logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के जालौन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन शातिर अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना रामपुरा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त चेकिंग के दौरान बदमाशों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। वहीं तीसरे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने रामपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। अपर पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंतरजनपदीय गिरोह से जुड़े हो सकते हैं, जिसके आधार पर उनके अन्य साथियों की तलाश, आपराधिक नेटवर्क की जांच और आगे की विधिक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

11 hrs ago
user_Samir mansuri
Samir mansuri
Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

उत्तर प्रदेश के जालौन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन शातिर अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना रामपुरा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त चेकिंग के दौरान बदमाशों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। वहीं तीसरे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल

भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने रामपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। अपर पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंतरजनपदीय गिरोह से जुड़े हो सकते हैं, जिसके आधार पर उनके अन्य साथियों की तलाश, आपराधिक नेटवर्क की जांच और आगे की विधिक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में मुख्यमंत्री योगी जी के आगमन के अवसर पर उरई नगर पालिका की ओर से भोजन के पैकेट बांटे गए। हालांकि, वितरण के लिए इन भोजन के पैकेटों को कूड़ागाड़ी में रखकर लाया गया, जिससे वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला।
    1
    उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में मुख्यमंत्री योगी जी के आगमन के अवसर पर उरई नगर पालिका की ओर से भोजन के पैकेट बांटे गए। हालांकि, वितरण के लिए इन भोजन के पैकेटों को कूड़ागाड़ी में रखकर लाया गया, जिससे वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की गूंज देखने को मिली। यहां भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने केंद्र सरकार की शिक्षा एवं भर्ती नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने की अपील की। प्रदर्शन की शुरुआत भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के जिला कार्यालय से हुई, जहां सभा आयोजित करने के बाद कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराते हुए वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अव्यवस्थाओं ने लाखों छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। पदाधिकारियों ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर देशभर में आयोजित आंदोलन का हिस्सा है। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें न पूरी होने पर शहरों से लेकर गांव-गांव तक जनजागरण अभियान चलाकर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ। अंत में प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र निर्णय लेने की मांग दोहराई।
    2
    उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की गूंज देखने को मिली। यहां भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने केंद्र सरकार की शिक्षा एवं भर्ती नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने की अपील की।

प्रदर्शन की शुरुआत भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के जिला कार्यालय से हुई, जहां सभा आयोजित करने के बाद कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराते हुए वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अव्यवस्थाओं ने लाखों छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। पदाधिकारियों ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर देशभर में आयोजित आंदोलन का हिस्सा है।

कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें न पूरी होने पर शहरों से लेकर गांव-गांव तक जनजागरण अभियान चलाकर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ। अंत में प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र निर्णय लेने की मांग दोहराई।
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जालौन नगर में पानी की टंकी के सामने स्थित अतुल पांडे की खिलौने की दुकान से दिनदहाड़े एक अज्ञात युवक करीब ₹2,500 से ₹3,000 की नकदी निकालकर फरार हो गया। घटना के समय अतुल पांडे पूजा के लिए गांव गए हुए थे और दुकान पर उनका छोटा बच्चा बैठा था। करीब 18 से 20 वर्ष का एक युवक दुकान पर पहुंचा और बच्चे को बातों में उलझाकर पानी भरने के लिए भेज दिया। जैसे ही बच्चा दुकान से बाहर गया, युवक ने मौका पाकर गुल्लक में रखी नकदी निकाल ली और रफूचक्कर हो गया। बच्चे के वापस लौटने पर रुपये गायब मिले, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि घटना की जानकारी देने के लिए उन्होंने जालौन चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को कई बार फोन किया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में सूचना मिलने पर यूपी-112 पीआरबी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जानकारी जुटाई। पीड़ित का कहना है कि नगर में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन कई मामलों का आज तक खुलासा नहीं हो सका। कई घटनाओं में आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बावजूद पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आम लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर चोर इतने बेखौफ क्यों हैं और प्रभावी कार्रवाई कब होगी। नगरवासियों का कहना है कि यदि चोरी की घटनाओं का समय रहते खुलासा नहीं हुआ और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इस नई चोरी का खुलासा कितनी जल्दी करती है या फिर यह मामला भी अन्य लंबित मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।
    4
    उत्तर प्रदेश के जालौन नगर में पानी की टंकी के सामने स्थित अतुल पांडे की खिलौने की दुकान से दिनदहाड़े एक अज्ञात युवक करीब ₹2,500 से ₹3,000 की नकदी निकालकर फरार हो गया। घटना के समय अतुल पांडे पूजा के लिए गांव गए हुए थे और दुकान पर उनका छोटा बच्चा बैठा था। करीब 18 से 20 वर्ष का एक युवक दुकान पर पहुंचा और बच्चे को बातों में उलझाकर पानी भरने के लिए भेज दिया। जैसे ही बच्चा दुकान से बाहर गया, युवक ने मौका पाकर गुल्लक में रखी नकदी निकाल ली और रफूचक्कर हो गया। बच्चे के वापस लौटने पर रुपये गायब मिले, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि घटना की जानकारी देने के लिए उन्होंने जालौन चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को कई बार फोन किया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में सूचना मिलने पर यूपी-112 पीआरबी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जानकारी जुटाई। पीड़ित का कहना है कि नगर में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन कई मामलों का आज तक खुलासा नहीं हो सका। कई घटनाओं में आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बावजूद पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आम लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर चोर इतने बेखौफ क्यों हैं और प्रभावी कार्रवाई कब होगी। नगरवासियों का कहना है कि यदि चोरी की घटनाओं का समय रहते खुलासा नहीं हुआ और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इस नई चोरी का खुलासा कितनी जल्दी करती है या फिर यह मामला भी अन्य लंबित मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नगर जालौन के मोहल्ला गोविंदेश्वर में पानी की टंकी के सामने स्थित बच्चों के खिलौनों की दुकान से एक अज्ञात युवक दिनदहाड़े काउंटर में रखी गुल्लक से करीब ₹2,500 चोरी करके फरार हो गया। पीड़ित अतुल पांडे (पुत्र स्वर्गीय अजय शंकर पांडे) के अनुसार, आरोपी पहले सामान खरीदने और मोबाइल से पेमेंट मंगाने का बहाना बनाकर दुकान पर आया था। इसके बाद जब उनका बेटा पास के वाटर कूलर से पानी भरने गया, तभी मौका पाकर आरोपी गुल्लक से रुपये निकालकर रफूचक्कर हो गया। दुकान में सीसीटीवी नहीं था, लेकिन आसपास लगे कैमरों में आरोपी की फुटेज मिलने की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, हालांकि पीड़ित का आरोप है कि चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को कई बार फोन करने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। नगर में लगातार हो रही चोरियों के आरोपी सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी अब तक मामलों का खुलासा न होने से लोगों में भारी असंतोष है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर खुलेआम सट्टा लिखने और सार्वजनिक स्थानों पर गांजा पीने के कथित वीडियो वायरल होने से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने, लंबित चोरियों का पर्दाफाश करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
    1
    नगर जालौन के मोहल्ला गोविंदेश्वर में पानी की टंकी के सामने स्थित बच्चों के खिलौनों की दुकान से एक अज्ञात युवक दिनदहाड़े काउंटर में रखी गुल्लक से करीब ₹2,500 चोरी करके फरार हो गया। पीड़ित अतुल पांडे (पुत्र स्वर्गीय अजय शंकर पांडे) के अनुसार, आरोपी पहले सामान खरीदने और मोबाइल से पेमेंट मंगाने का बहाना बनाकर दुकान पर आया था। इसके बाद जब उनका बेटा पास के वाटर कूलर से पानी भरने गया, तभी मौका पाकर आरोपी गुल्लक से रुपये निकालकर रफूचक्कर हो गया। दुकान में सीसीटीवी नहीं था, लेकिन आसपास लगे कैमरों में आरोपी की फुटेज मिलने की संभावना जताई जा रही है।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, हालांकि पीड़ित का आरोप है कि चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को कई बार फोन करने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। नगर में लगातार हो रही चोरियों के आरोपी सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी अब तक मामलों का खुलासा न होने से लोगों में भारी असंतोष है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर खुलेआम सट्टा लिखने और सार्वजनिक स्थानों पर गांजा पीने के कथित वीडियो वायरल होने से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने, लंबित चोरियों का पर्दाफाश करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उरई के स्टेडियम में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने से निश्चित रूप से प्रदेश के साथ-साथ जनपद का हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि 2017 के बाद से निश्चित रूप से जनपद में हर क्षेत्र में विकास के कार्य हुए हैं।
    1
    उरई के स्टेडियम में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने से निश्चित रूप से प्रदेश के साथ-साथ जनपद का हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि 2017 के बाद से निश्चित रूप से जनपद में हर क्षेत्र में विकास के कार्य हुए हैं।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जालौन जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनका उड़नखटोला दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा। इसके बाद वे इंदिरा स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनता को 12 सौ करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं को समर्पित करेंगे।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जालौन जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनका उड़नखटोला दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा।

इसके बाद वे इंदिरा स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनता को 12 सौ करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं को समर्पित करेंगे।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन के उरई स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा में जनपद को 1,273.96 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 216 परियोजनाओं का शिलान्यास और 158 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालौन अब बीहड़, सूखा और दस्यु गतिविधियों से मुक्त होकर विकास और अपनी समृद्ध विरासत की नई पहचान बना चुका है। इन परियोजनाओं में उरई तहसील का नवीन भवन, पुलिस लाइन में आवासीय भवन, मेडिकल कॉलेज में 50 शैय्या क्रिटिकल केयर यूनिट, कालपी पेयजल योजना, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, सड़कों का चौड़ीकरण और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसे अनेक प्रमुख कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, स्वनिधि, सूर्य घर, कन्या सुमंगला, आयुष्मान भारत तथा कृषि व पशुपालन विभाग के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी, सोलर रूफटॉप व ऋण वितरित किए। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के खातों में 13 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। जालौन की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक भूमि का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कालपी के हस्तनिर्मित कागज़ को जीआई टैग मिलने के बाद इसका निर्यात ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, जर्मनी और जापान जैसे देशों में हो रहा है। उन्होंने रंगोली ग्राम पंचायत का भी विशेष उल्लेख किया, जिसने शून्य गरीबी (जीरो पॉवर्टी) का लक्ष्य हासिल किया है। कानून-व्यवस्था पर कड़ा संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और अब उनके लिए केवल दो ही जगह बची हैं— जेल या जहन्नुम। उन्होंने बताया कि अब तक माफिया की 600 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है। नकल माफिया के खिलाफ 10 साल की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने के कड़े कानून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में पिछले 48 घंटों में 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर जांच शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद निरंजन, विनोद चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे और जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
    6
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन के उरई स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा में जनपद को 1,273.96 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 216 परियोजनाओं का शिलान्यास और 158 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालौन अब बीहड़, सूखा और दस्यु गतिविधियों से मुक्त होकर विकास और अपनी समृद्ध विरासत की नई पहचान बना चुका है। इन परियोजनाओं में उरई तहसील का नवीन भवन, पुलिस लाइन में आवासीय भवन, मेडिकल कॉलेज में 50 शैय्या क्रिटिकल केयर यूनिट, कालपी पेयजल योजना, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, सड़कों का चौड़ीकरण और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसे अनेक प्रमुख कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, स्वनिधि, सूर्य घर, कन्या सुमंगला, आयुष्मान भारत तथा कृषि व पशुपालन विभाग के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी, सोलर रूफटॉप व ऋण वितरित किए। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के खातों में 13 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। जालौन की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक भूमि का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कालपी के हस्तनिर्मित कागज़ को जीआई टैग मिलने के बाद इसका निर्यात ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, जर्मनी और जापान जैसे देशों में हो रहा है। उन्होंने रंगोली ग्राम पंचायत का भी विशेष उल्लेख किया, जिसने शून्य गरीबी (जीरो पॉवर्टी) का लक्ष्य हासिल किया है।

कानून-व्यवस्था पर कड़ा संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और अब उनके लिए केवल दो ही जगह बची हैं— जेल या जहन्नुम। उन्होंने बताया कि अब तक माफिया की 600 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है। नकल माफिया के खिलाफ 10 साल की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने के कड़े कानून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में पिछले 48 घंटों में 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद निरंजन, विनोद चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे और जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_दैनिक विश्ववार्ता न्यूज जालौन
    दैनिक विश्ववार्ता न्यूज जालौन
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • उत्तर प्रदेश के जालौन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन शातिर अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना रामपुरा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त चेकिंग के दौरान बदमाशों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। वहीं तीसरे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने रामपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। अपर पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंतरजनपदीय गिरोह से जुड़े हो सकते हैं, जिसके आधार पर उनके अन्य साथियों की तलाश, आपराधिक नेटवर्क की जांच और आगे की विधिक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
    2
    उत्तर प्रदेश के जालौन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन शातिर अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना रामपुरा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त चेकिंग के दौरान बदमाशों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। वहीं तीसरे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने रामपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। अपर पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंतरजनपदीय गिरोह से जुड़े हो सकते हैं, जिसके आधार पर उनके अन्य साथियों की तलाश, आपराधिक नेटवर्क की जांच और आगे की विधिक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.