जर्जर पंचायत भवन से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग जर्जर पंचायत भवन से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग मजीदपुर वार्ड नंबर 09 में पंचायत भवन की स्थिति चिंताजनक, कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ स्थायी समाधान हिलसा/नालंदा। ग्राम मजीदपुर वार्ड नंबर 09, पंचायत रेड़ी, प्रखंड हिलसा, जिला नालंदा में स्थित पंचायत भवन की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। भवन का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गिर चुका है तथा परिसर में ईंट और मलबा फैला हुआ है। भवन की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार इस मामले में पूर्व में REF450846, REF497645, REF561331, REF607107, REF642478, REF668546 एवं REF730343 के माध्यम से शिकायतें की गईं। शिकायतों के जवाब में विभाग द्वारा मुख्य रूप से यह बताया गया कि “योजना/फंड प्राप्त होने पर कार्य कराया जाएगा।” ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत योजना में कार्य की प्रविष्टि से पहले की गई थी, इसके बावजूद जर्जर भवन के पुनर्निर्माण अथवा वैकल्पिक व्यवस्था को प्राथमिकता नहीं दी गई। इस बीच भवन लगातार कमजोर होता गया और उसका कुछ हिस्सा ध्वस्त हो चुका है। सुरक्षा व्यवस्था की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जिला स्तर से पुनः स्थल जांच कराई जाए तथा दुर्घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की जाए। साथ ही पुराने जर्जर पंचायत भवन के स्थान पर अनुसूचित जाति सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई और प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि केवल योजना या फंड उपलब्ध होने की प्रतीक्षा करने के बजाय पहले से चिन्हित जर्जर भवन की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से तत्काल कदम उठाना आवश्यक है।

- नालंदा पुलिस की नई पहल, महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा के लिए शुरू हुई ‘पुलिस दीदी’ पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नालंदा पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ‘पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड)’ की शुरुआत की है। इसके तहत विद्यालयों और कॉलेजों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। पहल का उद्देश्य महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षित माहौल देने के साथ पुलिस के प्रति उनके भरोसे को और मजबूत करना है।1
- जिन मांगों को लेकर गर्दनीबाग धरना पे बैठे थे, उन सभी मांगों पे विचार किया गया है। जिन मांगों को लेकर गर्दनीबाग धरना पे बैठे थे, उन सभी मांगों पे विचार किया गया है। और जो भी हम लोग का डिमांड था—TRE-4, BSSC, दरोगा, सिपाही, 70वीं BPSC, बेल्ट्रॉन, लाइब्रेरियन—सभी मुद्दों पे बात हुई है। और BPSC TRE-4 में एकल परीक्षा होगी, इस पे सहमति बन गई है। उसकी घोषणा शाम तक सरकार या BPSC के द्वारा, जो भी हो, किया जाएगा। उस पे सहमति बनी है। और भी जो मुद्दे हम लोग का—'वन कैंडिडेट, वन रिजल्ट', उस पे भी सहमति बन रही है। BSSC से संविदा वेटेज हटे, नेगेटिव मार्किंग हटाने पर भी विचार किया जा रहा है। और संविदा वेटेज BSSC एवं अन्य सभी बहाली से हटे, उसके लिए भी रास्ता निकाला जा रहा है। लाइब्रेरियन की बहाली आएगी। दरोगा, सिपाही, BSSC में पारदर्शिता लाई जाएगी। 1799 दरोगा और 70वीं BPSC में गड़बड़ी-धांधली की जांच होगी, इसके लिए कमेटी बनेगी। और बेल्ट्रॉन का सेकंड लिस्ट जारी करने पे भी ये लोग भेजेंगे लेटर बेल्ट्रॉन को। ये सभी मुद्दों पे जो भी हम लोग का था... AAO की परीक्षा तिथि भी घोषित किया जाएगा BPSC के द्वारा, इसके लिए भी जाएगा वहां पे। और अभी हम लोग को यहां से फिर या तो शिक्षा सचिव से मिलवाया जाएगा या CMO ले जाया जाएगा, जहां से अंतिम रूप से घोषणा की जाएगी। और शाम तक आज हो सकता है कि TRE-4 से संबंधित एकल परीक्षा की घोषणा हो जाए...1
- राखी के रंग में रंगा इंटेक्स प्ले स्कूल, बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन1
- गंगा किनारे अवैध हथियारों का खेल! पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा गंगा किनारे अवैध हथियारों का खेल! पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा पटना: नदी थाना पुलिस ने गंगा नदी के किनारे मौनियाँ घाट के सामने टापूनुमा भूमि में छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई थी। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद 3-4 लोग नाव से फरार हो गए। तलाशी के दौरान देशी कट्टा के अर्द्धनिर्मित हिस्से, ड्रिल मशीन, आरी, छेनी, रिंच, स्प्रिंग, बोल्ट समेत 32 प्रकार की सामग्री बरामद हुई। साथ ही 08 एमएम का एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। मामले में नदी थाना कांड संख्या 347/2026 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। गंगा किनारे बन रहे थे अवैध हथियार! पुलिस रेड में 32 तरह का सामान बरामद गंगा किनारे हथियारों का कारखाना! पुलिस की बड़ी रेड #Hashtags #BiharNews #PatnaNews #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews #PoliceRaid #IllegalArms #BiharCrime #Shorts #YouTubeShorts1
- प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, पटना और बांकीपुर से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर हुई सकारात्मक बातचीत* *27 अगस्त 2026 | पटना* *प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, पटना और बांकीपुर से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर हुई सकारात्मक बातचीत* PK बोले - यह मीटिंग DGP के साथ हुई पिछली बैठक का फॉलोअप था। बैठक में पटना के राशन कार्डधारकों को 5 किलो अनाज देने, स्मार्ट सिटी के तहत नाली, गली, स्ट्रीट लाइट, वेंडिंग जोन और ड्रेनेज की समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने जल्द संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर राशन की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। वहीं, नगर निगम के साथ मिलकर पटना की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा।1
- प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, पटना और बांकीपुर से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर हुई सकारात्मक बातचीत*1
- रक्षाबंधन के दिन नूरसराय बाजार में भीषण जाम, आधे घंटे से फंसी एम्बुलेंस नालंदा जिले के नूरसराय बाजार में रक्षाबंधन के दिन दोपहर करीब 12 बजे भीषण जाम लग गया। जाम में एक एम्बुलेंस करीब आधे घंटे से फंसी रही। त्योहार के दिन यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाते इस दृश्य ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।1
- गंगा किनारे झाड़ी में चल रहा था अवैध हथियार बनाने का काम, पुलिस ने उपकरण किए बरामद पटना के फतुहा से बड़ी खबर है, जहां नदी थाना पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि मौनियां घाट के सामने गंगा नदी के टापूनुमा इलाके में झाड़ी के अंदर अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, लेकिन पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद तीन से चार लोग नाव के जरिए फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने देशी कट्टा के अर्द्धनिर्मित बैरल, बॉडी, ट्रिगर, हैमर, ग्रिप, लोहे के औजार, ड्रिल मशीन समेत हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कई सामान बरामद किया। इस मामले में नदी थाना कांड संख्या 347/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- बिहार थाना अंतर्गत बड़ी दरगाह स्थित खुद का पैसा मांगने गए युवक पर किया हमला.... बिहार शरीफ के बिहार थाना अंतर्गत आज मो. तालिब के घर बड़ी दरगाह तालाब पर फल थोक विक्रेता को घर पर बकाया पैसा देने के लिए बुलाया और गाली गलौच करते हुए बेरहमी से मारपीट किया गया. जिससे व्यवसाय गंभीर रूप से जख्मी हो रहा और इलाज के लिए आनन फानन में मॉडल अस्पताल लाया गया. जहां घायल युवक इलाजरत है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. युवक को हत्या की नियत से अज्ञात लोगों को पहले से घर पर बुलाकर रखे हुआ था. जिसके बाद लोहे की रॉड और लाठी डंडा से मारपीट किया किसी तरह युवक अपनी जान बचाकर भाग घर वालों को सूचना दिया. पीड़ित युवक ने नगर थाना बिहार में शिकायत दर्ज करा इंसाफ़ और जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाया है. पीड़ित युवक ने यह भी बताया कि एक आरोपी युवक मो. मिंटू, अपने अन्य सहयोगियों के साथ घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर आरोपी युवक की तलाश में जुट चुकी है...2