ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत मंडावर/ऊकरूंद। मंडावर उपखंड मुख्यालय के समीप ग्राम ऊकरूंद में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों की ओर से कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं अन्य व्यवस्थाएं की गईं। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए धार्मिक आयोजन की सराहना की। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में भक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का वातावरण मजबूत होता है। विशाल स्तर पर होगा कथा का आयोजन आयोजक पप्पू मीना ने बताया कि ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति एवं श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। कलश यात्रा के साथ ही ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का धार्मिक माहौल शुरू हो गया है, जिससे पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत मंडावर/ऊकरूंद। मंडावर उपखंड मुख्यालय के समीप ग्राम ऊकरूंद में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों की ओर से कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं अन्य व्यवस्थाएं की गईं। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए धार्मिक आयोजन की सराहना की। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में भक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का वातावरण मजबूत होता है। विशाल स्तर पर होगा कथा का आयोजन आयोजक पप्पू मीना ने बताया कि ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति एवं श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। कलश यात्रा के साथ ही ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का धार्मिक माहौल शुरू हो गया है, जिससे पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
- *हिण्डौन में आवारा पशुओं का आतंक, रोज हो रहे हादसे* *हिण्डौन सिटी।* शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हिण्डौन बाईपास से लेकर खेड़ा तक आवारा गोवंश सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला रविवार का है, जब गणेशम रिसोर्ट के सामने खेड़ा निवासी जावेद खान और फकरू मुसलमान का आवारा सांड से एक्सीडेंट हो गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को हिण्डौन अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़कों पर झुंड में घूम रहे सांड और गायें वाहन चालकों के लिए जान का खतरा बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला नहीं भेजा गया तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।2
- हिंडौन में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर जाट समाज 84 ने निकाली भव्य शोभायात्रा,'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों से गुंजायमान हुआ शहर.... हिंडौन सिटी। अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को जाट समाज 84 द्वारा हिंडौन सिटी में एक भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास से डीजे के साथ प्रारंभ हुई शोभायात्रा में जाट समाज 84 के वरिष्ठ बुजुर्गों और युवाओं की भारी मौजूदगी रही। शोभायात्रा के दौरान युवाओं में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा और शहीद भगत सिंह के चित्र लिए युवा पूरे रास्ते "शहीद भगत सिंह अमर रहें" और "इंकलाब जिंदाबाद" के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शहर के विभिन्न व्यस्त एवं प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी रैली का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा बयाना मोड़ स्थित भगत सिंह सर्किल पहुंची। वहां उपस्थित बुजुर्गों और युवा नेताओं ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पचक्र एवं माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन देश के हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जिस निडरता और देशभक्ति के साथ देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जाट समाज 84 के पदाधिकारियों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद भगत सिंह के विचारों को अपनाएं और समाज व देशहित में एकजुट होकर कार्य करें। इस अवसर पर जाट समाज 84 के अनेक गणमान्य नागरिक, समाज के प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। पूरी रैली के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाज के कार्यकर्ता भी मुस्तैद दिखे।1
- ऑपरेशन काउण्टडाउन‘‘ के तहत कामां थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई। एमडी शौकीन खान संवादाता डीग डीग जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 14 साइबर ठगों को गिरफतार कर कब्जे से 14 मोबाइल, 2 फर्जी सिम व एक मोटरसाईकिल जब्त *साईबर ठगी करने वाले 12 मुलजिमो को गिरफतार कर कुल 12 मोबाईल फोन व सिम कार्ड* को किया जब्त सैक्सटार्शन, लग्जरी होटलो के रुम सस्ती दरों पर बुकिंग करने के नाम पर एवं अच्छी नस्ल की भैसों को सस्ती दरों पर क्रय विक्रय करने तथा परिचित बनकर झांसे मे लेकर एवं पुलिस अधिकारी बनकर डरा धमकाकर करते है वित्तीय ठगी *गिरफतार साईबर ठग-* 1. जहीर पुत्र याकुब जाति मेव उम्र 22 साल निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग 2. मोईन पुत्र जावेद जाति मेव उम्र 20 साल निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग 3. रोहिन पुत्र जावेद जाति मेव उम्र 19 साल निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग 4. रिजवान पुत्र हुसैन जाति मेव उम्र 25 साल निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग 5. जाहिद खान पुत्र इलियास जाति मेव उम्र 30 साल निवासी सबलाना थाना कामां डीग 6. वसीम अकरम पुत्र इलियास जाति मेव उम्र 23 साल निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग, 7. तामिर हुसैन पुत्र इलयास जाति मेव उम्र 28 साल निवासी ढाणा थाना कामां डीग 8. असपाक पुत्र इलयास जाति मेव उम्र 30 साल निवासी ढाणा थाना कामां जिला डीग 9. सोहिल पुत्र शेर मौहम्मद उर्फ शेरु जाति मेव 19 साल निवासी ढाणा थाना कामां डीग 10. रोबिन पुत्र नबाब जाति मेव उम्र 19 साल निवासी ढाणा थाना कामां जिला डीग 11. कादिल पुत्र रसीद जाति मेव उम्र 19 साल निवासी ढाणा थाना कामां जिला डीग 12. परवेज पुत्र रसीद जाति मेव उम्र 24 साल निवासी ढाणा थाना कामां जिला डीग * ऑपरेशन काउण्टडाउन के तहत पुलिस थाना डीग, साईबर सैल एवं डीएसटी टीम डीग की कार्यवाही * साईबर ठगी करते हुए 02 साईबर ठगों को किया गिरफ्तार * कब्जे से 02 मोबाईल फोन, 02 सिम कार्ड तथा एक मोटरसाईकिल को किया जब्त *गिरफतार साईबर ठग-* 1. रामअवतार पुत्र रामजीत जाति गुर्जर उम्र 20 साल निवासी दिदावली थाना डीग जिला डीग 2. दीपक पुत्र करनसिंह जाति गुर्जर उम्र 19 साल निवासी दिदावली थाना डीग जिला डीग1
- डीग मे रामलीला महोत्सव का पुलिस अधीक्षक ने किया बल्ली पूजन काबले शरण गोपीनाथ ने किया बल्ली पूजन अमरदीप सैन डीग जल महलों की नगरी डीग में 137 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव 2026 का विधिवत शुभारंभ बल्ली पूजन के साथ हुआ । वहीं जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के मुख्य आतिथ्य में बल्ली पूजन हुआ जहाँ पंडित कन्हैया लाल शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी ! इस दौरान पंडित मोहन उपाध्याय, भगवताचार्य श्री राजेंद्र उपाध्याय जी महाराज सहित व्यापारी वर्ग और शहर के वरिष्ठ और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ! वहीं रामलीला समिति के अधिष्ठाता पंडित श्री सूर्यभान शास्त्री जी ने बताया कि नारायण लाल अखाड़ा समिति के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की रामलीला का लगभग 137 वर्षो से आयोजन होता आ रहा है वहीं पंडित पुनीत शांडिल्य और भूपेंद्र सनी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बल्ली पूजन कर रामलीला के ध्वज की स्थापना की । इस दौरान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर व आसपास का क्षेत्र ‘जय श्री राम’ घोष के जयकारों से गूंज उठा । इस अवसर पर एसपी कांबले ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी मर्यादा, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों से हमें सत्य, मर्यादा, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। एसपी ने नगरवासियों से रामलीला महोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा आयोजन का आनंद लेने की अपील की ! ध्वज पूजन के साथ ही रामलीला मंचन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रामलीला को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह और समर्थन देखने को मिल रहा है । बाईट - पंडित सूर्यभान शास्त्री, अधिष्ठाता, रामलीला समिति बाईट - भगवान शरण गुप्ता, संयोजक4
- गंगापुर सिटी के अमृत उद्यान स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में निशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर1
- कोटपूतली में कांग्रेस का हल्ला बोल : मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग, कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च कोटपूतली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोटपूतली जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर पालिका पार्क से कलेक्ट्रेट तक विशाल धरना प्रदर्शन और पैदल मार्च निकाला गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी और पक्षपात का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि AICC के निर्देश पर यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, विधायक ललित यादव, पूर्व मंत्री रामस्वरूप कसाना, संजय यादव, आर सी यादव, मंजू रावत, भीम पटेल, सावंत चनेजा, देव कसाना सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- गंगापुर सिटी में सवर्ण संघर्ष समिति की बैठक में लिए गए हम निर्णय आईए जानते हैं1
- नव निर्वाचित सुनील सैनी की अध्यक्षता में नगर परिषद में पहली जनसुनवाई सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव की शहरवासियों ने बताई समस्याएं करौली नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुनील सैनी की अध्यक्षता में पहली जनसुनवाई हुई। इसमें उपसभापति अमीनुद्दीन खान सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शहरवासियों ने सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव जैसी समस्याएं बताईं। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शिकारगंज चौराहा, मैगजीन क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी, गुलाब बाग, सब्जी मंडी, भगत कॉलोनी समेत कई इलाकों से सफाई की शिकायतें मिलीं। लोगों ने गंदगी व नियमित सफाई नहीं होने की समस्या बताई। खराब सड़कों व बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें भी दर्ज हुईं।सभापति सुनील सैनी ने सभी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। सभापति ने समस्याओं के समय पर निपटारे और प्रभावी निगरानी को कहा। सभापति ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।1
- खैरथल कांग्रेस पार्टी का खैरथल जिला कलेक्टर घेराव कार्यक्रम घेराव से पहले अंबेडकर सर्किल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तैयारियां जारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में जुटे।1