कनौजा कला में 25 साल बाद सड़क निर्माण शुरूः विधायक निधि से 90 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य प्रारंभ, ग्रामीणों को राहत। प्रयागराज/फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के सहसों ब्लॉक अंतर्गत कनौजा कला गांव में वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। क्षेत्रीय विधायक दीपक पटेल की निधि से गांव में 90 मीटर लंबी और 4 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है। इसके साथ ही, गांव के मुख्य नुक्कड़ पर सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए भी फाउंडेशन तैयार किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग के निर्माण की मांग पिछले लगभग 25 वर्षों से की जा रही थी। सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में राहत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि इस विकास कार्य को शुरू कराने में समाजसेवी रविंद्रनाथ शास्त्री और डॉ. राकेश कुमार केसरवानी ने लगातार प्रयास किए, जिसके बाद यह कार्य धरातल पर उतर सका। हालांकि, गांव की एक अन्य बड़ी समस्या अभी भी बनी हुई है। राजेंद्र पटेल के घर से दिनेश गौतम, फूलचंद गौतम, चंद्रभान गौतम से बृजेश कुमार तक जाने वाला लगभग 100 वर्ष पुराना मार्ग आज भी कच्चा है। इस रास्ते पर अब तक खड़ंजा या इंटरलॉकिंग का निर्माण नहीं कराया गया है। बरसात के दौरान यह पूरा मार्ग कीचड़ से भर जाता है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पडता है। ग्रामीणों ने विधायकदीपक पटेल से मांग की है कि इस पुराने मार्ग का भी जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि गांव के सभी लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके और बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल जाने का रास्ता उपलब्ध हो सके।

- महिला को दबंगों ने मारा पीटा सराय इनायत थाना क्षेत्र के चैनपुर तेंदुई की महिला को परिवार के ही लोगों ने किसी बात को लेकर जमकर मारपीट दिए महिला को कई जगह गंभीर चोटे आई हैं सरायइनायत थाने में प्रार्थना पत्र देकर महिला लगाइए न्याय की गुहार1
- प्रयागराज: राजापुर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनस रज़ा की अपाचे बाइक चोरी प्रयागराज। शहर के राजापुर इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामले में देर रात चोर हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनस रज़ा की अपाचे (Apache) बाइक चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी राजापुर क्षेत्र में आईईआरटी (IERT) के एक फैकल्टी के घर से लाखों रुपये की चोरी हुई थी। अब अधिवक्ता अनस रज़ा की बाइक चोरी की घटना ने यह संकेत दिया है कि इलाके में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बावजूद प्रभावी पुलिस कार्रवाई और रात्रि गश्त का अभाव दिखाई दे रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। हालांकि, इस ताजा घटना के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने आना शेष है।1
- प्रयागराज में करंट लगने से छात्र की मौत: परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने समझाकर शांत कराया प्रयागराज में कोरांव थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में बिजली करंट लगने से कक्षा 6 के एक छात्र की मौत हो गई। शनिवार रात हुई इस घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया और रविवार शाम को शव पहुंचने पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।1
- श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव के कल उमरी का आस्था का शैवाल1
- प्रयागराज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने बिल्डिंग की हालत का जायजा लिया और टूटी फॉलिंग सीलिंग, पुराने फायर एक्सटिंग्विशर, खराब बिजली व्यवस्था तथा टूटी खिड़कियों की मरम्मत का निर्देश दिया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज को उन्नत किया जाएगा। केजीएमसी व अन्य बड़े अस्पतालों जैसी सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई जाएंगी, साथ ही फैकल्टी भी बढ़ाई जाएंगी। मरीजों की बेहतर सुविधाओं के लिए नए अस्पताल बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 100 बेड का नया क्रिटिकल केयर ब्लॉक बन रहा है और 200 बेड का अतिरिक्त प्रावधान भी शीघ्र स्वीकृत किया जाएगा। इसके अलावा पीडियाट्रिक ब्लॉक निर्माणाधीन है, जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।अस्पताल की व्यवस्था केवल मेडिकल कॉलेज तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे जिले के सरकारी अस्पतालों में पत्रकार मित्रों के लिए अलग से व्यवस्था करनी होगी।उन्होंने निर्देश दिया कि चाहे मान्यता प्राप्त हों या न हों, सभी पत्रकारों के लिए अलग काउंटर, पर्चा बनने की व्यवस्था, दवा उपलब्धता और चिकित्सकों से विशेष ध्यान सुनिश्चित किया जाए। उनकी अलग से मदद की जाए और उन्हें अस्पताल में किसी भी प्रकार की कष्ट सहन न करना पड़े। अतिरिक्त संसाधन देने पड़ें तो उसे उपलब्ध कराया जाए।सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस पउपमुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाती है, फिर भी उन्होंने चिकित्सकों से अपील की कि वे मरीजों को भगवान समझकर सेवा करें और अनियमितताओं से बचें। BYTE बृजेश पाठक डिप्टी सीएम उत्तर प्रदेश1
- कनौजा कला में 25 साल बाद सड़क निर्माण शुरूः विधायक निधि से 90 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य प्रारंभ, ग्रामीणों को राहत। प्रयागराज/फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के सहसों ब्लॉक अंतर्गत कनौजा कला गांव में वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। क्षेत्रीय विधायक दीपक पटेल की निधि से गांव में 90 मीटर लंबी और 4 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है। इसके साथ ही, गांव के मुख्य नुक्कड़ पर सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए भी फाउंडेशन तैयार किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग के निर्माण की मांग पिछले लगभग 25 वर्षों से की जा रही थी। सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में राहत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि इस विकास कार्य को शुरू कराने में समाजसेवी रविंद्रनाथ शास्त्री और डॉ. राकेश कुमार केसरवानी ने लगातार प्रयास किए, जिसके बाद यह कार्य धरातल पर उतर सका। हालांकि, गांव की एक अन्य बड़ी समस्या अभी भी बनी हुई है। राजेंद्र पटेल के घर से दिनेश गौतम, फूलचंद गौतम, चंद्रभान गौतम से बृजेश कुमार तक जाने वाला लगभग 100 वर्ष पुराना मार्ग आज भी कच्चा है। इस रास्ते पर अब तक खड़ंजा या इंटरलॉकिंग का निर्माण नहीं कराया गया है। बरसात के दौरान यह पूरा मार्ग कीचड़ से भर जाता है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पडता है। ग्रामीणों ने विधायकदीपक पटेल से मांग की है कि इस पुराने मार्ग का भी जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि गांव के सभी लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके और बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल जाने का रास्ता उपलब्ध हो सके।1