logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रखंड मुख्यालय स्थित हदहदवा मंदिर प्रांगण में हनुमान कथा का आयोजन मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के हदहदवा पहाड़ मंदिर प्रांगण में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, महिला सशक्तिकरण व सीटीएल का संयुक्त तत्वावधान में हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन व आरती का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन एकल अभियान समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। डब्ल्यूईसी केन्द्र की रेणु देवी ने ब्रह्मनाद और गायत्री मंत्र के साथ महामंत्र का पाठ कराया। वहीं सीटीएल कोऑर्डिनेटर मंजीश कुमार के द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। भगवान श्रीराम की सामूहिक स्तुति के बाद अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने हनुमान जी की कथा और गाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भक्ति और सेवा भाव के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन हनुमान जी की आरती और रामायण की आरती के साथ हुआ। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस सत्संग में दिलीप कुमार गुप्ता,रोहित कुमार, कन्हैया यादव, रानी कुमारी, रेणु देवी, प्रियंका श्रीवास्तव, दुर्गा देवी, मोनाली कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

3 hrs ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
3 hrs ago

प्रखंड मुख्यालय स्थित हदहदवा मंदिर प्रांगण में हनुमान कथा का आयोजन मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के हदहदवा पहाड़ मंदिर प्रांगण में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, महिला सशक्तिकरण व सीटीएल का संयुक्त तत्वावधान में हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन व आरती का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन एकल अभियान समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। डब्ल्यूईसी केन्द्र की रेणु देवी ने ब्रह्मनाद और गायत्री मंत्र के साथ महामंत्र का पाठ कराया। वहीं सीटीएल कोऑर्डिनेटर मंजीश कुमार के द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। भगवान श्रीराम की सामूहिक स्तुति के बाद अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने हनुमान जी की कथा और गाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भक्ति और सेवा भाव के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन हनुमान जी की आरती और रामायण की आरती के साथ हुआ। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस सत्संग में दिलीप कुमार गुप्ता,रोहित कुमार, कन्हैया यादव, रानी कुमारी, रेणु देवी, प्रियंका श्रीवास्तव, दुर्गा देवी, मोनाली कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • प्रखंड क्षेत्र में पीएम सूर्य घर योजना हर गरिबों के घर पहुंचाने को चलाएंगे जागरुकता अभियान मदनपुर प्रखंड के गरीबों के घर घर पीएम सूर्य घर योजना पहुंचाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। सोलर पैनल लगाने से एक ओर विद्युत उर्जा पर पड़ने वाले भार कम करने के उद्देश्य से सोलर पैनल लगाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। प्रियंका स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा गरीब मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों और स्वयं सहायता समूह से जुड़े महिलाओं के बीच प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी दी जाएगी। इस योजना की महता और होने वाले लाभ से अवगत करा कर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले और समाज के अंतिम पंक्ति में रहने वाले लोगों के हर घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा ताक बिजली के आर्थिक बोझ से बच सकें। स्वयंसेवी व स्वयं सहायता समूह के फेडरेशन प्रियंका स्वाबलंबी सहकारी समिति के अध्यक्ष बिमला देवी ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना बीपीएल परिवारों को सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है।जिसका लाभ महिलाओं को मिले । इसके लिए एक जागरुकता अभियान चला कर जानकारी से अवगत कराएंगे। प्राकृत सूर्य की रौशनी का उपयोग होगा।
    1
    प्रखंड क्षेत्र में पीएम सूर्य घर योजना हर गरिबों के घर पहुंचाने को चलाएंगे जागरुकता अभियान 
मदनपुर प्रखंड के गरीबों के घर घर पीएम सूर्य घर योजना पहुंचाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। सोलर पैनल लगाने से एक ओर विद्युत उर्जा पर पड़ने वाले भार कम करने के उद्देश्य से सोलर पैनल लगाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। प्रियंका स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा गरीब मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों और स्वयं सहायता समूह से जुड़े महिलाओं के बीच प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी दी जाएगी। इस योजना की महता और होने वाले लाभ से अवगत करा कर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले और समाज के अंतिम पंक्ति में रहने वाले लोगों के हर घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा ताक बिजली के आर्थिक बोझ से बच सकें। स्वयंसेवी व स्वयं सहायता समूह के फेडरेशन प्रियंका स्वाबलंबी सहकारी समिति के अध्यक्ष बिमला देवी ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना बीपीएल परिवारों को सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है।जिसका लाभ महिलाओं को मिले । इसके लिए एक जागरुकता अभियान चला कर जानकारी से अवगत कराएंगे। प्राकृत सूर्य की रौशनी का उपयोग होगा।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • किसानों को खाद के लिए बहुत ही दिक्कत हो रहा है🙏 सुबह से ही लाइन लग रहा है गोह मे. 😭
    1
    किसानों को खाद के लिए बहुत ही दिक्कत हो रहा है🙏 सुबह से ही लाइन लग रहा है गोह मे. 😭
    user_कुमारवाणी
    कुमारवाणी
    Local News Reporter औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    18 hrs ago
  • गुरुवार को औरंगाबाद नगर भवन में लगेगा विशेष सोलर मेला, बिजली विभाग के SDO ने रफीगंज के उपभोक्ताओं से भाग लेने की अपील रफीगंज, औरंगाबाद जिला प्रशासन के सहयोग से विद्युत विभाग द्वारा गुरुवार, 6 अगस्त को औरंगाबाद नगर भवन में विशेष सोलर मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्देश्य प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। गुरुवार संध्या 5 बजे रफीगंज विद्युत सहायक विद्युत अभियंता अशोक राज ने रफीगंज क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से मेले में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता अपने बिजली बिल को कम या शून्य करना चाहते हैं, वे इस मेले में पहुंचकर योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेले में मौके पर ही आवेदन की सुविधा, बैंक ऋण से संबंधित जानकारी, सरकारी अनुदान (सब्सिडी) और रूफटॉप सोलर लगाने की प्रक्रिया के बारे में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया।
    1
    गुरुवार को औरंगाबाद नगर भवन में लगेगा विशेष सोलर मेला, बिजली विभाग के SDO ने रफीगंज के उपभोक्ताओं से भाग लेने की अपील

रफीगंज, 
औरंगाबाद जिला प्रशासन के सहयोग से विद्युत विभाग द्वारा गुरुवार, 6 अगस्त को औरंगाबाद नगर भवन में विशेष सोलर मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्देश्य प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। गुरुवार संध्या 5 बजे 
रफीगंज विद्युत सहायक विद्युत अभियंता अशोक राज ने रफीगंज क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से मेले में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता अपने बिजली बिल को कम या शून्य करना चाहते हैं, वे इस मेले में पहुंचकर योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मेले में मौके पर ही आवेदन की सुविधा, बैंक ऋण से संबंधित जानकारी, सरकारी अनुदान (सब्सिडी) और रूफटॉप सोलर लगाने की प्रक्रिया के बारे में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • गोह में खाद की किल्लत से किसानों में मचा हाहाकार, रात-भर जगे रहें हजारों किसान गोह(औरंगाबाद)आरजेडी नेता सह गोह क्षेत्र संख्या छह के जिप प्रतिनिधि श्यामसुंदर ने आरोप लगाया कि जैसे ही इफको केंद्र में भीड़ बढ़ती है वहां पुलिस बल तैनात कर दिया जाता है। उनका कहना है कि इससे वितरण व्यवस्था पारदर्शी होने के बजाय और अधिक संदेश के घेरे में आ जाती है। उनका आरोप है कि इस दौरान कुछ परिचित लोगों को प्राथमिकता देकर आसानी से खाद उपलब्ध करा दिया जाता है, जबकि समान्य किसान को घंटे देर लाइन में खड़े रहने के वाबजूद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।
    1
    गोह में खाद की किल्लत से किसानों में मचा हाहाकार, रात-भर जगे रहें हजारों किसान 
गोह(औरंगाबाद)आरजेडी नेता सह गोह क्षेत्र संख्या छह के जिप प्रतिनिधि श्यामसुंदर ने आरोप लगाया कि जैसे ही इफको केंद्र में भीड़ बढ़ती है वहां पुलिस बल तैनात कर दिया जाता है। उनका कहना है कि इससे वितरण व्यवस्था पारदर्शी होने के बजाय और अधिक संदेश के घेरे में आ जाती है। उनका आरोप है कि इस दौरान कुछ परिचित लोगों को प्राथमिकता देकर आसानी से खाद उपलब्ध करा दिया जाता है, जबकि समान्य किसान को घंटे देर लाइन में खड़े रहने के वाबजूद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।
    user_Asutosh Mishra
    Asutosh Mishra
    Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा पुलिस ने सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया हसपुरा पुलिस ने हसपुरा महेंदीयां रोड में सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया। बाइक चालको को बिना हेलमेट नही चलने का निर्देश दिया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा पुलिस ने सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया
हसपुरा पुलिस ने हसपुरा महेंदीयां रोड में सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया। बाइक चालको को बिना हेलमेट नही चलने का निर्देश दिया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • *हंटरगंज में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश,* *कैंडल जलाकर जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी,* *उपभोक्ताओं ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, सुधार नहीं हुआ तो 7 अगस्त को बाजार बंद* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज में लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ मंगलवार को जनाक्रोश फूट पड़ा। अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान सैकड़ों उपभोक्ता कैंडल और मोमबत्तियां लेकर सड़क पर उतर आए तथा बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा कर रहे हैं, तो उन्हें नियमित बिजली क्यों नहीं मिल रही है?प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हंटरगंज में पिछले कई दिनों से रोजाना 18 से 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इसके साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शाम ढलते ही बिजली गुल हो जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज, छोटे कारोबार और किसानों का कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि जब बिल की वसूली समय पर होती है, तो 24 घंटे बिजली क्यों नहीं मिलती? पेयजल संकट से लेकर व्यापार और खेती तक हर क्षेत्र बिजली संकट की मार झेल रहा है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि हंटरगंज में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जर्जर ट्रांसफार्मरों और तारों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए हेल्पलाइन को सक्रिय किया जाए।आंदोलनकारियों ने बिजली विभाग और प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बिजली कार्यालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही 7 अगस्त को हंटरगंज के सभी प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर 9 अगस्त को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।प्रदर्शन में हंटरगंज के व्यवसायी, किसान, युवा और बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ता शामिल रहे। लोगों ने स्पष्ट कहा कि "जब तक नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।"इधर, बिजली विभाग के एसडीओ सत्यदेव कुमार यादव ने कहा कि लोड बढ़ने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। हालांकि विभाग लगातार स्थिति में सुधार करने का प्रयास कर रहा है।
    1
    *हंटरगंज में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश,*

*कैंडल जलाकर जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी,*


*उपभोक्ताओं ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, सुधार नहीं हुआ तो 7 अगस्त को बाजार बंद*

*विकास कुमार यादव*

हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज में लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ मंगलवार को जनाक्रोश फूट पड़ा। अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान सैकड़ों उपभोक्ता कैंडल और मोमबत्तियां लेकर सड़क पर उतर आए तथा बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा कर रहे हैं, तो उन्हें नियमित बिजली क्यों नहीं मिल रही है?प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हंटरगंज में पिछले कई दिनों से रोजाना 18 से 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इसके साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शाम ढलते ही बिजली गुल हो जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज, छोटे कारोबार और किसानों का कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि जब बिल की वसूली समय पर होती है, तो 24 घंटे बिजली क्यों नहीं मिलती? पेयजल संकट से लेकर व्यापार और खेती तक हर क्षेत्र बिजली संकट की मार झेल रहा है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि हंटरगंज में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जर्जर ट्रांसफार्मरों और तारों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए हेल्पलाइन को सक्रिय किया जाए।आंदोलनकारियों ने बिजली विभाग और प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बिजली कार्यालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही 7 अगस्त को हंटरगंज के सभी प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर 9 अगस्त को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।प्रदर्शन में हंटरगंज के व्यवसायी, किसान, युवा और बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ता शामिल रहे। लोगों ने स्पष्ट कहा कि "जब तक नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।"इधर, बिजली विभाग के एसडीओ सत्यदेव कुमार यादव ने कहा कि लोड बढ़ने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। हालांकि विभाग लगातार स्थिति में सुधार करने का प्रयास कर रहा है।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • प्रखंड मुख्यालय स्थित हदहदवा मंदिर प्रांगण में हनुमान कथा का आयोजन मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के हदहदवा पहाड़ मंदिर प्रांगण में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, महिला सशक्तिकरण व सीटीएल का संयुक्त तत्वावधान में हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन व आरती का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन एकल अभियान समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। डब्ल्यूईसी केन्द्र की रेणु देवी ने ब्रह्मनाद और गायत्री मंत्र के साथ महामंत्र का पाठ कराया। वहीं सीटीएल कोऑर्डिनेटर मंजीश कुमार के द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। भगवान श्रीराम की सामूहिक स्तुति के बाद अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने हनुमान जी की कथा और गाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भक्ति और सेवा भाव के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन हनुमान जी की आरती और रामायण की आरती के साथ हुआ। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस सत्संग में दिलीप कुमार गुप्ता,रोहित कुमार, कन्हैया यादव, रानी कुमारी, रेणु देवी, प्रियंका श्रीवास्तव, दुर्गा देवी, मोनाली कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
    1
    प्रखंड मुख्यालय स्थित हदहदवा मंदिर प्रांगण में हनुमान कथा का आयोजन 
मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के हदहदवा पहाड़ मंदिर प्रांगण में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, महिला सशक्तिकरण व सीटीएल का संयुक्त तत्वावधान में हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन व आरती का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन एकल अभियान समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। डब्ल्यूईसी केन्द्र की रेणु देवी ने ब्रह्मनाद और गायत्री मंत्र के साथ महामंत्र का पाठ कराया। वहीं सीटीएल कोऑर्डिनेटर मंजीश कुमार के द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।
भगवान श्रीराम की सामूहिक स्तुति के बाद अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने हनुमान जी की कथा और गाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भक्ति और सेवा भाव के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन हनुमान जी की आरती और रामायण  की आरती के साथ हुआ। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस सत्संग में दिलीप कुमार गुप्ता,रोहित कुमार, कन्हैया यादव, रानी कुमारी, रेणु देवी, प्रियंका श्रीवास्तव, दुर्गा देवी, मोनाली कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • कार्यपालक पदाधिकारी विमल अग्रवाल को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च ! शेरघाटी वासियों ने कहा हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो !
    1
    कार्यपालक पदाधिकारी विमल अग्रवाल को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च ! शेरघाटी वासियों ने कहा हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो !
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.