logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*हंटरगंज में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश,* *कैंडल जलाकर जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी,* *उपभोक्ताओं ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, सुधार नहीं हुआ तो 7 अगस्त को बाजार बंद* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज में लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ मंगलवार को जनाक्रोश फूट पड़ा। अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान सैकड़ों उपभोक्ता कैंडल और मोमबत्तियां लेकर सड़क पर उतर आए तथा बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा कर रहे हैं, तो उन्हें नियमित बिजली क्यों नहीं मिल रही है?प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हंटरगंज में पिछले कई दिनों से रोजाना 18 से 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इसके साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शाम ढलते ही बिजली गुल हो जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज, छोटे कारोबार और किसानों का कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि जब बिल की वसूली समय पर होती है, तो 24 घंटे बिजली क्यों नहीं मिलती? पेयजल संकट से लेकर व्यापार और खेती तक हर क्षेत्र बिजली संकट की मार झेल रहा है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि हंटरगंज में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जर्जर ट्रांसफार्मरों और तारों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए हेल्पलाइन को सक्रिय किया जाए।आंदोलनकारियों ने बिजली विभाग और प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बिजली कार्यालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही 7 अगस्त को हंटरगंज के सभी प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर 9 अगस्त को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।प्रदर्शन में हंटरगंज के व्यवसायी, किसान, युवा और बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ता शामिल रहे। लोगों ने स्पष्ट कहा कि "जब तक नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।"इधर, बिजली विभाग के एसडीओ सत्यदेव कुमार यादव ने कहा कि लोड बढ़ने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। हालांकि विभाग लगातार स्थिति में सुधार करने का प्रयास कर रहा है।

10 hrs ago
user_Vikash Kumar Yadav
Vikash Kumar Yadav
शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
10 hrs ago

*हंटरगंज में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश,* *कैंडल जलाकर जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी,* *उपभोक्ताओं ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, सुधार नहीं हुआ तो 7 अगस्त को बाजार बंद* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज में लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ मंगलवार को जनाक्रोश फूट पड़ा। अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान सैकड़ों उपभोक्ता कैंडल और मोमबत्तियां लेकर सड़क पर उतर आए तथा बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा कर रहे हैं, तो उन्हें नियमित बिजली क्यों नहीं मिल रही है?प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हंटरगंज में पिछले कई दिनों से रोजाना 18 से 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इसके साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शाम ढलते ही बिजली गुल हो जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज, छोटे कारोबार और किसानों का कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि जब बिल की वसूली समय पर होती है, तो 24 घंटे बिजली क्यों नहीं मिलती? पेयजल संकट से लेकर व्यापार और खेती तक हर क्षेत्र बिजली संकट की मार झेल रहा है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि हंटरगंज में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जर्जर ट्रांसफार्मरों और तारों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए हेल्पलाइन को सक्रिय किया जाए।आंदोलनकारियों ने बिजली विभाग और प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बिजली कार्यालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही 7 अगस्त को हंटरगंज के सभी प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर 9 अगस्त को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।प्रदर्शन में हंटरगंज के व्यवसायी, किसान, युवा और बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ता शामिल रहे। लोगों ने स्पष्ट कहा कि "जब तक नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।"इधर, बिजली विभाग के एसडीओ सत्यदेव कुमार यादव ने कहा कि लोड बढ़ने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। हालांकि विभाग लगातार स्थिति में सुधार करने का प्रयास कर रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • क्या गया में नहीं मानते एडीजी ट्रैफिक का आदेश? आदेश ऊपर, कार्रवाई नीचे! एडीजी ट्रैफिक के निर्देशों के बावजूद गया में सिपाहियों के हाथों चालान? #Gaya #BodhGaya #TrafficPolice #ADGTraffic #TrafficChallan #BiharPolice #GayaNews #BiharNews #TrafficRules #HelmetChecking #RoadSafety #ViralVideo #BreakingNews #HindiNews #NewsReel #viralchallenge
    1
    क्या गया में नहीं मानते एडीजी ट्रैफिक का आदेश?
आदेश ऊपर, कार्रवाई नीचे! एडीजी ट्रैफिक के निर्देशों के बावजूद गया में सिपाहियों के हाथों चालान?

#Gaya #BodhGaya #TrafficPolice #ADGTraffic #TrafficChallan #BiharPolice #GayaNews #BiharNews #TrafficRules #HelmetChecking #RoadSafety #ViralVideo #BreakingNews #HindiNews #NewsReel
#viralchallenge
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    बोधगया, गया, बिहार•
    14 hrs ago
  • गया–पटना सड़क मार्ग पर बेलागंज (बेलाडीह बाजार) होते हुए बेलागंज प्रखंड मुख्यालय, बेलागंज रेलवे स्टेशन, काली मंदिर तथा कई शैक्षणिक संस्थानों तक जाने का यह सबसे पुराना और सुगम मार्ग रहा है। गया–पटना सड़क मार्ग पर बेलागंज (बेलाडीह बाजार) होते हुए बेलागंज प्रखंड मुख्यालय, बेलागंज रेलवे स्टेशन, काली मंदिर तथा कई शैक्षणिक संस्थानों तक जाने का यह सबसे पुराना और सुगम मार्ग रहा है। एनएच-22 के विस्तारीकरण के दौरान स्थानीय लोगों, बाइक एवं साइकिल सवारों तथा पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए इस अंडरपास (कलवर्ट) का निर्माण कराया गया था, ताकि आवागमन निर्बाध बना रहे। लेकिन दुर्भाग्यवश आज तक इसे चालू नहीं किया गया है। इसके कारण प्रतिदिन हजारों लोगों को व्यस्त एनएच-22 को जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ता है। स्कूली छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन, गया से आग्रह है कि जनहित एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अंडरपास को अविलंब चालू कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। @CMOBihar @IPRD_Bihar #Belaganj #Gaya #NH22 #RoadSafety #Bihar #PublicIssue #Infrastructure #Beladih #DistrictAdministration #BiharNews
    1
    गया–पटना सड़क मार्ग पर बेलागंज (बेलाडीह बाजार) होते हुए बेलागंज प्रखंड मुख्यालय, बेलागंज रेलवे स्टेशन, काली मंदिर तथा कई शैक्षणिक संस्थानों तक जाने का यह सबसे पुराना और सुगम मार्ग रहा है।
गया–पटना सड़क मार्ग पर बेलागंज (बेलाडीह बाजार) होते हुए बेलागंज प्रखंड मुख्यालय, बेलागंज रेलवे स्टेशन, काली मंदिर तथा कई शैक्षणिक संस्थानों तक जाने का यह सबसे पुराना और सुगम मार्ग रहा है।
एनएच-22 के विस्तारीकरण के दौरान स्थानीय लोगों, बाइक एवं साइकिल सवारों तथा पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए इस अंडरपास (कलवर्ट) का निर्माण कराया गया था, ताकि आवागमन निर्बाध बना रहे। लेकिन दुर्भाग्यवश आज तक इसे चालू नहीं किया गया है।
इसके कारण प्रतिदिन हजारों लोगों को व्यस्त एनएच-22 को जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ता है। स्कूली छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला प्रशासन, गया से आग्रह है कि जनहित एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अंडरपास को अविलंब चालू कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
@CMOBihar @IPRD_Bihar
#Belaganj #Gaya #NH22 #RoadSafety #Bihar #PublicIssue #Infrastructure #Beladih #DistrictAdministration #BiharNews
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    4 hrs ago
  • प्रखंड मुख्यालय स्थित हदहदवा मंदिर प्रांगण में हनुमान कथा का आयोजन मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के हदहदवा पहाड़ मंदिर प्रांगण में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, महिला सशक्तिकरण व सीटीएल का संयुक्त तत्वावधान में हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन व आरती का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन एकल अभियान समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। डब्ल्यूईसी केन्द्र की रेणु देवी ने ब्रह्मनाद और गायत्री मंत्र के साथ महामंत्र का पाठ कराया। वहीं सीटीएल कोऑर्डिनेटर मंजीश कुमार के द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। भगवान श्रीराम की सामूहिक स्तुति के बाद अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने हनुमान जी की कथा और गाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भक्ति और सेवा भाव के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन हनुमान जी की आरती और रामायण की आरती के साथ हुआ। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस सत्संग में दिलीप कुमार गुप्ता,रोहित कुमार, कन्हैया यादव, रानी कुमारी, रेणु देवी, प्रियंका श्रीवास्तव, दुर्गा देवी, मोनाली कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
    1
    प्रखंड मुख्यालय स्थित हदहदवा मंदिर प्रांगण में हनुमान कथा का आयोजन 
मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के हदहदवा पहाड़ मंदिर प्रांगण में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, महिला सशक्तिकरण व सीटीएल का संयुक्त तत्वावधान में हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन व आरती का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन एकल अभियान समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। डब्ल्यूईसी केन्द्र की रेणु देवी ने ब्रह्मनाद और गायत्री मंत्र के साथ महामंत्र का पाठ कराया। वहीं सीटीएल कोऑर्डिनेटर मंजीश कुमार के द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।
भगवान श्रीराम की सामूहिक स्तुति के बाद अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने हनुमान जी की कथा और गाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भक्ति और सेवा भाव के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन हनुमान जी की आरती और रामायण  की आरती के साथ हुआ। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस सत्संग में दिलीप कुमार गुप्ता,रोहित कुमार, कन्हैया यादव, रानी कुमारी, रेणु देवी, प्रियंका श्रीवास्तव, दुर्गा देवी, मोनाली कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • पटना, बिहार- बांकीपुर हार के बाद भाजपा की बड़ी बैठक .......,.
    1
    पटना, बिहार- बांकीपुर हार के बाद भाजपा की बड़ी बैठक .......,.
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    7 hrs ago
  • बिहार के नगर निकायों के सफाईकर्मियों के जायज मांगों को पूरा कराने हेतु नगर विकास एवं आवास मंत्री का पुतला दहन" गया जी।बिहार राज्य के नगर निकायों के सफाईकर्मियों के विभिन्न मांगों को लेकर विगत छह दिनों से जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल से सम्पूर्ण शहर, बाजार नरक में तब्दील है, आमजन गंदगी से त्राहि- त्राहि कर रहे हैं, सभी घरों के डस्टबीन में सूखा और गिला कचड़ा कई दिनों से पड़े रहने से बीमारियां फैलने का डर बनी हुई है, तो दुसरी ओर सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा मूक दर्शक बन चुप्पी साधे हुए हैं। गयाजी में सफाईकर्मी के वर्षों पुरानी मांगों के समर्थन में कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने स्थानीय टावर चौक पर नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा का पुतला दहन कर अनिश्चित कालीन हड़ताल को समाप्त कराने की मांग की ताकि आमजनों को गंदगी से निजात मिल सके ।पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना ने किया तथा कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, टिंकू गिरी ओंकार शक्ति युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, राम प्रमोद सिंह,,शिव कुमार चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान, मुन्ना मांझी, आदि ने कहा कि नगर निकायों के सफाई कर्मचारियों जो वर्षों से ठेका पर काम करते आ रहे हैं, उन्हें स्थायी करने सहित उनके विभिन्न मांगों को राज्य सरकार अविलंब पूरा करे। नेताओं ने कहा कि दो दिनों पहले बिहार विधानसभा के अध्यक्ष गया के वर्षों से विधायक रहे डॉ प्रेम कुमार द्वारा सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री से हड़ताल समाप्त कराने की बातों का भी कोई असर नहीं पड़ा, बल्कि पूरी तरह जुमला सिद्ध हुआ है।
    3
    बिहार के नगर निकायों के सफाईकर्मियों के जायज मांगों को पूरा कराने हेतु नगर विकास एवं आवास मंत्री का पुतला दहन"
गया जी।बिहार राज्य के नगर निकायों के सफाईकर्मियों के विभिन्न मांगों को लेकर विगत छह दिनों  से जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल से सम्पूर्ण शहर,  बाजार नरक में तब्दील है,  आमजन गंदगी से त्राहि- त्राहि कर रहे हैं,  सभी घरों के डस्टबीन में सूखा और  गिला कचड़ा कई दिनों से पड़े रहने से बीमारियां फैलने  का डर बनी हुई है,  तो दुसरी ओर सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा मूक दर्शक बन चुप्पी साधे हुए हैं। 
गयाजी में सफाईकर्मी के वर्षों पुरानी मांगों के समर्थन में कॉंग्रेस  पार्टी  के नेताओं,  कार्यकर्ताओं ने स्थानीय टावर चौक पर नगर  विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा का पुतला दहन कर अनिश्चित कालीन हड़ताल को समाप्त  कराने की मांग की ताकि  आमजनों को गंदगी से निजात मिल सके ।पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता गया  जिला कॉंग्रेस  कमिटी  के  अध्यक्ष रजनीश  कुमार  झुंना  ने किया तथा कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू,  पूर्व  विधायक मोहम्मद खान अली,  जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, अमित कुमार सिंह  उर्फ  रिंकू सिंह,  टिंकू  गिरी ओंकार  शक्ति युगल किशोर सिंह,  विद्या  शर्मा, दामोदर गोस्वामी, प्रदीप  शर्मा, राम प्रमोद सिंह,,शिव कुमार चौरसिया, धर्मेंद्र  कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान,  मुन्ना मांझी, आदि ने कहा कि नगर निकायों के सफाई कर्मचारियों जो वर्षों से ठेका पर काम  करते आ रहे हैं,  उन्हें स्थायी करने सहित उनके विभिन्न मांगों को राज्य सरकार अविलंब पूरा करे। 
नेताओं ने कहा कि दो दिनों पहले बिहार विधानसभा के अध्यक्ष गया के वर्षों से विधायक रहे डॉ प्रेम  कुमार द्वारा सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री से  हड़ताल समाप्त कराने की बातों का भी कोई असर नहीं पड़ा, बल्कि पूरी तरह जुमला सिद्ध हुआ है।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    7 hrs ago
  • गया जिले के टिकारी प्रखंड के दिघौरा पंचायत में मुखिया और कर्मचारियों द्वारा ₹45 लाख की अवैध निकासी का मामला सामने आया है, जिसमें सरकारी राशि के गबन और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है।घोटाले से जुड़ी मुख्य बातेंस्थान: टिकारी प्रखंड, दिघौरा पंचायत (गया जिला, बिहार)।राशि: ₹45 लाख की अवैध निकासी।शामिल पक्ष: पंचायत के मुखिया और संबंधित सरकारी कर्मचारी।मामला: जनता के विकास और जनहित के लिए मिलने वाले सरकारी पैसों का दुरुपयोग और फर्जीवाड़े के जरिए अवैध निकासी। गया जिले के टिकारी प्रखंड के दिघौरा पंचायत में मुखिया और कर्मचारियों द्वारा ₹45 लाख की अवैध निकासी का मामला सामने आया है, जिसमें सरकारी राशि के गबन और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है।घोटाले से जुड़ी मुख्य बातेंस्थान: टिकारी प्रखंड, दिघौरा पंचायत (गया जिला, बिहार)।राशि: ₹45 लाख की अवैध निकासी।शामिल पक्ष: पंचायत के मुखिया और संबंधित सरकारी कर्मचारी।मामला: जनता के विकास और जनहित के लिए मिलने वाले सरकारी पैसों का दुरुपयोग और फर्जीवाड़े के जरिए अवैध निकासी।
    1
    गया जिले के टिकारी प्रखंड के दिघौरा पंचायत में मुखिया और कर्मचारियों द्वारा ₹45 लाख की अवैध निकासी का मामला सामने आया है, जिसमें सरकारी राशि के गबन और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है।घोटाले से जुड़ी मुख्य बातेंस्थान: टिकारी प्रखंड, दिघौरा पंचायत (गया जिला, बिहार)।राशि: ₹45 लाख की अवैध निकासी।शामिल पक्ष: पंचायत के मुखिया और संबंधित सरकारी कर्मचारी।मामला: जनता के विकास और जनहित के लिए मिलने वाले सरकारी पैसों का दुरुपयोग और फर्जीवाड़े के जरिए अवैध निकासी।
गया जिले के टिकारी प्रखंड के दिघौरा पंचायत में मुखिया और कर्मचारियों द्वारा ₹45 लाख की अवैध निकासी का मामला सामने आया है, जिसमें सरकारी राशि के गबन और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है।घोटाले से जुड़ी मुख्य बातेंस्थान: टिकारी प्रखंड, दिघौरा पंचायत (गया जिला, बिहार)।राशि: ₹45 लाख की अवैध निकासी।शामिल पक्ष: पंचायत के मुखिया और संबंधित सरकारी कर्मचारी।मामला: जनता के विकास और जनहित के लिए मिलने वाले सरकारी पैसों का दुरुपयोग और फर्जीवाड़े के जरिए अवैध निकासी।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    5 hrs ago
  • गुरुवार को औरंगाबाद नगर भवन में लगेगा विशेष सोलर मेला, बिजली विभाग के SDO ने रफीगंज के उपभोक्ताओं से भाग लेने की अपील रफीगंज, औरंगाबाद जिला प्रशासन के सहयोग से विद्युत विभाग द्वारा गुरुवार, 6 अगस्त को औरंगाबाद नगर भवन में विशेष सोलर मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्देश्य प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। गुरुवार संध्या 5 बजे रफीगंज विद्युत सहायक विद्युत अभियंता अशोक राज ने रफीगंज क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से मेले में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता अपने बिजली बिल को कम या शून्य करना चाहते हैं, वे इस मेले में पहुंचकर योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेले में मौके पर ही आवेदन की सुविधा, बैंक ऋण से संबंधित जानकारी, सरकारी अनुदान (सब्सिडी) और रूफटॉप सोलर लगाने की प्रक्रिया के बारे में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया।
    1
    गुरुवार को औरंगाबाद नगर भवन में लगेगा विशेष सोलर मेला, बिजली विभाग के SDO ने रफीगंज के उपभोक्ताओं से भाग लेने की अपील

रफीगंज, 
औरंगाबाद जिला प्रशासन के सहयोग से विद्युत विभाग द्वारा गुरुवार, 6 अगस्त को औरंगाबाद नगर भवन में विशेष सोलर मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्देश्य प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। गुरुवार संध्या 5 बजे 
रफीगंज विद्युत सहायक विद्युत अभियंता अशोक राज ने रफीगंज क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से मेले में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता अपने बिजली बिल को कम या शून्य करना चाहते हैं, वे इस मेले में पहुंचकर योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मेले में मौके पर ही आवेदन की सुविधा, बैंक ऋण से संबंधित जानकारी, सरकारी अनुदान (सब्सिडी) और रूफटॉप सोलर लगाने की प्रक्रिया के बारे में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • सशक्त स्थायी समिति सदस्य ने विधानसभा अध्यक्ष के जन्मदिन पर बधाई दी गया जी। विधानसभा अध्यक्ष बिहार सरकार सह नगर विधायक गया जी डॉ प्रेम कुमार जी का 71 जन्म दिन का बहुत बहुत शुभकामनाएं देते हुए नगर निगम सशक्त स्थायी समिति सदस्य सारिका वर्मा ,बिंदु,नीशू कुमारी, खुशबु कुमारी, आशा देवी ने केक काटकर विधानसभा अध्यक्ष को बधाई शुभकामनाए दी उनकी लम्बी उम्र की भावना कामना किए हैं।
    1
    सशक्त स्थायी समिति सदस्य ने विधानसभा अध्यक्ष के जन्मदिन पर बधाई दी 
गया जी। विधानसभा अध्यक्ष बिहार सरकार सह नगर विधायक गया जी डॉ प्रेम कुमार जी का 71 जन्म दिन का बहुत बहुत शुभकामनाएं देते हुए  नगर निगम सशक्त स्थायी समिति सदस्य सारिका वर्मा ,बिंदु,नीशू कुमारी, खुशबु कुमारी, आशा देवी ने केक काटकर विधानसभा अध्यक्ष को बधाई शुभकामनाए दी उनकी लम्बी उम्र की भावना कामना किए हैं।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    8 hrs ago
  • बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया
    1
    बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया
    user_Ganesh Prasad  Ganesh Prasad
    Ganesh Prasad Ganesh Prasad
    पत्रकारिता बाराचट्टी, गया, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.