सूर्यपूरा प्रखंड क्षेत्र के डबरिया मठिया गांव में बुधवार को 03 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जंगली सुअर के हमले में पांच वर्षीय सुभाष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।वह संजय गिरि का पुत्र बताया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार सुभाष घर से बाहर खेलने गया था, तभी अचानक झाड़ियों से निकले जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वे बुरी तरह जख्मी हो गया।घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा एवं एमटी सोनू कुमार की देखरेख में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

- Post by Kr monu raj1
- Post by User63077
- रोहतास जिला के तिलौथू प्रखंड के अंतर्गत चंदनपुरा ओपी क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई ,यह घटना तिलौथू - चन्द्रपुरा मुख्य मार्ग पर जीवन उत्सव पब्लिक स्कूल के पास हुई ,जहां एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद चंद्रपुरा ओपी थाना तुरंत घटनास्थल पर पहुंची !और दोनों घायल युवकों को तिलौथू PHC पहुंचाया , PHC में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रामेश्वर प्रसाद ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया, उसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर रेफर कर दिया गया, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तुंबा ,थाना रोहतास निवासी अंकित कुमार (पिता राजकुमार पासवान )की मौत हो गई,दूसरे घायल लोहरडीह थाना तिलौथू निवासी गुलशन कुमार ( पिता भागीरथी पासवान) का अभी भी इलाज जारी है, चंद्रपुरा ओपी पुलिस ने मामले की जांचशुरू कर दी है, थाना अध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई।2
- Post by Satish Kumar1
- इस बच्चे के जज्बे को सलाम है 🙏 जो इसने कह दिया वो वो आप सोच भी नहीं सकते आरा भोजपुर1
- Post by Deshi dashtak1
- ट्यूनिंग ऑफ स्कूल के तहत बुधवार को 04 बजे तक दावथ प्रखंड के डेढ़गांव उच्य विद्यालय और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जमोढ़ी के नवम् वर्ग के छात्र छात्राओं दूसरे विद्यालयों का भ्रमण किया। पीएम श्री जगदयाल सिंह पल्स टू विद्यालय डेढ़गांव के एचएम एलबी सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किए गए ट्यूनिंग ऑफ स्कूल के तहत विद्यालय के वर्ग 06 से 09 तक के कुल 75 छात्र छात्राओं का दल मलियाबाग स्थित शेर साह आईटीआई का भ्रमण किया इस दौरान वहां के डायरेक्टर मो जोउक अनवर के साथ ही प्रशिक्षण देने वाले शशिभूषण प्रसाद, उमेश कुमार सिंह, गुड़िया कुमारी ने बच्चों को आईटीआई के सभी उपकरणों के साथ ही फिटर ट्रेड, इलेक्टनिक्स, कम्प्यूटर के संबंध में जानकारी दी। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद किशोर सिंह सहित शिक्षकों का एक दल था। जबकि दूसरी तरफ बिक्रमगंज़ प्रखंड के जमोड़ी उच्य विद्यालय के वरीय शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पल्स टू विद्यालय सूर्यपुरा का भ्रमण किया।छात्रों में शिवम कुमार आयुष कुमार प्रिया कुमारी अनु कुमारी शहर बानो कृति कुमारी ने बताया कि राजा साहब द्वारा बनाये गये विद्यालय राज राजेश्वरी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय का नाम अपने बुजुर्गो से सुना था।यह पहला मौका था जब हम सभी कई क्षेत्रो में कृतिमान स्थापित कर चुके विद्यालय का परिभ्रमण पर आये है।छात्रों ने सभागार व उसमे अंकित कला कृतियों को देख काफी उत्साहित हुए उसके पश्चात छात्रों ने विज्ञान भवन, प्रयोगशाला,लाइब्रेरी,वर्ग कक्ष,खेल मैदान आदि का भ्रमण करते हुए संगीत कक्ष पहुंचे जहाँ संगीत शिक्षक भरत गिरी,संजीत सहारा,शारीरिक शिक्षक बीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बच्चों को संगीत के संबंध में जानकारिया दी।साथ ही बच्चों को गीत की प्रस्तुति कर संगीत के संबंध में शिक्षा दिया।जिससे बच्चे काफी प्रभावित हुए।छात्रों ने अपने विद्यालय में भी संगीत शिक्षक होने की बात कहते हुए संगीत में भी रुचि दिखाया।वही प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव रंजन पांडेय ने बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा,स्मार्ट क्लाश को दिखाते हुए आधुनिक शिक्षा के संबंध में जानकारिया दी।छात्रों ने बताया कि परिभ्रमण से हम सभी ने काफी कुछ सिखा।साथ ही हमारे बड़े बुजुर्ग जिस विद्यालय से पढ़े उसे देखने का मौका मिला यह हम सभी के लिए काफी यादगार पल रहेगा। परिभ्रमण में उच्च विद्यालय जमोढ़ी के शिक्षकों में संजय कुमार मिश्रा,सिद्धेश्वर प्रसाद ',महताब आलम,रंजीत कुमार,विष्णु शंकर,प्रिया श्रीवास्तव,आरती कुमारी,अलका कुमारी,सीमा राय आदि शामिल थे।3
- ara bhojpur के बच्चे ने राम मंदिर बनाया1
- Post by Deshi dashtak1