Shuru
Apke Nagar Ki App…
पलवल में भारतीय जनता पार्टी के तिरंगा यात्रा को लेकर क्या बोले पलवल के प्रमुख समाज सेवी शिवदत्त शर्मा
खबरदार पलवल
पलवल में भारतीय जनता पार्टी के तिरंगा यात्रा को लेकर क्या बोले पलवल के प्रमुख समाज सेवी शिवदत्त शर्मा
More news from हरियाणा and nearby areas
- हथीन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल हुई आयोजित *एसडीएम हरिराम ने ध्वजारोहण कर परेड का किया निरीक्षण, भव्य मार्च पास्ट की ली सलामी* *-देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, 15 अगस्त समारोह को लेकर तैयारियां पूरी* *हथीन (पलवल), 12 अगस्त।* 80वें उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को अनाज मंडी हथीन में फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। फाइनल रिहर्सल में एसडीएम हरिराम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए ध्वजारोहण किया तथा भव्य परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान विभिन्न टुकडिय़ों ने पूरे अनुशासन एवं उत्साह के साथ मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। फाइनल रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। एसडीएम हरिराम ने परेड में शामिल विभिन्न टुकडिय़ों का निरीक्षण किया और समारोह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का अवसर है। हमें उनके बलिदान और देशभक्ति से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। *देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन* समारोह की भव्यता को और अधिक बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और वीर शहीदों के बलिदान का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अधिकारियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। फाइनल रिहर्सल में परेड में शामिल विभिन्न टुकडिय़ों ने पूरे जोश, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ मार्च पास्ट किया। एसडीएम हरिराम ने परेड का निरीक्षण करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस अवसर पर तहसीलदार प्रेम प्रकाश, नायब तहसीलदार कविता, मंच संचालक रविंद्र दीक्षित सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। 0001
- भारतीय व्यापार महोत्सव से सभी छोटे बड़े व्यापारियों को मिलेंगे तरक्की के नए रास्ते1
- दक्षिण दिल्ली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल दक्षिण दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष माया बिष्ट के नेतृत्व में आज दक्षिण दिल्ली में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा दिल्ली के जामिया हमदर्द चौक से शुरू होकर भाजपा के जिला कार्यालय, ओखला तक निकाली गई। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। जिला अध्यक्ष माया बिष्ट ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- कोकरोज जनता पार्टी के संस्थापक दीपके ने कर दिया बडा ऐलान कोकरोज जनता पार्टी के संस्थापक दीपके ने कर दिया बडा ऐलान1
- 13 अगस्त को 5 किलोमीटर-लंबे व 10 फीट चौड़े तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए एसपीएस इंटरनेशनल के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज में पलवल वासियों का किया आह्वान1
- होडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न* -एसडीएम बलीना ने तिरंगा फहराकर परेड का किया निरीक्षण, मार्च पास्ट की ली सलामी *15 अगस्त को होडल विधायक हरेंद्र सिंह होंगे मुख्य अतिथि, देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र* *होडल (पलवल), 12 अगस्त।* 80वें उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। फाइनल रिहर्सल में एसडीएम बलीना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर भव्य परेड का निरीक्षण किया तथा विभिन्न टुकडिय़ों द्वारा प्रस्तुत किए गए मार्च पास्ट की सलामी ली। फुलड्रेस रिहर्सल के दौरान एसडीएम बलीना ने उपमंडलवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की आजादी, वीर शहीदों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देंगे। *होडल विधायक हरेंद्र सिंह होंगे मुख्य अतिथि* एसडीएम बलीना ने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में होडल के विधायक हरेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। *विभिन्न टुकडिय़ों ने किया शानदार मार्च पास्ट* फाइनल रिहर्सल में हरियाणा पुलिस, एनसीसी छात्र एवं छात्राओं की संयुक्त टीम, एनसीसी छात्राओं, स्काउट एंड गाइड्स तथा एनएसएस की टुकडिय़ों ने शानदार एवं अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। एसडीएम बलीना ने सभी टुकडिय़ों का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। विद्यार्थियों एवं जवानों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ रिहर्सल में भाग लिया। इस अवसर पर तहसीलदार अनिल कुमार, डीएसपी सुरेश भड़ाना, खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह, एएफएसओ संतोष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन महेश गौड़ ने किया। 0001
- पिनगवां अनाज मंडी के पीछे चला सफाई अभियान, ग्राम पंचायत ने लोगों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील नूंह जिले के पिनगवां में अनाज मंडी के पीछे ग्राम पंचायत की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस क्षेत्र में लंबे समय से गंदगी जमा होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पंचायत ने सफाई करवाकर इलाके को स्वच्छ बनाने की पहल की। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि वे इधर-उधर कचरा न फेंकें और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, ताकि क्षेत्र स्वच्छ रहे और बीमारियों से भी बचाव हो सके।1
- बरसात से कटी KMP के पास खोड बसई-झरना घुसपैठी और तावडू की ओर जाने वाली सड़क, जल्द मरम्मत की मांग नूंह जिले में KMP के पास खोड बसई से झरना होते हुए घुसपैठी और तावडू की ओर जाने वाला सड़क मार्ग बरसात के पानी के तेज बहाव से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। रोका मेव के सरपंच तामील ने आज बुधवार 8 बजे बताया कि सड़क कट जाने से राहगीरों और आसपास के कई गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों की आवाजाही सुचारु हो सके और किसी बड़े हादसे की आशंका न रहे।1