गुना के पास बंदना होटल में मजदूरी मांगने पर युवक से मारपीट का आरोप करीब डेढ़ साल से होटल में काम कर रहे गरीब आदिवासी मजदूर ने जब अपनी मेहनत की मजदूरी मांगी, तो सोनू श्रीवास्तव और विशाल श्रीवास्तव ने उसके साथ मारपीट की। गुना। से लगभग 7 किलोमीटर पहले स्थित बंदना होटल से जुड़ा एक कथित मारपीट का वीडियो सोशल शहर के बंदना होटल के बाहर एक गरीब आदिवासी युवक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक गुना के पास स्थित आगरा गांव का निवासी है और करीब डेढ़ वर्ष से होटल में काम कर रहा था। जब उसने अपनी मेहनत की मजदूरी मांगी, तो होटल संचालक सोनू श्रीवास्तव और विशाल श्रीवास्तव ने उसके साथ चप्पल जूते से मारपीट की। इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है, ताकि भविष्य में किसी गरीब मजदूर के साथ इस प्रकार का व्यवहार न हो। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पत्रकार जीतू ठाकुर दैनिक भारत संवाद अपडेट 📞8085205643
गुना के पास बंदना होटल में मजदूरी मांगने पर युवक से मारपीट का आरोप करीब डेढ़ साल से होटल में काम कर रहे गरीब आदिवासी मजदूर ने जब अपनी मेहनत की मजदूरी मांगी, तो सोनू श्रीवास्तव और विशाल श्रीवास्तव ने उसके साथ मारपीट की। गुना। से लगभग 7 किलोमीटर पहले स्थित बंदना होटल से जुड़ा एक कथित मारपीट का वीडियो सोशल शहर के बंदना होटल के बाहर एक गरीब आदिवासी युवक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक गुना के पास स्थित आगरा गांव का निवासी है और करीब डेढ़ वर्ष से होटल में काम कर रहा था। जब उसने अपनी मेहनत की मजदूरी मांगी, तो होटल संचालक सोनू श्रीवास्तव और विशाल श्रीवास्तव ने उसके साथ चप्पल जूते से मारपीट की। इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है, ताकि भविष्य में किसी गरीब मजदूर के साथ इस प्रकार का व्यवहार न हो। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पत्रकार जीतू ठाकुर दैनिक भारत संवाद अपडेट 📞8085205643
- शिवपुरी जिले के पिछोरे से पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक डीजे बैंड का काम करता था और अपने साथियों के साथ डीजे वाहन में वेल्डिंग के दौरान करंट लगने से घायल हुआ था। उसके साथी उसे इलाज के लिए झांसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवपुरी जिले के पिछोरे से पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक डीजे बैंड का काम करता था और अपने साथियों के साथ डीजे वाहन में वेल्डिंग के दौरान करंट लगने से घायल हुआ था। उसके साथी उसे इलाज के लिए झांसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।1
- 596 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ईसीसीई का दिया गया क्षमतावर्धन प्रशिक्षण महिला एवं बाल विकास विभाग बारां, आईएमसी सिक्योरिटी तथा सेसमी वर्कशॉप इंडिया ट्रस्ट के सहयोग से किशनगंज एवं अटरू परियोजनाओं की 596 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य 3 से 6 वर्ष के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पूर्व-प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा। प्रशिक्षण में खेल आधारित शिक्षण, भाषा एवं संज्ञानात्मक विकास, पोषण, स्वच्छता, स्वास्थ्यकर आदतों और शिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। समापन अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स मौजूद रहे।1
- जज तक पहुंचने की कोशिश की गई; कोडीन कफ सिरप केस से खुद को अलग किया इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई से खुद को अलग (Recuse) कर लिया है। यह कदम उन्होंने तब उठाया जब कुछ वादियों और बिचौलियों द्वारा जमानत के लिए उन तक सीधे या निजी तौर पर 'पहुंच बनाने' (सिफारिश लगाने) की कोशिश की गई। जज ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए इसे न्यायपालिका के इतिहास का "काला दिन" करार दिया है।मामले के मुख्य बिंदु और कोर्ट की सख्त टिप्पणीन्यायपालिका पर आघात: न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने साफ कहा कि किसी भी लंबित मामले में न्यायाधीश से निजी तौर पर संपर्क साधने की कोशिश अदालती आचरण की नैतिकता के खिलाफ है। यह स्वतंत्र न्यायपालिका और कानून के शासन पर सीधा आघात है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा1
- रिटायरमेंट से एक दिन पहले रिश्वत लेते धरे गए नगर निगम के एई, लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के कार्यपालन यंत्री (Executive Engineer) सुशील कटारे को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विशेष बात यह रही कि उनकी सेवानिवृत्ति में केवल एक दिन शेष था, लेकिन उससे पहले ही वे भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त के शिकंजे में आ गए। #Viralpostfacebook #gwalior #viralpost Gwalior Municipal Corporation रिटायरमेंट से एक दिन पहले रिश्वत लेते धरे गए नगर निगम के एई, लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के कार्यपालन यंत्री (Executive Engineer) सुशील कटारे को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विशेष बात यह रही कि उनकी सेवानिवृत्ति में केवल एक दिन शेष था, लेकिन उससे पहले ही वे भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त के शिकंजे में आ गए। #Viralpostfacebook #gwalior #viralpost Gwalior Municipal Corporation1
- ब्रेकिंग न्यूज़: संसद परिसर में शुक्रवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने अनोखा प्रदर्शन किया। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में प्रतीकात्मक चंदा डाला, जिसके बाद पप्पू यादव दानपेटी लेकर दौड़ते नजर आए।1
- PM Modi | Parliament Passes New Exam Bill | परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव | Breaking News1
- पालतू लेब्राडोर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, महिला शव लेकर थाने पहुंची शिवपुरी। शहर के शांति नगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने 8 माह के पालतू लेब्राडोर की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप पड़ोसियों पर लगाया है। मामले को लेकर महिला शुक्रवार को कुत्ते का शव लेकर फिजिकल थाना पहुंची और आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की। शिकायतकर्ता प्रीति परिहार के अनुसार, दिव्यांश आरओ प्लांट संचालक मूलचंद खटीक, उनके बेटे गोलू तथा एक ड्राइवर ने कथित रूप से उनके पालतू कुत्ते की लाठियों से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद कुत्ते के शव को दूर फेंक दिया गया। महिला ने आरोपियों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा आरओ प्लांट में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं फिजिकल थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पालतू लेब्राडोर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, महिला शव लेकर थाने पहुंची शिवपुरी। शहर के शांति नगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने 8 माह के पालतू लेब्राडोर की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप पड़ोसियों पर लगाया है। मामले को लेकर महिला शुक्रवार को कुत्ते का शव लेकर फिजिकल थाना पहुंची और आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की। शिकायतकर्ता प्रीति परिहार के अनुसार, दिव्यांश आरओ प्लांट संचालक मूलचंद खटीक, उनके बेटे गोलू तथा एक ड्राइवर ने कथित रूप से उनके पालतू कुत्ते की लाठियों से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद कुत्ते के शव को दूर फेंक दिया गया। महिला ने आरोपियों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा आरओ प्लांट में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं फिजिकल थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- पंजाब में पेपर लीक मामले में दिल्ली में बीजेपी का बड़ा प्रदर्शन - दिल्ली बीजेपी कर रही है पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग1