सिकंदरा में सूर्या ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक इटावा जनपद के रामनगर मौजा बुआपुर निवासी मोहन सिंह नायक अपनी पत्नी किरन देवी के साथ बाइक से इटावा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या ओवरब्रिज के ऊपर हाईवे पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहन सिंह नायक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूजा गोयल ने मोहन सिंह नायक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, किरन देवी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुशील चंद्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सिकंदरा में सूर्या ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक इटावा जनपद के रामनगर मौजा बुआपुर निवासी मोहन सिंह नायक अपनी पत्नी किरन देवी के साथ बाइक से इटावा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या ओवरब्रिज के ऊपर हाईवे पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहन सिंह नायक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूजा गोयल ने मोहन सिंह नायक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, किरन देवी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुशील चंद्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- झींझक में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क से अस्पताल तक मचा हंगामा झींझक में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क से अस्पताल तक मचा हंगामा झींझक। कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ले में बुधवार देर शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर बाद विवाद घर से निकलकर रसूलाबाद-मंगलपुर मुख्य मार्ग तक पहुंच गया। सड़क किनारे काफी देर तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक रसूलाबाद क्षेत्र के नैला कटरा गांव निवासी मुनेश अपनी पत्नी मैसर के साथ झींझक कस्बे में कामतानाथ गेस्ट हाउस के पास किराए के मकान में रहता है। मुनेश प्लंबरिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता है। बताया गया कि बुधवार देर शाम मुनेश घर पहुंचा तो पत्नी ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुंडी खुलवाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद विवाद सड़क तक पहुंच गया। कस्बे में श्रीमोटर्स एजेंसी के बाहर सड़क किनारे काफी देर तक दोनों के बीच हंगामा होता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बार-बार जमीन पर सिर पटक रही थी, जिससे उसके चेहरे पर खरोंचें आ गईं। मौके पर मौजूद लोगों में महिला के नशे में होने की चर्चा भी होती रही, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस महिला को उपचार के लिए सीएचसी झींझक लेकर पहुंची। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। इसके बावजूद अस्पताल परिसर में भी करीब दो घंटे तक महिला का हंगामा जारी रहा। रात करीब 11 बजे 108 एंबुलेंस से मुनेश अपनी पत्नी को लेकर जिला अस्पताल अकबरपुर के लिए रवाना हुआ। सूचना मिलने पर झींझक पुलिस चौकी से उपनिरीक्षक उजागिर लाल भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए पूछताछ की। उपनिरीक्षक उजागिर लाल ने गुरुवार दोपहर एक बजे बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- AI एडवांस्ड जेनरेटिड इमेजिंग सेंटर की इटावा में पहली बार हुई शुरुवात, *इटावा, यूपी* AI एडवांस्ड जेनरेटिड इमेजिंग सेंटर की इटावा में पहली बार हुई शुरुवात, अत्याधुनिक तकनीक से मिलेगी बेहतर इमेजिंग की सुविधा, डॉ. रविंद्र सिंह नरवरिया ने किया उद्घाटन, पता:- शिवपाल सिंह यादव वाली गली, निकट ईदगाह चौराहा, इटावा1
- धूमधाम से निकली भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा, सपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत औरैया। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को शहर में भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस शोभायात्रा में सजी-धजी और आकर्षक झांकियां लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट की और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर पुष्प अर्पित किए और कई स्थानों पर प्रसाद का वितरण भी किया गया। तिलक इंटर कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजा की और सभी क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। झांकियों को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा नजारा दिखाई दिया।3
- बेला सीएचसी की बदहाल व्यवस्था, गंभीर घायल नाबालिग छात्र को नहीं मिला स्ट्रेचर, न एंबुलेंस औरैया के बेला सीएचसी में गंभीर रूप से घायल नाबालिग छात्र को उपचार के लिए न स्ट्रेचर मिल सका और न ही एंबुलेंस की सुविधा। मजबूर परिजन घायल छात्र को गोद में उठाकर बाइक से सीएचसी बिधूना ले गए। परिजनों का आरोप है कि बेला सीएचसी में गंभीर घायलों के इलाज और मेडिकल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते मरीजों को बिधूना रेफर होना पड़ता है। घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- पीएम के 76 वें जन्मोत्सव पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल व खाद्य सामग्री का वितरण कर दीर्घायु की मनोकामना की गयी।* *पीएम के 76 वें जन्मोत्सव पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल व खाद्य सामग्री का वितरण कर दीर्घायु की मनोकामना की गयी।* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा गत् वर्षो की भांति इस वर्ष भी संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) व जिला अस्पताल, औरैया में भर्ती मरीजों को प्रतिदिन प्रातः 7 बजे जलपान कराने वाले अनोखी पहल के प्रमुख संयोजक डॉ. शिवकुमार सोनी के नेतृत्व में आज दिनांक 17 सितंबर-2026 दिन गुरुवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 50 सैया जिला अस्पताल, औरैया में महिला-पुरुष वार्डो में भर्ती मरीजों, एंबुलेंस चालकों, सफाई कर्मियों व वृद्धजनों को दूध, केला, सेव, बिस्किट व नमकीन आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया गया, तथा सायं कालीन बेला में शहर के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि समूचे विश्व में अपनी दूरगामी सूझबूझ व कूटनीति से भारत को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाने वाले भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव के अवसर पर जिला अस्पताल, औरैया में मरीजों को दूध, फल व खाद्य सामग्री का वितरण कर पीएम के निरोग, स्वस्थ व दीर्घायु होने की मनोकामना की गई। अभियान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हहीरु, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, सतीश पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।4
- कहते हैं मोहब्बत में न जाति देखी जाती है, न सूरत… बस दिल मिल जाएं तो दो अजनबी भी जिंदगी भर के हमसफर बन जाते हैं। कहते हैं मोहब्बत में न जाति देखी जाती है, न सूरत… बस दिल मिल जाएं तो दो अजनबी भी जिंदगी भर के हमसफर बन जाते हैं। एक मैसेज से शुरू हुई कहानी, दो साल बाद मंदिर में थामा एक-दूसरे का हाथ सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गई, दोनों को खुद पता नहीं चला; परिवार ने शादी से किया इनकार तो धर्मगढ़ बाबा मंदिर पहुंचकर रचा लिया विवाह संवाददाता भानु प्रताप सिंह राठौड़ की कानपुर देहात से खास रिपोर्ट रसूलाबाद। कभी-कभी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानियां किसी बड़े मौके से नहीं, बल्कि मोबाइल की स्क्रीन पर आए एक छोटे से मैसेज से शुरू होती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ बिल्हा गांव निवासी सूरज पुत्र अजय पाल और इटावा जिले के रामायन गांव निवासी सरस्वती के साथ। करीब दो साल पहले सोशल मीडिया पर दोनों की पहली बार पहचान हुई। शुरुआत में बातचीत महज दोस्ती तक सीमित थी। एक-दूसरे का हाल पूछना, बातें करना और धीरे-धीरे एक-दूसरे को समझना... देखते ही देखते यह सिलसिला दोनों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया। कब दोस्ती ने मोहब्बत का रूप ले लिया, दोनों को खुद पता नहीं चला। समय बीतता गया और मोबाइल पर शुरू हुई बातचीत मुलाकातों तक पहुंच गई। दो साल के इस सफर में दोनों ने एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी मान लिया। जब बात शादी तक पहुंची तो दोनों ने अपने परिवारों के सामने अपनी इच्छा रखी। सूरज के मुताबिक, दोनों एक ही बिरादरी से हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि परिवार भी उनके रिश्ते को स्वीकार कर लेंगे। लेकिन मोहब्बत की राह में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब परिवार शादी के लिए तैयार नहीं हुए। दोनों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने अपनी जिंदगी का फैसला खुद लेने का निर्णय किया। इसके बाद दोनों रसूलाबाद स्थित श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर पहुंच गए। मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। जिस रिश्ते की पहली कड़ी सोशल मीडिया पर भेजे गए एक मैसेज से जुड़ी थी, वही रिश्ता दो साल बाद शादी के पवित्र बंधन में बदल गया। मंदिर में मौजूद लोगों को जब दोनों की प्रेम कहानी के बारे में जानकारी हुई तो नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने वालों की भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। मोबाइल की स्क्रीन से शुरू हुई मोहब्बत… दो साल तक परवान चढ़ी और आखिरकार धर्मगढ़ बाबा के दरबार में एक-दूसरे का हाथ थामकर जिंदगी भर के रिश्ते में बदल गई।1
- *इटावा के जसवंतनगर में किसानों को मिला कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ, *इटावा में मिल रहा दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ* *इटावा के जसवंतनगर में किसानों को मिला कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ, दुर्घटना में मृत्य या विकलांग होने पर सरकार से मिली आब्दी सहायता.....*1
- जायन्ट्स ग्रुप ऑफ औरैया के बैनर तले किया गया यातायात के प्रति लोगों को जागरूक2
- सड़क पर पहुंचा पति-पत्नी का विवाद, महिला ने किया हंगामा सीएचसी से मेडिकिल कॉलेज रेफर सुभाष नगर मोहल्ले में बुधवार रात पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद सड़क तक पहुंच गया। रसूलाबाद-मंगलपुर मुख्य मार्ग पर नीमझाल के पास महिला के हंगामे को देखने के लिए राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस महिला को सीएचसी झींझक ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बताया गया कि रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता है और प्लंबरिंग का काम करता है। बुधवार देर शाम घर लौटने पर पत्नी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुंडी खुलवाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद सड़क पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने जमीन पर सिर पटकने से चेहरे पर खरोंचें आईं। रात करीब 11 बजे पति उसे एंबुलेंस से मेडिकल कालेज ले गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।1