logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9 करोड़ की सड़क से बालाहेड़ी में विकास को मिलेगी रफ्तार, विधायक राजेंद्र मीणा ने किया शुभारंभ बालाहेड़ी। एनएच-21 से बालाहेड़ी तक करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का सोमवार, 28 सितंबर 2026 को शुभारंभ हुआ। विधायक राजेंद्र मीणा ने पांच पटेलों के हाथों उद्घाटन करवाकर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। सड़क की सौगात मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने बैरवा समाज छात्रावास और कोली समाज के लिए 10-10 लाख रुपये के घोषणा पत्र सौंपे। घोषणा पत्र मिलने पर दोनों समाजों के लोगों ने खुशी जताई। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह खींची ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को विधायक के सामने रखा। उन्होंने बालाहेड़ी मोड़ पर राजस्थान रोडवेज की बसों का ठहराव सुनिश्चित करवाने तथा स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जल्द शुरू करवाने की मांग की। वहीं, सैनी समाज के लोगों ने समाज के भवन निर्माण की मांग भी विधायक के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने बताया कि एनएच-21 से बालाहेड़ी तक सड़क निर्माण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और आसपास के गांवों को भी इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में सड़क निर्माण के साथ क्षेत्र की अन्य विकास संबंधी मांगों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष विनीत बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह खींची, धारा सिंह गुर्जर, ओमप्रकाश तांबी, हनुमान प्रसाद शर्मा, सरपंच ललन्ती देवी, पूर्व सरपंच खेमी, पूर्व सरपंच बलराम मीणा, लुधियाना सरपंच घनश्याम गुर्जर, पूर्व जिला परिषद सदस्य चुन्नीलाल मीणा सहित सर्वसमाज के पंच-पटेल एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

1 day ago
user_राजस्थान 24 न्यूज़
राजस्थान 24 न्यूज़
Advertising agency महवा, दौसा, राजस्थान•
1 day ago
afae96ee-4fa8-4c19-a5c7-fab08ff4d7f7

9 करोड़ की सड़क से बालाहेड़ी में विकास को मिलेगी रफ्तार, विधायक राजेंद्र मीणा ने किया शुभारंभ बालाहेड़ी। एनएच-21 से बालाहेड़ी तक करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का सोमवार, 28 सितंबर 2026 को शुभारंभ हुआ। विधायक राजेंद्र मीणा ने पांच पटेलों के हाथों उद्घाटन करवाकर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। सड़क की सौगात मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने बैरवा समाज छात्रावास और कोली समाज के लिए 10-10 लाख रुपये के घोषणा पत्र सौंपे। घोषणा पत्र मिलने पर दोनों समाजों के लोगों ने खुशी जताई। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह खींची ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को विधायक के सामने रखा। उन्होंने बालाहेड़ी मोड़ पर राजस्थान रोडवेज की बसों का ठहराव सुनिश्चित करवाने तथा स्वास्थ्य

केंद्र का निर्माण जल्द शुरू करवाने की मांग की। वहीं, सैनी समाज के लोगों ने समाज के भवन निर्माण की मांग भी विधायक के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने बताया कि एनएच-21 से बालाहेड़ी तक सड़क निर्माण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और आसपास के गांवों को भी इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में सड़क निर्माण के साथ क्षेत्र की अन्य विकास संबंधी मांगों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष विनीत बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह खींची, धारा सिंह गुर्जर, ओमप्रकाश तांबी, हनुमान प्रसाद शर्मा, सरपंच ललन्ती देवी, पूर्व सरपंच खेमी, पूर्व सरपंच बलराम मीणा, लुधियाना सरपंच घनश्याम गुर्जर, पूर्व जिला परिषद सदस्य चुन्नीलाल मीणा सहित सर्वसमाज के पंच-पटेल एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत मंडावर/ऊकरूंद। मंडावर उपखंड मुख्यालय के समीप ग्राम ऊकरूंद में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों की ओर से कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं अन्य व्यवस्थाएं की गईं। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए धार्मिक आयोजन की सराहना की। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में भक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का वातावरण मजबूत होता है। विशाल स्तर पर होगा कथा का आयोजन आयोजक पप्पू मीना ने बताया कि ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति एवं श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। कलश यात्रा के साथ ही ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का धार्मिक माहौल शुरू हो गया है, जिससे पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
    1
    ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा
भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत
ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा
भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत
मंडावर/ऊकरूंद। मंडावर उपखंड मुख्यालय के समीप ग्राम ऊकरूंद में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची।
कलश यात्रा के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों की ओर से कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं अन्य व्यवस्थाएं की गईं। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए धार्मिक आयोजन की सराहना की।
आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में भक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का वातावरण मजबूत होता है।
विशाल स्तर पर होगा कथा का आयोजन
आयोजक पप्पू मीना ने बताया कि ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति एवं श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
कलश यात्रा के साथ ही ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का धार्मिक माहौल शुरू हो गया है, जिससे पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
    user_Rajasthan lok news 24x7
    Rajasthan lok news 24x7
    Court reporter मंडावर, दौसा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • कोलियों की अथाई पर 11 अक्टूबर से सजेगा मां दुर्गा का दरबार, तैयारियां शुरू... ​हिंडौन सिटी। शहर के खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पर श्री श्री 1008 श्री अमरदास बाबा की पावन प्रेरणा से पंचम दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा। समस्त भक्तजन एवं बाल भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर सोमवार को कोलियों की अथाई पर कोली समाज के प्रबुद्ध जनों और बाल भक्त मंडल के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। ​बैठक में बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा बयाना रोड स्थित कोलियों की बगीची से बैंड-बाजों के साथ रवाना होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पहुंचेगी। ​महोत्सव के तहत 17 अक्टूबर को माता रानी के दरबार में छप्पन भोग का भव्य प्रसाद अर्पित किया जाएगा और मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। इसके पश्चात 19 अक्टूबर को माता जी की प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जो बैंड-बाजों के साथ करौली रोड स्थित जलसेन पहुंचेगी, जहां पूर्ण विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। ​सोमवार को आयोजित बैठक में समाज बंधुओं और बाल भक्त मंडल के सदस्यों ने महोत्सव को ऐतिहासिक और अलौकिक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया तथा जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    2
    कोलियों की अथाई पर 11 अक्टूबर से सजेगा मां दुर्गा का दरबार, तैयारियां शुरू...
​हिंडौन सिटी। शहर के खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पर श्री श्री 1008 श्री अमरदास बाबा की पावन प्रेरणा से पंचम दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा। समस्त भक्तजन एवं बाल भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर सोमवार को कोलियों की अथाई पर कोली समाज के प्रबुद्ध जनों और बाल भक्त मंडल के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। ​बैठक में बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा बयाना रोड स्थित कोलियों की बगीची से बैंड-बाजों के साथ रवाना होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पहुंचेगी। ​महोत्सव के तहत 17 अक्टूबर को माता रानी के दरबार में छप्पन भोग का भव्य प्रसाद अर्पित किया जाएगा और मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। इसके पश्चात 19 अक्टूबर को माता जी की प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जो बैंड-बाजों के साथ करौली रोड स्थित जलसेन पहुंचेगी, जहां पूर्ण विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। ​सोमवार को आयोजित बैठक में समाज बंधुओं और बाल भक्त मंडल के सदस्यों ने महोत्सव को ऐतिहासिक और अलौकिक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया तथा जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • *हिण्डौन में आवारा पशुओं का आतंक, रोज हो रहे हादसे* *हिण्डौन सिटी।* शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हिण्डौन बाईपास से लेकर खेड़ा तक आवारा गोवंश सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला रविवार का है, जब गणेशम रिसोर्ट के सामने खेड़ा निवासी जावेद खान और फकरू मुसलमान का आवारा सांड से एक्सीडेंट हो गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को हिण्डौन अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़कों पर झुंड में घूम रहे सांड और गायें वाहन चालकों के लिए जान का खतरा बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला नहीं भेजा गया तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
    2
    *हिण्डौन में आवारा पशुओं का आतंक, रोज हो रहे हादसे*

*हिण्डौन सिटी।* शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हिण्डौन बाईपास से लेकर खेड़ा तक आवारा गोवंश सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

ताजा मामला रविवार का है, जब गणेशम रिसोर्ट के सामने खेड़ा निवासी जावेद खान और फकरू मुसलमान का आवारा सांड से एक्सीडेंट हो गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को हिण्डौन अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़कों पर झुंड में घूम रहे सांड और गायें वाहन चालकों के लिए जान का खतरा बनी हुई हैं।

लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला नहीं भेजा गया तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    22 hrs ago
  • लोक मन्थन यात्रा 2026 के भरतपुर आगमन पर हम भारत के लोग विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन भरतपुर एम.एस.जे. कॉलेज भरतपुर के जूलॉजी डिपोर्टमेन्ट स्थित हॉल में अधिवक्ता परिषद राजस्थान जिला भरतपुर एंव राजस्थान हयूमन रिर्सोसैज डब्लपमेन्ट फाउडेंशन RHRD भरतपुर द्वारा लोक मन्थन यात्रा 2026 के भरतपुर आगमन पर हम भारत के लोग विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन अधिवक्ता परिषद के प्रदेश मंत्री चंन्द्रकिशोर भारद्वाज की अध्यक्षता एवं RHRD के प्रोफेसर जग्गो सिंह के मुख्य आथिथ्य में प्रात 10 बजे में सम्मपन्न हुआ जिसमें सामाजिक कार्याकर्ता जसवंत खत्री मुख्य वक्ता के रूप रहे । परिषद के कार्यक्रम सयोंजक राधेश्याम जादौन ने बताया कि मुख्य बक्ता जसवंत खत्री ने लोक मंथन यात्रा के संबंध में विस्त्रित जानकारी देते हुए हम भारत के लोग विषय पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला मुख्य अतिथि जग्गो सिंह ने भारतीय संविधान के प्रमुख पहलू स्वंतत्रता समता समानता के विषय पर प्रकाश डाला अधिवक्ता परिषद के प्रदेश मंत्री चन्द्रकिशोर भारद्वाज ने पुरातन भारत व विकसित भारत के मध्य के घटना कम पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण जैविक खेती वृक्षारोपण सयुक्त परिवार व कुटम्ब आदि विषयो पर प्रकाश डालते हुए उनकी मानव जीवन एवं स्वास्थ्य के लिए व देश की एकता व अखण्डता हेतु राष्ट्रीय हित में इसकी उपयोगता पर बल दिया साथ ही पुरानी संस्कृति एंव परम्पराओ को समाज में उजागर करने का आवाहन किया उक्त कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षा विद योगेन्द्र भानु ने गुरूकुल शिक्षा पद्धति व वर्तमान शिक्षा पद्धति के पहलुओ पर प्रकाश डालते हुए उसके हानि व लाभ पर प्रकाश डाला उक्त कार्यक्रम का संचालन RHRD के अमरदयाल जी द्वारा किया गया व सभी को धन्यवाद ज्ञापन राधेश्याम जादौन अधिवक्ता द्वारा दिया गया उक्त कार्यकम में मुख्य रूप से यादवेन्द्र गुप्ता, ओमवीर चौधरी नरेश चन्द सिंघल, मुकेश बंजारा, धर्मेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिनसिनी एड० व अध्यक्ष RHRD राजकुमार कर्दम उपाध्यक्ष श्याम सिंह एवं हेमन्त कुमार नरेश झा, नेकराम, आशीष, करन, संजय डांगी अभिषेक झा, भागीरथ, श्याम बाबू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
    4
    लोक मन्थन यात्रा 2026 के भरतपुर आगमन पर हम भारत के लोग विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन
भरतपुर एम.एस.जे. कॉलेज भरतपुर के जूलॉजी डिपोर्टमेन्ट स्थित हॉल में अधिवक्ता परिषद राजस्थान जिला भरतपुर एंव राजस्थान हयूमन रिर्सोसैज डब्लपमेन्ट फाउडेंशन RHRD भरतपुर द्वारा लोक मन्थन यात्रा 2026 के भरतपुर आगमन पर हम भारत के लोग विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन अधिवक्ता परिषद के प्रदेश मंत्री चंन्द्रकिशोर भारद्वाज की अध्यक्षता एवं RHRD के प्रोफेसर जग्गो सिंह के मुख्य आथिथ्य में प्रात 10 बजे में सम्मपन्न हुआ जिसमें सामाजिक कार्याकर्ता जसवंत खत्री मुख्य वक्ता के रूप रहे ।
परिषद के कार्यक्रम सयोंजक राधेश्याम जादौन ने बताया कि मुख्य बक्ता जसवंत खत्री ने लोक मंथन यात्रा के संबंध में विस्त्रित जानकारी देते हुए हम भारत के लोग विषय पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला मुख्य अतिथि जग्गो सिंह ने भारतीय संविधान के प्रमुख पहलू स्वंतत्रता समता समानता के विषय पर प्रकाश डाला अधिवक्ता परिषद के प्रदेश मंत्री चन्द्रकिशोर भारद्वाज ने पुरातन भारत व विकसित भारत के मध्य के घटना कम पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण जैविक खेती वृक्षारोपण सयुक्त परिवार व कुटम्ब आदि विषयो पर प्रकाश डालते हुए उनकी मानव जीवन एवं स्वास्थ्य के लिए व देश की एकता व अखण्डता हेतु राष्ट्रीय हित में इसकी उपयोगता पर बल दिया साथ ही पुरानी संस्कृति एंव परम्पराओ को समाज में उजागर करने का आवाहन किया
उक्त कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षा विद योगेन्द्र भानु ने गुरूकुल शिक्षा पद्धति व वर्तमान शिक्षा पद्धति के पहलुओ पर प्रकाश डालते हुए उसके हानि व लाभ पर प्रकाश डाला
उक्त कार्यक्रम का संचालन RHRD के अमरदयाल जी द्वारा किया गया व सभी को धन्यवाद ज्ञापन राधेश्याम जादौन अधिवक्ता द्वारा दिया गया उक्त कार्यकम में मुख्य रूप से यादवेन्द्र गुप्ता, ओमवीर चौधरी नरेश चन्द सिंघल, मुकेश बंजारा, धर्मेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिनसिनी एड० व अध्यक्ष RHRD राजकुमार कर्दम उपाध्यक्ष श्याम सिंह एवं हेमन्त कुमार नरेश झा, नेकराम, आशीष, करन, संजय डांगी अभिषेक झा, भागीरथ, श्याम बाबू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृजनगर कस्बे को दी सौगात ,खेल स्टेडियम की घोषणा बृजनगर(डीग) रिपोर्टर __लवेश मित्तल 9057332828 __*राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृजनगर को दी सौगात* __कस्बे को आधुनिक खेल स्टेडियम की घोषणा की __बयाना में आयोजित विशाल जनसभा में घोषणा की __खेल स्टेडियम से बनने से कस्बे सहित आए पास के बच्चों को मिलेगा फायदा __साथ में गृहराज्यमंत्री जवाहर सिंह बेड़म मौजूद रहे। __बृजनगर कस्बे की जनता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ओर गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म का जताया आभार
    1
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृजनगर कस्बे को दी सौगात ,खेल स्टेडियम की घोषणा
बृजनगर(डीग)
रिपोर्टर __लवेश मित्तल 9057332828
__*राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृजनगर को दी सौगात*
__कस्बे को आधुनिक खेल स्टेडियम की घोषणा की
__बयाना में आयोजित विशाल जनसभा में घोषणा की
__खेल स्टेडियम से बनने से कस्बे सहित आए पास के बच्चों को मिलेगा फायदा
__साथ में गृहराज्यमंत्री जवाहर सिंह बेड़म मौजूद रहे।
__बृजनगर कस्बे की जनता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ओर गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म का जताया आभार
    user_LAVESH MITTAL
    LAVESH MITTAL
    Clothing Shop नगर, भरतपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के अमृत उद्यान स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में निशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर
    1
    गंगापुर सिटी के अमृत उद्यान स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में  निशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    13 min ago
  • रबी सीजन के मद्देनजर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने के निर्देश दौसा, 28 सितंबर। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आवश्यक सेवाओं से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों एवं सेवाओं की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों को गति देने, आमजन को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएं। जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, उन्हें तत्काल शुरू करवाते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जिला कलक्टर ने जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता से विभिन्न आधारभूत संरचनात्मक विकास कार्य, नए ट्रांसफार्मर लगाने, नवीन विद्युत कनेक्शन जारी करने तथा लंबित कनेक्शनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित विद्युत कनेक्शन शीघ्र जारी करने तथा विद्युत संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के तहत विद्युत कनेक्शन संबंधी कार्यवाही भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने पेयजल कनेक्शन तथा स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल को शीघ्र चालू करवाने तथा पेयजल कनेक्शन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को पेयजल सुविधाओं का लाभ मिल सके। जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से जिले में सड़कों की स्थिति, मरम्मत कार्यों तथा नवीन सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने सड़कों की आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करवाने तथा आमजन को आवागमन में सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। आगामी रबी सीजन के मद्देनजर जिला कलक्टर ने जिले में डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने तथा वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बुवाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा परिवादों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं हो। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    रबी सीजन के मद्देनजर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने के निर्देश
दौसा, 28 सितंबर। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आवश्यक सेवाओं से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों एवं सेवाओं की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों को गति देने, आमजन को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएं। जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, उन्हें तत्काल शुरू करवाते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
जिला कलक्टर ने जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता से विभिन्न आधारभूत संरचनात्मक विकास कार्य, नए ट्रांसफार्मर लगाने, नवीन विद्युत कनेक्शन जारी करने तथा लंबित कनेक्शनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित विद्युत कनेक्शन शीघ्र जारी करने तथा विद्युत संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के तहत विद्युत कनेक्शन संबंधी कार्यवाही भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने पेयजल कनेक्शन तथा स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल को शीघ्र चालू करवाने तथा पेयजल कनेक्शन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को पेयजल सुविधाओं का लाभ मिल सके।
जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से जिले में सड़कों की स्थिति, मरम्मत कार्यों तथा नवीन सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने सड़कों की आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करवाने तथा आमजन को आवागमन में सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
आगामी रबी सीजन के मद्देनजर जिला कलक्टर ने जिले में डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने तथा वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बुवाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा परिवादों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं हो।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • हिंडौन में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर जाट समाज 84 ने निकाली भव्य शोभायात्रा,'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों से गुंजायमान हुआ शहर.... ​हिंडौन सिटी। अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को जाट समाज 84 द्वारा हिंडौन सिटी में एक भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास से डीजे के साथ प्रारंभ हुई शोभायात्रा में जाट समाज 84 के वरिष्ठ बुजुर्गों और युवाओं की भारी मौजूदगी रही। शोभायात्रा के दौरान युवाओं में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा और शहीद भगत सिंह के चित्र लिए युवा पूरे रास्ते "शहीद भगत सिंह अमर रहें" और "इंकलाब जिंदाबाद" के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। ​शहर के विभिन्न व्यस्त एवं प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी रैली का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा बयाना मोड़ स्थित भगत सिंह सर्किल पहुंची। वहां उपस्थित बुजुर्गों और युवा नेताओं ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पचक्र एवं माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ​कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन देश के हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जिस निडरता और देशभक्ति के साथ देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जाट समाज 84 के पदाधिकारियों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद भगत सिंह के विचारों को अपनाएं और समाज व देशहित में एकजुट होकर कार्य करें। ​इस अवसर पर जाट समाज 84 के अनेक गणमान्य नागरिक, समाज के प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। पूरी रैली के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाज के कार्यकर्ता भी मुस्तैद दिखे।
    1
    हिंडौन में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर जाट समाज 84 ने निकाली भव्य शोभायात्रा,'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों से गुंजायमान हुआ शहर....
​हिंडौन सिटी। अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को जाट समाज 84 द्वारा हिंडौन सिटी में एक भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास से डीजे के साथ प्रारंभ हुई शोभायात्रा में जाट समाज 84 के वरिष्ठ बुजुर्गों और युवाओं की भारी मौजूदगी रही। शोभायात्रा के दौरान युवाओं में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा और शहीद भगत सिंह के चित्र लिए युवा पूरे रास्ते "शहीद भगत सिंह अमर रहें" और "इंकलाब जिंदाबाद" के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। ​शहर के विभिन्न व्यस्त एवं प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी रैली का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा बयाना मोड़ स्थित भगत सिंह सर्किल पहुंची। वहां उपस्थित बुजुर्गों और युवा नेताओं ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पचक्र एवं माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ​कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन देश के हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जिस निडरता और देशभक्ति के साथ देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जाट समाज 84 के पदाधिकारियों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद भगत सिंह के विचारों को अपनाएं और समाज व देशहित में एकजुट होकर कार्य करें। ​इस अवसर पर जाट समाज 84 के अनेक गणमान्य नागरिक, समाज के प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। पूरी रैली के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाज के कार्यकर्ता भी मुस्तैद दिखे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.