इंदरगढ़ में अवैध निर्माण पर नगरीय प्रशासन सख्त, दो लोगों को नोटिस जारी इंदरगढ़ में अवैध निर्माण पर नगरीय प्रशासन सख्त, दो लोगों को नोटिस जारी इंदरगढ़। नगर के बीच बाजार में बिना अनुमति किए जा रहे कथित अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर आखिरकार नगरीय प्रशासन हरकत में आ गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय बहादुर सिंह के हस्ताक्षर से नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 एवं 223 के तहत संबंधित लोगों को सूचना-पत्र जारी किए गए हैं। जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि निकाय क्षेत्र इंदरगढ़ स्थित वार्ड क्रमांक 05 में बिना अनुमति निर्माण/अतिक्रमण किया जा रहा है, जिसे नगर पालिका अधिनियम के तहत अवैधानिक बताया गया है। प्रशासन ने संबंधितों को तत्काल अवैध निर्माण बंद करने तथा किए गए निर्माण/अतिक्रमण को तीन दिवस के भीतर हटाकर निकाय को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं किए जाने की स्थिति में शासन द्वारा संबंधित अवैध निर्माण/अतिक्रमण हटाया जाएगा और इसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। गौरतलब है कि इंदरगढ़ के बीच बाजार में दिनदहाड़े निर्माण और अतिक्रमण का मामला सामने आने के बाद अब नगरीय प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं। कार्रवाई के बाद अब निगाह इस बात पर टिकी है कि तीन दिन की मियाद पूरी होने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है या मामला नोटिस तक ही सीमित रह जाता है।

- User7158Bhander, Datia👏10 hrs ago
- ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 12अगस्त 2026 इंदरगढ़ नगर परिषद ने निकली तिरंगा यात्रा!! अमरदीप सुरेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट1
- इंदरगढ़ में अवैध निर्माण पर नगरीय प्रशासन सख्त, दो लोगों को नोटिस जारी इंदरगढ़ में अवैध निर्माण पर नगरीय प्रशासन सख्त, दो लोगों को नोटिस जारी इंदरगढ़। नगर के बीच बाजार में बिना अनुमति किए जा रहे कथित अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर आखिरकार नगरीय प्रशासन हरकत में आ गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय बहादुर सिंह के हस्ताक्षर से नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 एवं 223 के तहत संबंधित लोगों को सूचना-पत्र जारी किए गए हैं। जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि निकाय क्षेत्र इंदरगढ़ स्थित वार्ड क्रमांक 05 में बिना अनुमति निर्माण/अतिक्रमण किया जा रहा है, जिसे नगर पालिका अधिनियम के तहत अवैधानिक बताया गया है। प्रशासन ने संबंधितों को तत्काल अवैध निर्माण बंद करने तथा किए गए निर्माण/अतिक्रमण को तीन दिवस के भीतर हटाकर निकाय को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं किए जाने की स्थिति में शासन द्वारा संबंधित अवैध निर्माण/अतिक्रमण हटाया जाएगा और इसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। गौरतलब है कि इंदरगढ़ के बीच बाजार में दिनदहाड़े निर्माण और अतिक्रमण का मामला सामने आने के बाद अब नगरीय प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं। कार्रवाई के बाद अब निगाह इस बात पर टिकी है कि तीन दिन की मियाद पूरी होने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है या मामला नोटिस तक ही सीमित रह जाता है।1
- डबरा में पुलिस विभाग द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा , धरने पर बैठे युवाओं ने तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत डबरा ( ग्वालियर) मध्य प्रदेश डबरा में पुलिस विभाग द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा , नगर पालिका के पास धरने पर बैठे युवाओं ने तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत , तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से डबरा एसडीएम , एसडीओपी सौरभ कुमार , सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा, देहात थाना प्रभारी मिर्जा आशिफ वेग, सीएमओ साक्षी बाजपेई सहित पुलिस के जवान रहे तिरंगा यात्रा में शामिल ।3
- जवाहरगंज मे गायत्रीमंदिर चौराहे के पास ट्रेक्टर ट्रॉली खराब होने से रोड हुई जाम रेलवे ओवर ब्रिज से भगतसिंह चोराहे की तरफ जाती सड़क पर आवाआगमन बाधित हुआ, इधर सर्विस लाइन पर दुकानदारों क़ा अतिक्रमण साथ रोड पर ग्राहकों के वाहनो से भी परेशानी हुई,1
- तीसरी कांवड़ यात्रा को लेकर मंगल वाटिका में वैठक, 24 अगस्त को हरिद्वार के गंगाजल के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, बनी रूपरेखा। सावन के अंतिम सोमवार को निकलने वाली भव्य कांवड़ यात्रा को लेकर भांडेर की मंगल वाटिका बुधवार शाम 06 बजे से आयोजनकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आयोजनकर्ता प्रमोद उर्फ पप्पू पुजारी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को प्रति वर्ष की भांति निकाली जाएगी। इस बार यात्रा में एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत 50 श्रद्धालु हरिद्वार जाकर गंगाजल लाएंगे। उसी गंगाजल के साथ सोनतलैया से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ होगा, जो नगर भ्रमण करते हुए भारौली के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेगी। वहां भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ विशेष रूप से बच्चों के बैंड की प्रस्तुति भी होगी, जिसका आयोजन संकट मोचन मंदिर पर किया जाएगा। पप्पू पुजारी ने बताया कि यह भांडेर की तीसरी कांवड़ यात्रा होगी। इससे पूर्व दोनों यात्राएं सफलतापूर्वक संपन्न हुई थीं और उन्हें क्षेत्र के सभी समाजों व वर्गों का भरपूर सहयोग मिला था।1
- दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर बड़ेरा सोपान निवासी विवाहिता से मारपीट, पति समेत सास-ससुर पर पंडोखर थाने में मामला दर्ज पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बडेरा सोपान निवासी 26 वर्षीय भावना उर्फ जूली राजपूत ने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 30 जनवरी 2024 को मेहगांव निवासी मनमोहन सिंह नरवरिया से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति मनमोहन सिंह पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। सास कुसमा देवी और ससुर हिम्मत सिंह भी पति का साथ देते हुए मारपीट और प्रताड़ना करते थे। महिला के मुताबिक मई 2026 में उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। इसके बाद वह मायके आ गई। पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद पति, सास और ससुर के खिलाफ धारा 85, 3(5) बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है।1
- बड़ौनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जान से मारने की धमकी और हवाई फायरिंग मामले का आरोपी गिरफ्तार दतिया जिले की बड़ौनी थाना पुलिस ने जान से मारने की धमकी और हवाई फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऋषि राजा बुंदेला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर गवाही नहीं देने को लेकर फरियादी को धमकाया था, गाली-गलौज की और कट्टे से हवाई फायरिंग कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में बड़ौनी पुलिस ने आरोपी को भैरव मंदिर आम रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।1