रानापुरा–संगम सरकार मार्ग का हुआ भूमि पूजन, 25 लाख की लागत से बनेगी सड़क ग्राम रानापुरा से संगम सरकार तक जाने वाले मार्ग के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी स्वजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह पटेल, जगराम सिंह, रामबरन सिंह, भानु ठेकेदार, ग्राम प्रधान जनक सिंह, पूर्व प्रधान जी एवं राघवेंद्र पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश अध्यक्ष, ओम मित्र जन कल्याण समिति के प्रसिद्ध नारायण सिंह ने सहभागिता करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेगी। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रानापुरा–संगम सरकार मार्ग का हुआ भूमि पूजन, 25 लाख की लागत से बनेगी सड़क ग्राम रानापुरा से संगम सरकार तक जाने वाले मार्ग के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी स्वजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह पटेल, जगराम सिंह, रामबरन सिंह, भानु ठेकेदार, ग्राम प्रधान जनक सिंह, पूर्व प्रधान जी एवं राघवेंद्र पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश अध्यक्ष, ओम मित्र जन कल्याण समिति के प्रसिद्ध नारायण सिंह ने सहभागिता करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेगी। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
- खेरी में 62वां होली मिलन एवं फागोत्सव धूमधाम से संपन्न1
- Post by Ankit Gotam1
- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के पंचानन चौराहे पर मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान संजीव पटेल उर्फ बबलू, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम भदेवरा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संजीव कोंच से अपने गांव लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही भदेवरा गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गुस्से में पंचानन चौराहे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग है कि इसे सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि हत्या मानते हुए मुकदमा दर्ज किया जाए। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन देर तक जाम की स्थिति बनी रही। मृतक के परिवार में तीन बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। दो बीघा जमीन के सहारे परिवार का गुजर-बसर होता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- निवाड़ी की मुख्य सड़कों पर पुलिस और प्रशासन के अमले ने उतर कर लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाए जाने की की अपील,,,1
- आगामी सामाजिक एवं धार्मिक त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए निवाड़ी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च आसामाजिक तत्वों, सोशल मीडिया पर रहेगी निवाड़ी पुलिस की सतत निगरानी पुलिस अधीक्षक निवाड़ी डॉ. राय सिंह नरवरिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवाड़ी ज्योति ठाकुर , अनुविभागीय अधिकारी निवाड़ी के के पांडे के नेतृत्व में निकाला फ्लैग मार्च ।1
- लहरा के पास भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो गाड़ियां, तीन युवक गंभीर तेज रफ्तार का कहर, चीख-पुकार से गूंजा इलाका — दो की हालत नाजुक कुरारा, हमीरपुर। जनपद हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरी चौकी के लहरा गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो गाड़ियां आमने-सामने इतनी जोरदार भिड़ीं कि टक्कर की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन काफी तेज गति में थे। बताया जा रहा है कि मोड़ के पास अचानक सामने से आ रहे वाहन को संभालने का मौका नहीं मिला और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर लंबा जाम लग गया। ये हुए घायल हादसे में बड़गांव निवासी दीपू निषाद, तथा लहरा निवासी आसाराम पाल और अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आसाराम पाल और अवधेश की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। दीपू निषाद का इलाज जारी है। बेरी चौकी जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।4
- सुनिए मीनाजी लोको पायलट साहब की दुख भरी कहानी, सीनियरस का आतंग देखिए आप, LKO सीसीसी का आतंक, बवासीर का ऑपरेशन करने के बाद पैंट खोलकर CCC को दिखाया फिर भी सिक मेमो नहीं दिया #trendingreels #kaltaknees #indianrailways2
- रानापुरा–संगम सरकार मार्ग का हुआ भूमि पूजन, 25 लाख की लागत से बनेगी सड़क ग्राम रानापुरा से संगम सरकार तक जाने वाले मार्ग के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी स्वजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह पटेल, जगराम सिंह, रामबरन सिंह, भानु ठेकेदार, ग्राम प्रधान जनक सिंह, पूर्व प्रधान जी एवं राघवेंद्र पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश अध्यक्ष, ओम मित्र जन कल्याण समिति के प्रसिद्ध नारायण सिंह ने सहभागिता करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेगी। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1