Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेहदड़ी में तीन लाख नकदी व लाखों के जेवरात चोरी पनवाड़ थाना क्षेत्र के मेहदड़ी गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर करीब तीन लाख रुपए नकद व लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात का पता बुधवार तड़के चला। सुरेश वैष्णव ने बताया कि सुबह करीब 4.30 बजे दुकान में जाने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर नकदी, सोने का हार, चांदी की तोड़िया, कंगन सहित अन्य जेवरात गायब मिले। सूचना पर पनवाड़ व खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। झालावाड़ से एफएसएल व फिंगरप्रिंट टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार जोलपा व सुवाल्या में भी इसी रात चोरी की वारदात हुई है।
Rakesh Kumar Nagar
मेहदड़ी में तीन लाख नकदी व लाखों के जेवरात चोरी पनवाड़ थाना क्षेत्र के मेहदड़ी गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर करीब तीन लाख रुपए नकद व लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात का पता बुधवार तड़के चला। सुरेश वैष्णव ने बताया कि सुबह करीब 4.30 बजे दुकान में जाने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर नकदी, सोने का हार, चांदी की तोड़िया, कंगन सहित अन्य जेवरात गायब मिले। सूचना पर पनवाड़ व खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। झालावाड़ से एफएसएल व फिंगरप्रिंट टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार जोलपा व सुवाल्या में भी इसी रात चोरी की वारदात हुई है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा वार्ड नम्बर 87 में नगर निगम चुनाव के दौरान बवाल वरिष्ठ पत्रकार के साथ घक्का मुक्की का आरोप कोटा में बुधवार को नगर निगम चुनाव कोटा वार्ड 87 में चुनाव के दौरान बवाल वरिष्ठ पत्रकार लोकेश जोशी के साथ धक्का-मुक्की का आरोप मारपीट और मोबाइल छीनने की कोशिश का भी आरोप घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश सभी पत्रकार पहुंचे महावीर नगर थाने मामले कों लेकर थाने में शिकायत की तैयारी4
- सुकेत नगर निकाय चुनाव : वार्ड 4 में आज री-वोटिंग, कल आएगा परिणाम* *सुकेत।* नगर निकाय चुनाव के वार्ड नंबर 4 में आज फिर से मतदान हो रहा है। 14 सितंबर को मतगणना के दौरान वार्ड 4 की ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते निर्वाचन विभाग ने परिणाम रोक दिया था। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज 16 सितंबर को वार्ड 4 के भाग-2 में दोबारा मतदान करवाया जा रहा है, जिसका परिणाम कल 17 सितंबर को घोषित किया जाएगा। इस वार्ड में पहले कांग्रेस, बीजेपी के साथ अन्य प्रत्याशी भी मैदान में थे, लेकिन दोनों प्रमुख दलों की समझाइश के बाद अन्य प्रत्याशियों ने अपना समर्थन कांग्रेस और बीजेपी को दे दिया है। अब यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। दोपहर 3 बजे तक 65% मतदान पूरा हो चुका है। वार्ड 4 के भाग-2 में कुल 967 मतदाताओं में से 650 मत पड़ चुके हैं। अभी भी करीब 25% मतदान शेष है। अनुमान है कि इस वार्ड में कुल मतदान 85% के करीब पहुंच सकता है। दोनों ही दल अपनी पूरी ताकत झोंककर अधिक से अधिक मतदान करवाने में जुटे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कल परिणाम के बाद जीत का ताज किसके सिर सजेगा।2
- रायपुर तहसील में भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न, किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन रायपुर। भारतीय किसान संघ, तहसील रायपुर की बैठक संपन्न हुई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी योजना बनाई गई। बैठक के बाद किसानों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर माननीय तहसीलदार को सोपा ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय किसान संघ किसानों का, किसानों के द्वारा चलाया जाने वाला गैर-राजनीतिक संगठन है, जो समय-समय पर खेती-किसानी एवं किसानों के हित में कार्य करता आया है। इसी कड़ी में क्षेत्र में किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण सोयाबीन, उड़द, मक्का सहित अन्य फसलों एवं सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है। फसलों का शीघ्र सर्वे एवं उचित आकलन करवाकर किसानों को नियमानुसार बीमा एवं मुआवजा दिलाया जाए। तहसील अध्यक्ष रामगोपाल जी पाटीदार ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व रायपुर तहसील क्षेत्र में किए गए जमीन के सर्वे में बड़ी त्रुटियां सामने आई हैं। कई किसानों की जमीन कम दर्ज हो गई है, जबकि कुछ किसानों की जमीन अधिक दर्ज हो गई है। कई स्थानों पर दूसरे किसान का नक्शा कोषाध्यक्ष शोभाराम दांगी ने क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा उठाते हुए बताया कि किसानों को रात-रातभर बिजली नही नहीं आती है जिससे किसान परेशान है सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सोफा इसमें जिला कार्यालय प्रमुख रामलाल दांगी तहसील अध्यक्ष रामगोपाल जी पाटीदार तहसील उपाध्यक्ष राम सिंह जी झाला प्रचार प्रमुख भेरुलाल पाटीदार योगेंद्र पाटीदार शंकर लाल जी दांगी सुवास बकट जी सुथार सहित तहसील ग्राम समिति के कार्यकर्ता कार्यकर्ता किसान मौजूद रहेl1
- झालावाड़ में भूकंप की संभावना सभी लोग अपने अपने गर से भर जा रहे हे1
- डोल एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है। *बाबा खाटूश्याम मंदिर,भुवाखेड़ी।* *हारे का सहारा - बाबा श्याम हमारा।।* छबड़ा: बाबा खाटूश्याम मन्दिर, भुवाखेड़ी, कुछ ही दिनों में होने लगे बाबा के दर पर लोगो के साथ चमत्कार।आप नही आ पा रहे है ऑनलाइन जुड़िये।भक्तों मानव जीवन में आ रही है आध्यात्मिक या भौतिक जीवन से जुड़ी समस्या,जिंदगी हार-जीत का खेल है निराश ना हो।जब जीवन में हार दिखने लगे,जीवन का झंडा गिरने लगे तो जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब लगता है कि सब कुछ हाथ से निकल रहा है - चाहे वह कारोबार हो, नौकरी में रुकावट हो या घर-परिवार की परेशानी। ऐसे समय में भक्तों का विश्वास है कि खाटू वाले बाबा श्याम ही सहारा बनते हैं।इसी भाव को लेकर आगामी एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है।एकादशी पर निशान अर्पण का महत्व - खाटू धाम में निशान अर्पित करना संकल्प और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि अपने नाम और गोत्र से अर्पित किया गया निशान बाबा तक अपनी प्रार्थना पहुंचाता है।सेवा में क्या मिलेगा? मात्र 251 रुपये की सेवा में - आपके नाम से बाबा का निशान अर्पण, अर्पण का वीडियो आपको WhatsApp पर।तो आप क्या करें - निशान की राशि PhonePe 7742139222 पर भेजें और स्क्रीनशॉट हमारे योग केंद्र के WhatsApp 9413006192 पर भेज दें, साथ ही आपका नाम,गोत्र, मनोकामना और आपका WhatsApp नंबर लिख भेजें।जय श्री श्याम - हारे का सहारा,बाबा श्याम हमारा।3
- कोटा नगर निगम के तीन वार्डों में री पोलिंग, वार्ड 44 में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता कोटा नगर निगम के तीन वार्डों के तीन बूथों पर ईवीएम में खराबी के कारण आज री पोलिंग चल रही है: इस बीच वार्ड 44 में बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए: दोनों तरफ से धक्का-मुक्की और मारपीट की खबर है: वहीं वार्ड 87 में रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार का मोबाइल छीन कर फैंकने, मारपीट करने और रिपोर्टिंग से रोकने का मामला सामने आया है: वहीं जिले की सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 के भाग 2 में भी री पोलिंग चल रही है...1
- कोटा से बड़ी खबर कोटा में पत्रकारों से बदसलूकी व धक्कामुक्की का मामला महावीर नगर थाने में पिछले 4घंटों से चल रहे धरने पर पहुंची कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम, व कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा पहुंचे।।1
- फर्जी मतदान को लेकर हंगामा वार्ड 44 की सकतपुरा स्थित बूथ पर हुआ हंगामा भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े आपस कोटा फर्जी मतदान को लेकर हंगामा वार्ड 44 की सकतपुरा स्थित बूथ पर हुआ हंगामा भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े आपस में ही मौके पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता किया तैनात1
- हिन्दू बनकर लड़कियों को फांसने के आरोपी को एक्स गर्लफ्रेंड ने दूसरी लड़की के साथ देखा, टोकने पर गुस्साए युवक ने तेज रफ्तार कार से टक्कर मारी, गिरफ्तार हिन्दू बनकर लड़कियों को फांसने के आरोपी को एक्स गर्लफ्रेंड ने दूसरी लड़की के साथ देखा, टोकने पर गुस्साए युवक ने तेज रफ्तार कार से टक्कर मारी, गिरफ्तार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने बुधवार सुबह 6 बजे करीब एक युवती को तेज रफ्तार कार से टक्कर मार कर आरोपी फरार हो गया। इस वारदात का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया वायरल हुआ, शासन-प्रशासन में खलबली मच गई। कुछ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ कार में सवार उसके साथी दानिश के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी शाहनवाज ने अपनी असली पहचान छिपाकर हिन्दू बन लड़की को फंसाया था। उसने अपना नाम यश ठाकुर बताया था। कुछ समय बाद लड़की को इस सच्चाई का पता चला तो उसने शाहनवाज से सम्बंध तोड़ लिए। इसके बाद शाहनवाज ने एक दूसरी लड़की को फांस लिया। वह अपनी इस नई गर्लफ्रेंड के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क मे था, तभी उसे उसकी एक्स गर्लफ्रेंड ने देख लिया और टोका। इससे गुस्साए शहनवाज ने पार्क के बाहर ही तेजी से कार चलाते हुए एक्स गर्लफ्रेंड को चपेटे में लिया। इससे लड़की कार के बोनट पर लटकती हुई कुछ देर घिसटती रही। इसके बाद शाहनवाज उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही तीन टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी दोपहर में पुलिस की टीमों ने यश ठाकुर उर्फ शाहनवाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने युवती पर कार चढ़ाने वाले युवक शाहनवाज को पकड़ने के साथ उसकी कार भी बरामद कर ली है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती की ओर से शाहनवाज पर लव जिहाद का आरोप लगाया गया है। आरोप की पुलिस जांच में पुष्टि होना अभी बाकी है। वहीं, लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुझे फंसाया जा रहा है: शाहनवाज वारदात का साफ वीडियो आ जाने के बावजूद पुलिस हिरासत में लखनऊ हिट एंड रन के आरोपी शाहनवाज का कहना था कि उसे फंसाया जा रहा है। उसने कहा कि आरोप लगाने वाली युवती लम्बे समय से उसे परेशान कर रही थी। शाहनवाज ने युवती से पैसे के लेनदेन के होने की भी बात कही। उसका कहना था कि युवती बीते छह से सात महीने से उसे परेशान कर रही है और उसका पीछा कर रही है।1