logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुकेत नगर निकाय चुनाव: वार्ड 4 में री-वोटिंग संपन्न, परिणाम कल* *सुकेत नगर निकाय चुनाव: वार्ड 4 में री-वोटिंग संपन्न, परिणाम कल* *सुकेत।* नगर निकाय चुनाव के वार्ड नंबर 4 में बुधवार को दोबारा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अब इस वार्ड का परिणाम गुरुवार 17 सितंबर को घोषित किया जाएगा। दरअसल, 14 सितंबर को मतगणना के दौरान वार्ड 4 की ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते निर्वाचन विभाग को परिणाम रोकना पड़ा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 16 सितंबर को वार्ड 4 के भाग-2 में री-वोटिंग कराई गई। शुरुआत में इस वार्ड में कांग्रेस, भाजपा के अलावा अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में थे, लेकिन दोनों प्रमुख दलों की समझाइश के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना समर्थन दोनों दलों को दिया। जिसके बाद अब मुकाबला पूरी तरह से कांग्रेस बनाम भाजपा का हो गया है। री-वोटिंग के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वार्ड 4 के भाग-2 में कुल 967 मतदाताओं में से 740 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 77.53% रहा। दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंककर अधिक से अधिक मतदान कराने का प्रयास किया। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अब सबकी निगाहें कल आने वाले परिणाम पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस सीधी टक्कर में जीत का ताज किसके सिर सजता है।

1 hr ago
user_Shahrukh Khan
Shahrukh Khan
Speech Therapist रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
1 hr ago

सुकेत नगर निकाय चुनाव: वार्ड 4 में री-वोटिंग संपन्न, परिणाम कल* *सुकेत नगर निकाय चुनाव: वार्ड 4 में री-वोटिंग संपन्न, परिणाम कल* *सुकेत।* नगर निकाय चुनाव के वार्ड नंबर 4 में बुधवार को दोबारा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अब इस वार्ड का परिणाम गुरुवार 17 सितंबर को घोषित किया जाएगा। दरअसल, 14 सितंबर को मतगणना के दौरान वार्ड 4 की ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते निर्वाचन विभाग को परिणाम रोकना पड़ा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 16 सितंबर को वार्ड 4 के भाग-2 में री-वोटिंग कराई गई। शुरुआत में इस वार्ड में कांग्रेस, भाजपा के अलावा अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में थे, लेकिन दोनों प्रमुख दलों की समझाइश के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना समर्थन दोनों दलों को दिया। जिसके बाद अब मुकाबला पूरी तरह से कांग्रेस बनाम भाजपा का हो गया है। री-वोटिंग के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वार्ड 4 के भाग-2 में कुल 967 मतदाताओं में से 740 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 77.53% रहा। दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंककर अधिक से अधिक मतदान कराने का प्रयास किया। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अब सबकी निगाहें कल आने वाले परिणाम पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस सीधी टक्कर में जीत का ताज किसके सिर सजता है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अंधेरे में डूबा असनावर कस्बा असनावर कस्बे में करीब 2 महीने से लोड सेटिंग के नाम से घंटे लाइट कटौती की जा रही है 1 घंटे में दो बार लोड सेटिंग लोगों का कहना है कि पूरे झालावाड़ जिले की लोड सेटिंग असनावर से ही हो रही है क्या बिना सूचना के घंटे कटौती से परेशान लोगों ने पहले भी बिजली विभाग एवं उपखंड कार्यालय पहुंचकर इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया किंतु जब से अवगत कराया पहले से ज्यादा लाइट कटौती होने लग गई है
    1
    अंधेरे में डूबा असनावर कस्बा
असनावर कस्बे में करीब 2 महीने से लोड सेटिंग के नाम से घंटे लाइट कटौती की जा रही है 1 घंटे में दो बार लोड सेटिंग लोगों का कहना है कि पूरे झालावाड़ जिले की लोड सेटिंग असनावर से ही हो रही है क्या बिना सूचना के घंटे कटौती से परेशान लोगों ने पहले भी बिजली विभाग एवं उपखंड कार्यालय पहुंचकर इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया किंतु जब से अवगत कराया पहले से ज्यादा लाइट कटौती होने लग गई है
    user_Raghvendra Tiwari reporte
    Raghvendra Tiwari reporte
    असनावर, झालावाड़, राजस्थान•
    23 min ago
  • मेहदड़ी में तीन लाख नकदी व लाखों के जेवरात चोरी पनवाड़ थाना क्षेत्र के मेहदड़ी गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर करीब तीन लाख रुपए नकद व लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात का पता बुधवार तड़के चला। सुरेश वैष्णव ने बताया कि सुबह करीब 4.30 बजे दुकान में जाने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर नकदी, सोने का हार, चांदी की तोड़िया, कंगन सहित अन्य जेवरात गायब मिले। सूचना पर पनवाड़ व खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। झालावाड़ से एफएसएल व फिंगरप्रिंट टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार जोलपा व सुवाल्या में भी इसी रात चोरी की वारदात हुई है।
    1
    मेहदड़ी में तीन लाख नकदी व लाखों के जेवरात चोरी  पनवाड़ थाना क्षेत्र के मेहदड़ी गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर करीब तीन लाख रुपए नकद व लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात का पता बुधवार तड़के चला।
सुरेश वैष्णव ने बताया कि सुबह करीब 4.30 बजे दुकान में जाने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर नकदी, सोने का हार, चांदी की तोड़िया, कंगन सहित अन्य जेवरात गायब मिले। सूचना पर पनवाड़ व खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। झालावाड़ से एफएसएल व फिंगरप्रिंट टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार जोलपा व सुवाल्या में भी इसी रात चोरी की वारदात हुई है।
    user_Rakesh Kumar Nagar
    Rakesh Kumar Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • विधिक साक्षरता शिविर में स्कूली बच्चों को बताए उपभोक्ता व नागरिक अधिकार, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति पर दिया जोर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ के निर्देशानुसार बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरखंडिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट व ताल्लुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में अधिकार मित्र रामभरोस मेघवाल ने मौजूद 70 से 75 छात्र-छात्राओं को कानून और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। शिविर के दौरान अधिकार मित्र मेघवाल ने जनोपयोगी सेवाओं के संबंध में उपभोक्ताओं व नागरिकों के अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्थाई लोक अदालत की कार्यप्रणाली और नालसा गरीबी उन्मूलन योजना 2015 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में समझाया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से आगाह करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया, जिससे आने वाली पीढ़ी नशे की लत से बच सके। उन्होंने वर्तमान डिजिटल दौर में बढ़ रहे साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और साइबर दुर्व्यवहार से बचाव के सुरक्षा उपायों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गा शंकर मेघवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए और सभी का आभार जताते हुए शिविर का विधिवत समापन किया।
    1
    विधिक साक्षरता शिविर में स्कूली बच्चों को बताए उपभोक्ता व नागरिक अधिकार, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति पर दिया जोर
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ के निर्देशानुसार बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरखंडिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट व ताल्लुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में अधिकार मित्र रामभरोस मेघवाल ने मौजूद 70 से 75 छात्र-छात्राओं को कानून और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। शिविर के दौरान अधिकार मित्र मेघवाल ने जनोपयोगी सेवाओं के संबंध में उपभोक्ताओं व नागरिकों के अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्थाई लोक अदालत की कार्यप्रणाली और नालसा गरीबी उन्मूलन योजना 2015 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में समझाया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से आगाह करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया, जिससे आने वाली पीढ़ी नशे की लत से बच सके। उन्होंने वर्तमान डिजिटल दौर में बढ़ रहे साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और साइबर दुर्व्यवहार से बचाव के सुरक्षा उपायों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गा शंकर मेघवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए और सभी का आभार जताते हुए शिविर का विधिवत समापन किया।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Photographer खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी चंदवासा जिला मंदसौर म प्र
    1
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी चंदवासा जिला मंदसौर म प्र
    user_रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मंदसौर में श्री द्विमुखी गणेश जी का अद्भुत मंदिर.. हर बुधवार को होती है महा आरती द्विमुखी श्री गणेश जी की अनोखी प्रतिमा.. 92 साल पुराना मंदिर. बड़ी संख्या में भक्तजन करते हैं दर्शन गणेश चतुर्थी पर लगा भक्तों का तांता..
    1
    मंदसौर में
 श्री द्विमुखी गणेश जी का अद्भुत मंदिर.. हर बुधवार को होती है महा आरती 
द्विमुखी श्री गणेश जी की अनोखी प्रतिमा.. 92 साल पुराना मंदिर.  
बड़ी संख्या में भक्तजन करते हैं दर्शन गणेश चतुर्थी पर लगा भक्तों का तांता..
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • तहसीलदार के घर चोरो ने किया हाथ साफ. नगदीव जेवरात लेकर फरार. *भानपुरा तहसीलदार के घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी, छुट्टी पर घर गए थे वापस लौटे तो चोरी का पता चला,* *भानपुरा तहसीलदार मुकेश निगम के शिवधाम कॉलोनी स्थित घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोला*
    1
    तहसीलदार के घर चोरो ने किया हाथ साफ. नगदीव जेवरात लेकर फरार.
*भानपुरा तहसीलदार के घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी, छुट्टी पर घर गए थे वापस लौटे तो चोरी का पता चला,*
*भानपुरा तहसीलदार मुकेश निगम के शिवधाम कॉलोनी स्थित घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोला*
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कोटा नगर निगम के तीन वार्डों में री पोलिंग, वार्ड 44 में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता कोटा नगर निगम के तीन वार्डों के तीन बूथों पर ईवीएम में खराबी के कारण आज री पोलिंग चल रही है: इस बीच वार्ड 44 में बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए: दोनों तरफ से धक्का-मुक्की और मारपीट की खबर है: वहीं वार्ड 87 में रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार का मोबाइल छीन कर फैंकने, मारपीट करने और रिपोर्टिंग से रोकने का मामला सामने आया है: वहीं जिले की सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 के भाग 2 में भी री पोलिंग चल रही है...
    1
    कोटा नगर निगम के तीन वार्डों में री पोलिंग, वार्ड 44 में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता 
कोटा नगर निगम के तीन वार्डों के तीन बूथों पर ईवीएम में खराबी के कारण आज री पोलिंग चल रही है: इस बीच वार्ड 44 में बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए: दोनों तरफ से धक्का-मुक्की और मारपीट की खबर है: वहीं वार्ड 87 में रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार का मोबाइल छीन कर फैंकने, मारपीट करने और रिपोर्टिंग से रोकने का मामला सामने आया है: वहीं जिले की सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 के भाग 2 में भी री पोलिंग चल रही है...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    48 min ago
  • कोटा से बड़ी खबर कोटा में पत्रकारों से बदसलूकी व धक्कामुक्की का मामला महावीर नगर थाने में पिछले 4घंटों से चल रहे धरने पर पहुंची कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम, व कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा पहुंचे।।
    1
    कोटा से बड़ी खबर

कोटा में पत्रकारों से बदसलूकी व धक्कामुक्की का मामला

महावीर नगर थाने में पिछले 4घंटों से चल रहे धरने पर पहुंची कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम, व कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा पहुंचे।।
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    59 min ago
  • हिन्दू बनकर लड़कियों को फांसने के आरोपी को एक्स गर्लफ्रेंड ने दूसरी लड़की के साथ देखा, टोकने पर गुस्साए युवक ने तेज रफ्तार कार से टक्कर मारी, गिरफ्तार हिन्दू बनकर लड़कियों को फांसने के आरोपी को एक्स गर्लफ्रेंड ने दूसरी लड़की के साथ देखा, टोकने पर गुस्साए युवक ने तेज रफ्तार कार से टक्कर मारी, गिरफ्तार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने बुधवार सुबह 6 बजे करीब एक युवती को तेज रफ्तार कार से टक्कर मार कर आरोपी फरार हो गया। इस वारदात का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया वायरल हुआ, शासन-प्रशासन में खलबली मच गई। कुछ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ कार में सवार उसके साथी दानिश के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी शाहनवाज ने अपनी असली पहचान छिपाकर हिन्दू बन‌ लड़की को फंसाया था। उसने अपना नाम यश ठाकुर बताया था। कुछ समय बाद लड़की को इस सच्चाई का पता चला तो उसने शाहनवाज से सम्बंध तोड़ लिए। इसके बाद शाहनवाज ने एक दूसरी लड़की को फांस लिया। वह अपनी इस नई गर्लफ्रेंड के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क मे था, तभी उसे उसकी एक्स गर्लफ्रेंड ने देख लिया और टोका। इससे गुस्साए शहनवाज ने पार्क के बाहर ही तेजी से कार चलाते हुए एक्स गर्लफ्रेंड को चपेटे में लिया। इससे लड़की कार के बोनट पर लटकती हुई कुछ देर घिसटती रही। इसके बाद शाहनवाज उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही तीन टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी दोपहर में पुलिस की टीमों ने यश ठाकुर उर्फ शाहनवाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने युवती पर कार चढ़ाने वाले युवक शाहनवाज को पकड़ने के साथ उसकी कार भी बरामद कर ली है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती की ओर से शाहनवाज पर लव जिहाद का आरोप लगाया गया है। आरोप की पुलिस जांच में पुष्टि होना अभी बाकी है। वहीं, लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुझे फंसाया जा रहा है: शाहनवाज वारदात का साफ वीडियो आ जाने के बावजूद पुलिस हिरासत में लखनऊ हिट एंड रन के आरोपी शाहनवाज का कहना था कि उसे फंसाया जा रहा है। उसने कहा कि आरोप लगाने वाली युवती लम्बे समय से उसे परेशान कर रही थी। शाहनवाज ने युवती से पैसे के लेनदेन के होने की भी बात कही। उसका कहना था कि युवती बीते छह से सात महीने से उसे परेशान कर रही है और उसका पीछा कर रही है।
    1
    हिन्दू बनकर लड़कियों को फांसने के आरोपी को एक्स गर्लफ्रेंड ने दूसरी लड़की के साथ देखा, टोकने पर गुस्साए युवक ने तेज रफ्तार कार से टक्कर मारी, गिरफ्तार
हिन्दू बनकर लड़कियों को फांसने के आरोपी को एक्स गर्लफ्रेंड ने दूसरी लड़की के साथ देखा, टोकने पर गुस्साए युवक ने तेज रफ्तार कार से टक्कर मारी, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने बुधवार सुबह 6 बजे करीब एक युवती को तेज रफ्तार कार से टक्कर मार कर आरोपी फरार हो गया। इस वारदात का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया वायरल हुआ, शासन-प्रशासन में खलबली मच गई। कुछ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ कार में सवार उसके साथी दानिश के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
आरोप है कि आरोपी शाहनवाज ने अपनी असली पहचान छिपाकर हिन्दू बन‌ लड़की को फंसाया था। उसने अपना नाम यश ठाकुर बताया था। कुछ समय बाद लड़की को इस सच्चाई का पता चला तो उसने शाहनवाज से सम्बंध तोड़ लिए। इसके बाद शाहनवाज ने एक दूसरी लड़की को फांस लिया। वह अपनी इस नई गर्लफ्रेंड के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क मे था, तभी उसे उसकी एक्स गर्लफ्रेंड ने देख लिया और टोका। इससे गुस्साए शहनवाज ने पार्क के बाहर ही तेजी से कार चलाते हुए एक्स गर्लफ्रेंड को चपेटे में लिया। इससे लड़की कार के बोनट पर लटकती हुई कुछ देर घिसटती रही। इसके बाद शाहनवाज उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही तीन टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी
दोपहर में पुलिस की टीमों ने यश ठाकुर उर्फ शाहनवाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने युवती पर कार चढ़ाने वाले युवक शाहनवाज को पकड़ने के साथ उसकी कार भी बरामद कर ली है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती की ओर से शाहनवाज पर लव जिहाद का आरोप लगाया गया है। आरोप की पुलिस जांच में पुष्टि होना अभी बाकी है। वहीं, लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मुझे फंसाया जा रहा है: शाहनवाज
वारदात का साफ वीडियो आ जाने के बावजूद पुलिस हिरासत में लखनऊ हिट एंड रन के आरोपी शाहनवाज का कहना था कि उसे फंसाया जा रहा है। उसने कहा कि आरोप लगाने वाली युवती लम्बे समय से उसे परेशान कर रही थी। शाहनवाज ने युवती से पैसे के लेनदेन के होने की भी बात कही। उसका कहना था कि युवती बीते छह से सात महीने से उसे परेशान कर रही है और उसका पीछा कर रही है।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    29 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.