logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चेहराकलां पीएचसी की बदहाल व्यवस्था, छत से टपक रहा बारिश का पानी प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा कटहरा स्थित चेहराकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) इन दिनों बदहाल व्यवस्था से जूझ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र की भवन की छत कई जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण बारिश के दौरान पानी का रिसाव हो रहा है। इससे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी छत से टपकने के कारण अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में नमी और अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। स्वास्थ्यकर्मियों को काम करने में दिक्कत हो रही है, वहीं इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है। अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या ने परेशानी और बढ़ा दी है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद परिसर में पानी जमा हो जाता है। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की कमी की भी शिकायत सामने आ रही है। इसके अलावा मरीजों की जरूरत से जुड़े कई आवश्यक संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। अस्पताल में पंखों की कमी के कारण गर्मी और उमस में मरीजों को परेशानी होती है। वहीं एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने से कुत्ते अथवा अन्य जानवरों के काटने के मामलों में मरीजों को दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण आबादी के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र है। इसके बावजूद भवन की मरम्मत, जलनिकासी, पर्याप्त कर्मियों की उपलब्धता और जरूरी स्वास्थ्य संसाधनों की कमी से मरीजों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त छत की शीघ्र मरम्मत कराने, जलजमाव की समस्या दूर करने, पर्याप्त कर्मियों की तैनाती तथा आवश्यक दवाओं और स्वास्थ्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है।

23 hrs ago
user_H2H News
H2H News
Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
23 hrs ago

चेहराकलां पीएचसी की बदहाल व्यवस्था, छत से टपक रहा बारिश का पानी प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा कटहरा स्थित चेहराकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) इन दिनों बदहाल व्यवस्था से जूझ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र की भवन की छत कई जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण बारिश के दौरान पानी का रिसाव हो रहा है। इससे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी छत से टपकने के कारण अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में नमी और अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। स्वास्थ्यकर्मियों को काम करने में दिक्कत हो रही है, वहीं इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है। अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या ने परेशानी और बढ़ा दी है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद परिसर में पानी जमा हो जाता है। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की कमी की भी शिकायत सामने आ रही है। इसके अलावा मरीजों की जरूरत से जुड़े कई आवश्यक संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। अस्पताल में पंखों की कमी के कारण गर्मी और उमस में मरीजों को परेशानी होती है। वहीं एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने से कुत्ते अथवा अन्य जानवरों के काटने के मामलों में मरीजों को दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण आबादी के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र है। इसके बावजूद भवन की मरम्मत, जलनिकासी, पर्याप्त कर्मियों की उपलब्धता और जरूरी स्वास्थ्य संसाधनों की कमी से मरीजों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त छत की शीघ्र मरम्मत कराने, जलजमाव की समस्या दूर करने, पर्याप्त कर्मियों की तैनाती तथा आवश्यक दवाओं और स्वास्थ्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • आधार केंद्र पर अधिक शुल्क वसूली के आरोप, BDO ने जांच की बात कही •आरोपों पर जांच, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई। महुआ : चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार केंद्र पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने के आरोप के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. इस्माइल अंसारी ने विभागीय जांच की बात कही है। BDO ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि जांच में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पड़ताल के दौरान कुछ लोगों ने आधार संबंधी कार्य के लिए 200 से 250 रुपये तक लिए जाने का आरोप लगाया था। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच के निष्कर्ष के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। टैगलाइन: 🔎 आरोपों पर जांच, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई।
    1
    आधार केंद्र पर अधिक शुल्क वसूली के आरोप, BDO ने जांच की बात कही
•आरोपों पर जांच, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई।
महुआ : चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार केंद्र पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने के आरोप के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. इस्माइल अंसारी ने विभागीय जांच की बात कही है। BDO ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि जांच में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पड़ताल के दौरान कुछ लोगों ने आधार संबंधी कार्य के लिए 200 से 250 रुपये तक लिए जाने का आरोप लगाया था। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच के निष्कर्ष के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
टैगलाइन:
🔎 आरोपों पर जांच, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई।
    user_SATYAM GRAM NEWS
    SATYAM GRAM NEWS
    Social Media Manager महुआ, वैशाली, बिहार•
    7 hrs ago
  • आधार केंद्र पर अधिक शुल्क वसूली के आरोप, BDO ने जांच की बात कही वैशाली : चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार केंद्र पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने के आरोप से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. इस्माइल अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। BDO ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच कराई जाएगी और यदि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पड़ताल के दौरान कुछ लोगों ने 200 से 250 रुपये तक लिए जाने का आरोप लगाया था। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
    1
    आधार केंद्र पर अधिक शुल्क वसूली के आरोप, BDO ने जांच की बात कही
वैशाली : चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार केंद्र पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने के आरोप से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. इस्माइल अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। BDO ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच कराई जाएगी और यदि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पड़ताल के दौरान कुछ लोगों ने 200 से 250 रुपये तक लिए जाने का आरोप लगाया था। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
    user_AKHILESH KUMAR
    AKHILESH KUMAR
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    7 hrs ago
  • महुआ काली घाट मेला जल परी वायरल मेला भूत बंगला और जल परी महुआ काली घाट मेला जल परी वायरल मेला भूत बंगला और जल परी
    1
    महुआ काली घाट मेला जल परी वायरल मेला भूत बंगला और जल परी
महुआ काली घाट मेला जल परी वायरल मेला भूत बंगला और जल परी
    user_Bihar Vaishali live
    Bihar Vaishali live
    Media company चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    20 hrs ago
  • महुआ अनुमंडल पत्रकार कल्ब महुआ की 26वां स्थापना दिवस , पत्रकार भवन चेहराकलां में धुमधाम से मनाया गया चेहराकलां वैशाली । आज भी पत्रकारिता समाज के दर्पण के रुप में कार्य रही है। समाज और सरकार के बीच की ऐसी कड़ी है। जिसके माध्यम से सरकारी योजनाओं का कार्य एवं समाज के आवाज को सरकार तक पहुंचाने कार्य रही है। उक्त बातें शनिवार को चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय स्थित पत्रकार भवन आयोजित महुआ अनुमंडल पत्रकार कल्ब महुआ की 26 वां स्थापना दिवस के मौके पर बीडीओ डॉ मो इस्माइल अंसारी ने केक काटने के उपरांत कही है। उन्होंने आगे कहा कि चेहराकलां में पत्रकार भवन होने से समाचार सम्प्रेषण के लिए एक अच्छी उपलब्धि है। पत्रकार  एक छत के नीचे बैठकर समाचार सम्प्रेषण और विचार विमर्श करंने  का निश्चित जगह मिली है। इस मौके पर पत्रकार सुनील कुमार, कामेश्वर चौधरी, नागेन्द्र राय, बिपिन कुमार, मुरारी चौधरी , रमेश प्रसाद सिंह आदि ने कि महुआ अनुमंडल पत्रकार कल्ब महुआ की स्थापना वर्ष 20 00 में हुआ । उनमें से कल्ब के कुछ संस्थापक सदस्य आज हमलोगों के बीच नहीं रहे हैं।पर तकनीकी कारणों से विगत तीन वर्षों से महुआ अनुमंडल पत्रकार कल्ब महुआ की स्थापना दिवस नहीं मनाया गया था। आने वाले समय कल्ब की स्थापना दिवस समारोह के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर चेहराकलां अंचलाधिकारी अनील कुमार, कटहरा थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे, स्वच्छता पर्यवेक्षक अरुण पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं  संचालन रमेश प्रसाद सिंह ने की।
    1
    महुआ अनुमंडल पत्रकार कल्ब महुआ की 26वां स्थापना दिवस , पत्रकार भवन चेहराकलां में धुमधाम से मनाया गया 
चेहराकलां वैशाली ।
आज भी पत्रकारिता समाज के दर्पण के रुप में कार्य रही है। समाज और सरकार के बीच की ऐसी कड़ी है। जिसके माध्यम से सरकारी योजनाओं का कार्य एवं समाज के आवाज को सरकार तक पहुंचाने कार्य रही है। उक्त बातें शनिवार को चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय स्थित पत्रकार भवन आयोजित महुआ अनुमंडल पत्रकार कल्ब महुआ की 26 वां स्थापना दिवस के मौके पर बीडीओ डॉ मो इस्माइल अंसारी ने केक काटने के उपरांत कही है।
उन्होंने आगे कहा कि चेहराकलां में पत्रकार भवन होने से समाचार सम्प्रेषण के लिए एक अच्छी उपलब्धि है। पत्रकार  एक छत के नीचे बैठकर समाचार सम्प्रेषण और विचार विमर्श करंने  का निश्चित जगह मिली है।
इस मौके पर पत्रकार सुनील कुमार, कामेश्वर चौधरी, नागेन्द्र राय, बिपिन कुमार, मुरारी चौधरी , रमेश प्रसाद सिंह आदि ने कि महुआ अनुमंडल पत्रकार कल्ब महुआ की स्थापना वर्ष 20 00 में हुआ । उनमें से कल्ब के कुछ संस्थापक सदस्य आज हमलोगों के बीच नहीं रहे हैं।पर तकनीकी कारणों से विगत तीन वर्षों से महुआ अनुमंडल पत्रकार कल्ब महुआ की स्थापना दिवस नहीं मनाया गया था। आने वाले समय कल्ब की स्थापना दिवस समारोह के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर चेहराकलां अंचलाधिकारी अनील कुमार, कटहरा थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे, स्वच्छता पर्यवेक्षक अरुण पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं  संचालन रमेश प्रसाद सिंह ने की।
    user_बिहारी लाइव खबर
    बिहारी लाइव खबर
    चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    22 hrs ago
  • चेहराकलां पीएचसी की बदहाल व्यवस्था, छत से टपक रहा बारिश का पानी प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा कटहरा स्थित चेहराकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) इन दिनों बदहाल व्यवस्था से जूझ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र की भवन की छत कई जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण बारिश के दौरान पानी का रिसाव हो रहा है। इससे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी छत से टपकने के कारण अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में नमी और अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। स्वास्थ्यकर्मियों को काम करने में दिक्कत हो रही है, वहीं इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है। अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या ने परेशानी और बढ़ा दी है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद परिसर में पानी जमा हो जाता है। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की कमी की भी शिकायत सामने आ रही है। इसके अलावा मरीजों की जरूरत से जुड़े कई आवश्यक संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। अस्पताल में पंखों की कमी के कारण गर्मी और उमस में मरीजों को परेशानी होती है। वहीं एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने से कुत्ते अथवा अन्य जानवरों के काटने के मामलों में मरीजों को दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण आबादी के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र है। इसके बावजूद भवन की मरम्मत, जलनिकासी, पर्याप्त कर्मियों की उपलब्धता और जरूरी स्वास्थ्य संसाधनों की कमी से मरीजों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त छत की शीघ्र मरम्मत कराने, जलजमाव की समस्या दूर करने, पर्याप्त कर्मियों की तैनाती तथा आवश्यक दवाओं और स्वास्थ्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है।
    1
    चेहराकलां पीएचसी की बदहाल व्यवस्था, छत से टपक रहा बारिश का पानी
प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा कटहरा स्थित चेहराकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) इन दिनों बदहाल व्यवस्था से जूझ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र की भवन की छत कई जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण बारिश के दौरान पानी का रिसाव हो रहा है। इससे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश का पानी छत से टपकने के कारण अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में नमी और अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। स्वास्थ्यकर्मियों को काम करने में दिक्कत हो रही है, वहीं इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है। अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या ने परेशानी और बढ़ा दी है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद परिसर में पानी जमा हो जाता है।
स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की कमी की भी शिकायत सामने आ रही है। इसके अलावा मरीजों की जरूरत से जुड़े कई आवश्यक संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। अस्पताल में पंखों की कमी के कारण गर्मी और उमस में मरीजों को परेशानी होती है। वहीं एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने से कुत्ते अथवा अन्य जानवरों के काटने के मामलों में मरीजों को दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण आबादी के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र है। इसके बावजूद भवन की मरम्मत, जलनिकासी, पर्याप्त कर्मियों की उपलब्धता और जरूरी स्वास्थ्य संसाधनों की कमी से मरीजों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त छत की शीघ्र मरम्मत कराने, जलजमाव की समस्या दूर करने, पर्याप्त कर्मियों की तैनाती तथा आवश्यक दवाओं और स्वास्थ्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है।
    user_H2H News
    H2H News
    Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    23 hrs ago
  • 🙏28sept वीर बहादुर भगत सिंह जी का जन्म दिवस पर शत शत नमन आप सभी साथियों से निवेदन हैं कि आप सभी इन्हें जन्म दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दे🇳🇪👍
    1
    🙏28sept वीर बहादुर भगत सिंह जी का जन्म दिवस पर शत शत नमन आप सभी साथियों से निवेदन हैं कि आप सभी इन्हें जन्म दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दे🇳🇪👍
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Voice of people कुरहनी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • आप सभी के स्नेह, सहयोग और असीम कृपा से मेरी पुस्तक “मीडिया की अवधारणा और हिन्दी समाचार-पत्र” प्रकाशित हुई। यह मेरे लिए अत्यंत हर्ष, संतोष और गौरव का क्षण है। मेरी इस साहित्यिक एवं अकादमिक यात्रा में आप सभी सम्माननीय शुभचिंतकों का प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष सहयोग और प्रोत्साहन मिला, आप सभी के प्रति मैं हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। आपका स्नेह, विश्वास और प्रोत्साहन ही मेरी लेखनी को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद।
    1
    आप सभी के स्नेह, सहयोग और असीम कृपा से मेरी पुस्तक
“मीडिया की अवधारणा और हिन्दी समाचार-पत्र”
 प्रकाशित हुई।
यह मेरे लिए अत्यंत हर्ष, संतोष और गौरव का क्षण है। मेरी इस साहित्यिक एवं अकादमिक यात्रा में आप सभी सम्माननीय   शुभचिंतकों  का प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष सहयोग और प्रोत्साहन मिला, आप सभी के प्रति मैं हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।
आपका स्नेह, विश्वास और प्रोत्साहन ही मेरी लेखनी को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद।
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    13 hrs ago
  • दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ,माकपा समर्थित शिक्षाविद् रामदेव राय की जीत सुनिश्चित कराने हेतु समस्तीपुर अनुमंडलीय स्तर की विस्तारित बैठक दिनेश राय की अध्यक्षता में समस्तीपुर महासंघ कार्यालय में सम्पन्न हुई। ‌‌ जिसमें 15 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति बनाई गई जिसके संयोजक उपेन्द्र राय बनाए गए। बैठक में उम्मीदवार रामदेव राय,शाह जफर इमाम, अशोक कुमार, गणेश पौद्दार , बलवंतसिंह,संगीता राय, सत्यनारायण सिंह, अरविन्द कुमार, अरुण अभिषेक,जय कुमार , रघुनाथ राय, सुबोध कुमार , सहित दर्जनों शिक्षक भाग लिये।
    1
    दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र  ,माकपा समर्थित शिक्षाविद् रामदेव राय की जीत सुनिश्चित कराने हेतु समस्तीपुर अनुमंडलीय स्तर की विस्तारित बैठक दिनेश राय की अध्यक्षता में समस्तीपुर महासंघ कार्यालय में सम्पन्न हुई।
          ‌‌ जिसमें 15 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति बनाई गई जिसके संयोजक उपेन्द्र राय बनाए गए।
         बैठक में उम्मीदवार रामदेव राय,शाह जफर इमाम, अशोक कुमार, गणेश पौद्दार , बलवंतसिंह,संगीता राय, सत्यनारायण सिंह, अरविन्द कुमार, अरुण अभिषेक,जय कुमार , रघुनाथ राय, सुबोध कुमार , सहित दर्जनों शिक्षक भाग लिये।
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.