Shuru
Apke Nagar Ki App…
एन्टी करप्शन रिश्वत लेने वाले को अब सिर्फ पकड़ती नही मौके पर पीटती भी है* *एन्टी करप्शन रिश्वत लेने वाले को अब सिर्फ पकड़ती नही मौके पर पीटती भी है* *आजमगढ़*: सरायमीर थाने के सब-इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटी करप्शन टीम ने मुकदमे से नाम हटाने के लिए 1 लाख मांगने पर 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
Sameer Safder naqvi
एन्टी करप्शन रिश्वत लेने वाले को अब सिर्फ पकड़ती नही मौके पर पीटती भी है* *एन्टी करप्शन रिश्वत लेने वाले को अब सिर्फ पकड़ती नही मौके पर पीटती भी है* *आजमगढ़*: सरायमीर थाने के सब-इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटी करप्शन टीम ने मुकदमे से नाम हटाने के लिए 1 लाख मांगने पर 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *एन्टी करप्शन रिश्वत लेने वाले को अब सिर्फ पकड़ती नही मौके पर पीटती भी है* *आजमगढ़*: सरायमीर थाने के सब-इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटी करप्शन टीम ने मुकदमे से नाम हटाने के लिए 1 लाख मांगने पर 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के इज्जत नगर में दर्दनाक हादसा सामने आया है नोबल पब्लिक स्कूल के पीछे 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक सोहेल की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है, जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है1
- डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के आते ही चौराहों की जाम की समस्या हो रही है खत्म खुर्रम नगर फ्लाईओवर के नीचे लगाई गई बैरीकटिंग को हटाया गया, जिससे इलाके में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या खत्म हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले जहां छोटी-सी रुकावट पर भी भारी जाम लग जाता था, अब वहां यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। इस पहल के बाद आसपास के लोगों ने ट्रैफिक पुलिस का स्वागत किया और डीसीपी ट्रैफिक की जमकर सराहना की। वहीं, जाम से राहत मिलने पर जनता ने पुलिस कमिश्नर को भी बधाई दी है। खुर्रम नगर चौराहा अब ट्रैफिक जाम से पूरी तरह मुक्त बताया जा रहा है।1
- Post by Sanjay Lal1
- गौ सम्मान आह्वान अभियान का संकल्प लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी अनिल पाण्डेय ने राष्ट्रीय स्तर पर गौ सम्मान हेतु राष्ट्र के सतों एवं समाजसेवियों द्वारा गो माता हेतु गो सेवा, गौ सुरक्षा और गो सम्मान हेतु प्रार्थना का क्रम तब तक जारी रहेगा जब तक की भी माता को सेवा, सुरक्षा और सम्मान नहीं मिल जाता। इस संकल्प के साथ गौ सम्मान आह्वान अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। केंद्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकारों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से गौ माता को सेवा (गौ माता को उचित अनुदान मिले), सुरक्षा (भारत से गोहत्या पूरी तरह समाप्त हो) और सम्मान (गौ माता राष्ट्रमाता बने) का मौलिक अधिकार प्रदान करवाना है। भारत सरकार से गोरक्षा सम्बधित इस मुख्य आग्रह के साथ कि गौ माता को राष्ट्र माता के पद पर विराजमान करे (गौ माता को सम्मान मिले), गो रक्षा हेतु केंद्रीय कानून बने एवं भारतवर्ष में गौ हत्या पूरी तरह समाप्त हो। पाण्डेय ने कार्यक्रम कि पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि हमारा प्रथम कार्यक्रम 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) प्रातः 11 बजे प्रत्येक तहसील क्षेत्र के 1000 गौ भक्तों एवं संतों के साथ मिलकर प्रत्येक जिले में जितने तहसील मुख्यालय है. वहाँ जाकर तहसीलदार अथवा एस०डी०एम० को. माननीय राष्ट्रपति महोदया, भारत के प्रथानमंत्री महोदय, राज्य के माननीय राज्यपाल महोदय, राज्य के मुख्यमंत्री महोदय के नाम प्रार्थना पत्र देने से प्रारम्भ होगा। द्वितीय चरण 27 जुलाई 2026 (सोमवार) - प्रातः 11 बजे देश के प्रत्येक जिले के 5000 गौ भक्तों एवं संतों के साथ अपने-अपने जिला मुख्यालय पर जाकर जिला कलक्टर को, माननीय राष्ट्रपति महोदया, भारत के प्रधानमंत्री महोदय, राज्य के माननीय राज्यपाल महोदय, राज्य के मुख्यमंत्री महोदय के नाम प्रार्थना पत्र दिया जायेगा। तृतीय चरण में 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) प्रातः 11 बजे सभी जिला एवं तहसील के संत अपने-अपने जिले के सभी गौ भक्तों को लेकर अपने प्रदेश की राजधानी में पहुंचकर, मुख्यमंत्री जी एंव राज्यपाल महोदय के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदया जी और भारत के प्रधानमंत्री जी के नाम प्रार्थना पत्र देंगे। चतुर्थ चरण में 27 फरवरी 2027 (शनिवार) को राष्ट्र की राजधानी दिल्ली पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से संकीर्तन करते हुए गौ सेवा, गौ सुरक्षा एवं गौ सम्मान के लिए केंद्र सरकार से नियमित पत्र लेखन के माध्यम से आह्वान करेंगे जो साढ़े पाँच माह अर्थात् 15 अगस्त 2027 (रविवार) तक चलेगा। हमारा अंतिम चरण 16 अगस्त 2027 (सोमवार) से आमरण अनशन 5-5 गौ भक्त और संत आमरण अनशन पर बैठेगे। अनशन में एक किसी गो सेवक के गौ हित प्राण जाने पर उसकी जगह दूसरे गौ प्रेमी संत भक्त आमरण अनशन पर बैठेगे, यह क्रम तब तक जारी रहेगा, जब तक गौ सेवा, गौ सुरक्षा एवं गौ सम्मान नहीं मिल जाता।1
- पूर्व विधायक बब्बू की दरियादिली,अग्नि पीड़ित किसानों को एक लाख की दी आर्थिक सहायता,किसानों ने पूर्व विधायक का जताया आभार, सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन, शाहाबाद(हरदोई)।पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने ग्राम पारा के अग्नि पीड़ित किसानों के लिए दरियादिली दिखाते हुए उनके घर पहुंच कर एक लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की।किसानों के खेतों में बिजली विभाग की लापवाही से लगी आग में लगभग 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पप्पू सिंह उर्फ बलविंदर सिंह की 15 एकड़, कुलदीप सिंह की 4 एकड़, सुखबिंदर सिंह की 4 एकड़ और धनराज की सात बीघा फसल जलकर राख हो गई।जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू वहां पहुंचे और पीड़ित किसानों से मुलाकात की।पूर्व विधायक ने किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।पूर्व विधायक आसिफ खां ने कहा कि किसानों की यह क्षति अत्यंत दुखद है और इस कठिन समय में हर संभव मदद की जाएगी।उन्होंने प्रशासन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।पीड़ित किसानों ने पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया।1
- लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र की पुरानी काशीराम कॉलोनी में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दो महिलाओं के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने दूसरी पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- लखनऊ में विधानसभा मार्ग पर पटेल प्रतिमा के पास बजरंग दल का बड़ा प्रदर्शन, धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ के मुद्दे पर जताई चिंता और सख्त कानून की मांग हुई तेज1
- लखनऊ: वजीरगंज तहसील के गेट नंबर 3 पर वकीलों के चैंबर में लगी भीषण आग। आग से चैंबर का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।1