logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा के 15 जुलाई को होने वाले जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने किया, जिसमें उन्होंने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर पूर्व केंद्रीय मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पीपल का पौधा भी रोपा गया। वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिवस पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके वृक्ष बनने तक उसे संरक्षित रखें। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम के दौरान एमएलसी विधायक आर. पी. रामा निरंजन, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, कालपी विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला, जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, जिला मंत्री नर्वदा गौतम, प्रेमलता उपाध्याय, सरिता कुशवाहा, चेयरमैन प्रतिनिधि पुनीत मितला, पूर्व चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह, बृजभूषण (मुन्नू भैया), संजय त्रिपाठी और डिंपल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं जनमानस उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Ramnaresh vishwkarma
Ramnaresh vishwkarma
Advertising Photographer Housing Colony, Bhind•
1 hr ago

जालौन के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा के 15 जुलाई को होने वाले जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने किया, जिसमें उन्होंने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर पूर्व केंद्रीय मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पीपल का पौधा भी रोपा गया। वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिवस पर

e6f771ed-f4fa-4664-8c53-65717ccceb57

कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके वृक्ष बनने तक उसे संरक्षित रखें। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम के दौरान एमएलसी विधायक आर. पी. रामा निरंजन, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, कालपी विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला, जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, जिला मंत्री नर्वदा गौतम, प्रेमलता उपाध्याय, सरिता कुशवाहा, चेयरमैन प्रतिनिधि पुनीत मितला, पूर्व चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह, बृजभूषण (मुन्नू भैया), संजय त्रिपाठी और डिंपल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं जनमानस उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भिंड के मेहगांव थाना पुलिस ने ग्राम कैथोदा में 21 अप्रैल 2026 को हुए हत्याकांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से ही दबोचा है। इस हत्याकांड में शामिल कुल पांच आरोपियों में से चार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि यह आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देश और एसडीओपी संजय कोच्चा के मार्गदर्शन में मिली है, जिसमें मेहगांव थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।
    1
    भिंड के मेहगांव थाना पुलिस ने ग्राम कैथोदा में 21 अप्रैल 2026 को हुए हत्याकांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से ही दबोचा है। इस हत्याकांड में शामिल कुल पांच आरोपियों में से चार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि यह आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देश और एसडीओपी संजय कोच्चा के मार्गदर्शन में मिली है, जिसमें मेहगांव थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • जालौन के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा के 15 जुलाई को होने वाले जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने किया, जिसमें उन्होंने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर पूर्व केंद्रीय मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पीपल का पौधा भी रोपा गया। वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिवस पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके वृक्ष बनने तक उसे संरक्षित रखें। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम के दौरान एमएलसी विधायक आर. पी. रामा निरंजन, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, कालपी विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला, जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, जिला मंत्री नर्वदा गौतम, प्रेमलता उपाध्याय, सरिता कुशवाहा, चेयरमैन प्रतिनिधि पुनीत मितला, पूर्व चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह, बृजभूषण (मुन्नू भैया), संजय त्रिपाठी और डिंपल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं जनमानस उपस्थित रहे।
    2
    जालौन के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा के 15 जुलाई को होने वाले जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने किया, जिसमें उन्होंने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर पूर्व केंद्रीय मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में पीपल का पौधा भी रोपा गया। वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिवस पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके वृक्ष बनने तक उसे संरक्षित रखें। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा।

इस कार्यक्रम के दौरान एमएलसी विधायक आर. पी. रामा निरंजन, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, कालपी विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला, जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, जिला मंत्री नर्वदा गौतम, प्रेमलता उपाध्याय, सरिता कुशवाहा, चेयरमैन प्रतिनिधि पुनीत मितला, पूर्व चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह, बृजभूषण (मुन्नू भैया), संजय त्रिपाठी और डिंपल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं जनमानस उपस्थित रहे।
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer Housing Colony, Bhind•
    1 hr ago
  • मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने अपने भिण्ड जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण किया और वहां मिली अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सबसे पहले उन्होंने शासकीय आईटीआई रोड स्थित शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास का जायजा लिया। वहां छात्रों ने उन्हें बताया कि आरओ मशीन लंबे समय से खराब होने के कारण शुद्ध पेयजल की भारी समस्या बनी हुई है। इस पर डॉ. जाटव ने खिड़कियों में मच्छर जाली लगाने और नियमित साफ-सफाई के निर्देश देते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने को कहा। इसके बाद उन्होंने इसी परिसर में एसडीएम भिण्ड श्री अखिलेश शर्मा के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आम का पौधा भी रोपा। निरीक्षण के दौरान घोर लापरवाही पाए जाने पर आयोग अध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। शासकीय जूनियर बालक छात्रावास के अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षण के वक्त ऑडिट, स्टॉक और स्टॉक ओपनिंग रजिस्टर मांगने पर भी नहीं देने के कारण उन्होंने शासकीय सीनियर उत्कृष्ट छात्रावास के अधीक्षक मनोज पावक को तत्काल निलंबित करने और उनके सभी रजिस्टरों को जब्त करने के निर्देश एसडीएम भिण्ड को दिए। इसके बाद उन्होंने शासकीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास का भी निरीक्षण किया, जहां छात्राओं ने गुणवत्ताहीन भोजन दिए जाने की शिकायत की और अधीक्षिका के खराब बर्ताव पर असंतोष जताते हुए उन्हें हटाने की मांग की। इस पर उन्होंने विभागीय अधिकारी श्री चंद्रप्रकाश सोनी को सभी शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपने दौरे के दौरान अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने यदुनाथ नगर स्थित अनुसूचित जाति बस्ती का भी भ्रमण कर लोगों की समस्याओं की जानकारी ली और जल्द सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि आयोग मुख्य रूप से शासकीय योजनाओं के सही क्रियान्वयन की निगरानी, अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के प्रमोशन, बैकलॉग व नियमितीकरण संबंधी शिकायतों के निपटारे और सामाजिक व जातिगत भेदभाव को मिटाने के लिए काम करता है। दौरे के अंत में उन्होंने सर्किट हाउस भिण्ड में आयोजित सामाजिक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेकर एससी वर्ग के प्रतिनिधियों और प्रबुद्धजीवियों से समाज की वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की, जहां स्थानीय लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
    4
    मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने अपने भिण्ड जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण किया और वहां मिली अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सबसे पहले उन्होंने शासकीय आईटीआई रोड स्थित शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास का जायजा लिया। वहां छात्रों ने उन्हें बताया कि आरओ मशीन लंबे समय से खराब होने के कारण शुद्ध पेयजल की भारी समस्या बनी हुई है। इस पर डॉ. जाटव ने खिड़कियों में मच्छर जाली लगाने और नियमित साफ-सफाई के निर्देश देते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने को कहा। इसके बाद उन्होंने इसी परिसर में एसडीएम भिण्ड श्री अखिलेश शर्मा के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आम का पौधा भी रोपा।

निरीक्षण के दौरान घोर लापरवाही पाए जाने पर आयोग अध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। शासकीय जूनियर बालक छात्रावास के अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षण के वक्त ऑडिट, स्टॉक और स्टॉक ओपनिंग रजिस्टर मांगने पर भी नहीं देने के कारण उन्होंने शासकीय सीनियर उत्कृष्ट छात्रावास के अधीक्षक मनोज पावक को तत्काल निलंबित करने और उनके सभी रजिस्टरों को जब्त करने के निर्देश एसडीएम भिण्ड को दिए। इसके बाद उन्होंने शासकीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास का भी निरीक्षण किया, जहां छात्राओं ने गुणवत्ताहीन भोजन दिए जाने की शिकायत की और अधीक्षिका के खराब बर्ताव पर असंतोष जताते हुए उन्हें हटाने की मांग की। इस पर उन्होंने विभागीय अधिकारी श्री चंद्रप्रकाश सोनी को सभी शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अपने दौरे के दौरान अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने यदुनाथ नगर स्थित अनुसूचित जाति बस्ती का भी भ्रमण कर लोगों की समस्याओं की जानकारी ली और जल्द सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि आयोग मुख्य रूप से शासकीय योजनाओं के सही क्रियान्वयन की निगरानी, अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के प्रमोशन, बैकलॉग व नियमितीकरण संबंधी शिकायतों के निपटारे और सामाजिक व जातिगत भेदभाव को मिटाने के लिए काम करता है। दौरे के अंत में उन्होंने सर्किट हाउस भिण्ड में आयोजित सामाजिक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेकर एससी वर्ग के प्रतिनिधियों और प्रबुद्धजीवियों से समाज की वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की, जहां स्थानीय लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में दतिया उपचुनाव को लेकर भाषण देने के दौरान नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए। उपचुनाव के संबंध में अपनी बात रखते हुए वक्तव्य देने के वक्त उनके भावुक होने का यह मामला सामने आया है।
    1
    मध्य प्रदेश में दतिया उपचुनाव को लेकर भाषण देने के दौरान नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए। उपचुनाव के संबंध में अपनी बात रखते हुए वक्तव्य देने के वक्त उनके भावुक होने का यह मामला सामने आया है।
    user_रणवीर सिंह
    रणवीर सिंह
    Gormi, Bhind•
    4 hrs ago
  • इटावा में आगामी 16 जुलाई 2026 को श्री श्री गौर निताई परिवार (वृहद मध्य गौड़ीय सम्प्रदाय) के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य नगर रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं और पूरे शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल है। इस वर्ष भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी विशेष रूप से तैयार किए गए छह पहियों वाले दिव्य रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे, जिसे रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से अलंकृत किया जा रहा है। यह रथ यात्रा दोपहर 2:00 बजे जी.आई.सी. (जीआईसी) एक्सप्रेस शास्त्री चौराहा से शुरू होगी और बलराम सिंह चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, साबित गंज, तहसील चौराहा, नगर पालिका चौराहा, राजागंज चौराहा होते हुए पुरबिया टोला के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान वृंदावन और गोवर्धन से आईं कीर्तन मंडलियां संकीर्तन प्रस्तुत करेंगी। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह रथ यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण किया जाएगा। रथ यात्रा का समापन पक्का तालाब परिसर में होगा, जहां महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने बताया कि सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सभी जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
    1
    इटावा में आगामी 16 जुलाई 2026 को श्री श्री गौर निताई परिवार (वृहद मध्य गौड़ीय सम्प्रदाय) के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य नगर रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं और पूरे शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल है। इस वर्ष भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी विशेष रूप से तैयार किए गए छह पहियों वाले दिव्य रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे, जिसे रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से अलंकृत किया जा रहा है।

यह रथ यात्रा दोपहर 2:00 बजे जी.आई.सी. (जीआईसी) एक्सप्रेस शास्त्री चौराहा से शुरू होगी और बलराम सिंह चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, साबित गंज, तहसील चौराहा, नगर पालिका चौराहा, राजागंज चौराहा होते हुए पुरबिया टोला के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान वृंदावन और गोवर्धन से आईं कीर्तन मंडलियां संकीर्तन प्रस्तुत करेंगी। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह रथ यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

रथ यात्रा का समापन पक्का तालाब परिसर में होगा, जहां महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने बताया कि सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सभी जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भिंड जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री विनोद सिंह और डिप्टी कलेक्टर सुश्री कविता यादव ने जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे 135 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। संयुक्त कलेक्टर ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य रूप से गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, बिजली बिलों में सुधार, हैंडपंपों के संधारण, पेंशन, सड़क दुर्घटना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड और जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़े आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संयुक्त कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि शिकायतों पर की गई पूरी कार्रवाई से संबंधित आवेदकों को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए।
    1
    भिंड जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री विनोद सिंह और डिप्टी कलेक्टर सुश्री कविता यादव ने जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे 135 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। संयुक्त कलेक्टर ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य रूप से गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, बिजली बिलों में सुधार, हैंडपंपों के संधारण, पेंशन, सड़क दुर्घटना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड और जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़े आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संयुक्त कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि शिकायतों पर की गई पूरी कार्रवाई से संबंधित आवेदकों को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • आगरा ब्रेकिंग!!! डिप्टी SS और RPF जवानों में हुई मारपीट मामला ने आंदोलन का रूप लें लिया है... ऑल इंडिया स्टेशन प्रबंधक संगठन का देशभर के 69 स्टेशनों पर प्रदर्शन किया आगरा ब्रेकिंग!!! डिप्टी SS और RPF जवानों में हुई मारपीट मामला ने आंदोलन का रूप लें लिया है... ऑल इंडिया स्टेशन प्रबंधक संगठन का देशभर के 69 स्टेशनों पर प्रदर्शन किया जा रहा है.. आगरा कैंट स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन... आरोपी RPF कर्मियों की बर्खास्तगी की उठी मांग की जा रही है... संगठन ने DRM को सौंपा मांगों का ज्ञापन... समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन दी चेतावनी... शताब्दी ट्रेन रोकने और रेल चक्का जाम करने का ऐलान भी किया ऐलान... ऑल इंडिया स्टेशन प्रबंधक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा पहुंचे... राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन किया गया... दोषियों की बर्खास्तगी तक आंदोलन रहेगा जारी–प्रदर्शनकारी.. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का है पुरा मामला...
    4
    आगरा ब्रेकिंग!!!

डिप्टी SS और RPF जवानों में हुई मारपीट मामला ने आंदोलन का रूप लें लिया है...

ऑल इंडिया स्टेशन प्रबंधक संगठन का देशभर के 69 स्टेशनों पर प्रदर्शन किया
आगरा ब्रेकिंग!!!
डिप्टी SS और RPF जवानों में हुई मारपीट मामला ने आंदोलन का रूप लें लिया है...
ऑल इंडिया स्टेशन प्रबंधक संगठन का देशभर के 69 स्टेशनों पर प्रदर्शन किया जा रहा है..
आगरा कैंट स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन...
आरोपी RPF कर्मियों की बर्खास्तगी की उठी मांग की जा रही है...
संगठन ने DRM को सौंपा मांगों का ज्ञापन...
समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन दी चेतावनी...
शताब्दी ट्रेन रोकने और रेल चक्का जाम करने का ऐलान भी किया ऐलान...
ऑल इंडिया स्टेशन प्रबंधक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा पहुंचे...
राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन किया गया...
दोषियों की बर्खास्तगी तक आंदोलन रहेगा जारी–प्रदर्शनकारी..
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का है पुरा मामला...
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर भारी ठना-ठनी मची हुई है। इसी बीच, मंत्रीजी की माला में एक हिस्ट्रीशीटर के घुसने का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान खतरों के खिलाड़ी कहे जाने वाले बृजभूषण भी जमकर दहाड़े हैं।
    1
    शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर भारी ठना-ठनी मची हुई है। इसी बीच, मंत्रीजी की माला में एक हिस्ट्रीशीटर के घुसने का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान खतरों के खिलाड़ी कहे जाने वाले बृजभूषण भी जमकर दहाड़े हैं।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.