Shuru
Apke Nagar Ki App…
नौकरशाही छोड़कर राजनीति के मैदान में पूर्व IAS दिव्या मित्तल.....!! 👉पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा (VRS) के बाद राजनीति में उतरने का ऐलान किया है। 👉वे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और देवरिया समेत कई महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी (DM) रह चुकी हैं। 👉दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया कि उनकी राजनीति किसी दल के साथ नहीं, बल्कि सीधे जनता के साथ होगी। *👉“चलिए हिसाब मांगते हैं, न्याय चाहिए, डरना नहीं है” के नारे के साथ उन्होंने अपनी भावी राजनीति की दिशा तय की।* 👉उन्होंने ऐलान किया है कि जनता की आवाज बनने के लिए वे अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उत्तर प्रदेश से करेंगी।
सुब्हान
नौकरशाही छोड़कर राजनीति के मैदान में पूर्व IAS दिव्या मित्तल.....!! 👉पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा (VRS) के बाद राजनीति में उतरने का ऐलान किया है। 👉वे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और देवरिया समेत कई महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी (DM) रह चुकी हैं। 👉दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया कि उनकी राजनीति किसी दल के साथ नहीं, बल्कि सीधे जनता के साथ होगी। *👉“चलिए हिसाब मांगते हैं, न्याय चाहिए, डरना नहीं है” के नारे के साथ उन्होंने अपनी भावी राजनीति की दिशा तय की।* 👉उन्होंने ऐलान किया है कि जनता की आवाज बनने के लिए वे अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उत्तर प्रदेश से करेंगी।
- Chandr pakas Sainiहसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेशbiutiful..Jay Shiri.ram5 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गजरौला में गूंजा इंकलाब जिंदाबाद का नारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर निकली विशाल युवा रैली गजरौला में गूंजा इंकलाब जिंदाबाद का नारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर निकली विशाल युवा रैली गजरौला। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर गजरौला नगर में देशभक्ति के रंग में रंगी एक विशाल युवा रैली का आयोजन किया गया। नगर में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता और इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ पूरे नगर को देशभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया। इस युवा रैली का आयोजन युवा नेता वंश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक पहुंचे। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका बलिदान हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता गजरौला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में विशाल रैली निकालते युवा रहेगा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यु वाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने और नशा मुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुंवरपाल खड़गवंशी, प्रमोद सागर, रोहित शर्मा, डॉ. रवि भूषण, वाशु शर्मा, भार्गव चौधरी, कपिल भटनागर, हिमांशु चौधरी, नरेश यादव, कपिल शर्मा, वरुण, कार्तिक पांडेय, विशाल कुमार, निशात शर्मा, माथुर कुमार, निगम वर्मा, अमित भाटी, कुलदीप प्रधान, रोहित चौधरी सहित सैकड़ों युवा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- Moradabad:जिलाधिकारी को जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में क्या मिली कमी क्या मिला सही ? देखिए जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण! स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा ओपीडी में सभी विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित मिले, मरीजों एवं तीमारदारों से बात कर कर जानी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मुरादाबाद के जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, कैश काउंटर, एनसीडी स्क्रीनिंग, आभा/रजिस्ट्रेशन काउंटर, औषधि वितरण, किचन, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) और विभिन्न वार्डों का जायजा लिया, जिसमें सभी विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित मिले तथा मरीजों-परिजनों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने कैश का मिलान सही पाया, एनसीडी में रक्तचाप-शुगर के साथ ब्रेस्ट, सर्वाइकल व ओरल कैंसर स्क्रीनिंग पर जोर दिया, रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर क्यूआर कोड उपलब्ध कराने, भोजन मानकों के अनुरूप देने तथा सीढ़ियों सहित पूरे चिकित्सालय में निरंतर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।1
- बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र में 14 माह के बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र में 14 माह के बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक, करीब एक साल पहले 14 दिन के नवजात को जितेंद्र, उसकी पत्नी शिवानी और अन्य लोगों ने हरिद्वार की एक फैमिली को पांच लाख रुपये में देने का सौदा किया था। आरोप है कि माता-पिता को केवल दो लाख रुपये मिले, जबकि तीन लाख रुपये बिचौलियों ने रख लिए। विवाद के बाद दोबारा पंचायत हुई और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बाईट - के के बिश्नोई - एसपी बिजनौर।1
- संभल में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा सियासी दांव, बोले- मायावती साथ आएं तो स्वागत, एक हाथ से नहीं बजती ताली 2027 के चुनाव को लेकर बोले आसपा प्रमुख- जनता के बीच मजबूत हो रही पार्टी, यूपी की 87 सीटों पर उतार चुके प्रत्याशी सम्भल। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को संभल में पत्रकार वार्ता के दौरान 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े बयान दिए। उन्होंने मायावती के साथ गठबंधन की संभावना पर कहा कि उनकी इच्छा बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर काम करने की है, लेकिन इसके लिए दोनों तरफ से पहल जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक हाथ से ताली नहीं बजती। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार जनता के बीच जाकर संगठन को मजबूत कर रही है। आजाद समाज पार्टी अब तक उत्तर प्रदेश की 87 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी की ओर से बूथ और कार्यकर्ता सम्मेलन भी कराए जा रहे हैं। अगले सप्ताह प्रत्याशियों और प्रभारियों से जुड़ी एक और सूची जारी करने की बात उन्होंने कही। *गठबंधन के लिए किसी के दरवाजे पर नहीं जाएंगे* गठबंधन के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी पार्टी ने गठबंधन के लिए प्रयास किए हैं, लेकिन किसी के दरवाजे पर जाकर गठबंधन मांगने की नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग जनता के बीच रहकर काम कर रहे हैं, उनके साथ मिलकर आगे बढ़ने की इच्छा है। *बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार को घेरा* चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, किसानों की समस्याओं, अस्पतालों की सुविधाओं और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और किसानों को उनकी फसलों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। ऐसे मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों को एकजुट होकर अपनी बात जनता के सामने रखनी चाहिए। बैलेट पेपर से चुनाव कराने की वकालत ईवीएम और चुनावी प्रक्रिया के सवाल पर उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की वकालत की और चुनावी प्रक्रिया की जांच की बात कही। यह बयान ऐसे समय आया है जब बसपा प्रमुख मायावती ने भी ईवीएम को लेकर सवाल उठाए हैं और चंद्रशेखर आजाद की नगीना लोकसभा जीत पर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों का चंद्रशेखर आजाद ने पलटवार करते हुए नगीना के मतदाताओं के जनादेश का सम्मान करने की बात कही है। *मुल्ला अफरोज प्रकरण में सरकार पर निशाना* संभल हिंसा मामले में मुल्ला अफरोज पर लगी एनएसए को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने और उत्तर प्रदेश सरकार पर 10 लाख रुपये जुर्माना लगाए जाने के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि उनके हिसाब से जुर्माना कम है। उन्होंने निर्दोष लोगों को जेल भेजे जाने के मामलों में कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि मुकदमों और एनएसए के जरिए विरोध की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।1
- बिजनौर में गंगा का बढ़ा जलस्तर, हाईवे पर बहा पानी, गांवों में बढ़ी बाढ़ की चिंता बिजनौर में लगातार बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया है। चांदपुर के खादर क्षेत्र में पानी पहुंचने से ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। बहसूमा-ठाकुरद्वारा गंगा स्टेट हाईवे पर पानी बहने से आवागमन प्रभावित हुआ है। रायपुर खादर और सीकरी गांव पानी से घिर गए हैं।1
- संभल पहुंचे अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2027 के चुनाव में ताकतवर बनकर कमजोरों की आवाज बनना है। जनपद संभल पहुंचे अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2027 के चुनाव में ताकतवर बनकर कमजोरों की आवाज बनना है। जनपद संभल की चंदौसी में आयोजित अपना समाज पार्टी की रैली में शामिल होने के लिए संभल पहुंचे अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने संभल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पार्टी के कार्यक्रम और आगामी चुनाव की तैयारियां कल पार्टी का कार्यक्रम थाना भवन में था, आज चंदौसी में है और कल का कार्यक्रम बरेली में होगा। आजाद समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लगभग 87 प्रभारियों की घोषणा की है और उन्हें प्रत्याशी बनाने के लिए कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन चल रहे हैं। संभल के जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर संभल की समस्याओं पर चर्चा की जा रही है ताकि पार्टी वहां मजबूत हो सके। पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में ताकतवर बनकर कमजोरों की आवाज बनना और उन्हें न्याय व अधिकार दिलाना है। एमएलसी (MLC) चुनाव और विपक्ष पर निशाना एमएलसी के चुनाव घोषित हो गए हैं, लेकिन आजाद समाज पार्टी एक सीट छोड़कर यह चुनाव नहीं लड़ रही है। विपक्ष एमएलसी चुनाव लड़ रहा है, लेकिन 2027 से पहले इसी चुनाव में यह स्पष्ट हो जाएगा कि विपक्ष में भाजपा को हराने का कितना दम है। विपक्षी दल पहले भी 250-300 सीटें हार चुके हैं और वे किसी को साथ लेकर भाजपा को हराना नहीं चाहते, बल्कि भाजपा का रास्ता आसान कर रहे हैं। गठबंधन के लिए वे (ASP) किसी के घर के चक्कर नहीं लगा रहे हैं, बल्कि जनता के बीच जाकर मेहनत कर रहे हैं। यदि विपक्ष को वास्तव में भाजपा को हराने की चिंता होती, तो वे सभी को साथ लेकर चलते, जैसे भाजपा 44 पार्टियों को साथ लेकर चुनाव लड़ी थी। गठबंधन और अन्य राजनीतिक दलों पर टिप्पणी उनकी और समाज की इच्छा है कि वे मायावती (बहन जी) के साथ मिलकर काम करें, लेकिन यह ताली एक हाथ से नहीं बजती। विपक्ष के नेता अमित शाह से मिलने जाते हैं, लेकिन गठबंधन के सवाल पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं देते। ओवैसी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप लगते रहते हैं, लेकिन वे जनता के भरोसे चुनाव लड़ेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने दो सीटें लड़ीं और एक (नगीना) पर जीत हासिल की, जबकि अन्य दल 78 सीटें हार गए। ईवीएम (EVM) और चुनाव आयोग विपक्ष चुनाव नजदीक आने पर ईवीएम से धांधली की बात करता है, जबकि खुद विपक्ष की कई सरकारें (जैसे 2007 में यूपी और दिल्ली में) ईवीएम के जरिए ही बनी हैं। वे स्वयं ईवीएम के विरोधी हैं और चाहते हैं कि बैलेट पेपर से चुनाव हो। चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप लग रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की है कि चुनाव रद्द कराकर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। भाजपा सरकार की विफलताएं और कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े नौ साल की सरकार में रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों तक नहीं पहुंची हैं। पढ़े-लिखे नौजवान बेरोजगार हैं, स्कूल बंद हो रहे हैं, शराब की दुकानें खुल रही हैं, छात्र संघ चुनाव बंद हैं और किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। कोई भी सरकारी भर्ती ऐसी नहीं है जिसका पेपर लीक न हुआ हो। मुख्यमंत्री एक लाख नौकरियों की बात करते हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री युवाओं को रिक्शा चलाने की सलाह देते हैं, जिससे सरकार के भीतर का असमंजस दिखता है। प्रदेश में अपराध चरम पर है, रोज हत्याएं हो रही हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। एनएसए (NSA) का दुरुपयोग संभल में निर्दोष लोगों पर एनएसए लगाई गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया और सरकार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। उनका मानना है कि यह जुर्माना 10 करोड़ रुपये का होना चाहिए था। खुद उन पर (चंद्रशेखर आजाद पर) 16 महीने तक निर्दोष होते हुए भी एनएसए लगाकर जेल में रखा गया था। सरकार विरोध की आवाज को मुकदमों और बुलडोजर से दबाना चाहती है, लेकिन नौजवान और जनता अब इससे डरने वाली नहीं है। वेतन और मानदेय वृद्धि की मांग पंचायत सहायकों का मानदेय 3000 रुपये बढ़ाया गया है, जो नाकाफी है। आशा, आंगनवाड़ी, भोजन माता, रोजगार सेवक और पीआरडी जवानों को कम से कम "कुशल न्यूनतम वेतन" दिया जाना चाहिए।2
- 🔥 *बड़ी खबरों का सबसे तेज मॉर्निंग बुलेटिन देखिए तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ* 🔥 🔥 *बड़ी खबरों का सबसे तेज मॉर्निंग बुलेटिन देखिए तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ* 🔥1
- संभल व्यूरो रिपोर्ट संभल हिंसा मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए मुल्ला अफरोज को सुप्रीम कोर्ट से बढी राहत मिली है1
- नेपाल में आई बाढ़ का भयावह मंजर कैमरे में कैद हुआ है तेज बहाव के बीच घरों और आसपास के इलाकों में पानी भरता नजर आ रहा हैं हालात की ये तस्वीरें लोगों के लिए है चिंता बढ़ने वाली है1