होडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न* -एसडीएम बलीना ने तिरंगा फहराकर परेड का किया निरीक्षण, मार्च पास्ट की ली सलामी *15 अगस्त को होडल विधायक हरेंद्र सिंह होंगे मुख्य अतिथि, देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र* *होडल (पलवल), 12 अगस्त।* 80वें उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। फाइनल रिहर्सल में एसडीएम बलीना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर भव्य परेड का निरीक्षण किया तथा विभिन्न टुकडिय़ों द्वारा प्रस्तुत किए गए मार्च पास्ट की सलामी ली। फुलड्रेस रिहर्सल के दौरान एसडीएम बलीना ने उपमंडलवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की आजादी, वीर शहीदों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देंगे। *होडल विधायक हरेंद्र सिंह होंगे मुख्य अतिथि* एसडीएम बलीना ने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में होडल के विधायक हरेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। *विभिन्न टुकडिय़ों ने किया शानदार मार्च पास्ट* फाइनल रिहर्सल में हरियाणा पुलिस, एनसीसी छात्र एवं छात्राओं की संयुक्त टीम, एनसीसी छात्राओं, स्काउट एंड गाइड्स तथा एनएसएस की टुकडिय़ों ने शानदार एवं अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। एसडीएम बलीना ने सभी टुकडिय़ों का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। विद्यार्थियों एवं जवानों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ रिहर्सल में भाग लिया। इस अवसर पर तहसीलदार अनिल कुमार, डीएसपी सुरेश भड़ाना, खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह, एएफएसओ संतोष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन महेश गौड़ ने किया। 000

- पलवल में भारतीय जनता पार्टी के तिरंगा यात्रा को लेकर क्या बोले पलवल के प्रमुख समाज सेवी शिवदत्त शर्मा1
- फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर 29 लाख रुपये हड़पने वाले गिरोह के पाँच अपराधी गिरफ्तार फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर 29 लाख रुपये हड़पने वाले गिरोह के पाँच अपराधी गिरफ्तार कब्जे से 24 लाख 50 हजार रुपये नगद,4 लाख 50 हजार रुपये के सोने चाँदी के आभूषण बरामद ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बिसरख पुलिस ने सर्विलांस,सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जीएसटी के अधिकारी बनकर जीएसटी कंसलटेन्ट वादी को दो कम्पनीयों का नाम लेकर फर्जी ई-वे बिल सत्यापन का कार्य करने के लिए ब्लैकमेल करके वादी से 29 लाख रुपये हड़पने की घटना का सफल अनावरण करते हुए गिरोह के पाँच अभियुक्तगणों कशिश चौहान उर्फ ईशु पुत्र राकेश चौहान निवासी असगरीपुर गोहवार थाना नूरपुर बिजनौर हालपता ग्राम सलारपुर नोएडा, राजेश पवार पुत्र स्वर्गीय विशंभर सिंह निवासी के 223 अर्पण विहार जैतपुर एक्सटेंशन जिला महरौली दिल्ली, विवेक शर्मा पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी पचेहरा थाना नौझील जनपद मथुरा, अंकित शाही पुत्र उमाशंकर शाही निवासी निशानियाँ पेकोली थाना खामपार देवरिया यूपी, अंशुल पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी शांति नगर एटा को जलपुरा रोड स्कॉन मंदिर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने वादी से वसूले गये रूपयों में से 24 लाख 50 हजार रुपये नगद, 4 लाख 50 हजार रुपये से सोने की चैन,चांदी का कडा एंव अगूंठी (कुल शत प्रतिशत बरामदगी 29 लाख रुपये सुनिश्चित की गयी है), सात मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के, एक जोड़ी पुलिस सब इंस्पेक्टर की वर्दी, एक जोड़ी दिल्ली पुलिस सिविल डिफेन्स वर्दी और घटना में प्रयुक्त दो कार बरामद की है।घटना के अनावरण के दौरान विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच के दौरान प्रकाश में आया कि वादी के जीएसटी कंसलटेन्ट के रूप में कार्य करने के दौरान जीएसटी से सम्बन्धित बिलों में फर्जी कार्य करने पर जीएसटी विभाग द्वारा निर्गत नोटिस को निस्तारित कराने के उपक्रम में वादी प्रश्नगत घटना में मुख्य अभियुक्त कशिश उर्फ ईशू चौहान से वर्ष 2021 से सम्पर्क में आया था। घटना 20 जुलाई 2026 को जब वादी अपने घर से कार से निकले थे उस समय घटना का मुख्य अभियुक्त कशिश उर्फ ईशू चौहान वादी की कार में बैठ गया था। इससे प्रकाश में आया कि वादी संदीप और मुख्य अभियुक्त कशिश चौहान आपस में पूर्व से परिचित थे। अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो मुख्य अभियुक्त कशिश चौहान द्वारा बताया गया कि मैं तथा मेरे साथी हम एक दूसरे को लगभग कई वर्षों से जानते है। मुझे वर्ष 2021 में ज्ञात हुआ था कि वादी जीएसटी के अभिलेखों/बिलों में हेरफेर करके मोटा मुनाफा कमाते हैं। वादी की इस कमी का फायदा उठाने के लिए हम लोगों ने मोटा पैसा हडपने की योजना बनाई और प्लान के मुताबिक हम लोगों ने लगातर वादी की हर गतिविधि की रेकी की। दिनांक 20 जुलाई 2026 को हमने वादी की कार ग्रान्ड विटारा को एस एस्पायर सोसायटी के पास रोक कर मेरे साथी द्वारा अपने को जीएसटी अधिकारी बता कर उसकी गाड़ी में बैठ गया। हम सब भी वहां से चल दिये। हमने वादी के कुत्ते को एक्सप्रेस-वे पर अपने साथी विवेक को बुलाकर सपुर्द कर दिया था। उप निरीक्षक की वर्दी पहने कशिश उर्फ ईशू चौहान द्वारा गाडी़ को चलाया गया और वादी को पिछली वाली सीट पर चांद के साथ बैठाया गया। राजेश कुमार आगे वाली सीट पर था। प्लान के मुताबिक हमने वादी को जीएसटी की धनराशि वसूलने के लिए ब्लैकमेल किया और जीएसटी के मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी जिस पर वादी तैयार हो गया और वादी के फोन से पैसा मंगवाया। हम लोग वादी को उसकी ही गाड़ी में इधर उधर घुमाते रहे जब वादी का भाई 29 लाख रुपये कैश लेकर आया तब हमने वादी को उसकी गाड़ी सहित छोड दिया और अपनी गाड़ी बुलाकर उस गाड़ी से चले गये थे।उल्लेखनीय है कि उक्त घटना में शामिल कोई भी अभियुक्त पुलिस कर्मी नहीं है। जॉच के दौरान ज्ञात हुआ है कि घटना में शामिल एक मुख्य अभियुक्त कशिश उर्फ इशू चौहान यशोभूमि द्वारका दिल्ली में डीसीपीओ (ड्राइवर कम पम्प ऑपरेटर) के पद पर कार्यरत है अभियुक्त राजेश पंवार दिल्ली नागरिक सुरक्षा बल (डीसीडी) से जुडा हुआ है। विवेक शर्मा एस्कोर्ट मजेसर बल्लभगढ में डीसीपीओ (ड्राइवर कम पम्प ऑपरेटर) के पद पर कार्यरत रहा है। अंकित ग्राम सलारपुर में लोहे की ग्रिल/गेट बनाने का काम करता है एवं घटना में प्रयुक्त वाहन एक्सएल-6 का स्वामी है जो मूलरूप से देवरिया का रहने वाला है अंशुल दिल्ली में प्रोपर्टी का काम करता है जो मूलरूप से जनपद एटा का रहने वाला है।गौरतलब है कि 20 जुलाई 2026 को जीएसटी कंसलटेन्ट वादी अपनी आवासीय सोसायटी से उतरकर अपने पालतू डॉग के साथ व अपने लैपटाप को लेकर कार से निकले उसी समय एस एस्पायर सोसायटी के पास कार सवार व्यक्तियों द्वारा वादी की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर जीएसटी अधिकारी बनकर वादी की गाड़ी में बैठ गये वादी को दो फर्मों/कम्पनीयों का नाम बताकर उनका फर्जी ई-वे बिल/सत्यापन का कार्य करने के लिए ब्लैकमेल करके उसके एवज में वादी से 29 लाख रुपये नकद वसूल लिये। इस घटना के सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना बिसरख पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तगण शातिर किस्म के जालसाज अपराधी है।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।4
- मथुरा - जो दीपक शर्मा पूछ रहा था 'मिल की चाबी कहाँ है?', अब जनता ढूंढ रही है 'दीपक कहाँ है?' 👉शुगर मिल की चाबी का मुद्दा उठाने वाले दीपक शर्मा को देर रात उठाए जाने के बाद जनता में आक्रोश 👉'चाबी कहाँ है?' से लेकर 'दीपक कहाँ है?' तक पहुँचा मामला, लोगों में भारी नाराजगी #मथुरा - जो दीपक शर्मा पूछ रहा था 'मिल की चाबी कहाँ है?', अब जनता ढूंढ रही है 'दीपक कहाँ है?' 👉शुगर मिल की चाबी का मुद्दा उठाने वाले दीपक शर्मा को देर रात उठाए जाने के बाद जनता में आक्रोश 👉'चाबी कहाँ है?' से लेकर 'दीपक कहाँ है?' तक पहुँचा मामला, लोगों में भारी नाराजगी #viralmathura #mathuranews #mathurapolice #chhatasugarmill1
- हमारे देश का तिरंगा कब, कहाँ,कैसे, किसने और क्यों बनाया। जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखिए। हमारे पेज को फॉलो, लाइक और सुझाव जरूर दीजिए। #तिरंगा #तिरंगदिवस #इंडिया #भारत #डिप्टीस्पीकर हमारे देश का तिरंगा कब, कहाँ,कैसे, किसने और क्यों बनाया। जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखिए। हमारे पेज को फॉलो, लाइक और सुझाव जरूर दीजिए। #तिरंगा #तिरंगदिवस #इंडिया #भारत #डिप्टीस्पीकर1
- होडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न* -एसडीएम बलीना ने तिरंगा फहराकर परेड का किया निरीक्षण, मार्च पास्ट की ली सलामी *15 अगस्त को होडल विधायक हरेंद्र सिंह होंगे मुख्य अतिथि, देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र* *होडल (पलवल), 12 अगस्त।* 80वें उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। फाइनल रिहर्सल में एसडीएम बलीना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर भव्य परेड का निरीक्षण किया तथा विभिन्न टुकडिय़ों द्वारा प्रस्तुत किए गए मार्च पास्ट की सलामी ली। फुलड्रेस रिहर्सल के दौरान एसडीएम बलीना ने उपमंडलवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की आजादी, वीर शहीदों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देंगे। *होडल विधायक हरेंद्र सिंह होंगे मुख्य अतिथि* एसडीएम बलीना ने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में होडल के विधायक हरेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। *विभिन्न टुकडिय़ों ने किया शानदार मार्च पास्ट* फाइनल रिहर्सल में हरियाणा पुलिस, एनसीसी छात्र एवं छात्राओं की संयुक्त टीम, एनसीसी छात्राओं, स्काउट एंड गाइड्स तथा एनएसएस की टुकडिय़ों ने शानदार एवं अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। एसडीएम बलीना ने सभी टुकडिय़ों का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। विद्यार्थियों एवं जवानों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ रिहर्सल में भाग लिया। इस अवसर पर तहसीलदार अनिल कुमार, डीएसपी सुरेश भड़ाना, खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह, एएफएसओ संतोष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन महेश गौड़ ने किया। 0001
- 13 अगस्त को 5 किलोमीटर-लंबे व 10 फीट चौड़े तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए एसपीएस इंटरनेशनल के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज में पलवल वासियों का किया आह्वान1
- पिनगवां अनाज मंडी के पीछे चला सफाई अभियान, ग्राम पंचायत ने लोगों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील नूंह जिले के पिनगवां में अनाज मंडी के पीछे ग्राम पंचायत की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस क्षेत्र में लंबे समय से गंदगी जमा होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पंचायत ने सफाई करवाकर इलाके को स्वच्छ बनाने की पहल की। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि वे इधर-उधर कचरा न फेंकें और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, ताकि क्षेत्र स्वच्छ रहे और बीमारियों से भी बचाव हो सके।1
- बरसात से कटी KMP के पास खोड बसई-झरना घुसपैठी और तावडू की ओर जाने वाली सड़क, जल्द मरम्मत की मांग नूंह जिले में KMP के पास खोड बसई से झरना होते हुए घुसपैठी और तावडू की ओर जाने वाला सड़क मार्ग बरसात के पानी के तेज बहाव से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। रोका मेव के सरपंच तामील ने आज बुधवार 8 बजे बताया कि सड़क कट जाने से राहगीरों और आसपास के कई गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों की आवाजाही सुचारु हो सके और किसी बड़े हादसे की आशंका न रहे।1