Shuru
Apke Nagar Ki App…
भयानक वीडियो है .....!! UP : अलीगढ़ में पाइप लाइन का काम चल रहा था, एक मजदूर गड्ढे में उतरा, तभी मिट्टी का बड़ा हिस्सा मजदूर पर गिर गया, मजदूर की मौत हो गई।
DD today news
भयानक वीडियो है .....!! UP : अलीगढ़ में पाइप लाइन का काम चल रहा था, एक मजदूर गड्ढे में उतरा, तभी मिट्टी का बड़ा हिस्सा मजदूर पर गिर गया, मजदूर की मौत हो गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- UP: मेरठ में 10 हजार रूपए की रिश्वत लेता दरोगा अरेस्ट......!! पल्लवपुरम थाने में तैनात था दरोगा छत्रपाल सिंह। मुकदमे से नशा तस्कर का नाम निकालने के नाम पर रिश्वत। मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में दर्ज हुआ भ्रष्टाचार का मुकदमा।1
- हरदोई बिलग्राम नगर के मोहल्ला मलकंठ में शनिवार सुबह शादी की तैयारियों के बीच पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें दूल्हे के पिता समेत दो लोग घायल हो गए। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक को बिजली के तार का कोड़ा बनाकर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना में सर्वेश को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं और उसकी पीठ पर गहरे जख्म हो गए हैं। मारपीट इतनी गंभीर थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ी घटना टल गई। घायल सर्वेश और शिवनंदन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम भेजा गया, जहां उनका उपचार और चिकित्सीय परीक्षण किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।4
- कोतवाली परिसर में शॉट्सर्किट से भड़की आग जानिए पूरी खबर #उत्तरप्रदेश #लखनऊ #कानपुर #वाराणसी #प्रयागराज #आगरा #मेरठ #गोरखपुर #झांसी #बरेली #अयोध्या #फैजाबाद #अलीगढ़ #मुरादाबाद #सहारनपुर #नोएडा #गाजियाबाद #फिरोजाबाद #मथुरा #बलिया #देवरिया #आजमगढ़ #मऊ #जौनपुर #गाजीपुर #सीतापुर #हरदोई #उन्नाव #रायबरेली #बाराबंकी #बस्ती #संतकबीरनगर #सिद्धार्थनगर #श्रावस्ती #बहराइच #लखीमपुरखीरी #शाहजहांपुर #पीलीभीत #एटा #कासगंज #हापुड़ #बिजनौर #रामपुर #अंबेडकरनगर #चित्रकूट #फतेहपुर #कौशांबी #सोनभद्र #मिर्जापुर #बांदा 🔥 Viral Hashtags (Reach बढ़ाने के लिए) #BreakingNews #HindiNews #LocalNews #ViralNews #आजकीखबर #ताजा_खबर #UPNews #IndiaNews #NewsUpdate #LiveNews #TrendingNews #BigBreaking #Alert #PublicReaction #GroundReport1
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1
- Post by Ramadhar Kumar1
- हरदोई: थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव में मां महिषासुर मर्दिनी के पावन दरबार में भूतभावन भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार दर्शन कराया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा गांव भक्ति में सराबोर नजर आया। “हर-हर महादेव” और “जय मां दुर्गा” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।2
- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों का लव कुश इंटर कॉलेज ठठिया ने किया सम्मान राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। क्षेत्र के प्रतिष्ठित लव कुश शिक्षा एवं जन कल्याण इंटर कॉलेज, ठठिया में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर कुशवाहा ने मेधावी विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में हाईस्कूल परीक्षा में 91 से 81 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले कुल 21 छात्र-छात्राओं तथा इंटरमीडिएट में 85 से 75 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 23 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी मेधावी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने तालियों की गूंज के साथ मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह का वातावरण उत्साह और गर्व से भरा रहा, जहां एक ओर सम्मानित छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- भयानक वीडियो है .....!! UP : अलीगढ़ में पाइप लाइन का काम चल रहा था, एक मजदूर गड्ढे में उतरा, तभी मिट्टी का बड़ा हिस्सा मजदूर पर गिर गया, मजदूर की मौत हो गई।1
- फर्रुखाबाद के जहानगंज क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर 2 साल तक शोषण का मामला सामने आया है। 18 अप्रैल को शिकायत देने के 8 दिन बाद भी FIR दर्ज न होने से पुलिस व्यवस्था और ‘मिशन शक्ति 5.0’ के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने शादी का वादा कर करीब 2 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।युवती का आरोप है कि मामला दबाने के लिए उससे जहानगंज थाने में 2 लाख और महिला थाने में 1 लाख ‘सेटिंग’ के नाम पर देने का दबाव बनाया गया। पीड़िता ने बताया कि उसने जहानगंज थाना, महिला थाना और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक FIR दर्ज नहीं हुई। न्याय न मिलने से आहत युवती ने आत्महत्या की चेतावनी दी है।जिले में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। महत्वपूर्ण पदों पर महिला अधिकारी भी तैनात हैं। इसके बावजूद एक पीड़िता की FIR तक दर्ज न होना अभियान की हकीकत पर सवाल खड़ा करता है।फतेहगढ़ पुलिस का कहना है कि यह मामला विवाह संबंधी विवाद का है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।अब बड़ा सवाल यही है कि जांच कब पूरी होगी और पीड़िता को न्याय कब मिलेगा। यह मामला न सिर्फ पुलिस की कार्यप्रणाली बल्कि महिला सुरक्षा के सरकारी दावों की पोल भी खोल रहा है।1