Shuru
Apke Nagar Ki App…
झालावाड़ में भूकंप की संभावना सभी लोग अपने अपने गर से भर जा रहे हे
Mr.sumit_x4you
झालावाड़ में भूकंप की संभावना सभी लोग अपने अपने गर से भर जा रहे हे
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा वार्ड नम्बर 87 में नगर निगम चुनाव के दौरान बवाल वरिष्ठ पत्रकार के साथ घक्का मुक्की का आरोप कोटा में बुधवार को नगर निगम चुनाव कोटा वार्ड 87 में चुनाव के दौरान बवाल वरिष्ठ पत्रकार लोकेश जोशी के साथ धक्का-मुक्की का आरोप मारपीट और मोबाइल छीनने की कोशिश का भी आरोप घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश सभी पत्रकार पहुंचे महावीर नगर थाने मामले कों लेकर थाने में शिकायत की तैयारी4
- सुकेत नगर निकाय चुनाव : वार्ड 4 में आज री-वोटिंग, कल आएगा परिणाम* *सुकेत।* नगर निकाय चुनाव के वार्ड नंबर 4 में आज फिर से मतदान हो रहा है। 14 सितंबर को मतगणना के दौरान वार्ड 4 की ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते निर्वाचन विभाग ने परिणाम रोक दिया था। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज 16 सितंबर को वार्ड 4 के भाग-2 में दोबारा मतदान करवाया जा रहा है, जिसका परिणाम कल 17 सितंबर को घोषित किया जाएगा। इस वार्ड में पहले कांग्रेस, बीजेपी के साथ अन्य प्रत्याशी भी मैदान में थे, लेकिन दोनों प्रमुख दलों की समझाइश के बाद अन्य प्रत्याशियों ने अपना समर्थन कांग्रेस और बीजेपी को दे दिया है। अब यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। दोपहर 3 बजे तक 65% मतदान पूरा हो चुका है। वार्ड 4 के भाग-2 में कुल 967 मतदाताओं में से 650 मत पड़ चुके हैं। अभी भी करीब 25% मतदान शेष है। अनुमान है कि इस वार्ड में कुल मतदान 85% के करीब पहुंच सकता है। दोनों ही दल अपनी पूरी ताकत झोंककर अधिक से अधिक मतदान करवाने में जुटे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कल परिणाम के बाद जीत का ताज किसके सिर सजेगा।2
- झालावाड़ में भूकंप की संभावना सभी लोग अपने अपने गर से भर जा रहे हे1
- 3 बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल झालावाड़। जिले के पिड़ावा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह करीब 3 बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल है। सभी घरों से बाहर है, स्कूलों की भी छुट्टियां कर दी गई है, जिला मुख्यलय से टीम बुलाई गई है, इसके बाद ही उसकी त्रीवता का पता चल सकेगा। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार ओर पुलिस समेत अन्य कार्मिक गांव में तैनात है मामले की जांच में लगे है। दरअसल आज सुबह सबसे पहले पिड़ावा उपखण्ड के ग्राम पंचायत नोलाई पंचायत क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी और नापाखेड़ी, आवर गांवों में अचानक झटके महसूस किए जाने की बात सामने आई है। सुबह पहला झटका 7 बजकर 15 मिनट पर लगा, इसके बाद 8 बजकर 20 मिनट ओर दूसरा जबकि 9 बजकर 50 मिनट पर तीसरा झटका महसूस किया गया। हालाकि इसके बाद कोई झटका नही आया। ग्रामीण बताते है कि झटके के दौरान अचानक धरती हिलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। झटकों के बाद कुछ मकानों में दरारें आने की भी सूचना है। घटना के बाद गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे, स्कूल से बाहर निकाल कर खुले मैदान पर बैठा दिए, बाद में छुट्टी भी कर दी गई। ग्रामीण क्षेत्र के लोग फिलाल बाहर निकाल कर खुले में आ गए हैं। सुबह से ही दो-तीन बार क्षेत्र में झटके महसूस किए गए, पूरे मामले को लेकर अब प्रशांसन की तरफ से मौके पर तहसीलदार धनराज गोचर भी मौके पर पहुंचे हैं।पिड़ावा तहसीलदार धनराज गोचर ने बताया कि 9:50 पर ग्रामीण तीसरा झटका लगने की बात कह रहे हैं, इस दौरान घरों के बर्तन भी गिर गए और कुछ जगह दरारें भी आई बताई है,सभी ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए हैं, यह इलाका गागरिन डैम के नजदीक आता है। सुरक्षा के तौर पर सभी स्कूलों में छुट्टियां करवा दी गई है। इस मामले की जानकारी उपखंड अधिकारी दिनेश मीणा को देने के बाद उन्होंने बताया कि झालावाड़ से भूकम्प की जांच के लिए एक टीम रवाना हो गई है, इसके बाद ही आगे की जानकारी भूकंप को लेकर स्पष्ट हो पाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से पिड़ावा थानाधिकारी रामपाल यादव भी मौके पर पहुंचे यहां जानकारी ले रहे हैं। हालांकि यह भूकंप के झटके थे या कोई अन्य झटके जांच के बाद ही सामने आएगा। इसको लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।1
- रायपुर तहसील में भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न, किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन रायपुर। भारतीय किसान संघ, तहसील रायपुर की बैठक संपन्न हुई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी योजना बनाई गई। बैठक के बाद किसानों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर माननीय तहसीलदार को सोपा ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय किसान संघ किसानों का, किसानों के द्वारा चलाया जाने वाला गैर-राजनीतिक संगठन है, जो समय-समय पर खेती-किसानी एवं किसानों के हित में कार्य करता आया है। इसी कड़ी में क्षेत्र में किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण सोयाबीन, उड़द, मक्का सहित अन्य फसलों एवं सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है। फसलों का शीघ्र सर्वे एवं उचित आकलन करवाकर किसानों को नियमानुसार बीमा एवं मुआवजा दिलाया जाए। तहसील अध्यक्ष रामगोपाल जी पाटीदार ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व रायपुर तहसील क्षेत्र में किए गए जमीन के सर्वे में बड़ी त्रुटियां सामने आई हैं। कई किसानों की जमीन कम दर्ज हो गई है, जबकि कुछ किसानों की जमीन अधिक दर्ज हो गई है। कई स्थानों पर दूसरे किसान का नक्शा कोषाध्यक्ष शोभाराम दांगी ने क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा उठाते हुए बताया कि किसानों को रात-रातभर बिजली नही नहीं आती है जिससे किसान परेशान है सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सोफा इसमें जिला कार्यालय प्रमुख रामलाल दांगी तहसील अध्यक्ष रामगोपाल जी पाटीदार तहसील उपाध्यक्ष राम सिंह जी झाला प्रचार प्रमुख भेरुलाल पाटीदार योगेंद्र पाटीदार शंकर लाल जी दांगी सुवास बकट जी सुथार सहित तहसील ग्राम समिति के कार्यकर्ता कार्यकर्ता किसान मौजूद रहेl1
- विधिक साक्षरता शिविर में स्कूली बच्चों को बताए उपभोक्ता व नागरिक अधिकार, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति पर दिया जोर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ के निर्देशानुसार बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरखंडिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट व ताल्लुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में अधिकार मित्र रामभरोस मेघवाल ने मौजूद 70 से 75 छात्र-छात्राओं को कानून और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। शिविर के दौरान अधिकार मित्र मेघवाल ने जनोपयोगी सेवाओं के संबंध में उपभोक्ताओं व नागरिकों के अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्थाई लोक अदालत की कार्यप्रणाली और नालसा गरीबी उन्मूलन योजना 2015 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में समझाया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से आगाह करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया, जिससे आने वाली पीढ़ी नशे की लत से बच सके। उन्होंने वर्तमान डिजिटल दौर में बढ़ रहे साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और साइबर दुर्व्यवहार से बचाव के सुरक्षा उपायों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गा शंकर मेघवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए और सभी का आभार जताते हुए शिविर का विधिवत समापन किया।1
- झालावाड़ के पिड़ावा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 बताई जा रही है। झटके महसूस होते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।जानकारी के अनुसार, नोलाई पंचायत क्षेत्र के नोलाई, बोरखेड़ी पंचायत सहित आसपास के 3 गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।1
- खुले नाले पर ढाकन न होने से नाले में गिर रहें मवेशी, ग्रामीणों ने जताई नाराज़गी मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा पंचायत के ईशवरपुरा गांव में बनें नाले पर ढाकन न होने से आएं दिन ग्रामीणों के मवेशी हों रहें गिरकर चोटी , मंगलवार को एक गाय नाले में गिर गईं और नाले में हीं फंस गई,नाले कि चौड़ाई कम होने और गहराई अधिक होने से गाय नाले में करीब आधे घंटे से ज्यादा देर तक फंसीं रहीं , जिसके बाद ग्रामीणों ने नाले कों तोड़कर कड़ी मशक्कत कर रस्सियों कि मदद से बाहर निकाला, ग्रामीण बसंती लाल अहीर बालमुकुंद अहीर रामस्वरूप अहीर मोडूलाल अहीर हंसराज अहीर शुभम बना मनोज कुमार शभोराम मोडू लाल कन्हैयालाल आदि ने बताया कि अब तक इस नाले में 10-11 मवेशी गिरकर चुकें हैं जिनमें 3 मवेशी कि मौत हो चुकी , बावजूद इसके पंचायत ने नाले पर ढाकन नहीं करवाया जिससे पशुपालकों को जान माल से आर्थिक नुकसान हों रहा है,,मनोज अहीर ने बताया कि कहीं बाहर पंचायत और सरपंच कों नाले पर ढाकन करवाने के लिए गुंजाइश कर चुकें बावजूद इसके ना तो सरपंच ने ध्यान दिया ना हीं पंचायत ने, जिससे पशुपालकों और ग्रामीणों कि जान को ख़तरा बना हुआं , ख़ुद ग्रामीण हीं मवेशियों को बचाने के रस्सियों कि मदद से नाले में गिरने वाले मवेशियों को बचाने में लगें हैं, खुला नाला बना हादसों का कारण,रात के समय राहगीरों और पशुओं के लिए यह नाला बड़ा खतरा साबित हो सकता है, ग्रामीणों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि इस बार जब भी किसी पशु कि नाले में गिरने से मौत होंगी तों पंचायत से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा,वरना पंचायत खुलें नाले के ऊपर ढाकन करवाएं, पंचायत कि उदासीनता ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है, ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोचन कुमार ने कहा कि अभी पंचायत में कोई बजट नहीं है जिससे काम हों सकें।4