Shuru
Apke Nagar Ki App…
🔥 *बड़ी खबरों का सबसे तेज मॉर्निंग बुलेटिन देखिए तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ* 🔥 🔥 *बड़ी खबरों का सबसे तेज मॉर्निंग बुलेटिन देखिए तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ* 🔥
Mohit Kumar
🔥 *बड़ी खबरों का सबसे तेज मॉर्निंग बुलेटिन देखिए तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ* 🔥 🔥 *बड़ी खबरों का सबसे तेज मॉर्निंग बुलेटिन देखिए तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ* 🔥
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- किसान की फसल हुई बर्बाद सालों की मेहनत पर फिर पानी बिजनौर ग्राम काण्डा माईदासका मामला प्रकाश में आया है शुक्रवार को अचानक मौसम में करवट बदली और तेज बारिश होने लगी किसने के खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह तबाह हो गई किसानों का कहना है साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया है सरकार हमारी आर्थिक स्थिति को देखते हुए हमें मुआवजा दे संवादाता मोहम्मद सलीम मलिक ग्राम कमरुद्दीन नगर की खास रिपोर्ट1
- अमरोहा मे बैटरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान अमरोहा। डिडौली थाना क्षेत्र के गांव हरियाना में अज्ञात कारणों से स्क्रैप बैटरी गलाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखा सामान और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। घटना में फैक्ट्री संचालक को लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। बताया गया कि फैक्ट्री में स्क्रैप बैटरियों को गलाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।3
- नौकरशाही छोड़कर राजनीति के मैदान में पूर्व IAS दिव्या मित्तल.....!! 👉पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा (VRS) के बाद राजनीति में उतरने का ऐलान किया है। 👉वे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और देवरिया समेत कई महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी (DM) रह चुकी हैं। 👉दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया कि उनकी राजनीति किसी दल के साथ नहीं, बल्कि सीधे जनता के साथ होगी। *👉“चलिए हिसाब मांगते हैं, न्याय चाहिए, डरना नहीं है” के नारे के साथ उन्होंने अपनी भावी राजनीति की दिशा तय की।* 👉उन्होंने ऐलान किया है कि जनता की आवाज बनने के लिए वे अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उत्तर प्रदेश से करेंगी।1
- रोहन राठी हत्याकांड का राज गहराया, पिता ने जताई दो से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव निवासी प्रधान विवेक राठी के बेटे रोहन राठी हत्याकांड में परिजनों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। मृतक के पिता ने आशंका जताई कि वारदात में दो से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं और मामले की गहन जांच की मांग की है।1
- लूट की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त व 02 बाल अपचारी पकड़े गए **प्रेस नोट – थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा** **आज लूट की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त व 02 बाल अपचारी पकड़े गए** दिनांक 16.07.2026 को वादी कौशल पुत्र सुखवीर सिंह निवासी ग्राम मटीपुरा, थाना रहरा, जनपद अमरोहा के पिता से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल नं0 **UP23AN5150** एवं ₹30,000 की लूट की घटना के संबंध में थाना हसनपुर पर मु0अ0सं0 **446/26**, धारा **309(6), 317(2), 61(2) बीएनएस** पंजीकृत किया गया था। दिनांक 28.09.2026 की रात्रि में थाना हसनपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रखेड़ा से बिजौरा जाने वाले रास्ते से **साहिल पुत्र अहसान, विष्णु पुत्र देवेन्द्र तथा 02 बाल अपचारियों** को पकड़ा गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल का चैसिस बरामद किया गया। **पूछताछ में** अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि देशी शराब के ठेके के सेल्समैन द्वारा रोजाना कैश लेकर मोटरसाइकिल से घर जाने की जानकारी प्राप्त कर उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से कनेटा मोड़ के पास सेल्समैन की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर ₹30,000 एवं मोटरसाइकिल लूट ली थी। बाद में मोटरसाइकिल को तोड़कर उसके पार्ट्स लगभग ₹11,000 में कबाड़ी को बेच दिए तथा चैसिस को खेत में बने कुएं में छिपा दिया था। ### **गिरफ्तार अभियुक्त** 1. साहिल पुत्र अहसान, निवासी ग्राम बिजौरा, थाना गजरौला, अमरोहा, उम्र 19 वर्ष। 2. विष्णु पुत्र देवेन्द्र, निवासी ग्राम रखेड़ा, थाना हसनपुर, अमरोहा, उम्र करीब 21 वर्ष। 3. 02 बाल अपचारी। ### **बरामदगी** * मोटरसाइकिल नं0 **UP23AN5150** का चैसिस नं0 **MBLHAW235PGM00583** * घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नं0 **UP23AW1285** * **₹11,000 नगद** ### **आपराधिक इतिहास** अभियुक्त साहिल एवं विष्णु के विरुद्ध थाना हसनपुर के मु0अ0सं0 446/26 के अतिरिक्त थाना गजरौला के मु0अ0सं0 415/26, धारा 309(6), 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है। ### **पुलिस टीम** व0उ0नि0 अमित कुमार, उ0नि0 अंकुर मलिक, हे0का0 420 रोहित, का0 1013 यतेन्द्र, का0 1045 सोनू, का0 1035 पंकज एवं का0 348 हैदर अली, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा।1
- *सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में एक विशिष्ट स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा के दृष्टिगत किए गए पुलिस प्रबंध एवं शांति-कानून व्यवस्था के संबंध में श्रीमान संजय गुप्ता, क्षेत्राधिकारी कैन्ट, मेरठ महोदय की बाईट1
- गजरौला में गूंजा इंकलाब जिंदाबाद का नारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर निकली विशाल युवा रैली गजरौला में गूंजा इंकलाब जिंदाबाद का नारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर निकली विशाल युवा रैली गजरौला। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर गजरौला नगर में देशभक्ति के रंग में रंगी एक विशाल युवा रैली का आयोजन किया गया। नगर में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता और इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ पूरे नगर को देशभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया। इस युवा रैली का आयोजन युवा नेता वंश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक पहुंचे। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका बलिदान हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता गजरौला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में विशाल रैली निकालते युवा रहेगा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यु वाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने और नशा मुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुंवरपाल खड़गवंशी, प्रमोद सागर, रोहित शर्मा, डॉ. रवि भूषण, वाशु शर्मा, भार्गव चौधरी, कपिल भटनागर, हिमांशु चौधरी, नरेश यादव, कपिल शर्मा, वरुण, कार्तिक पांडेय, विशाल कुमार, निशात शर्मा, माथुर कुमार, निगम वर्मा, अमित भाटी, कुलदीप प्रधान, रोहित चौधरी सहित सैकड़ों युवा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- ऑपरेशन डिजिटल कवच के तहत साइबर ठगी की धनराशि की वापसी हेतु MRM पोर्टल एवं खाता फ्रीज/लियन की शिकायत हेतु GRM पोर्टल को लेकर जागरूकता अभियान बाइट...!!1
- केसरगंज मस्जिद विवाद में हिंदू संगठनों में मतभेद, अमित भारद्वाज ने जताया विरोध मेरठ के केसरगंज स्थित मस्जिद को लेकर विवाद के बीच हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान पर अब अलग-अलग हिंदू संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पिंकी चौधरी के कार्यक्रम के ऐलान के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई थी। हिंदू स्वाभिमान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने वीडियो जारी कर इस पहल का विरोध किया है। उनका कहना है कि हनुमान चालीसा एक पवित्र पाठ है और इसे कहीं भी पढ़ने को लेकर विचार किया जाना चाहिए। वहीं, केसरगंज मामले में पुलिस की सतर्कता के चलते कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया। पूरे मामले में विभिन्न संगठनों के अलग-अलग रुख सामने आ रहे हैं। #Meerut #Kesarganj #MeerutNews #AmitBhardwaj #PinkyChaudhary #HinduOrganizations #HanumanChalisa #MeerutPolice #UPNews #ERadioIndia1