों में बदलाव: आज 1 अगस्त से रेलवे बुकिंग, क्रेडिट कार्ड नियमों और पासपोर्ट फीस (जिसमें 14 साल बाद बढ़ोतरी हुई है) समेत कई नए नियम लागू हो गए हैं। मौसम का हाल: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी समेत देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है। खेल: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। विदेश/दुनिया: स्पेन के सेउटा सीमा पर प्रवासियों की भारी घुसपैठ के कारण यूरोप में तनाव बढ़ा है, जिसके चलते इटली ने स्पेन के साथ शेंगेन समझौते को फिलहाल निलंबित कर दिया है। 1 August ki. mukhya khabar 2026
    1
    अगस्त 2026 की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें:
एलपीजी दामों में राहत: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG) की कीमतों में कटौती की गई है, जिससे व्यापारिक क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी।
नियमों में बदलाव: आज 1 अगस्त से रेलवे बुकिंग, क्रेडिट कार्ड नियमों और पासपोर्ट फीस (जिसमें 14 साल बाद बढ़ोतरी हुई है) समेत कई नए नियम लागू हो गए हैं।
मौसम का हाल: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी समेत देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है।
खेल: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
विदेश/दुनिया: स्पेन के सेउटा सीमा पर प्रवासियों की भारी घुसपैठ के कारण यूरोप में तनाव बढ़ा है, जिसके चलते इटली ने स्पेन के साथ शेंगेन समझौते को फिलहाल निलंबित कर दिया है।
1 August ki. mukhya khabar 2026
    user_🗞️📰
    🗞️📰
    Farmer रायपुर - करचुलियां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गुढ़ में पुलिस विभाग की जन चौपाल नागरिकों को साइबर अपराध डिजिटल अरेस्ट और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक गुढ़ में पुलिस विभाग की जन चौपाल नागरिकों को साइबर अपराध डिजिटल अरेस्ट और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक *डीआईजी हेमंत चौहान एवं डीएसपी हिमाली पाठक की उपस्थिति में हुआ सीधा संवाद साइबर हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा पर दिया विशेष जोर* *♦️रीवा : गुढ़ समाचार* पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने तथा समाज में बढ़ते अपराधों के प्रति आमजन को सतर्क करने के उद्देश्य से रीवा पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान आपकी पुलिस आपके द्वार के अंतर्गत गुढ़ नगर स्थित श्री भागवत पैलेस में एक भव्य जन चौपाल का आयोजन किया गया।इस जन चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में रीवा संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान और विशेष अतिथि के रूप में डीएसपी हिमाली पाठक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव ने की। *डीआईजी हेमंत चौहान का नागरिकों से सीधा संवाद* जन चौपाल को संबोधित करते हुए डीआईजी हेमंत चौहान ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी सिर्फ अपराध नियंत्रण ही नहीं बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करना भी है।उन्होंने उपस्थित लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी स्थानीय समस्याओं यातायात और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।डीआईजी चौहान ने कहा आज का दौर डिजिटल क्रांति का है लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध भी तेजी से बढ़े हैं।पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है लेकिन नागरिकों की जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। *डीएसपी ने डिजिटल अरेस्ट और बैंक धोखाधड़ी पर दी चेतावनी* डीएसपी हिमाली पाठक ने वर्तमान में तेजी से उभर रहे डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड के तरीकों से नागरिकों को सावधान किया।उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिस सीबीआई या जांच एजेंसी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार या बंधक नहीं बनाती है।यदि इस प्रकार की कोई संदिग्ध कॉल आती है तो घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।इसके साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा पर बात करते हुए महिलाओं से किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अपराध की स्थिति में निसंकोच पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की अपील की। *थाना प्रभारी ने बताए साइबर सुरक्षा के मूल मंत्र* कार्यक्रम के दौरान गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र यादव ने साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनजाने नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक न करें अपने बैंक ओटीपी पासवर्ड या पिन किसी के साथ साझा न करें। लॉटरी नौकरी का झांसा देने वाले और फर्जी बैंक कॉल्स से सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई।साथ ही चौपाल में उपस्थित युवाओं और बुजुर्गों से समाज को नशा मुक्त बनाने की अपील की गई।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि अपराध की जननी भी है। पुलिस विभाग द्वारा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।अंतिम क्षण में अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सीधा संवाद कर उनका त्वरित समाधान करने का भरोसा दिलाया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि समाजसेवी सुरक्षा समिति के सदस्य एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
    1
    गुढ़ में पुलिस विभाग की जन चौपाल नागरिकों को साइबर अपराध डिजिटल अरेस्ट और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक
गुढ़ में पुलिस विभाग की जन चौपाल नागरिकों को साइबर अपराध डिजिटल अरेस्ट और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक
*डीआईजी हेमंत चौहान एवं डीएसपी हिमाली पाठक की उपस्थिति में हुआ सीधा संवाद साइबर हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा पर दिया विशेष जोर*
*♦️रीवा : गुढ़ समाचार*
पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने तथा समाज में बढ़ते अपराधों के प्रति आमजन को सतर्क करने के उद्देश्य से रीवा पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान आपकी पुलिस आपके द्वार के अंतर्गत गुढ़ नगर स्थित श्री भागवत पैलेस में एक भव्य जन चौपाल का आयोजन किया गया।इस जन चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में रीवा संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान और विशेष अतिथि के रूप में डीएसपी हिमाली पाठक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव ने की।
*डीआईजी हेमंत चौहान का नागरिकों से सीधा संवाद*
जन चौपाल को संबोधित करते हुए डीआईजी हेमंत चौहान ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी सिर्फ अपराध नियंत्रण ही नहीं बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करना भी है।उन्होंने उपस्थित लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी स्थानीय समस्याओं यातायात और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।डीआईजी चौहान ने कहा आज का दौर डिजिटल क्रांति का है लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध भी तेजी से बढ़े हैं।पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है लेकिन नागरिकों की जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।
*डीएसपी ने डिजिटल अरेस्ट और बैंक धोखाधड़ी पर दी चेतावनी*
डीएसपी हिमाली पाठक ने वर्तमान में तेजी से उभर रहे डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड के तरीकों से नागरिकों को सावधान किया।उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिस सीबीआई या जांच एजेंसी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार या बंधक नहीं बनाती है।यदि इस प्रकार की कोई संदिग्ध कॉल आती है तो घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।इसके साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा पर बात करते हुए महिलाओं से किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अपराध की स्थिति में निसंकोच पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
*थाना प्रभारी ने बताए साइबर सुरक्षा के मूल मंत्र*
कार्यक्रम के दौरान गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र यादव ने साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनजाने नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक न करें अपने बैंक ओटीपी पासवर्ड या पिन किसी के साथ साझा न करें। लॉटरी नौकरी का झांसा देने वाले और फर्जी बैंक कॉल्स से सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई।साथ ही चौपाल में उपस्थित युवाओं और बुजुर्गों से समाज को नशा मुक्त बनाने की अपील की गई।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि अपराध की जननी भी है। पुलिस विभाग द्वारा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।अंतिम क्षण में अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सीधा संवाद कर उनका त्वरित समाधान करने का भरोसा दिलाया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि समाजसेवी सुरक्षा समिति के सदस्य एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पूर्वी बाईपास पर रफ्तार का कहर, बल्कर की टक्कर से एक की मौत, दूसरा गंभीर सिंगरौली/देवसर राष्ट्रीय राजमार्ग के देवसर पूर्वी बाईपास पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार बल्कर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पुरवा निवासी सुब्बालाल साकेत उर्फ नटवरलाल 45 वर्ष, पिता राजरूप साकेत की हादसे में मौत हो गई। वहीं बाबा साकेत, पिता रामचंद्र साकेत गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से देवसर बाजार से अपने गांव लौट रहे थे, तभी बल्कर वाहन क्रमांक MP 19 HA 5028 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पूर्वी बाईपास पर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।
    1
    पूर्वी बाईपास पर रफ्तार का कहर, बल्कर की टक्कर से एक की मौत, दूसरा गंभीर
सिंगरौली/देवसर राष्ट्रीय राजमार्ग के देवसर पूर्वी बाईपास पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार बल्कर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पुरवा निवासी सुब्बालाल साकेत उर्फ नटवरलाल 45 वर्ष, पिता राजरूप साकेत की हादसे में मौत हो गई। वहीं बाबा साकेत, पिता रामचंद्र साकेत गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से देवसर बाजार से अपने गांव लौट रहे थे, तभी बल्कर वाहन क्रमांक MP 19 HA 5028 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पूर्वी बाईपास पर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।
    user_Dadu pandey
    Dadu pandey
    Court reporter बाहरी, सीधी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.