Shuru
Apke Nagar Ki App…
सावन के महीने में झांसी में निकल गई कावड़ यात्रा हवाई जहाज से हुआ फूल बरसा
Seema kushwaha
सावन के महीने में झांसी में निकल गई कावड़ यात्रा हवाई जहाज से हुआ फूल बरसा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *आज दिनांक 20.08.2026 को थाना रक्सा पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिसके जवाबी फायरिंग में 02 अभियुक्तगण के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गये तथा उनके अन्य 02 साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। घायल दोनों अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 02 देशी तमंचा 315 बोर, कुल 03 खोखा कारतूस 315 बोर, कुल 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 11 हजार रुपए नकद व 01 चारपहिया वाहन बरामद किया गया है। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में थाना रक्सा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही अग्रिम कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह की वीडियो बाइट-*1
- मेरठ में पति के साथ दूसरी महिला के साथ देखा पत्नी का हाइवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर महिला को पीटा1
- झाँसी मे जन सेवा केंद्र के संचालक को कार से घसीटने वाले चारो आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे ग़िरफ़्तार.1
- झांसी आज दिनांक 20.08.2026 को थाना रक्सा पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया *आज दिनांक 20.08.2026 को थाना रक्सा पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिसके जवाबी फायरिंग में 02 अभियुक्तगण के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गये तथा उनके अन्य 02 साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। घायल दोनों अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 02 देशी तमंचा 315 बोर, कुल 03 खोखा कारतूस 315 बोर, कुल 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 11 हजार रुपए नकद व 01 चारपहिया वाहन बरामद किया गया है। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में थाना रक्सा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही अग्रिम कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह की वीडियो बाइट-*2
- दतिया नगर पालिका की वसूली पर बड़ा सवाल: आखिर ठेले वालों से लिया जा रहा पैसा जा कहां रहा है? दतिया नगर पालिका की वसूली पर बड़ा सवाल: आखिर ठेले वालों से लिया जा रहा पैसा जा कहां रहा है? दतिया ब्रेकिंग। दतिया शहर के बाजारों में सड़क किनारे हाथ ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले छोटे व्यापारियों से नगर पालिका के नाम पर कथित रूप से वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वसूली करने वाले कर्मचारी ठेले वालों से राशि ले रहे हैं, लेकिन इस राशि का नगर पालिका के रिकॉर्ड में क्या हिसाब है, यह स्पष्ट नहीं है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर बाजार बैठकी की वसूली बंद हो चुकी है, तो आखिर किस नियम या आदेश के तहत यह राशि वसूली जा रही है? वसूली को लेकर अलग-अलग बातें सामने आने से मामला और भी गंभीर हो गया है। कभी कर्मचारी द्वारा कलेक्टर साहब के निर्देश, कभी नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश, तो कभी सीएमओ के आदेश का हवाला दिए जाने की बात कही जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस वसूली का वास्तविक आदेश किस अधिकारी ने जारी किया है? आखिर पैसा जमा कहां हो रहा है? यदि नगर पालिका के नाम पर ठेले वालों से राशि ली जा रही है तो प्रत्येक वसूली की रसीद, वसूली रजिस्टर, संबंधित मद और नगर पालिका के खाते में जमा राशि का रिकॉर्ड सार्वजनिक होना चाहिए। सवाल यह भी है कि प्रतिदिन कितने ठेले वालों से कितनी राशि वसूली जा रही है और महीने में कुल कितनी रकम नगर पालिका के खाते में जमा हो रही है? मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बाजार बैठकी/तहबाजारी शुल्क की वसूली को लेकर पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में दतिया में वर्तमान में हो रही कथित वसूली की वैधानिक स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है। अब सवाल नगर पालिका प्रशासन से— वसूली किस आदेश के तहत हो रही है? आदेश किस अधिकारी ने जारी किया? वसूली किस मद में की जा रही है? क्या प्रत्येक ठेले वाले को अधिकृत रसीद दी जा रही है? अब तक कुल कितनी राशि वसूली गई? कितनी राशि नगर पालिका के खाते में जमा हुई? यदि वसूली वैध है तो उसका रिकॉर्ड सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा? और यदि वसूली का कोई वैध आदेश नहीं है, तो जिम्मेदार कौन है? आखिरकार सवाल यही है— नगर पालिका के नाम पर वसूली हो रही है तो पैसा नगर पालिका के खाते में जा रहा है या कहीं और? इस पूरे मामले में नगर पालिका प्रशासन से स्पष्ट जवाब और दस्तावेज सामने आना जरूरी है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़: दतिया में डीपार पुलिस का बड़ा खुलासा, 7 लाख रुपए का मसरूका और चोरी गई कार के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज़: दतिया में डीपार पुलिस का बड़ा खुलासा, 7 लाख रुपए का मसरूका और चोरी गई कार के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार दतिया: जिला दतिया की डीपार थाना पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरात और घटना में प्रयुक्त एक इयोन कार सहित कुल करीब 7 लाख रुपए का मसरूका बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला और एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में की गई है। यह था पूरा मामला घटना 27-28 जून 2026 की दरमियानी रात की है। फरियादी पंकज गुर्जर (निवासी ग्राम रुहेरा) ने थाना डीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर के कमरे से सोने के जेवरात और नगदी चुरा ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लगातार तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की। 20 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जरा घाटी के पास एक ग्रे कलर की इयोन कार को रोका। पूछताछ के दौरान कार सवार संदिग्धों ने रुहेरा गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी इन जेवरात को बेचने के लिए सेवढ़ा की ओर जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपी और उनका आपराधिक इतिहास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है: प्रदीप परिहार - निवासी खेड़ा, थाना बिजौली, जिला ग्वालियर। जितेन्द्र कुशवाह उर्फ जीतू उर्फ केंचुआ - निवासी ग्राम थाना हस्तनापुर, जिला ग्वालियर। विशेष नोट: गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र कुशवाह शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ ग्वालियर और अन्य जिलों में चोरी के आधा दर्जन से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं। बरामद सामग्री (मसरूका) इयोन कार: कीमत लगभग 4.50 लाख रुपए (घटना में प्रयुक्त) सोने के जेवरात: दो सोने की अंगूठियां और दो सोने की चूड़ियां कुल कीमत: अन्य बरामद सामग्री सहित लगभग 7 लाख रुपए का मसरूका। अन्य आरोपियों की तलाश जारी गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपी सुनील कुशवाह, शिवम परिहार (निवासीगण खेड़ा, थाना बिजौली, ग्वालियर) और नबल किशोर रुहेरा (निवासी रुहेरा, थाना डीपार, दतिया) की तलाश तेजी से जारी है। साथ ही, शेष चोरी गए मसरूका की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस सफल पर्दाफाश और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उनि यादवेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में प्र.आर. मंशाराम कुशवाह, आर. ईशुराज सोलंकी, आर. शैलेन्द्र सिंह, आर. शैलेन्द्र गिरि, आर. आकाश यादव, आर. चालक देवेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. प्रमोद गोयल, आर. राहुल पक्षवार, आर. अनुपेन्द्र सिंह (सायबर), आर. वीरेन्द्र और आर. शुभम यादव की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।1
- झांसी में पहुंचा C M योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर कांवड़ियों पर बरसाए जाएंगे फूल झांसी पहुंचा योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर कांवड़ियों पर बरसाए जाएंगे फूल1
- बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल चौकी क्षेत्र में महिमा ढाबा के पास बुधवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कंटेनर के अगले हिस्से फंस गई और दो लोगों को मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर थानाध्यक्ष राहुल सिंह राठौर भेल चौकी प्रभारी सोनू श्रीवास्तव, इस आई अनुज सिंह हेड कांस्टेबल विकास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं एंबुलेंस की मदद से झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया4
- बबीना, झांसी। झांसी-बबीना मार्ग के बहुप्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ हो गया। बबीना विधायक राजीव सिंह परिछा ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। अतिक्रमणकारियों में हड़कंप, झांसी-बबीना मार्ग के चौड़ीकरण का भूमि पूजन बबीना, झांसी। झांसी-बबीना मार्ग के बहुप्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ हो गया। बबीना विधायक राजीव सिंह परिछा ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सड़क चौड़ीकरण की खबर से ही मार्ग पर अतिक्रमण कर बैठे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि बबीना से झांसी को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। संकरी सड़क के कारण आए दिन जाम और हादसों की स्थिति बनी रहती थी। इस अवसर पर विधायक राजीव सिंह परिछा ने कहा, "क्षेत्र में बेहतर आवागमन और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी पहली प्राथमिकता है। इस सड़क के चौड़ा होने से बबीना क्षेत्र के हजारों लोगों को झांसी आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।" सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए विधायक और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। भूमि पूजन के दौरान लोगों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी जनप्रतिनिधियों के सामने रखा।4