गंगा किनारे अवैध हथियारों का खेल! पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा गंगा किनारे अवैध हथियारों का खेल! पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा पटना: नदी थाना पुलिस ने गंगा नदी के किनारे मौनियाँ घाट के सामने टापूनुमा भूमि में छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई थी। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद 3-4 लोग नाव से फरार हो गए। तलाशी के दौरान देशी कट्टा के अर्द्धनिर्मित हिस्से, ड्रिल मशीन, आरी, छेनी, रिंच, स्प्रिंग, बोल्ट समेत 32 प्रकार की सामग्री बरामद हुई। साथ ही 08 एमएम का एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। मामले में नदी थाना कांड संख्या 347/2026 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। गंगा किनारे बन रहे थे अवैध हथियार! पुलिस रेड में 32 तरह का सामान बरामद गंगा किनारे हथियारों का कारखाना! पुलिस की बड़ी रेड #Hashtags #BiharNews #PatnaNews #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews #PoliceRaid #IllegalArms #BiharCrime #Shorts #YouTubeShorts
गंगा किनारे अवैध हथियारों का खेल! पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा गंगा किनारे अवैध हथियारों का खेल! पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा पटना: नदी थाना पुलिस ने गंगा नदी के किनारे मौनियाँ घाट के सामने टापूनुमा भूमि में छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई थी। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद 3-4 लोग नाव से फरार हो गए। तलाशी के दौरान देशी कट्टा के अर्द्धनिर्मित हिस्से, ड्रिल मशीन, आरी, छेनी, रिंच, स्प्रिंग, बोल्ट समेत 32 प्रकार की सामग्री बरामद हुई। साथ ही 08 एमएम का एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। मामले में नदी थाना कांड संख्या 347/2026 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। गंगा किनारे बन रहे थे अवैध हथियार! पुलिस रेड में 32 तरह का सामान बरामद गंगा किनारे हथियारों का कारखाना! पुलिस की बड़ी रेड #Hashtags #BiharNews #PatnaNews #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews #PoliceRaid #IllegalArms #BiharCrime #Shorts #YouTubeShorts
- गंगा किनारे अवैध हथियारों का खेल! पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा गंगा किनारे अवैध हथियारों का खेल! पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा पटना: नदी थाना पुलिस ने गंगा नदी के किनारे मौनियाँ घाट के सामने टापूनुमा भूमि में छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई थी। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद 3-4 लोग नाव से फरार हो गए। तलाशी के दौरान देशी कट्टा के अर्द्धनिर्मित हिस्से, ड्रिल मशीन, आरी, छेनी, रिंच, स्प्रिंग, बोल्ट समेत 32 प्रकार की सामग्री बरामद हुई। साथ ही 08 एमएम का एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। मामले में नदी थाना कांड संख्या 347/2026 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। गंगा किनारे बन रहे थे अवैध हथियार! पुलिस रेड में 32 तरह का सामान बरामद गंगा किनारे हथियारों का कारखाना! पुलिस की बड़ी रेड #Hashtags #BiharNews #PatnaNews #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews #PoliceRaid #IllegalArms #BiharCrime #Shorts #YouTubeShorts1
- बिक्रम थाना की पुलिस ने 25 हजार रूपए के इनामी कुख्यात अपराधी को दबोचा। बिक्कु कुमार पटना जिले के बिक्रम थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे टॉप टेन अपराधियों में शामिल पच्चीस हजार रूपए के इनामी कुख्यात अपराधी नवनीत कुमार उर्फ उज्जवल को गिरफ्तार किया है। वह बिक्रम थाना क्षेत्र के मझौली गांव का रहने वाला है। बता दे की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवनीत कुमार उर्फ उज्जवल अपने घर मंझौली आया हुआ है और लूटपाट की योजना बना रहा है। वहीं सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम मझौली पहुंची। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा हालांकि पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। वहीं पूछताछ में उसकी पहचान नवनीत कुमार उर्फ उज्जवल के रूप में हुई। जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नवनीत के खिलाफ बिक्रम, रूपसपुर, फुलवारी और दानापुर थाना सहित विभिन्न थानों में चोरी, लूट, मारपीट, रंगदारी, धमकी और अवैध गतिविधियों से संबंधित कई मामले दर्ज है।1
- जहानाबाद : राखी बांध बच्चों ने दिया सम्मान का संदेश, डीएम ने मिठाई खिलाकर बढ़ाया उत्साह। जहानाबाद - रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों ने प्रेम, सम्मान और सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों ने पूरे उत्साह और स्नेह के साथ जिलाधिकारी को राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन जहानाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ, जहां कई स्कूली बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने भी बच्चों को स्नेहपूर्वक मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनके साथ सहजता से घुल-मिल गईं।जिलाधिकारी का यह व्यवहार वहां मौजूद सभी लोगों को काफी प्रभावित कर गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का भी अवसर है। इस तरह के आयोजन बच्चों को संस्कार, मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का कार्य करते हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी की इस आत्मीयता और बच्चों के प्रति उनके सकारात्मक व्यवहार की सराहना की। उनका कहना था कि डीएम छिरिङ वाई भूटिया समय-समय पर जिले के छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर उन्हें प्रोत्साहित करती रहती हैं। शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन करने की उनकी पहल जिले में चर्चा का विषय बनी रहती है।बच्चों और जिलाधिकारी के बीच दिखा यह अपनापन लोगों के दिलों को छू गया। उपस्थित लोगों ने इसे प्रशासन और समाज के बीच विश्वास तथा संवेदनशीलता का एक सुंदर उदाहरण बताया।1
- अर्णव आर्या पटना पटना में जेडीयू (JDU) ने विपक्ष और राजद (RJD) पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जेडीयू नेताओं ने विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया। जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि विपक्ष पहले अपने अतीत और अपने माता-पिता के शासनकाल के 'गिरेबान में झांककर' देखे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी के शासनकाल में सूबे में सिर्फ अपहरण, लूट और रंगदारी का उद्योग चलता था, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में बिहार का युवा हाथ में बंदूक नहीं, बल्कि स्कूल और दफ्तरों में मान-सम्मान की नौकरी कर रहा है। पटना में जेडीयू (JDU) ने विपक्ष और राजद (RJD) पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जेडीयू नेताओं ने विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया। जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि विपक्ष पहले अपने अतीत और अपने माता-पिता के शासनकाल के 'गिरेबान में झांककर' देखे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी के शासनकाल में सूबे में सिर्फ अपहरण, लूट और रंगदारी का उद्योग चलता था, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में बिहार का युवा हाथ में बंदूक नहीं, बल्कि स्कूल और दफ्तरों में मान-सम्मान की नौकरी कर रहा है।1
- जर्जर पंचायत भवन से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग जर्जर पंचायत भवन से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग मजीदपुर वार्ड नंबर 09 में पंचायत भवन की स्थिति चिंताजनक, कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ स्थायी समाधान हिलसा/नालंदा। ग्राम मजीदपुर वार्ड नंबर 09, पंचायत रेड़ी, प्रखंड हिलसा, जिला नालंदा में स्थित पंचायत भवन की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। भवन का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गिर चुका है तथा परिसर में ईंट और मलबा फैला हुआ है। भवन की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार इस मामले में पूर्व में REF450846, REF497645, REF561331, REF607107, REF642478, REF668546 एवं REF730343 के माध्यम से शिकायतें की गईं। शिकायतों के जवाब में विभाग द्वारा मुख्य रूप से यह बताया गया कि “योजना/फंड प्राप्त होने पर कार्य कराया जाएगा।” ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत योजना में कार्य की प्रविष्टि से पहले की गई थी, इसके बावजूद जर्जर भवन के पुनर्निर्माण अथवा वैकल्पिक व्यवस्था को प्राथमिकता नहीं दी गई। इस बीच भवन लगातार कमजोर होता गया और उसका कुछ हिस्सा ध्वस्त हो चुका है। सुरक्षा व्यवस्था की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जिला स्तर से पुनः स्थल जांच कराई जाए तथा दुर्घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की जाए। साथ ही पुराने जर्जर पंचायत भवन के स्थान पर अनुसूचित जाति सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई और प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि केवल योजना या फंड उपलब्ध होने की प्रतीक्षा करने के बजाय पहले से चिन्हित जर्जर भवन की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से तत्काल कदम उठाना आवश्यक है।1
- जिन मांगों को लेकर गर्दनीबाग धरना पे बैठे थे, उन सभी मांगों पे विचार किया गया है। जिन मांगों को लेकर गर्दनीबाग धरना पे बैठे थे, उन सभी मांगों पे विचार किया गया है। और जो भी हम लोग का डिमांड था—TRE-4, BSSC, दरोगा, सिपाही, 70वीं BPSC, बेल्ट्रॉन, लाइब्रेरियन—सभी मुद्दों पे बात हुई है। और BPSC TRE-4 में एकल परीक्षा होगी, इस पे सहमति बन गई है। उसकी घोषणा शाम तक सरकार या BPSC के द्वारा, जो भी हो, किया जाएगा। उस पे सहमति बनी है। और भी जो मुद्दे हम लोग का—'वन कैंडिडेट, वन रिजल्ट', उस पे भी सहमति बन रही है। BSSC से संविदा वेटेज हटे, नेगेटिव मार्किंग हटाने पर भी विचार किया जा रहा है। और संविदा वेटेज BSSC एवं अन्य सभी बहाली से हटे, उसके लिए भी रास्ता निकाला जा रहा है। लाइब्रेरियन की बहाली आएगी। दरोगा, सिपाही, BSSC में पारदर्शिता लाई जाएगी। 1799 दरोगा और 70वीं BPSC में गड़बड़ी-धांधली की जांच होगी, इसके लिए कमेटी बनेगी। और बेल्ट्रॉन का सेकंड लिस्ट जारी करने पे भी ये लोग भेजेंगे लेटर बेल्ट्रॉन को। ये सभी मुद्दों पे जो भी हम लोग का था... AAO की परीक्षा तिथि भी घोषित किया जाएगा BPSC के द्वारा, इसके लिए भी जाएगा वहां पे। और अभी हम लोग को यहां से फिर या तो शिक्षा सचिव से मिलवाया जाएगा या CMO ले जाया जाएगा, जहां से अंतिम रूप से घोषणा की जाएगी। और शाम तक आज हो सकता है कि TRE-4 से संबंधित एकल परीक्षा की घोषणा हो जाए...1
- पटना सम्पतचक को जल्द मिलेगा सौगात, नगर परिषद का होगा चौमुखी विकास।। संपतचक नगर परिषद का हो रहा चौमुखी विकास आईए जानते हैं नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार से विशेष....1
- आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन। बिक्कु कुमार पटना- राजधानी पटना के एजी कालोनी में स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में गुरुवार को रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद्, समाजसेविका एवं राष्ट्र सेविका समिति दक्षिण बिहार प्रांत की सह कार्यवाहिका श्रीमती निवेदिता सिन्हा एवं भारतीय जनता पार्टी शास्त्री नगर पटना मंडल के मंडल महामंत्री श्रीमती गुड़िया कुमारी जी के श्री कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा जी ने किया, जबकि आगत अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र जी ने कराया। वहीं कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए श्रीमती गुड़िया कुमारी जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के पावन पर्व रक्षाबंधन की मूल भावना प्रेम, आत्मीयता, परस्पर सम्मान एवं सामाजिक समरसता के रूप में यह उत्सव मनाया जाता है। वहीं अपने उद्बोधन में श्रीमती निवेदिता सिन्हा ने रक्षा बंधन उत्सव को विद्यार्थियों के जीवन से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल राखी बांधना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा अधिकतम और बेहतर राखी निर्माण हेतु उन सबों को पुरस्कृत भी किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्ण वातावरण में अपनी सृजनशीलता का परिचय देते हुए सुंदर, आकर्षक एवं प्रेरक राखी का निर्माण कर सबको अचंभित कर दिया। वहीं आगत अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्षा बंधन केवल एक धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी, सुरक्षा, स्नेह और संस्कारों का उत्सव है। वहीं आभार ज्ञापन करते हुए शिक्षिका श्रीमती सरिता कुमारी जी ने कहा कि विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन का वास्तविक अर्थ केवल भाई द्वारा बहन की रक्षा का संकल्प लेना नहीं बल्कि एक-दूसरे का सम्मान, सहयोग, विश्वास और सुख-दुःख में साथ खड़े रहकर हर समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का संकल्प लेने का उत्सव है। इस अवसर पर श्री शिव कुमार साहू, श्री नरेश प्रसाद, श्री धर्मेन्द्र कुमार सुधांशु, श्रीमती ज्योति कुमारी, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, सुश्री सुरभि कुमारी, सुश्री रुचि कुमारी, सुश्री ऋचा तिवारी, सुश्री दीक्षा कुमारी, श्रीमती मधु कुमारी सहित अन्य की उपस्थिति रही।1