logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क पर पहुंचा पति-पत्नी का विवाद, महिला ने किया हंगामा सीएचसी से मेडिकिल कॉलेज रेफर सुभाष नगर मोहल्ले में बुधवार रात पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद सड़क तक पहुंच गया। रसूलाबाद-मंगलपुर मुख्य मार्ग पर नीमझाल के पास महिला के हंगामे को देखने के लिए राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस महिला को सीएचसी झींझक ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बताया गया कि रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता है और प्लंबरिंग का काम करता है। बुधवार देर शाम घर लौटने पर पत्नी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुंडी खुलवाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद सड़क पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने जमीन पर सिर पटकने से चेहरे पर खरोंचें आईं। रात करीब 11 बजे पति उसे एंबुलेंस से मेडिकल कालेज ले गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

2 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सड़क पर पहुंचा पति-पत्नी का विवाद, महिला ने किया हंगामा सीएचसी से मेडिकिल कॉलेज रेफर सुभाष नगर मोहल्ले में बुधवार रात पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद सड़क तक पहुंच गया। रसूलाबाद-मंगलपुर मुख्य मार्ग पर नीमझाल के पास महिला के हंगामे को देखने के लिए राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस महिला को सीएचसी झींझक ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बताया गया कि रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता है और प्लंबरिंग का काम करता है। बुधवार देर शाम घर लौटने पर पत्नी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुंडी खुलवाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद सड़क पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने जमीन पर सिर पटकने से चेहरे पर खरोंचें आईं। रात करीब 11 बजे पति उसे एंबुलेंस से मेडिकल कालेज ले गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम का हुआ आयोजन संदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हवासपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी मीनू ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के सीएचसी पहुंचने पर अस्पताल स्टाफ की ओर से फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी मीनू ने कहा कि जनसेवा से जुड़ा कार्य समाज के लिए महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, फार्मासिस्ट योगेश शुक्ला, आयुष्मान मित्र शिवम राजावत, एक्स-रे टेक्निशियन वीरेंद्र कुमार, डॉ. दिलीप सक्सैना, डॉ. पवन गोयल, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, डीपीएम उमेश कुमार, बीएएम संदीप शर्मा सहित सीएचसी का समस्त स्टाफ और आशा कार्यकर्त्रियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सेवा भावना के साथ जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हवासपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी मीनू ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के सीएचसी पहुंचने पर अस्पताल स्टाफ की ओर से फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी मीनू ने कहा कि जनसेवा से जुड़ा कार्य समाज के लिए महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, फार्मासिस्ट योगेश शुक्ला, आयुष्मान मित्र शिवम राजावत, एक्स-रे टेक्निशियन वीरेंद्र कुमार, डॉ. दिलीप सक्सैना, डॉ. पवन गोयल, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, डीपीएम उमेश कुमार, बीएएम संदीप शर्मा सहित सीएचसी का समस्त स्टाफ और आशा कार्यकर्त्रियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सेवा भावना के साथ जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दबंगों ने घर मे घुस कर की मारपीट व चले ईट पत्थर हुई फायरिंग खूब हुआ बवाल कानपुर देहात के नगर पंचायत कंचोसी के बलरामपुर मे दबंगों द्वारा खूब चले ईट पत्थर व की गई फायरिंग वीडियो हुआ वायरल!
    3
    दबंगों ने घर मे घुस कर की मारपीट व चले ईट पत्थर हुई फायरिंग खूब हुआ बवाल 
कानपुर देहात के नगर पंचायत कंचोसी के बलरामपुर मे दबंगों द्वारा खूब चले ईट पत्थर व की गई फायरिंग वीडियो हुआ वायरल!
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सिकंदरा में सूर्या ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक इटावा जनपद के रामनगर मौजा बुआपुर निवासी मोहन सिंह नायक अपनी पत्नी किरन देवी के साथ बाइक से इटावा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या ओवरब्रिज के ऊपर हाईवे पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहन सिंह नायक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूजा गोयल ने मोहन सिंह नायक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, किरन देवी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुशील चंद्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा में सूर्या ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल
सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक इटावा जनपद के रामनगर मौजा बुआपुर निवासी मोहन सिंह नायक अपनी पत्नी किरन देवी के साथ बाइक से इटावा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या ओवरब्रिज के ऊपर हाईवे पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहन सिंह नायक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूजा गोयल ने मोहन सिंह नायक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, किरन देवी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुशील चंद्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • सीएचसी हवासपुर में सेवा दिवस के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल सीएचसी हवासपुर में सेवा दिवस के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल संदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को सीएचसी हवासपुर में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा की अगुवाई में अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी ने केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना। बाद में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने गुरुवार शाम पांच बजे बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अस्पताल में सेवा भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सुमित दिवाकर, फार्मासिस्ट योगेश शुक्ला, शिवम राजावत समेत स्वास्थ्यकर्मी व अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    सीएचसी हवासपुर में सेवा दिवस के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल

सीएचसी हवासपुर में सेवा दिवस के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल
संदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को सीएचसी हवासपुर में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा की अगुवाई में अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी ने केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना।
बाद में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने गुरुवार शाम पांच बजे बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अस्पताल में सेवा भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सुमित दिवाकर, फार्मासिस्ट योगेश शुक्ला, शिवम राजावत समेत स्वास्थ्यकर्मी व अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया/औरैया आज जनपद के 13 सितंबर 2026 को काकोर मुख्यालय मे भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम के सभी कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारीयों ने एकत्रित होकर लोकसभा के निर्वाचित सदस्य एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकप्रिय सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद जी को रोके जाने/गिरफ्तार किए जाने संबंधी प्रकरण में निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की मांग को लेकर आज औरैया में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी महोदय, औरैया के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे प्रकरण का निष्पक्ष एवं स्वतंत्र संज्ञान लिया जाए तथा यदि किसी प्रकार की विधिक प्रक्रिया का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई। संविधान • लोकतंत्र • सामाजिक न्याय एकता • संघर्ष • अधिकार आजाद राजन गौतम जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), औरैया किए जाने संबंधी प्रकरण में निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की मांग को लेकर आज औरैया में महामहिम ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे प्रकरण का निष्पक्ष एवं स्वतंत्र संज्ञान लिया जाए तथा यदि किसी प्रकार की विधिक प्रक्रिया का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई। संविधान • लोकतंत्र • सामाजिक न्याय एकता • संघर्ष • अधिकार आजाद राजन गौतम जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), औरैया
    2
    औरैया/औरैया आज जनपद के 13 सितंबर 2026 को काकोर मुख्यालय मे भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम के सभी कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारीयों ने एकत्रित होकर 
लोकसभा के निर्वाचित सदस्य एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकप्रिय सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद जी को रोके जाने/गिरफ्तार किए जाने संबंधी प्रकरण में निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की मांग को लेकर आज औरैया में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी महोदय, औरैया के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे प्रकरण का निष्पक्ष एवं स्वतंत्र संज्ञान लिया जाए तथा यदि किसी प्रकार की विधिक प्रक्रिया का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई।
संविधान • लोकतंत्र • सामाजिक न्याय
एकता • संघर्ष • अधिकार
आजाद राजन गौतम
जिलाध्यक्ष
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), औरैया किए जाने संबंधी प्रकरण में निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की मांग को लेकर आज औरैया में महामहिम ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे प्रकरण का निष्पक्ष एवं स्वतंत्र संज्ञान लिया जाए तथा यदि किसी प्रकार की विधिक प्रक्रिया का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई।
संविधान • लोकतंत्र • सामाजिक न्याय
एकता • संघर्ष • अधिकार
आजाद राजन गौतम
जिलाध्यक्ष
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), औरैया
    user_मोहम्मद नसीम अली
    मोहम्मद नसीम अली
    Court reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • *01:-👉* इटावा में समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुलकर अपनी बात रखी है।
    1
    *01:-👉* इटावा में समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुलकर अपनी बात रखी है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • हिमाऊंपुर गांव में 22 दिनों से बिजली गुल, खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर ग्रामीणों ने सिकंदरा पावर हाउस में किया हंगामा सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हिमाऊंपुर गांव में पिछले 22 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। लंबे समय से बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को करीब दो बजे एक दर्जन से अधिक महिलाओं समेत ग्रामीण सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिनमें से एक पर अधिक विद्युत भार होने के कारण वह बार-बार खराब हो जाता है। इसके बावजूद विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो वह बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मामले में सिकंदरा जेई से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
    1
    हिमाऊंपुर गांव में 22 दिनों से बिजली गुल, खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर ग्रामीणों ने सिकंदरा पावर हाउस में किया हंगामा
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हिमाऊंपुर गांव में पिछले 22 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। लंबे समय से बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार को करीब दो बजे एक दर्जन से अधिक महिलाओं समेत ग्रामीण सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिनमें से एक पर अधिक विद्युत भार होने के कारण वह बार-बार खराब हो जाता है। इसके बावजूद विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो वह बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मामले में सिकंदरा जेई से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • सड़क पर पहुंचा पति-पत्नी का विवाद, महिला ने किया हंगामा सीएचसी से मेडिकिल कॉलेज रेफर सुभाष नगर मोहल्ले में बुधवार रात पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद सड़क तक पहुंच गया। रसूलाबाद-मंगलपुर मुख्य मार्ग पर नीमझाल के पास महिला के हंगामे को देखने के लिए राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस महिला को सीएचसी झींझक ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बताया गया कि रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता है और प्लंबरिंग का काम करता है। बुधवार देर शाम घर लौटने पर पत्नी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुंडी खुलवाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद सड़क पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने जमीन पर सिर पटकने से चेहरे पर खरोंचें आईं। रात करीब 11 बजे पति उसे एंबुलेंस से मेडिकल कालेज ले गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
    1
    सड़क पर पहुंचा पति-पत्नी का विवाद, महिला ने किया हंगामा सीएचसी से मेडिकिल कॉलेज रेफर 

सुभाष नगर मोहल्ले में बुधवार रात पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद सड़क तक पहुंच गया। रसूलाबाद-मंगलपुर मुख्य मार्ग पर नीमझाल के पास महिला के हंगामे को देखने के लिए राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस महिला को सीएचसी झींझक ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
बताया गया कि रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता है और प्लंबरिंग का काम करता है। बुधवार देर शाम घर लौटने पर पत्नी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुंडी खुलवाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद सड़क पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने जमीन पर सिर पटकने से चेहरे पर खरोंचें आईं। रात करीब 11 बजे पति उसे एंबुलेंस से मेडिकल कालेज ले गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.