जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक* *‘‘मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सघन अभियान’’* *जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक* *‘‘मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सघन अभियान’’* *स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर* भरतपुर, 31 जुलाई। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाना होगा, जिससे आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। जिला कलक्टर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की प्रगति समय पर संबंधित पोर्टलों पर अपलोड की जाए, जिससे जिले की राज्य स्तरीय रैंकिंग प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हाई रिस्क गर्भवती महिला की समय पर पहचान कर नियमित फॉलोअप, आवश्यक जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। जननी सुरक्षा योजना, राजश्री योजना एवं लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को देय प्रथम एवं द्वितीय किश्त के भुगतान की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरम्मत योग्य चिकित्सा संस्थानों के भवनों के लिए एस्टीमेट तैयार कर भेजने तथा जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों के पुनर्निर्माण एवं नए चिकित्सा भवनों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने की बात कही। उन्होंने सीएमएचओ को कहा कि बयाना ब्लॉक के खेड़ली गड़ासिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन की वास्तविक स्थिति के लिए निरीक्षण करें। बंध बारैठा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव तत्काल भिजवाने की बात कही। रोकथाम के लिए हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर साप्ताहिक एंटी-लार्वा गतिविधियां, सर्वे, मलेरिया स्लाइड संग्रह, जनजागरूकता अभियान तथा लार्वा नियंत्रण कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं, उन्हें 24×7 डिलीवरी प्वाइंट के रूप में विकसित किया जाए। कोई भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संस्थागत प्रसव के मामले में शून्य नहीं रहना चाहिए। *15 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर-* जिला कलक्टर ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सर्वाेत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि बयाना क्षेत्र में रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए उपखंड अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करें तथा जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए रक्त वितरण की समुचित व्यवस्था की जाए। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच एवं दवा योजना के तहत सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाओं एवं जांच सुविधाओं की उपलब्धता तथा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार एवं निक्षय पोषण योजना का लाभ सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों की आरबीएसके कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की सभी आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों के बच्चों की शत-प्रतिशत स्वास्थ्य जांच, चिन्हित बच्चों का समय पर उपचार तथा एनीमिया एवं कुपोषण नियंत्रण के लिए गर्भवती महिलाओं, किशोर-किशोरियों एवं स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों की नियमित स्क्रीनिंग कर आवश्यकता अनुसार आयरन-फोलिक एसिड (आईएफए) की गोलियां उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिए कि पर्याप्त स्टाफ, भवन एवं आवश्यक उपकरणों से युक्त चिकित्सा संस्थानों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन (एनक्यूएएस) के तहत प्रमाणित कराया जाए। इसके लिए संबंधित स्टाफ का प्रशिक्षण एवं आमुखीकरण सुनिश्चित किया जाए। *प्रत्येक गर्भवती महिला की होगी डिजिटल ट्रैकिंग-* उन्होंने सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक गर्भवती महिला का 12 सप्ताह के भीतर पंजीकरण, समय पर चार प्रसव पूर्व जांच, आधार, जनआधार एवं बैंक खाते का विवरण दर्ज करने के साथ सुरक्षित संस्थागत प्रसव की पूर्व योजना तैयार की जाए। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी करते हुए समय पर उपचार एवं रेफरल सुनिश्चित किया जाए, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव कपूर ने विभाग की उपलब्धियों एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान एडीएम सिटी राहुल सैनी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. असित श्रीवास्तव, डॉ. बीएल मीणा, पीएमओ डॉ. नगेन्द्र भदौरिया, डॉ. अमरसिंह, सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। ---00---

- gapla karte h kai bhar application dene par koi karh wai nahi ki ja rahi h1
- yah tumhare Bhai ki Jim karne ki dusre din ki body aur tum acche se support karna theek hai main apna Instagram vagaira Dunga is per agali video bhejte Facebook Instagram YouTube per donon ke support karna teenon se1
- फैलीं का पूरा के मीणा पंच पटेलों ने किसान रैली का किया स्वागत मुकदमों के समर्थन में सिंघान मीना से हजारों की संख्या में पहुंचे किसान गामड़ा मीणा राज्य सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ हो रहे मुकदमों को लेकर जनव्यापी आंदोलन में ये गांव हुए शामिल सिंघान बझेड़ा दैदरौली,पुजारी की ढाणी कारबाड,लिलौटी,नाहरघाटी,लबरी का पूरा सहिह कई गांवों के लोग शुक्रवार चार किलोमीटर लंबी रैली के साथ गांवडा मीणा पहुंचे पांचना बांध आंदोलन से जुड़े मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर गांवडा मीणा गांव में चल रहे जन आंदोलन का शुक्रवार को व्यापक समर्थन देखने को मिला है इसी गांव से दो आरोपियों को मध्य प्रदेश पुलिस तोप चोरी के आरोप में गिरफ्तार करके ले गई थी कुछ दिन पहले तोप की तलाश अभी जारी है दोनों मामलों को लेकर करौली जिला प्रशासन सतर्क हुआ है मुकदमों के समर्थन में सिंघान मीना से हजारों की संख्या में पहुंचे किसान गामड़ा मीणा राज्य सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ हो रहे मुकदमों को लेकर जनव्यापी आंदोलन में ये गांव हुए शामिल सिंघान बझेड़ा दैदरौली,पुजारी की ढाणी कारबाड,लिलौटी,नाहरघाटी,लबरी का पूरा सहिह कई गांवों के लोग शुक्रवार चार किलोमीटर लंबी रैली के साथ गांवडा मीणा पहुंचे पांचना बांध आंदोलन से जुड़े मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर गांवडा मीणा गांव में चल रहे जन आंदोलन का शुक्रवार को व्यापक समर्थन देखने को मिला है इसी गांव से दो आरोपियों को मध्य प्रदेश पुलिस तोप चोरी के आरोप में गिरफ्तार करके ले गई थी कुछ दिन पहले तोप की तलाश अभी जारी है दोनों मामलों को लेकर करौली जिला प्रशासन सतर्क हुआ है1
- अध्यापिका आशा देवी राजौरा के सेवानिवृत होने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन.... हिंडौन सिटी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय महताबपुरा में कार्यरत अध्यापिका आशा देवी राजौरा के शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने पर विभिन्न स्थानों पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा क्षेत्र में दिए गए उनके अतुलनीय योगदान और समर्पित सेवाओं को देखते हुए विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय प्राथमिक विद्यालय महताबपुरा में की गई, जहां विद्यालय के संस्था प्रधान अभिलाष कुमार और विद्यार्थियों ने उनके प्रति अपना सम्मान व आभार प्रकट किया। संस्था प्रधान और स्थानीय महिला-पुरुषों ने आशा देवी राजौरा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने शिक्षण काल में बच्चों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों से भी सिंचित किया। इसके पश्चात मोहन नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यहां स्कूल के प्रधानाचार्य विकास गुप्ता, मुकेश लहकोडिया और शिक्षिकाओं ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं मां सरस्वती की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालयों में स्वागत के बाद अध्यापिका आशा देवी अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला स्थित शिव मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। यहां से उनके परिवारजन, रिश्तेदार और मोहल्लेवासी ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें उनके निवास स्थान पर ले गए। रास्ते में अध्यापिका का स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने फूल मालाएं पहनाकर उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह के अंत में भावुक अध्यापिका आशा देवी राजौरा ने सभी सहयोगियों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां मिला स्नेह और सम्मान उनके जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक, शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।4
- Mahadev aaj dusra din hai har har mahadev shambhu Kashi Vishwanath bhole ✨🖇️🎯1
- सरमथुरा महाकालेश्वर मंदिर पर सर्व समाज की मीटिंग की गई आयोजित सरमथुरा महाकालेश्वर मंदिर पर सर्व समाज की मीटिंग की गई आयोजित1
- तेज रफ्तार थार हाईटेंशन पोलों से टकराई, दो 11 केवी विद्युत पोल टूटे, बड़ा हादसा टला तेज रफ्तार थार हाईटेंशन पोलों से टकराई, दो 11 केवी विद्युत पोल टूटे, बड़ा हादसा टला1