logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लेखपाल ने ट्रेन से कट कर दी जान, सीसीटीवी में कैद हुई घटना शाहजहांपुर, 13 मार्च। जिले में तैनात एक लेखपाल ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित इंद्रानगर रेलवे क्रॉसिंग की है। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतक लेखपाल अमरदीप सक्सेना  तिलहर तहसील में तैनात है । सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि लेखपाल रेलवे ट्रेक के पास खड़े होकर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन करीब आती है वो पटरी पर लेट जाते है और ट्रेन उनके ऊपर से गुजर जाती है। जिससे शरीर के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच कर रही है

on 13 March
user_Amit Sharma
Amit Sharma
पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
on 13 March

लेखपाल ने ट्रेन से कट कर दी जान, सीसीटीवी में कैद हुई घटना शाहजहांपुर, 13 मार्च। जिले में तैनात एक लेखपाल ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित इंद्रानगर रेलवे क्रॉसिंग की है। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतक लेखपाल अमरदीप सक्सेना  तिलहर तहसील में तैनात है । सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि लेखपाल रेलवे ट्रेक के पास खड़े होकर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन करीब आती है वो पटरी पर लेट जाते है और ट्रेन उनके ऊपर से गुजर जाती है। जिससे शरीर के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच कर रही है

  • user_⁰⁰ Mohan Bhagwat ke
    ⁰⁰ Mohan Bhagwat ke
    Koderma, Jharkhand
    🙏
    on 16 March
  • user_User3045
    User3045
    Sultanpur, Uttar Pradesh
    💣
    on 15 March
  • user_Hmm bcc vo
    Hmm bcc vo
    Dhalbhumgarh, East Singhbum
    👏
    on 14 March
  • user_Himanshu Rastogi
    Himanshu Rastogi
    Bareilly, Uttar Pradesh
    😤
    on 13 March
  • user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश
    👏
    on 13 March
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहाँपुर। जनपद की कलान थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीते 6 मार्च को एक महिला ने थाना कलान में तहरीर देकर बताया था कि उसकी करीब 16 वर्षीय पुत्री को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में गंभीर धाराएं भी जोड़ी गईं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थाना कलान पुलिस टीम ने आँधीदेई तिराहे के पास से आरोपी धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी सुबह करीब 11:46 बजे की गई। गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र (20) निवासी लालपुर ढका थाना कलान का रहने वाला है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय, कांस्टेबल गौरव तोमर और कांस्टेबल जितेन्द्र की टीम शामिल रही।
    1
    शाहजहाँपुर। जनपद की कलान थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, बीते 6 मार्च को एक महिला ने थाना कलान में तहरीर देकर बताया था कि उसकी करीब 16 वर्षीय पुत्री को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में गंभीर धाराएं भी जोड़ी गईं।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थाना कलान पुलिस टीम ने आँधीदेई तिराहे के पास से आरोपी धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी सुबह करीब 11:46 बजे की गई।
गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र (20) निवासी लालपुर ढका थाना कलान का रहने वाला है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय, कांस्टेबल गौरव तोमर और कांस्टेबल जितेन्द्र की टीम शामिल रही।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • शाहजहांपुर,14 अप्रैल। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण स्टाफ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष में सीएम डैशबोर्ड के राजस्व अनुभाग में पूरे वर्ष प्रथम श्रेणी में बने रहने पर बधाई दी और आगामी सत्र में भी इसी प्रदर्शन को बरकरार रखने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम डैशबोर्ड, लंबित वादों के निस्तारण, चकबंदी, आईजीआरएस तथा फार्मर राष्ट्रीयकरण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि नया वित्तीय सत्र शुरू हो चुका है और सभी विभाग पूर्व की भांति उत्कृष्ट कार्य करते हुए जनपद को प्रथम श्रेणी में बनाए रखें। आईजीआरएस के प्रकरणों को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का निस्तारण 30 अप्रैल तक हर हाल में शून्य कर दिया जाए। इसके अतिरिक्त आबकारी, परिवहन, स्टांप एवं पीडब्ल्यूडी विभाग को अपने-अपने राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। फार्मर रजिस्ट्रीकरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 20 अप्रैल तक सभी लंबित फार्मर रजिस्ट्रीकर  पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके।
    1
    शाहजहांपुर,14 अप्रैल। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण स्टाफ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष में सीएम डैशबोर्ड के राजस्व अनुभाग में पूरे वर्ष प्रथम श्रेणी में बने रहने पर बधाई दी और आगामी सत्र में भी इसी प्रदर्शन को बरकरार रखने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएम डैशबोर्ड, लंबित वादों के निस्तारण, चकबंदी, आईजीआरएस तथा फार्मर राष्ट्रीयकरण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि नया वित्तीय सत्र शुरू हो चुका है और सभी विभाग पूर्व की भांति उत्कृष्ट कार्य करते हुए जनपद को प्रथम श्रेणी में बनाए रखें।
आईजीआरएस के प्रकरणों को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का निस्तारण 30 अप्रैल तक हर हाल में शून्य कर दिया जाए। इसके अतिरिक्त आबकारी, परिवहन, स्टांप एवं पीडब्ल्यूडी विभाग को अपने-अपने राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
फार्मर रजिस्ट्रीकरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 20 अप्रैल तक सभी लंबित फार्मर रजिस्ट्रीकर  पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बरेली मोड़ पर चल रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंता को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य को हर हाल में जल्द पूर्ण कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि चौड़ीकरण में बाधा बन रहे बिजली के पोलों को प्राथमिकता से शिफ्ट किया जाए, ताकि कार्य में कोई देरी न हो। उन्होंने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड तथा ठेलों को व्यवस्थित तरीके से स्थापित कराया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु और शहर की सुंदरता बेहतर हो सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार तथा अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बरेली मोड़ पर चल रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंता को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य को हर हाल में जल्द पूर्ण कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि चौड़ीकरण में बाधा बन रहे बिजली के पोलों को प्राथमिकता से शिफ्ट किया जाए, ताकि कार्य में कोई देरी न हो। उन्होंने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड तथा ठेलों को व्यवस्थित तरीके से स्थापित कराया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु और शहर की सुंदरता बेहतर हो सके।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार तथा अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • युवक का रास्ते से अपहरण कर घर में बंधक बनाकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल ⏩3 अप्रैल को दिनदहाड़े हुई वारदात की सीओ के आदेश पर पांच दिन बाद पुवायां पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, नहीं हुई गिरफ्तारी
    1
    युवक का रास्ते से अपहरण कर घर में बंधक बनाकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल 
⏩3 अप्रैल को दिनदहाड़े हुई वारदात की सीओ के आदेश पर पांच दिन बाद पुवायां पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, नहीं हुई गिरफ्तारी
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जलालाबाद (शाहजहाँपुर)। 132 विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब सरैया मोड़ पर युवाओं की भारी भीड़ ने अपूर्वा ठाकुर का भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच युवाओं के इस हुजूम ने न केवल अपनी एकजुटता प्रदर्शित की, बल्कि आगामी समय के लिए एक मजबूत संदेश भी दिया। ​जोश और जुनून का संगम क्षेत्र के सरैया मोड़ पर आयोजित इस स्वागत समारोह में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। जैसे ही अपूर्वा ठाकुर का काफिला आयोजन स्थल पर पहुँचा, फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। युवाओं ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर अपनी निष्ठा व्यक्त की। स्थानीय युवाओं का कहना है कि वे क्षेत्र के विकास और नई ऊर्जा के लिए एक सशक्त नेतृत्व की ओर देख रहे हैं।
    1
    जलालाबाद (शाहजहाँपुर)। 132 विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब सरैया मोड़ पर युवाओं की भारी भीड़ ने अपूर्वा ठाकुर का भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच युवाओं के इस हुजूम ने न केवल अपनी एकजुटता प्रदर्शित की, बल्कि आगामी समय के लिए एक मजबूत संदेश भी दिया।
​जोश और जुनून का संगम
क्षेत्र के सरैया मोड़ पर आयोजित इस स्वागत समारोह में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। जैसे ही अपूर्वा ठाकुर का काफिला आयोजन स्थल पर पहुँचा, फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। युवाओं ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर अपनी निष्ठा व्यक्त की। स्थानीय युवाओं का कहना है कि वे क्षेत्र के विकास और नई ऊर्जा के लिए एक सशक्त नेतृत्व की ओर देख रहे हैं।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मुरादाबाद मंडल से डीआरएम शाहजहांपुर पहुंचे नए प्लेटफार्म का निरीक्षण किया निरीक्षण करने के बाद बंथरा गए बंथरा से वापसी में शाहजहांपुर आए शाहजहांपुर से फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गए
    1
    मुरादाबाद मंडल से डीआरएम शाहजहांपुर पहुंचे नए प्लेटफार्म का निरीक्षण किया निरीक्षण करने के बाद बंथरा गए बंथरा से वापसी में शाहजहांपुर आए शाहजहांपुर से फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गए
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Local News Reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर जप्ती निवासी सचिन मिश्रा का दिनदहाड़े अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार 3 अप्रैल को वह शाहजहांपुर से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर असलहों के बल पर जबरन कार में बैठा लिया और अनुज मिश्रा के घर ले जाकर बंधक बनाकर पीटा। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सीओ के आदेश पर पांच दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित ने एसपी के सामने पेश होकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री दरबार में जाने की बात कही है।
    1
    पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर जप्ती निवासी सचिन मिश्रा का दिनदहाड़े अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार 3 अप्रैल को वह शाहजहांपुर से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर असलहों के बल पर जबरन कार में बैठा लिया और अनुज मिश्रा के घर ले जाकर बंधक बनाकर पीटा।
घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सीओ के आदेश पर पांच दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित ने एसपी के सामने पेश होकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री दरबार में जाने की बात कही है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.