सीएचसी हवासपुर में सेवा दिवस के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल सीएचसी हवासपुर में सेवा दिवस के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल संदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को सीएचसी हवासपुर में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा की अगुवाई में अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी ने केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना। बाद में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने गुरुवार शाम पांच बजे बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अस्पताल में सेवा भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सुमित दिवाकर, फार्मासिस्ट योगेश शुक्ला, शिवम राजावत समेत स्वास्थ्यकर्मी व अन्य लोग मौजूद रहे।
सीएचसी हवासपुर में सेवा दिवस के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल सीएचसी हवासपुर में सेवा दिवस के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल संदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को सीएचसी हवासपुर में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा की अगुवाई में अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी ने केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना। बाद में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने गुरुवार शाम पांच बजे बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अस्पताल में सेवा भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सुमित दिवाकर, फार्मासिस्ट योगेश शुक्ला, शिवम राजावत समेत स्वास्थ्यकर्मी व अन्य लोग मौजूद रहे।
- सिकंदरा में सूर्या ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक इटावा जनपद के रामनगर मौजा बुआपुर निवासी मोहन सिंह नायक अपनी पत्नी किरन देवी के साथ बाइक से इटावा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या ओवरब्रिज के ऊपर हाईवे पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहन सिंह नायक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूजा गोयल ने मोहन सिंह नायक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, किरन देवी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुशील चंद्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- सीएचसी हवासपुर में सेवा दिवस के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल सीएचसी हवासपुर में सेवा दिवस के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल संदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को सीएचसी हवासपुर में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा की अगुवाई में अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी ने केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना। बाद में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने गुरुवार शाम पांच बजे बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अस्पताल में सेवा भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सुमित दिवाकर, फार्मासिस्ट योगेश शुक्ला, शिवम राजावत समेत स्वास्थ्यकर्मी व अन्य लोग मौजूद रहे।1
- सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस पर 50 शैया जिला संयुक्त चिकित्सालय में जलाए गए दीपक, समस्त स्टाफ रहा उपस्थित1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम का हुआ आयोजन संदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हवासपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी मीनू ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के सीएचसी पहुंचने पर अस्पताल स्टाफ की ओर से फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी मीनू ने कहा कि जनसेवा से जुड़ा कार्य समाज के लिए महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, फार्मासिस्ट योगेश शुक्ला, आयुष्मान मित्र शिवम राजावत, एक्स-रे टेक्निशियन वीरेंद्र कुमार, डॉ. दिलीप सक्सैना, डॉ. पवन गोयल, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, डीपीएम उमेश कुमार, बीएएम संदीप शर्मा सहित सीएचसी का समस्त स्टाफ और आशा कार्यकर्त्रियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सेवा भावना के साथ जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।1
- बेला सीएचसी की बदहाल व्यवस्था, गंभीर घायल नाबालिग छात्र को नहीं मिला स्ट्रेचर, न एंबुलेंस औरैया के बेला सीएचसी में गंभीर रूप से घायल नाबालिग छात्र को उपचार के लिए न स्ट्रेचर मिल सका और न ही एंबुलेंस की सुविधा। मजबूर परिजन घायल छात्र को गोद में उठाकर बाइक से सीएचसी बिधूना ले गए। परिजनों का आरोप है कि बेला सीएचसी में गंभीर घायलों के इलाज और मेडिकल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते मरीजों को बिधूना रेफर होना पड़ता है। घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- पीएम के 76 वें जन्मोत्सव पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल व खाद्य सामग्री का वितरण कर दीर्घायु की मनोकामना की गयी।* *पीएम के 76 वें जन्मोत्सव पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल व खाद्य सामग्री का वितरण कर दीर्घायु की मनोकामना की गयी।* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा गत् वर्षो की भांति इस वर्ष भी संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) व जिला अस्पताल, औरैया में भर्ती मरीजों को प्रतिदिन प्रातः 7 बजे जलपान कराने वाले अनोखी पहल के प्रमुख संयोजक डॉ. शिवकुमार सोनी के नेतृत्व में आज दिनांक 17 सितंबर-2026 दिन गुरुवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 50 सैया जिला अस्पताल, औरैया में महिला-पुरुष वार्डो में भर्ती मरीजों, एंबुलेंस चालकों, सफाई कर्मियों व वृद्धजनों को दूध, केला, सेव, बिस्किट व नमकीन आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया गया, तथा सायं कालीन बेला में शहर के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि समूचे विश्व में अपनी दूरगामी सूझबूझ व कूटनीति से भारत को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाने वाले भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव के अवसर पर जिला अस्पताल, औरैया में मरीजों को दूध, फल व खाद्य सामग्री का वितरण कर पीएम के निरोग, स्वस्थ व दीर्घायु होने की मनोकामना की गई। अभियान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हहीरु, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, सतीश पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।4
- हिमाऊंपुर गांव में 22 दिनों से बिजली गुल, खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर ग्रामीणों ने सिकंदरा पावर हाउस में किया हंगामा सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हिमाऊंपुर गांव में पिछले 22 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। लंबे समय से बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को करीब दो बजे एक दर्जन से अधिक महिलाओं समेत ग्रामीण सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिनमें से एक पर अधिक विद्युत भार होने के कारण वह बार-बार खराब हो जाता है। इसके बावजूद विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो वह बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मामले में सिकंदरा जेई से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।1
- सड़क पर पहुंचा पति-पत्नी का विवाद, महिला ने किया हंगामा सीएचसी से मेडिकिल कॉलेज रेफर सुभाष नगर मोहल्ले में बुधवार रात पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद सड़क तक पहुंच गया। रसूलाबाद-मंगलपुर मुख्य मार्ग पर नीमझाल के पास महिला के हंगामे को देखने के लिए राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस महिला को सीएचसी झींझक ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बताया गया कि रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता है और प्लंबरिंग का काम करता है। बुधवार देर शाम घर लौटने पर पत्नी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुंडी खुलवाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद सड़क पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने जमीन पर सिर पटकने से चेहरे पर खरोंचें आईं। रात करीब 11 बजे पति उसे एंबुलेंस से मेडिकल कालेज ले गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।1