भारी पुलिस बल के साथ SP दिनारा पहुंचे । आरोपी का घर आग के हवाले अजीत तिवारी ने मजदूर को घर बुलाकर गोली मारा और शव ले कर फरार हो गया ,ग्रामीणों का आरोप। रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुई पंचायत के योगिया गांव में आज सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोप है कि करीब 55 वर्षीय मजदूर चंद्रेश्वर चौधरी को गांव के ही अजीत तिवारी ने अपने घर बुलाया, जहां उन्हें गोली मार दी गई। घटना के बाद आरोपित के कथित रूप से शव को अपनी टाटा सफारी वाहन में लेकर फरार होने का दावा किया जा रहा है। घटना की सूचना फैलते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित के घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसे ग्रामीणों के विरोध और जनाक्रोश का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बिक्रमगंज के डीएसपी कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे। बाद में रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग दो बजे तक पुलिस न तो आरोपित को गिरफ्तार कर सकी थी और न ही कथित मृतक का शव बरामद हो सका था। पुलिस ने घटनास्थल से एक रायफल बरामद की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उससे गोली चलने की की बात सामने आई है। हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है। फिलहाल पूरे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है तथा एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी और शव की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
भारी पुलिस बल के साथ SP दिनारा पहुंचे । आरोपी का घर आग के हवाले अजीत तिवारी ने मजदूर को घर बुलाकर गोली मारा और शव ले कर फरार हो गया ,ग्रामीणों का आरोप। रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुई पंचायत के योगिया गांव में आज सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोप है कि करीब 55 वर्षीय मजदूर चंद्रेश्वर चौधरी को गांव के ही अजीत तिवारी ने अपने घर बुलाया, जहां उन्हें गोली मार दी गई। घटना के बाद आरोपित के कथित रूप से शव को अपनी टाटा सफारी वाहन में लेकर फरार होने का दावा किया जा रहा है। घटना की सूचना फैलते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित के घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,
लेकिन उसे ग्रामीणों के विरोध और जनाक्रोश का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बिक्रमगंज के डीएसपी कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे। बाद में रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग दो बजे तक पुलिस न तो आरोपित को गिरफ्तार कर सकी थी और न ही कथित मृतक का शव बरामद हो सका था। पुलिस ने घटनास्थल से एक रायफल बरामद की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उससे गोली चलने की की बात सामने आई है। हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है। फिलहाल पूरे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है तथा एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी और शव की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
- बाढ़ पीड़ित गाँव ढाणी कुमाहरन हांसी,(हिसार) (पहली बार में) को संत रामपाल जी महाराज जी की तरफ से 12,000 फीट (8 इंची)पाइप + 1 मोटर (15 हॉर्स पावर) + 20 फुट तार + Full Set (दूसरी बार demand पर) 12,000 फीट (8 इंची) पाइप + 1 मोटर (15 हॉर्स पावर) + 20 फुट तार + Full Set भेजा गया।1
- प्रखंड मुख्यालय स्थित हदहदवा मंदिर प्रांगण में हनुमान कथा का आयोजन मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के हदहदवा पहाड़ मंदिर प्रांगण में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, महिला सशक्तिकरण व सीटीएल का संयुक्त तत्वावधान में हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन व आरती का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन एकल अभियान समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। डब्ल्यूईसी केन्द्र की रेणु देवी ने ब्रह्मनाद और गायत्री मंत्र के साथ महामंत्र का पाठ कराया। वहीं सीटीएल कोऑर्डिनेटर मंजीश कुमार के द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। भगवान श्रीराम की सामूहिक स्तुति के बाद अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने हनुमान जी की कथा और गाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भक्ति और सेवा भाव के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन हनुमान जी की आरती और रामायण की आरती के साथ हुआ। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस सत्संग में दिलीप कुमार गुप्ता,रोहित कुमार, कन्हैया यादव, रानी कुमारी, रेणु देवी, प्रियंका श्रीवास्तव, दुर्गा देवी, मोनाली कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।1
- हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा पुलिस ने सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया हसपुरा पुलिस ने हसपुरा महेंदीयां रोड में सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया। बाइक चालको को बिना हेलमेट नही चलने का निर्देश दिया1
- अनंत सिंह ने नीतीश कुमार ऐसा क्या कहा. वीडियो बहुत तेजी से हो रहा है वायरल1
- किसानों को खाद के लिए बहुत ही दिक्कत हो रहा है🙏 सुबह से ही लाइन लग रहा है गोह मे. 😭1
- गोह में खाद की किल्लत से किसानों में मचा हाहाकार, रात-भर जगे रहें हजारों किसान गोह(औरंगाबाद)आरजेडी नेता सह गोह क्षेत्र संख्या छह के जिप प्रतिनिधि श्यामसुंदर ने आरोप लगाया कि जैसे ही इफको केंद्र में भीड़ बढ़ती है वहां पुलिस बल तैनात कर दिया जाता है। उनका कहना है कि इससे वितरण व्यवस्था पारदर्शी होने के बजाय और अधिक संदेश के घेरे में आ जाती है। उनका आरोप है कि इस दौरान कुछ परिचित लोगों को प्राथमिकता देकर आसानी से खाद उपलब्ध करा दिया जाता है, जबकि समान्य किसान को घंटे देर लाइन में खड़े रहने के वाबजूद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।1
- पूर्ण सन्त उसी व्यक्ति को शिष्य बनाता है जो सदाचारी रहे। अभक्ष्य पदार्थों का सेवन व नशीली वस्तुओं का सेवन न करने का आश्वासन देता है। पूर्ण सन्त उसी से दान ग्रहण करता है जो उसका शिष्य बन जाता है फिर गुरू देव से दीक्षा प्राप्त करके फिर दान दक्षिणा करता है उस से श्रद्धा बढ़ती है। श्रद्धा से सत्य भक्ति करने से अविनाशी परमात्मा की प्राप्ति होती है अर्थात् पूर्ण मोक्ष होता है। पूर्ण संत भिक्षा व चंदा मांगता नहीं फिरेगा।#पूर्णगुरु_संतरामपालजीमहाराज #SatGuru #Guru #गुरु #गुरुपूर्णिमा#GuruPurnima #trending #trendingreels #gurupurab #SantRampalJiMaharaj1
- हसपुरा के अमझरशरीफ में चेहल्लुम का पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस बल तैनात रहे1
- न्यू एरिया में प्राइवेट स्कूल एंड स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रखंड इकाई का गठन, शिक्षकों ने एकजुटता का लिया संकल्प रफीगंज शहर के न्यू एरिया स्थित द अलूपी विद्यापीठ एकेडमी के प्रांगण में प्राइवेट स्कूल एंड स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडे एवं संचालन एकेडमी के डायरेक्टर प्रभात चंद्र यादव ने किया। बैठक में निजी विद्यालयों और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक के उपरांत सर्वसम्मति से रफीगंज प्रखंड इकाई का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में संतोष कुमार साहू को अध्यक्ष, संगीता प्रसाद को सचिव, विजय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा प्रभात चंद्र यादव, रविन्द्र कुमार सिंह एवं विजय कुमार को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि "एकता ही सबसे बड़ी ताकत है।" संगठन की मजबूत इकाई बनने से निजी विद्यालयों और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान सामूहिक रूप से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक समितियों का गठन किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का एकजुट होकर समाधान किया जा सके। वक्ताओं ने सभी शिक्षकों से संगठन को सशक्त बनाने और शिक्षा के हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ,जिला सचिव रिंकू कुमार,जिला महासचिव संतोष कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार तथा जिला संयोजक सत्येंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका ज्ञानदा प्रियदर्शी, रंजीत कुमार, अमित कुमार, कुंदन शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से अगला बैठक 22 अगस्त को होना सुनिश्चित हुआ है। #Rafiganj #PrivateSchool #StudentsWelfareAssociation #TeachersUnity #Education #AurangabadBihar #BiharNews #RafiganjNews #SchoolEducation #TeacherAssociation #BharatCrimeLiveNews1