Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र में 14 माह के बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र में 14 माह के बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक, करीब एक साल पहले 14 दिन के नवजात को जितेंद्र, उसकी पत्नी शिवानी और अन्य लोगों ने हरिद्वार की एक फैमिली को पांच लाख रुपये में देने का सौदा किया था। आरोप है कि माता-पिता को केवल दो लाख रुपये मिले, जबकि तीन लाख रुपये बिचौलियों ने रख लिए। विवाद के बाद दोबारा पंचायत हुई और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बाईट - के के बिश्नोई - एसपी बिजनौर।
Mubarak Ali
बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र में 14 माह के बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र में 14 माह के बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक, करीब एक साल पहले 14 दिन के नवजात को जितेंद्र, उसकी पत्नी शिवानी और अन्य लोगों ने हरिद्वार की एक फैमिली को पांच लाख रुपये में देने का सौदा किया था। आरोप है कि माता-पिता को केवल दो लाख रुपये मिले, जबकि तीन लाख रुपये बिचौलियों ने रख लिए। विवाद के बाद दोबारा पंचायत हुई और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बाईट - के के बिश्नोई - एसपी बिजनौर।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमरोहा में बैट्री फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान डिडौली: हरियाना गांव स्थित जालोन मेटल इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड कंपनी में सोमवार देर रात शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से मशीनरी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की सात गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंपनी में शाम को काम खत्म होने के बाद श्रमिक घर चले गए थे, जबकि चौकीदार मौजूद था। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कंपनी स्वामी मुहम्मद शाहनवाज ने लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है।1
- लूट की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त व 02 बाल अपचारी पकड़े गए **प्रेस नोट – थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा** **आज लूट की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त व 02 बाल अपचारी पकड़े गए** दिनांक 16.07.2026 को वादी कौशल पुत्र सुखवीर सिंह निवासी ग्राम मटीपुरा, थाना रहरा, जनपद अमरोहा के पिता से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल नं0 **UP23AN5150** एवं ₹30,000 की लूट की घटना के संबंध में थाना हसनपुर पर मु0अ0सं0 **446/26**, धारा **309(6), 317(2), 61(2) बीएनएस** पंजीकृत किया गया था। दिनांक 28.09.2026 की रात्रि में थाना हसनपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रखेड़ा से बिजौरा जाने वाले रास्ते से **साहिल पुत्र अहसान, विष्णु पुत्र देवेन्द्र तथा 02 बाल अपचारियों** को पकड़ा गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल का चैसिस बरामद किया गया। **पूछताछ में** अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि देशी शराब के ठेके के सेल्समैन द्वारा रोजाना कैश लेकर मोटरसाइकिल से घर जाने की जानकारी प्राप्त कर उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से कनेटा मोड़ के पास सेल्समैन की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर ₹30,000 एवं मोटरसाइकिल लूट ली थी। बाद में मोटरसाइकिल को तोड़कर उसके पार्ट्स लगभग ₹11,000 में कबाड़ी को बेच दिए तथा चैसिस को खेत में बने कुएं में छिपा दिया था। ### **गिरफ्तार अभियुक्त** 1. साहिल पुत्र अहसान, निवासी ग्राम बिजौरा, थाना गजरौला, अमरोहा, उम्र 19 वर्ष। 2. विष्णु पुत्र देवेन्द्र, निवासी ग्राम रखेड़ा, थाना हसनपुर, अमरोहा, उम्र करीब 21 वर्ष। 3. 02 बाल अपचारी। ### **बरामदगी** * मोटरसाइकिल नं0 **UP23AN5150** का चैसिस नं0 **MBLHAW235PGM00583** * घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नं0 **UP23AW1285** * **₹11,000 नगद** ### **आपराधिक इतिहास** अभियुक्त साहिल एवं विष्णु के विरुद्ध थाना हसनपुर के मु0अ0सं0 446/26 के अतिरिक्त थाना गजरौला के मु0अ0सं0 415/26, धारा 309(6), 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है। ### **पुलिस टीम** व0उ0नि0 अमित कुमार, उ0नि0 अंकुर मलिक, हे0का0 420 रोहित, का0 1013 यतेन्द्र, का0 1045 सोनू, का0 1035 पंकज एवं का0 348 हैदर अली, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा।1
- अमरोहा मे बैटरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान अमरोहा। डिडौली थाना क्षेत्र के गांव हरियाना में अज्ञात कारणों से स्क्रैप बैटरी गलाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखा सामान और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। घटना में फैक्ट्री संचालक को लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। बताया गया कि फैक्ट्री में स्क्रैप बैटरियों को गलाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।3
- नौकरशाही छोड़कर राजनीति के मैदान में पूर्व IAS दिव्या मित्तल.....!! 👉पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा (VRS) के बाद राजनीति में उतरने का ऐलान किया है। 👉वे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और देवरिया समेत कई महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी (DM) रह चुकी हैं। 👉दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया कि उनकी राजनीति किसी दल के साथ नहीं, बल्कि सीधे जनता के साथ होगी। *👉“चलिए हिसाब मांगते हैं, न्याय चाहिए, डरना नहीं है” के नारे के साथ उन्होंने अपनी भावी राजनीति की दिशा तय की।* 👉उन्होंने ऐलान किया है कि जनता की आवाज बनने के लिए वे अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उत्तर प्रदेश से करेंगी।1
- नगर पंचायत की घोर लापरवाही: सड़कों पर बह रहा पानी, बूंद-बूंद को मोहताज़ होते लोग मोहल्ला अज़ीजाबाद और टीचर्स कॉलोनी में दिनभर खुली रहती हैं टंकियां, जल बर्बादी पर फूटा लोगों का गुस्सा संवाददाता राजीव शर्मा की रिपोर्ट स्थानीय निवासियों ने जताई नाराजगी; EO बोले- जल्द दूर कराई जाएगी समस्या कस्बा औरंगाबाद में नगर पंचायत की उदासीनता और लापरवाही के चलते रोजाना हजारों लीटर पेयजल बेकार बह रहा है। कस्बे की सार्वजनिक टंकियों में टोटियां न होने या लीकेज की वजह से पानी सड़कों पर व्यर्थ बहता रहता है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ताजा मामला मोहल्ला अज़ीजाबाद चामड मंदिर के पास का है, जहां पर सार्वजनिक टंकियों से दिनभर पीने का पानी सड़कों पर बहता रहता है। ऐसा ही हाल कस्बे की टीचर्स कॉलोनी का भी है, जहां रोज जलापूर्ति के दौरान पानी नालियों में बहता हुआ देखा जा सकता है। एक तरफ जहां कई इलाकों में पेयजल संकट रहता है, वहीं दूसरी तरफ जलकल विभाग की अनदेखी से पीने का शुद्ध पानी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने जताई नाराजगी: नगर के नागरिक पिंटू लोधी, विष्णु और सुनील लोधी आदि ने नगर पंचायत के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पानी की लगातार बर्बादी से मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत की लापरवाही से रोज पानी व्यर्थ बह रहा है। नागरिकों ने जल्द से जल्द टंकियों की मरम्मत कराने की मांग की है। अधिकारी का कथन: "मामला मेरे संज्ञान में आया है। संबंधित कर्मचारियों को तुरंत मौके पर भेजकर लीकेज और बहते हुए पानी की समस्या को सही कराया जाएगा।" — रोहित सिंह, अधिशासी अधिकारी (EO), औरंगाबाद3
- संविदा ANM ने CMO कार्यालय पर किया प्रदर्शन, स्थायीकरण और समान वेतन की मांग संविदा ANM ने CMO कार्यालय पर किया प्रदर्शन, स्थायीकरण और समान वेतन की मांग संभल। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संविदा पर कार्यरत एएनएम ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एएनएम ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते हुए स्थायीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन समेत अन्य सुविधाएं दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन कर रही एएनएम का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में संविदा के आधार पर सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों की तुलना में कम वेतन मिल रहा है। उनका कहना है कि जिम्मेदारियां और कार्य लगभग समान होने के बावजूद वेतन और सेवा सुविधाओं में अंतर है। एएनएम ने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। विभागीय योजनाओं के संचालन से लेकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई जाती हैं। इसके बावजूद संविदा कर्मचारियों को स्थायित्व और पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रदर्शन के दौरान एएनएम ने समान कार्य के लिए समान वेतन, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं तथा संविदा कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने मांगों के संबंध में अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। एएनएम का कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे संविदा कर्मचारियों के भविष्य को लेकर सरकार को ठोस निर्णय लेना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक सुरक्षा और सेवा में स्थायित्व मिल सके। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।1
- मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में कल आएगा फैसला! 30 सितंबर को अदालत सुनाएगी फैसला मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कल कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। मामले में आरोप है कि पत्नी मुस्कान ने अपने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की और शव को नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छिपाया। 🔴 कल अदालत के फैसले पर टिकी सबकी निगाहें।1
- गजरौला में गूंजा इंकलाब जिंदाबाद का नारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर निकली विशाल युवा रैली गजरौला में गूंजा इंकलाब जिंदाबाद का नारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर निकली विशाल युवा रैली गजरौला। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर गजरौला नगर में देशभक्ति के रंग में रंगी एक विशाल युवा रैली का आयोजन किया गया। नगर में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता और इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ पूरे नगर को देशभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया। इस युवा रैली का आयोजन युवा नेता वंश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक पहुंचे। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका बलिदान हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता गजरौला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में विशाल रैली निकालते युवा रहेगा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यु वाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने और नशा मुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुंवरपाल खड़गवंशी, प्रमोद सागर, रोहित शर्मा, डॉ. रवि भूषण, वाशु शर्मा, भार्गव चौधरी, कपिल भटनागर, हिमांशु चौधरी, नरेश यादव, कपिल शर्मा, वरुण, कार्तिक पांडेय, विशाल कुमार, निशात शर्मा, माथुर कुमार, निगम वर्मा, अमित भाटी, कुलदीप प्रधान, रोहित चौधरी सहित सैकड़ों युवा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- अमरोहा के हसनपुर में पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और दो बाल अपचारियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई को सेल्समैन से ₹30 हजार और बाइक लूटी गई थी। जांच के बाद साहिल और विष्णु समेत चारों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक का चैसिस, वारदात में इस्तेमाल बाइक और ₹11 हजार नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, लूटी बाइक को तोड़कर उसके पार्ट्स कबाड़ी को बेच दिए गए थे। लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी भी पकड़े1