शाहाबाद पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 7050 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को ग्राम अमिरता निवासी सुरेश कुमार पुत्र भैयालाल ने थाना शाहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि तीन नामजद एवं चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर से आभूषण, गेहूं और बर्तन चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना शाहाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 451/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई। जांच के दौरान पुलिस ने प्रकाश में आए दो आरोपियों अरविन्द पुत्र ओम प्रकाश तथा संजू पुत्र शेरसिंह, निवासी मोहल्ला खेड़ाबीबीजई, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी का सामान बेच दिया था, जिसके एवज में मिले 7050 रुपये नकद पुलिस ने बरामद कर लिए। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूर्यभान यादव, कांस्टेबल माधव सराय, कांस्टेबल कंचन सिंह तथा कांस्टेबल मोहम्मद इरफान शामिल रहे।
शाहाबाद पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 7050 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को ग्राम अमिरता निवासी सुरेश कुमार पुत्र भैयालाल ने थाना शाहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि तीन नामजद एवं चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर से आभूषण, गेहूं और बर्तन चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना शाहाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 451/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना
के दौरान मामले में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई। जांच के दौरान पुलिस ने प्रकाश में आए दो आरोपियों अरविन्द पुत्र ओम प्रकाश तथा संजू पुत्र शेरसिंह, निवासी मोहल्ला खेड़ाबीबीजई, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी का सामान बेच दिया था, जिसके एवज में मिले 7050 रुपये नकद पुलिस ने बरामद कर लिए। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूर्यभान यादव, कांस्टेबल माधव सराय, कांस्टेबल कंचन सिंह तथा कांस्टेबल मोहम्मद इरफान शामिल रहे।
- शाहाबाद पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 7050 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को ग्राम अमिरता निवासी सुरेश कुमार पुत्र भैयालाल ने थाना शाहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि तीन नामजद एवं चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर से आभूषण, गेहूं और बर्तन चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना शाहाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 451/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई। जांच के दौरान पुलिस ने प्रकाश में आए दो आरोपियों अरविन्द पुत्र ओम प्रकाश तथा संजू पुत्र शेरसिंह, निवासी मोहल्ला खेड़ाबीबीजई, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी का सामान बेच दिया था, जिसके एवज में मिले 7050 रुपये नकद पुलिस ने बरामद कर लिए। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूर्यभान यादव, कांस्टेबल माधव सराय, कांस्टेबल कंचन सिंह तथा कांस्टेबल मोहम्मद इरफान शामिल रहे।2
- फर्रुखाबाद में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यातायात प्रभारी उनका ई-रिक्शा रोककर उनसे अवैध वसूली करते हैं। इसके अलावा, परिवहन निगम में भी उनका चालान कर दिया जाता है। करीब 10 से 20 ई-रिक्शा चालकों ने प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं और जिलाधिकारी से मांग की है कि ई-रिक्शा चालकों के साथ हो रही अवैध वसूली, उत्पीड़न और मारपीट जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि उनकी संख्या 1015000 है और उनका उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद उप-जिले में गढ़िया नकटोरा के पास एक ट्रक पलट गया। इस हादसे के कारण हरदोई–फर्रुखाबाद मार्ग पर घंटों भीषण जाम लगा रहा। ट्रक को निकालने के लिए तीन क्रेन लगाई गईं। जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।1
- फर्रुखाबाद में यातायात व्यवस्था को लेकर ऑटो, ई-रिक्शा और स्कूल वाहनों के चालकों का बेवजह चालान किए जाने से नाराजगी है। नगर के विभिन्न मार्गों पर स्कूलों के बच्चे को लेकर वर्षों से टेंपो टैक्सी और ई रिक्शा से लाते और ले जाते हैं लेकिन यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित न करके यातायात पुलिस बेवजह चालकों को परेशान कर उनका चालान कर रही है। चालकों का कहना है कि तिराहे और चौराहों पर खड़े पुलिसकर्मी मोबाइल से फोटो खींचकर चालान कर रहे हैं जो बहुत ही गलत है। उन्होंने कहा कि 6 से 7 बच्चे बैठाकर लाते हैं क्योंकि बच्चों के माता-पिता इतना पैसा नहीं दे पाते हैं इस मजबूरी की वजह से बच्चों की संख्या बढ़ानी पड़ती है। यदि बच्चे कम बैठाएंगे तो खर्चा नहीं निकलेगा इसलिए स्कूली वाहनों पर बच्चों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है। इस मांग को लेकर ऑटो चालकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया।1
- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में रविवार रात करीब 9 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात नेशनल हाईवे पर पांचाल घाट के पास हुई। 32 साल के अरुण अपनी पत्नी राखी और बच्चे के साथ वाराणसी से दर्शन करके वापस लौट रहे थे। रास्ते में वह कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लेने के लिए एक दुकान पर रुके थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार से आए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। अरुण को दो गोलियां लगीं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही कादरी गेट थाना पुलिस, सीओ सिटी अभय वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। अरुण के शव को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मोर्चरी में रखवाया। पुलिस फिलहाल मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और पता चला कि यह व्यक्ति शुक्रवार को अपने घर से बनारस जाने के लिए निकला था और आज वापस अपने घर फरीदाबाद जा रहा था। कुछ सामान खरीदने के लिए यह लोग एक दुकान पर उतरे थे, जहां पर दो युवकों द्वारा फायरिंग की गई। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन से पूछताछ की जा रही है। पत्नी और एक बच्चा भी साथ में है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। टीमें लगा दी गई है और सीसीटीवी फुटेज में कुछ क्लू मिले हैं। जल्दी इस घटना का अनावरण किया जाएगा।3
- थाना अमृतपुर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर सवार महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव दोषपुर नागर निवासी अर्चना (40) पत्नी स्वर्गीय रविंद्र अपने बहू के भाई के साथ बाइक से कस्बा राजपुर दवा लेने जा रही थीं। बाइक बहू का भाई चला रहा था। जैसे ही वे थाना अमृतपुर क्षेत्र के परमापुर गांव के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्चना सड़क पर जा गिरीं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना पर उपनिरीक्षक राघवेंद्र भदौरिया एवं उपनिरीक्षक खूबेलाल शाक्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायल महिला को अपनी सरकारी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतका के परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था। करीब एक वर्ष पूर्व उनके पति रविंद्र का निधन हो चुका था। पति की मृत्यु के बाद अर्चना ही परिवार का सहारा थीं। उनके तीन पुत्र कमलेश, अवनीश और निलेश तथा एक पुत्री अंशिका हैं। परिजनों के अनुसार अंशिका की शादी आगामी नवंबर माह में तय थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।3