लड़की पैदा होने पर पति ने पत्नी के साथ की मारपीट धामपुर। क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। एक विवाहिता को बेटी पैदा होने पर उसके पति द्वारा कथित रूप से मारपीट कर नवजात सहित अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, पीड़िता मुन्तरीन नहटौर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर की निवासी है। करीब 9 महीने पहले उसकी शादी उमरपुर पालकी निवासी वसीम के साथ हुई थी। एक सप्ताह पूर्व मुन्तरीन ने ऑपरेशन के जरिए एक बच्ची को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि पति वसीम को बेटे की चाहत थी। बेटी के जन्म से वह नाराज हो गया और आए दिन विवाद की स्थिति बनने लगी। रविवार को जब मुन्तरीन के मायके पक्ष के लोग उसे और नवजात को देखने व बधाई देने अस्पताल पहुंचे, तभी मामला अचानक बिगड़ गया। परिजनों के अनुसार, इसी दौरान वसीम ने गुस्से में आकर मुन्तरीन के साथ मारपीट की और एक सप्ताह की नवजात बच्ची सहित उसे अस्पताल से बाहर सड़क पर निकाल दिया। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मुन्तरीन के भाई उस्मान ने बताया कि वह पांच भाइयों की इकलौती बहन है और परिवार ने उसकी शादी बड़े अरमानों से की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी पैदा होने के बाद से ही उसके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह घटना एक बार फिर समाज के सामने बड़ा सवाल खड़ा करती है कि क्या आज भी बेटी होना अभिशाप माना जा रहा है? फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई की मांग की जा रही है, 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली पहुंच गई।
लड़की पैदा होने पर पति ने पत्नी के साथ की मारपीट धामपुर। क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। एक विवाहिता को बेटी पैदा होने पर उसके पति द्वारा कथित रूप से मारपीट कर नवजात सहित अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, पीड़िता मुन्तरीन नहटौर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर की निवासी
है। करीब 9 महीने पहले उसकी शादी उमरपुर पालकी निवासी वसीम के साथ हुई थी। एक सप्ताह पूर्व मुन्तरीन ने ऑपरेशन के जरिए एक बच्ची को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि पति वसीम को बेटे की चाहत थी। बेटी के जन्म से वह नाराज हो गया और आए दिन विवाद की स्थिति बनने लगी। रविवार को जब मुन्तरीन के मायके पक्ष के लोग उसे और नवजात को देखने व बधाई देने अस्पताल पहुंचे, तभी मामला अचानक बिगड़ गया। परिजनों के अनुसार,
इसी दौरान वसीम ने गुस्से में आकर मुन्तरीन के साथ मारपीट की और एक सप्ताह की नवजात बच्ची सहित उसे अस्पताल से बाहर सड़क पर निकाल दिया। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मुन्तरीन के भाई उस्मान ने बताया कि वह पांच भाइयों की इकलौती बहन है और परिवार ने उसकी शादी बड़े अरमानों से की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी पैदा होने के बाद से ही उसके साथ
गलत व्यवहार किया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह घटना एक बार फिर समाज के सामने बड़ा सवाल खड़ा करती है कि क्या आज भी बेटी होना अभिशाप माना जा रहा है? फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई की मांग की जा रही है, 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली पहुंच गई।
- आज स्योहारा मैं आना हुआ मीना मार्किट जो की एक मशहूर मार्किट है. स्योहारा का भी एक अलग इतिहास है यहाँ पर भी राजा निवास करते थे. यहाँ की सियासत भी मशहूर है. मीना मार्किट हर वक़्त यहाँ पर भीड़ रहती है. मगर आज ईद की वजह से भीड़ ना के बराबर है.3
- थाना किरतपुर क्षेत्र में पति-पत्नी विवाद की सूचना पर मिशन शक्ति टीम ने त्वरित व संवेदनशील काउंसलिंग कर दोनों पक्षों में संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण समाधान कराया। पीड़िता ने टीम की सराहना कर पुलिस का आभार जताया। नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन1
- Post by Rajkumar Raj1
- Post by Jpn7 News1
- अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के नया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ईख के खेत में तेंदुए के शावक मिलने की खबर फैली। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। टीम ने सावधानी बरतते हुए शावकों को अपने कब्जे में ले लिया है। वन अधिकारियों के मुताबिक आसपास मादा तेंदुए की मौजूदगी की आशंका भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए की दहशत बनी हुई है और हमलों की घटनाओं के डर से ग्रामीणों में डर का माहौल है। हालात को देखते हुए वन विभाग ने कई स्थानों पर पिंजरे लगाए हैं और जल्द ही तेंदुए को पकड़ने का दावा किया है1
- Post by India News1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- अमरोहा जनपद के जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में कार्यरत कर्मचारी अंकुर की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक की पत्नी गरिमा ने न्याय की गुहार लगाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। गरिमा का कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह भी आत्महत्या करने को मजबूर होंगी। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि मामले में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिससे परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि अंकुर ने 25 फरवरी को कथित प्रताड़ना से परेशान होकर सीएचसी जोया परिसर में ही आत्महत्या कर ली थी। यह मामला अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र का है। फिलहाल पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर प्रशासन और पुलिस से कार्रवाई की अपील कर रहा है। वहीं, पुलिस पर इस मामले में लापरवाही के आरोप भी लग रहे हैं।1
- Post by Aaina24news@gmail.com (Niraj Bhatnagar)1