logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़: संसद परिसर में शुक्रवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने अनोखा प्रदर्शन किया। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में प्रतीकात्मक चंदा डाला, जिसके बाद पप्पू यादव दानपेटी लेकर दौड़ते नजर आए।

8 hrs ago
user_Dileep kushwah
Dileep kushwah
Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज़: संसद परिसर में शुक्रवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने अनोखा प्रदर्शन किया। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में प्रतीकात्मक चंदा डाला, जिसके बाद पप्पू यादव दानपेटी लेकर दौड़ते नजर आए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया उपचुनाव: शाम 6 बजे तक 71.44% मतदान, सभी 291 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 6:00 बजे तक कुल 71.44% मतदान दर्ज किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े के अनुसार जिले के सभी 291 मतदान केंद्रों पर मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था सामान्य रही और मतदान सुचारु रूप से संपन्न कराया गया। अब सभी की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
    1
    दतिया उपचुनाव: शाम 6 बजे तक 71.44% मतदान, सभी 291 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 6:00 बजे तक कुल 71.44% मतदान दर्ज किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े के अनुसार जिले के सभी 291 मतदान केंद्रों पर मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था सामान्य रही और मतदान सुचारु रूप से संपन्न कराया गया। अब सभी की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • गरमा-गरम और कुरकुरी पकौड़ियों का मज़ा अब सिर्फ 10 मिनट में! 😍☕ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश पर रात 10:00 बजे भी मिलेंगी ताज़ा और स्वादिष्ट गरमा-गरम पकौड़ियाँ। हमारी खास तैयार पकौड़ी मिक्स की मदद से हर ऑर्डर पर तुरंत ताज़ी पकौड़ियाँ बनाई जाती हैं, ताकि आपको हर बार मिले बेहतरीन स्वाद और कुरकुरापन। आइए, अपने दोस्तों और परिवार के साथ चाय ☕ और गरमा-गरम पकौड़ियों का शानदार आनंद उठाइए। 📍 बल्लू टी स्टॉल फेमस, श्योपुर (मध्य प्रदेश) आप सभी का हार्दिक स्वागत है। ❤️🙏 #BalluTeaStall #Sheopur #MadhyaPradesh #Pakodi #TeaLovers #EveningSnacks #HotPakodi
    1
    गरमा-गरम और कुरकुरी पकौड़ियों का मज़ा अब सिर्फ 10 मिनट में! 😍☕

बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश पर रात 10:00 बजे भी मिलेंगी ताज़ा और स्वादिष्ट गरमा-गरम पकौड़ियाँ। हमारी खास तैयार पकौड़ी मिक्स की मदद से हर ऑर्डर पर तुरंत ताज़ी पकौड़ियाँ बनाई जाती हैं, ताकि आपको हर बार मिले बेहतरीन स्वाद और कुरकुरापन।

आइए, अपने दोस्तों और परिवार के साथ चाय ☕ और गरमा-गरम पकौड़ियों का शानदार आनंद उठाइए।

📍 बल्लू टी स्टॉल फेमस, श्योपुर (मध्य प्रदेश)
आप सभी का हार्दिक स्वागत है। ❤️🙏
#BalluTeaStall #Sheopur #MadhyaPradesh #Pakodi #TeaLovers #EveningSnacks #HotPakodi
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    Yoga instructor बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • उदयपुर के युवक से गलती से हुक्मी खेडा के रामकेश योगी के खाते में डले पैसे पुलिस ने करवाए वापसी हिंडौन उदयपुर के प्रदीप से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय गलती से हुक्मी खेड़ा निवासी रामकेश योगी के खाते में ₹50000 ट्रांसफर हो गए थे, उदयपुर के प्रदीप ने रामकेश योगी से वार्ता कर ₹50000 गलती से डलना बताया और रुपए वापस मांगे गए।जिस पर रामकेश योगी ने पैसे ट्रांजैक्शन करने से मना कर दिया कहा नगद पैसे लेने आ जाओ दे दूंगा। जिस पर उदयपुर के प्रदीप ने हिंडौन पुलिस उपाधीक्षक रहे गिरधर सिंह से वार्ता की, जिससे मामला पुलिस तक जा पहुंचा।मामले को लेकर हुक्मी खेड़ा निवासी रामकेश योगी को हिण्डौन पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में तलब किया गया।जहां रामकेश योगी से डीएसपी कार्यालय की रीडर रामनिरी ने समझाइस की और पीड़ित व्यक्ति को ₹50000 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तीन बार में करवाए गए। रामकेश योगी ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे बताया कि उसके खाते में अचानक ₹50000 आए थे उन्होंने सोचा कहीं फ्रॉड का मामला हो इसलिए उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया था बाद में पुलिस की समझाइश होने पर जीरो बैलेंस का खाता होने के चलते ₹50000 तीन बार में पीड़ित व्यक्ति प्रदीप को वापसी कर दिए गए हैं। पीड़ित व्यक्ति ने पूर्व डीएसपी रहे गिरधर सिंह का आभार जताया।
    1
    उदयपुर के युवक से गलती से हुक्मी खेडा के रामकेश योगी के खाते में डले पैसे पुलिस ने करवाए वापसी
हिंडौन उदयपुर के प्रदीप से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय गलती से हुक्मी खेड़ा निवासी रामकेश योगी के खाते में ₹50000 ट्रांसफर हो गए थे, उदयपुर के प्रदीप ने रामकेश योगी से वार्ता कर ₹50000 गलती से डलना बताया और रुपए वापस मांगे गए।जिस पर रामकेश योगी ने पैसे ट्रांजैक्शन करने से मना कर दिया कहा नगद पैसे लेने आ जाओ दे दूंगा। जिस पर उदयपुर के प्रदीप ने हिंडौन  पुलिस उपाधीक्षक रहे गिरधर सिंह से वार्ता की, जिससे मामला पुलिस तक जा पहुंचा।मामले को लेकर हुक्मी खेड़ा निवासी रामकेश योगी को हिण्डौन पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में तलब किया गया।जहां रामकेश योगी से डीएसपी कार्यालय की रीडर रामनिरी ने समझाइस की और पीड़ित व्यक्ति को ₹50000 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तीन बार में करवाए गए। रामकेश योगी ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे बताया कि उसके खाते में अचानक ₹50000 आए थे उन्होंने सोचा कहीं फ्रॉड का मामला हो इसलिए उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया था बाद में पुलिस की समझाइश होने पर जीरो बैलेंस का खाता होने के चलते ₹50000 तीन बार में पीड़ित व्यक्ति प्रदीप को वापसी कर दिए गए हैं। पीड़ित व्यक्ति ने पूर्व डीएसपी रहे गिरधर सिंह का आभार जताया।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जौरा एसडीएम शुभम शर्मा ने शहर के मंडी प्रांगण में बनाए गए शौचालय का किया निरीक्षण। जौरा शहर की मंडी प्रांगण में फिजिकल की तैयारी के लिए मेहनत कर रहे युवा एवं युवतियों के लिए एक शौचालय की मांग की गई थी जिसके निर्देशन में एसडीएम शुभम शर्मा ने यहां शौचालय बनाने के निर्देश नगर पालिका को दिए थे नगर पालिका के द्वारा जो शौचालय बनाई गई है उसका निरीक्षण करने के लिए पहुंचे एसडीम तो उन्होंने पाया कि शौचालय तो बने लेकिन पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी उचित व्यवस्था करने के लिए सीएमओ को एसडीएम ने दिए निर्देश।
    1
    जौरा एसडीएम शुभम शर्मा ने शहर के मंडी प्रांगण में बनाए गए शौचालय का किया निरीक्षण।
जौरा शहर की मंडी प्रांगण में फिजिकल की तैयारी के लिए मेहनत कर रहे युवा एवं युवतियों के लिए एक शौचालय की मांग की गई थी जिसके निर्देशन में एसडीएम शुभम शर्मा ने यहां शौचालय बनाने के निर्देश नगर पालिका को दिए थे नगर पालिका के द्वारा जो शौचालय बनाई गई है उसका निरीक्षण करने के लिए पहुंचे एसडीम तो उन्होंने पाया कि शौचालय तो बने लेकिन पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी उचित व्यवस्था करने के लिए सीएमओ को एसडीएम ने दिए निर्देश।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जागो सरमथुरा, अपने हक के लिए उठो! एकजुट जनता ही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है। जागो सरमथुरा, अपने हक के लिए उठो! सरमथुरा की जनता कब तक अपने अधिकारों से वंचित रहेगी? कब तक युवा बेरोज़गारी की मार झेलते रहेंगे? कब तक किसान अपनी मेहनत का उचित सम्मान पाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे? अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर अपने क्षेत्र के विकास और अपने अधिकारों की आवाज़ बुलंद करें। आज सरमथुरा क्षेत्र अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। किसानों को फसल का उचित मूल्य, समय पर सिंचाई, बिजली, खाद-बीज और अन्य आवश्यक सुविधाएँ पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रही हैं। आम नागरिक अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार परेशान हैं, लेकिन उनकी आवाज़ को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा। सरमथुरा को बेहतर सड़कें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ, उद्योग, रोजगार के नए अवसर, किसानों के लिए प्रभावी योजनाएँ और युवाओं के लिए कौशल विकास की आवश्यकता है। यदि क्षेत्र का समुचित विकास नहीं होगा, तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी प्रभावित होगा। यह किसी एक व्यक्ति या किसी एक वर्ग की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूरे सरमथुरा के सम्मान, अधिकार और विकास की लड़ाई है। आइए, हम सभी मिलकर अपने क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करें और विकास, रोजगार तथा किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग करें। आओ संकल्प लें— युवाओं को रोजगार मिले। किसानों को सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य मिले। हर नागरिक के साथ समान और सम्मानजनक व्यवहार हो। सरमथुरा का समग्र विकास हो। जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो। जागो सरमथुरा, अपने हक के लिए उठो! एकजुट जनता ही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है।
    2
    जागो सरमथुरा, अपने हक के लिए उठो!
एकजुट जनता ही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है।
जागो सरमथुरा, अपने हक के लिए उठो!
सरमथुरा की जनता कब तक अपने अधिकारों से वंचित रहेगी? कब तक युवा बेरोज़गारी की मार झेलते रहेंगे? कब तक किसान अपनी मेहनत का उचित सम्मान पाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे? अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर अपने क्षेत्र के विकास और अपने अधिकारों की आवाज़ बुलंद करें।
आज सरमथुरा क्षेत्र अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। किसानों को फसल का उचित मूल्य, समय पर सिंचाई, बिजली, खाद-बीज और अन्य आवश्यक सुविधाएँ पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रही हैं। आम नागरिक अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार परेशान हैं, लेकिन उनकी आवाज़ को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा।
सरमथुरा को बेहतर सड़कें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ, उद्योग, रोजगार के नए अवसर, किसानों के लिए प्रभावी योजनाएँ और युवाओं के लिए कौशल विकास की आवश्यकता है। यदि क्षेत्र का समुचित विकास नहीं होगा, तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी प्रभावित होगा।
यह किसी एक व्यक्ति या किसी एक वर्ग की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूरे सरमथुरा के सम्मान, अधिकार और विकास की लड़ाई है। आइए, हम सभी मिलकर अपने क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करें और विकास, रोजगार तथा किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग करें।
आओ संकल्प लें—
युवाओं को रोजगार मिले।
किसानों को सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य मिले।
हर नागरिक के साथ समान और सम्मानजनक व्यवहार हो।
सरमथुरा का समग्र विकास हो।
जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो।
जागो सरमथुरा, अपने हक के लिए उठो!
एकजुट जनता ही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है।
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.