Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूपी STF की बड़ी कार्रवाई! SSC ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार | Proxy Server Hack का खुलासा यूपी STF की बड़ी कार्रवाई! SSC ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार | Proxy Server Hack का खुलासा
BHARAT PUBLIC NEWS
यूपी STF की बड़ी कार्रवाई! SSC ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार | Proxy Server Hack का खुलासा यूपी STF की बड़ी कार्रवाई! SSC ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार | Proxy Server Hack का खुलासा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूपी STF की बड़ी कार्रवाई! SSC ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार | Proxy Server Hack का खुलासा यूपी STF की बड़ी कार्रवाई! SSC ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार | Proxy Server Hack का खुलासा1
- न्यायालय से बडा कोर्ट एसडीएम कोर्ट ❗️ अब न्यायालय के आदेश एसडीएम कोर्ट के सामने पानी मांगने पर मजबूर होगा❗️ एसडीएम के एसट्रे को मजिस्ट्रेट के आदेश पर खत्म किया गया लेकिन एसडीम रघुराज नगर ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर रोक लगाकर पुनः दिया एसटे। एसडीएम कार्यालय क्या मजिस्ट्रेट के आदेश को खारिज करने का कानून है और मजिस्ट्रेट के आदेश पर रोक लगाने का पावर है❗️ नीतू सिंह के निर्माण पर रघुराज नगर एसडीएम ने निर्माण पर एसटे दिया जिसको न्यायालय ने एस्टेट को समाप्त कर दिया । उसके बाद भारतीय जन मोर्चा पार्टी से सहयोग मागने पर भारतीय जन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय पूर्व नागौद विधान सभा के प्रत्याशी दिलीप बुनकर मीडिया प्रभारी एवं एडवोकेट अनूप श्रीवास्तव सामने बारजा ढालने के समय मौके पर उपस्थित थे जिसमें लगभग 10:15 बजे कोलगवा कोतवाली से दो पुलिस और लगभग 20 से 25 आदमी आकर काम को रुकवाया गया । जिसमें भारतीय जन मोर्चा पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय द्वारा पुलिस से पूछा गया कि आप काम रुकवाने क्यों आए हैं तो उनका कहना था कि एसडीएम द्वारा एसटे दिया गया है। क्या न्यायालय के आदेश से ऊपर अब एसडीएम सतना हो गए हैं जिस कारण से न्यायालय के आदेशों को खारिज कर पुणे एसटे देना कहीं ना कहीं न्यायालय का अवमानन है ।एसडीएम के आदेश को सम्मान करते हुए कार्य को रोक दिया गया कुछ लोग चारगोही को जमीन का पट्टा बनाकर उसकी रजिस्टीय कराई है जो की जांच का एक विषय है जिसकी जांच कलेक्टर साहब को करनी चाहिए। चारगौही की जमीन का पट्टा कैसे बना।यह न्यायालय मै भी लिखकर दिया गया है ।भारतीय जन मोर्चा पार्टी इसकी जांच की मांग करती है। भारतीय जन मोर्चा पार्टी गरीब और कमजोरों के साथ सदैव खड़ी हुई है। उनके साथ हो रहे किसी भी अन्याय का बिरोध करती है । भारतीय जन मोर्चा पार्टी द्वारा बिरोध किया जाएगा नीतू सिंह जी को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जन मोर्चा पार्टी जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाकर भी न्याय दिलवाने का काम करेगी।1
- *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानिकपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की पर्ची बनाए जाने की व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं के लिए प्रतीक्षालय में समुचित एवं सुविधाजनक बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर टोकन प्रणाली लागू की जाए, जिससे "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर मरीजों का व्यवस्थित पंजीकरण हो सके तथा अनावश्यक भीड़ एवं अव्यवस्था से बचा जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला की एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) की ऑनलाइन फीडिंग उसी दिन अनिवार्य रूप से कराई जाए। इसके लिए संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर को एएनसी कक्ष के निकट बैठाने तथा शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन गर्भवती महिलाओं की एएनसी फीडिंग शेष है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लड स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल में उपस्थित गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की तथा उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करने तथा सुरक्षित मातृत्व के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ही प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सैम/मैम (SAM/MAM) श्रेणी के बच्चों हेतु मेडिकल किट का भी वितरण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी जेई (साडा) को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित जर्जर भवनों का तत्काल सर्वेक्षण एवं सत्यापन कराते हुए नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। *जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 07 अगस्त को एमसीएच विंग, खोह में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के मूक एवं बधिर बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों का परीक्षण किया जाएगा तथा पात्र एवं चिन्हित बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि ऐसे बच्चों को निर्धारित तिथि पर शिविर स्थल पर अवश्य लेकर आएं, ताकि उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।* निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधों का रोपण करने के साथ-साथ उनकी नियमित सिंचाई, निराई-गुड़ाई एवं समुचित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए, जिससे वे स्वस्थ रूप से विकसित हो सकें।1
- महुआ ब्लॉक परिसर में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक विशेष फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया जा रहा है। महुआ ब्लॉक परिसर में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक विशेष फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी राम प्रकाश, बीज भंडार महुआ ने किसानों से अपील की है कि जिन किसान भाइयों की अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है, वे निर्धारित तिथियों में ब्लॉक परिसर पहुंचकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Share 📲 करें, Comment 💬 करें और हमारे चैनल को Subscribe 🔔 करना न भूलें।1
- *बच्चो से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक दर्जन बच्चे व खलासी घायल* *डीएम एसपी घटनास्थल व चिकित्सालय पहुंचे,जाना घायलों का हालचाल* चित्रकूट। जनपद चित्रकूट मुख्यालय के एक सड़क हादसे में अशोक पब्लिक स्कूल की बच्चो से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,बस मे सवार एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल, एक बच्चे कि हालात नाजुक,स्कूल से प्रयागराज रोड कालूपुर कि तरफ बच्चों को छोड़ने जा रही थी बस, शराब के नशे मे बस चलाने का ड्राइवर पर लगा आरोप,आस पास के लोगो ने आनन फानन मे नजदीकी श्री जी प्राइवेट हॉस्पिटल मे कराया भर्ती, जहाँ डाक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए किया रेफर, सभी घायल छात्रों का जिला अस्पताल मे चल रहा है इलाज,जिला अस्पताल के डाक्टरो ने एक घायल छात्र को इलाज के लिए बाहर भेजा। मामला प्रयागराज रोड के कालूपुर प्राथमिक विद्यालय के पास का है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घायलों का हालचाल लेने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक घटना स्थल व जिला अस्पताल पहुंचे। और बच्चों का हालचाल जाना । सेठ मूलचंद विद्या मंदिर कर्वी के छात्रों को घर ले जा रही स्कूल बस कालूपुर के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक, खलासी एवं छात्रों को मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी पुलकित गर्ग व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती छात्रों एवं चालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्री एवं माल कर अधिकारी को संबंधित वाहन संचालक के विरुद्ध नोटिस जारी करने तथा जांच में लापरवाही पाए जाने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।3
- स्कूली बस पेड़ से टकराईं, 12 बच्चे घायल एक रेफ़र, डीएम ने एआरटीओ को डीएल निरस्त की कारवाई के दिए निर्देश चित्रकूट ब्रेकिंग - जनपद चित्रकूट मे अशोक पब्लिक स्कूल कि बच्चो से भरी बस अनियंत्रित होकर झांसी -मिर्जापुर हाईवे -35 किनारे लगे पेड़ से टकराई,बस मे सवार एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल, एक बच्चे कि हालात नाजुक,स्कूल से प्रयागराज रोड कालूपुर कि तरफ बच्चों को छोड़ने जा रही थी बस, शराब के नशे मे बस चलाने का ड्राइवर पर लगा आरोप,आस पास के लोगो ने आनन फानन मे नजदीकी श्री जी प्राइवेट हॉस्पिटल मे कराया भर्ती, जहाँ डाक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए किया रेफर, सभी घायल छात्रों का जिला अस्पताल मे चल रहा है इलाज,जिला अस्पताल के डाक्टरो ने एक घायल छात्र को प्रयागराज के लिए किया रेफर. । घटना की सूचना मिलने पर डीएम एसपी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। मामला प्रयागराज रोड के कालूपुर प्राथमिक विद्यालय के पास का है।2